Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
उत्तराखंड : शिक्षा विभाग के कई अधिकारियों के ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट

उत्तराखंड : शिक्षा विभाग के कई अधिकारियों के ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं। एक उप शिक्षा निदेशक के साथ ही विभिन्न जिलों के खंड शिक्षा अधिकारियों को बदला गया है। आप अपने खंड शिक्षा अधिकारियों के नाम नीचे दी गई लिस्ट में देख सकते हैं।  
उत्तराखंड : PCB की बड़ी कार्रवाई, सील किए मसूरी के 9 होटल, बिजली भी काटी

उत्तराखंड : PCB की बड़ी कार्रवाई, सील किए मसूरी के 9 होटल, बिजली भी काटी

उत्तराखंड हलचल
मसूरी: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PCB) के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस, प्रशासन के सहयोग से शहर के नौ होटल सील कर दिए। इस दौरान कुछ होटल संचालकों ने पीसीबी पर बिना नोटिस के होटल सील करने का आरोप लगाया। लेकिन, अधिकारियों ने कहा कि नोटिस देने के बावजूद होटलों ने अनुमति नहीं ली थी।उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी के नेतृत्व में मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस, पालिका प्रशासन, उर्जा निगम, जल संस्थान के अधिकारियों की टीम ने शहर के नौ होटलों को सील कर दिया। चतुर्वेदी ने बताया कि एनजीटी कोर्ट में कार्तिक शर्मा बनाम स्टेट ऑफ उत्तराखंड राज्य केस चल रहा है। जिसमें कहा गया था कि मसूरी में बिना परमिशन के होटल संचालित हो रहे है। इसके बाद मसूरी में 282 होटलों का सर्वे किया गया जिसमें नौ होटल ऐसे पाए गए जो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से बिना अनुमति चल रहे थे। बोर...
उत्तराखंड : राज्यसभा सीट के लिए महेंद्र भट्ट किया नामांकन, CM धामी और प्रदेश प्रभारी गौतम रहे मौजूद

उत्तराखंड : राज्यसभा सीट के लिए महेंद्र भट्ट किया नामांकन, CM धामी और प्रदेश प्रभारी गौतम रहे मौजूद

उत्तराखंड हलचल
देहरादूनः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। विधानसभा परिसर में पूर्ण होने वाली इस प्रक्रिया के लिए भट्ट ने सभी औपचारिकताओं को पूरा किया।इसके बाद उन्होंने नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी को सौंपा।इस दौरान मंत्री, सभी विधायक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। चौंकाने के लिए मशहूर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के एक और फैसले से उत्तराखंड भाजपा सरप्राइज हुई थी। पार्टी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। राज्यसभा सांसद रहे अनिल बलूनी का छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 27 फरवरी को चुनाव होना है। लोकसभा चुनाव से पहले महेंद्र भट्ट को उम्मीदवार बनाए जाने के स...
बड़ी खबर : चुनावी बॉन्ड योजना पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

बड़ी खबर : चुनावी बॉन्ड योजना पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

उत्तराखंड हलचल
चुनावी बॉन्ड योजना (electoral bond scheme) की वैधता के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट (SC) आज फैसला सुना दिया है। अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने इसे असंवैधानिक बताया और सरकार को किसी अन्य विकल्प पर विचार करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड योजना की आलोचना करते हुए कहा कि राजनीतिक पार्टियों को हो रही फंडिंग की जानकारी मिलना बेहद जरूरी है। Electoral Bond scheme सूचना के अधिकार का उल्लंघन है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने मामले पर सर्वसम्मति से फैसला सुनाया। हालांकि पीठ में दो अलग विचार रहे, लेकिन पीठ ने सर्वसम्मति से चुनावी बॉन्ड पर रोक लगाने का फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में एसबीआई बैंक को 2019 से अब तक चुनावी बॉन्ड की प...
उत्तराखंड: कतर से सकुशल लौटे सौरभ वशिष्ट, CM धामी से की मुलाकात

उत्तराखंड: कतर से सकुशल लौटे सौरभ वशिष्ट, CM धामी से की मुलाकात

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री ने कतर से सकुशल लौटे सौरभ वशिष्ट और उनके परिजनों से की भेंट, सौरभ को सम्मानित कर दी शुभकामनायें। सौरभ की रिहाई को बताया विश्व में भारत की पहचान की बढ़ती ताकत। उनकी रिहाई मोदी है तो मुमकिन है का भी स्पष्ट उदाहरण।देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कतर से सकुशल वापस लौटे नौ सेना के पूर्व अधिकारी श्री सौरभ वशिष्ट को सम्मानित कर शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री ने बुधवार को सायं श्री वशिष्ट के टर्नर रोड स्थित आवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की तथा उनकी खुशी में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सौरभ की सकुशल रिहाई विश्व में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं भारत की बढ़ती ताकत की पहचान है। यही नहीं उनकी रिहाई मोदी है तो मुमकिन है का स्पष्ट उदाहरण भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सौरभ वशिष्ट लम्बे समय के बाद तमाम मुश्किलों का सामना कर वापस घर लौटे हैं, उनके परिवार...
CM धामी ने किया इन योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

CM धामी ने किया इन योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में संचालित एवं प्रस्तावित बाह्य सहायतित परियोजनाओं के क्रियान्वयन में समय बद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि जनहित से जुड़ी योजनायें समय पर पूरी हों इसके लिये कार्यदायी संस्थाओं की सजगता से निगरानी की जाए। जो कार्यदायी संस्था कार्यों के प्रति उदासीन नजर आये उस पर त्वरित कार्यवाही कर उन्हें बाहर किया जाए। योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत सुनिश्चित हो यह विभागीय सचिवों एवं विभागाध्यक्षों की जिम्मेदारी है। बुधवार को सचिवालय में पर्यटन, पेयजल, जलागम प्रबंधन, वन, नगर विकास, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा कौशल विकास एवं सेवा योजना के अंतर्गत संचालित एवं प्रस्तावित बाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने...
उत्तराखंड: शैलेश मटियानी पुरस्कार घोषित, यहां देखें लिस्ट

उत्तराखंड: शैलेश मटियानी पुरस्कार घोषित, यहां देखें लिस्ट

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: राज्य सरकार ने शैलेश मटियानी पुरस्कार की घोषणा कर दी है। सभी जिलों के शिक्षकों को यह पुरस्कार दिया गया है।
हल्द्वानी हिंसा : CM धामी की घोषणा पर SSP ने शुक्रिया…

हल्द्वानी हिंसा : CM धामी की घोषणा पर SSP ने शुक्रिया…

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद हल्द्वानी के हिंसा प्रभावित क्षेत्र बनभूलपुरा में 24 घंटे बाद ही पुलिस चौकी स्थापित की गई थी। जिस पर नैनीताल के एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा पर एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस घोषणा से हमारे अधिकारियों का मनोबल बढ़ा है। किसी भी पुलिस कर्मी को प्रेरित करने के लिए यह बिल्कुल सही कार्य है।#WATCH | Haldwani, Uttarakhand: On CM Pushkar Singh Dhami’s announcement to set up a Police chowki at the violence-hit area of Banbhoolpura, SSP Nainital Prahlad Narayan Meena says, “… This announcement has given a boost to the morale of our officers. This is absolutely the… pic.twitter.com/ULUHNtjrJd — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 14,...
उत्तराखंड  : पुलवामा अटैक की बरसी आज, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड : पुलवामा अटैक की बरसी आज, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड हलचल
पुलवामा अटैक के काले दिन को कोई भी हिंदुस्तानी नहीं भूल पाया है। आज ही के दिन पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जवानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुलवामा बलिदानियों को याद करते हुए कहा कि कायरतापूर्ण पुलवामा आतंकी हमले में अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले मां भारती के अमर सपूतों को कोटिशः नमन। वीर जवानों द्वारा राष्ट्र रक्षा के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगा। जम्मू कश्मीर में श्रीनगर में 2019 हुए पुलवामा हमले को आज पूरे पांच साल हो गए हैं। पुलवामा में हुए हमले में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी आदिल अहमद डार ने 350 किलो विस्फोटक से भरी एसयूवी आर्मी जवानों के ट्रक से भिड़ा दी थी। इस हमले में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के 40 जवान शहीद हो गए थे। आज पुलवामा आतंकी हमले की पांचवी...
नेशनल फिल्म कैटगरी से हटा इंदिरा गांधी और नरगिस दत्त पुरुस्कार,

नेशनल फिल्म कैटगरी से हटा इंदिरा गांधी और नरगिस दत्त पुरुस्कार,

उत्तराखंड हलचल
नेशनल अवार्ड्स में कई बदलाव किए गए हैं। इसमें से एक बदलाव ये भी किया गया है कि अब पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और दिवंगत एक्ट्रेस नरगिस दत्त के नाम से नेशनल फिल्म अवॉर्ड नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा भी कई पुरुस्कारों में फेरबदल किया गया है। आइये जानते हैं किन-किन पुरुस्कारों में क्या-क्या बदलाव किए गए हैं।नेशनल अवॉर्ड में पूर्व पीएम इंदिरा गांदी और दिंवगत एक्ट्रेस नरगिस दत्त के नाम का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। सूचना और प्रसारण मंत्रालय की कमेटी के विचार विमर्श के बाद ये फैसला लिया गया है कि नरगिस द्त् पुरस्कार की बजाय इस सम्मान को अब सामाजिक, राष्ट्रीय और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने के मद्देनजर से बेस्ट फीचर फिल्म अवॉर्ड्स से जाना जाएगा। वहीं अब डायरेक्टर के बेस्ट डेब्यू फिल्म के लिए इंदिरा गांधी अवॉर्ड का नाम बदलकर डायरेक्टर की बेस्ट डेब्यू फिल्म कर दिया गया है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार...