Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
उत्तराखंड : तेज रफ्तार का कहर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड : तेज रफ्तार का कहर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : राजधानी  तेज रफ़्तार से हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रात के वक्त अक्सर वाहन तेज रफ़्तार में चलते हैं, जी वजह से हादसे हो जाते हैं। गुरूवार रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पटेलनगर में एक तेज रफ्तार थार ने पैदल युवक को कुचल दिया तो वहीं जीएमएस रोड पर एक कार ने साइकिल सवार को रौंद डाला। हादसे के बाद से लोगों में आक्रोश है।पटेल नगर में तेज रफ्तार थार ने सड़क पार कर रहे एक युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक ने मौके से वाहन को भगाने की कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया। घटना के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। इसके साथ ही गुस्साए लोगों ने गाड़ी में भी तोड़-फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया और अपने साथ ले गई। जहां एक ओर पटेल नगर में थार ने युवक को कुचल...
उत्तराखंड : CM धामी ने वित्त मंत्री से की मुलाकात, इन मसलों पर की चर्चा

उत्तराखंड : CM धामी ने वित्त मंत्री से की मुलाकात, इन मसलों पर की चर्चा

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : CM पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इस दौरान CM धामी ने उनसे उत्तराखण्ड के विकास संबंधी विभिन्न विषयों की चर्चा की।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण से गुरूवार शाम को नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वित्त मंत्री के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की।...
उत्तराखंड: दायित्वधारियों की एक और लिस्ट जारी, 11 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

उत्तराखंड: दायित्वधारियों की एक और लिस्ट जारी, 11 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: सरकार ने दायित्वधारियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें BJP के 11 और नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी सूची के अनुसार चंडी प्रसाद भट्ट को सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, विनोद उनियाल को राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद का उपाध्यक्ष, श्यामवीर सैनी को प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, राजकुमार को उत्तराखंड बागवानी विकास परिषद का उपाध्यक्ष, दीपक मेहरा को उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, विनय रोहिला को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, उत्तम दत्ता को उत्तराखंड मत्स्य पालक विकास अभिकरण का उपाध्यक्ष, दिनेश आर्य को उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया है। साथ ही गणेश भंडारी को राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, देवेन्द्र भ...
संसद की सुरक्षा में सेंध, अब तक 6 गिरफ्तार

संसद की सुरक्षा में सेंध, अब तक 6 गिरफ्तार

देश—विदेश
संसद भवन में लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो शख्स अचानक सदन में कूद गए। इस दौरान भाजपा सांसद खगेन मुर्मू अपनी बात रख रहे थे। इसी दौरान दोनों शख्स कूदते-फांदते स्पीकर की ओर बढ़ रहे थे। फिर सदन के बीच में से पहुंचकर एक शख्स ने जूते मं कुछ चीज निकालकर संसद को धुआं-धुआं कर दिया। यह धुआं पीले रंग का था। इस दौरान सदन में मौजूद सांसदों ने उसे पकड़ लिया और सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया। सदन में चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल था।संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक महिला नीलम है, बाकी अमोल, मनोरंजन और सागर है। पुलिस ने बताया कि नीलम और अमोल संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। मनोरंजन और सागर लोकसभा सदन में घुस गए थे, जिनमें से एक ने पीले रंग का गैस कनस्तर का उपयोग किया था और सदन को धुआं-धुआं कर दिया था। पुलिस सभी को उठाकर संसद मार्ग थाना ले ...
भिलंगना क्षेत्र विकास समिति दिल्ली में मनाएगी भिलंगना घाटी महोत्सव

भिलंगना क्षेत्र विकास समिति दिल्ली में मनाएगी भिलंगना घाटी महोत्सव

दिल्ली-एनसीआर
नई दिल्ली. उत्तराखंड के टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के साथ दिल्ली में रह रहे प्रवासियों के कल्याण हेतु स्थापित भिलंगना क्षेत्र विकास समिति सतत प्रयत्नशील है। अपनी गौरवमय स्थापना के 28 वें वर्ष में समिति राजधानी दिल्ली में रविवार,31 दिसंबर 2023 को दोपहर 1.30 बजे से भव्य 'भिलंगना घाटी महोत्सव का आयोजन करने जा रही है। इस समारोह में जहां विशिष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं और 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भिलंगना गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां,गढ़वाली भाषा काव्य पाठ, भिलंगना घाटी के छात्र-छात्राओं द्वारा ऐतिहासिक 'जीतू बगड्वाल नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति और बाल प्रतिभाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं और सामूहिक भोज प्रमुख आकर्षण होंगे।अपनी ढाई दशक की गौरवमय यात्रा में समिति ने लक्ष्य रखा है कि भिलंगना प्रखंड की सभी घाटियों और पट्...
उत्तरकाशी: देवलांग महापर्व मड़केश्वर मंदिर में हवन के संपन्न

उत्तरकाशी: देवलांग महापर्व मड़केश्वर मंदिर में हवन के संपन्न

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी। रवांई घाटी के गैर बनाल में देवलांग का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। देवलांग का यह पर्व रवांई घाटी की बनाल पट्टी के गैर गांव में राजा रघुनाथ मंदिर में मनाया जाता है। देवलांग उत्सव में शामिल होने के लिए ग्रामीणों का भारी हुजूम उमड़ा। रात भर ग्रामीण देवलांग के पारंपरिक गीतों पर नाचते रहे। बुधवार सुबह पौ फटने के साथ देवलांग को खड़ा प्रज्वलित किया गया। जिसके बाद देवलांग उत्सव में हजारों श्रद्धालु झूम उठे। देवलांग उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में रवांई के खास त्योहार में शामिल है। जो आज भी अपनी पौराणिकता को समेटे हुए है। इस पर्व को मनाने की परंपराएं ही इसे खास बनाती है। यूं तो इस उत्सव की तैयारियां एक माह पहले से हो जाती हैं। परंतु इस उत्सव की तिथि मंगसीर अमावस्या है।यानि मंगलवार की सुबह (12 दिसंबर की रात 13 दिसंबर की सुबह) को देवलांग उत्सव शुरू हुआ। इस उत्सव की तैयारियों के सभी क...
उत्तरकाशी : धूमधाम से मनाई गई मंगसीर बग्वाल, इसलिए मनाया जाता है त्योहार

उत्तरकाशी : धूमधाम से मनाई गई मंगसीर बग्वाल, इसलिए मनाया जाता है त्योहार

उत्तराखंड हलचल
उत्तरकाशी: दिपावली के एक महीने बाद ऐतिहासिक मंगसीर दिवाली बनाई जाती है। उत्तरकाशी में सोमवार को धूमधाम से मंगसीर दिवाली मनाई गई।दीवाली के एक महीने बाद उत्तरकाशी में पारम्परिक और ऐतिहासिक दीपावली मनाई जाती है। जिसे मंगसीर बग्वाल के नाम से जाना जाता है। सोमवार को उत्तराकाशी में मंगसीर बग्वाल के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगसीर बग्वाल गढ़वाल के वीर सेनापति माधो सिंह भंडारी के युद्ध जीतकर घर आने की खुशी में मनाी जाती है। साल 1627-28 के बीच गढ़वाल नरेश महिपत शाह का शासन था। उनके शासनकाल के दौरान गढ़वाल में आकर तिब्बती लुटेरे लूटपाट करते थे। इस पर राजा ने अपने सेनापति को उनसे युद्ध के लिए भेजा। जिसमें माधों सिंह भंडारी की सेना ने तिब्बतियों के छक्के उड़ा दिए। इस एतिहासिक जीत और माधो सिंह भंडारी के घर लौटने की खुशी में राजा के द्वारा मंगसीर बग्वाल मनाई गई। तब से और आज तक ये बग्वाल...
उत्तरकाशी: जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ, पहले दिन इन्होंने मारी बाजी

उत्तरकाशी: जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ, पहले दिन इन्होंने मारी बाजी

उत्तराखंड हलचल
दिगबीर बिष्ट उत्तरकाशी : जिला युवा कल्याण विभाग उत्तरकाशी के तत्वधान में खेल मैदान मनेरा में आयोजित सात दिवसीय जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ का सोमवार को मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक सुरेश चैहान, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला और मुख्य विकास अधिकारी जय किशन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जलित कर व मां सरस्वती के चित्र का अनावरण करते हुये शुभांरम्भ किया गया। युवा कल्याण और पीआरडी के वाद्य यन्त्रों की सुन्दर मधुर धुनों के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। वहीं, मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर पहाड़ की पौराणिक सांस्कृतिक का स्कूली बच्चों ने विभिन्न माध्यमों से गीत व नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति प्रस्तुत की। इस मौके पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का बैच अंलकरण किया गया साथ ही शाॅल तथा स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। खेल महाकुम्भ में उपस्थित प्रति...
CM के सामने PRD जवानों का हंगामा, जूठे बर्तन मंजवाने का आरोप

CM के सामने PRD जवानों का हंगामा, जूठे बर्तन मंजवाने का आरोप

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड प्रांतीय रक्षक दल स्थापना दिवस के अवसर पर PRD मैदान में रैतिक परेड का आयोजन किया गया था। जहां सीएम धामी भी मौजूद थे। इस दौरान पीआरडी जवानों का गुस्सा फूट पड़ा।उत्तराखंड प्रांतीय रक्षक दल स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी के सामने ही पीआरडी जवानों का गुस्सा फूट पड़ा। जवान विभागीय अधिकारियों के साथ ही मंत्री पर बिफर गए। इस दौरान पीआरडी जवानों ने जमकर हंगामा किया। PRD जवानों ने कहा कि कुत्ते घूमाने और सब्जी खरीदने के लिए उनकी ड्यूटी लगाई जाती है। अधिकारी अपने घरों में झूठे बर्तन मंजवाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई और बातें सीएम धामी के सामने रखी। पीआरडी जवानों ने होमगार्ड के समान वेतन की मांग रखी। PRD स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें सीएम धामी भी मौजूद थे। इसी दौरान जवानों ने अपनी मांगो को लेकर हंगामा किया। जवानों म...
उत्तराखंड: POP के दौरान IMA में MI ने पकड़ा संदिग्ध युवक, पुलिस कर रही पूछताछ

उत्तराखंड: POP के दौरान IMA में MI ने पकड़ा संदिग्ध युवक, पुलिस कर रही पूछताछ

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: IMA में POP के दौरान परेड देखने के लिए आर्मी यूनिफॉर्म में एक संदिग्ध युवक घुस गया। जिसे मिलिट्री इंटेलिजेंस ने हिरासत में ले लिया है। युवक की पहचान मुद्दसर अली (22) पुत्र सैयद मोहम्मद मुद्दसर अली निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। युवक ने पूछताछ में बताया कि वह CDS की तैयारी कर रहा है। पिछले लम्बे समय से वो पासिंग परेड देखना चाहता था। इसलिए वो बिना पास के ही परेड देखने पहुंच गया। बता दें युवक ने आर्मी की यूनिफॉर्म और जूते भी पहने हुए थे। युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास परेड के लिए कोई भी आधिकारिक पास नहीं था। युवक ने पूछताछ में बताया कि वो हाल में में डीएल रोड स्थित राधे बॉयज हॉस्टल में रह रहा है। फिलहाल पकड़े गए युवक को MI ने पण्डितवाड़ी पुलिस को सौंप दिया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। ...