
SSP ने बदले कई कोतवाल और चौकी प्रभारी, देखें लिस्ट
रुद्रपुर : SSP मंजूनाथ टीसी ने कई कोतवाली प्रभारियों के साथ ही उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। रुद्रपुर कोतवाल विक्रम राठौर को लाइन भेजा है। वहीं, PRO इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार को रुद्रपुर कोतवाल बनाया है। इसके अलावा कई उपनिरीक्षकों के भी तबादले हुए हैं।
देर रात जारी हुई तबादला सूची में SSP मंजूनाथ टीसी ने वाचक पुलिस अधीक्षक जसवीर सिंह को बाजपुर का एसएसआई, SSI बाजपुर गोविंद मेहता को बरहैनी चौकी इंचार्ज, बरहैनी चौकी इंचार्ज प्रकाश बिष्ट को थाना आईटीआई, दोराहा चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत को वाचक पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर, प्रभारी डीसीआरबी सुरेन्दर सिंह को दोराहा चौकी इंचार्ज, चौकी इंचार्ज सुल्तानपुर पट्टी विजय सिंह को प्रभारी चौकी आदर्श कालोनी रुद्रपुर बनाया है।
SSP ने SSI रुद्रपुर अर्जुन गोस्वामी को चौकी इंचार्ज सुल्तानपुर पट्टी, प्रभारी चौकी कटोराताल काशीपुर नवीन बुधानी को रम्पुरा चौकी इंच...









