Tag: लोकगायन

भगवान तुंगनाथ की लोकपरंपरा की ध्वजवाहक पुष्पा देवी

भगवान तुंगनाथ की लोकपरंपरा की ध्वजवाहक पुष्पा देवी

अभिनव पहल
  नवदुर्गा विशेष | श्रृंखला  - 2 लोकसंस्कृति की ध्वजवाहक पुष्पा देवी तीन दशकों से लोकगायन, आस्था और प्रकृति से जुड़ी परंपराओं को सहेज रही हैं लोकगायिका पुष्पा देवीउत्तराखंड की लोकसंस्कृति केवल गीतों और संगीत तक सीमित नहीं है। यह यहां के लोगों के जीवन, आस्था, प्रकृति, परंपराओं और सामूहिक स्मृतियों की जीवंत अभिव्यक्ति है। यहां के लोकगीतों में पहाड़ों की पीड़ा भी सुनाई देती है और देवभूमि की आध्यात्मिक चेतना भी। इन्हीं परंपराओं को अपनी आवाज के माध्यम से जीवंत बनाए रखने वाली लोकगायिका हैं पुष्पा देवी, जो रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ विकासखंड की जगपुड़ा ग्रामसभा की निवासी हैं। पुष्पा देवी और उनके साथी पिछले लगभग तीन दशकों से देवताओं के जागर गायन और प्रस्थान गीतों की परंपरा से जुड़े हुए हैं। उनका गायन केवल सुरों का संयोजन नहीं, बल्कि लोकविश्वास, आध्यात्मिक अनुभूति और हिमालयी जनजीवन का ऐ...
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर रचित पुस्तक तथा ‘देव-भूत’ नाटक का सफल मंचन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर रचित पुस्तक तथा ‘देव-भूत’ नाटक का सफल मंचन

दिल्ली-एनसीआर
हिमांतर ब्यूरो, नई दिल्लीउत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर आधारित नाटक 'देव-भूत' तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर रचित पुस्तक 'कृतित्व और व्यक्तित्व: पुष्कर सिंह धामी' लेखक चंद्र मोहन पपनै के नाटक और पुस्तक का लोकार्पण 24 मार्च को एल टी जी सभागार, मंडी हाउस में उत्तराखंड के प्रबुद्धजनों में प्रमुख दिवान सिंह बजेली, सतीश टम्टा, डॉ. के सी पांडे, डॉ. हरि सुमन बिष्ट, मदन मोहन सती, चंदन डांगी इत्यादि इत्यादि के कर कमलों द्वारा किया गया.वक्ताओं द्वारा पुष्कर सिंह धामी के दूसरे कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर किए गए कार्यों व मिली उपलब्धियों पर सारगर्भित प्रकाश डाला गया. आयोजन के इस अवसर पर चंद्र मोहन पपनै द्वारा उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर रचित तथा विपिन कुमार द्वारा निर्देशित नाटक 'देव-भूत' का प्रभावशाली मंचन भी किया गया. मंचित नाटक 'देव-भूत' का कथासार उत्तराखंड कुमाऊं अंचल के सो...