Tag: रात्रि जागरण

कोफरी देव स्थल पर शिरगुल और पीर देवता का भव्य स्वागत, रात्रि जागरण व भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कोफरी देव स्थल पर शिरगुल और पीर देवता का भव्य स्वागत, रात्रि जागरण व भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

हिमाचल-प्रदेश
 नीरज उत्तराखंडी, मनेवटी (शिमला)शिमला जनपद की किरण पंचायत अंतर्गत ग्राम मनेवटी स्थित पवित्र देव स्थल कोफरी में बुधवार को धार्मिक आस्था, भक्ति और लोक परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। चूड़धार शाही स्नान कर वापस पहुंचे शिरगुल और पीर देवता के देव चिह्नों का श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य स्वागत किया।देव स्थल कोफरी में आयोजित धार्मिक सम्मेलन के दौरान देव चिह्नों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। देवताओं के आगमन पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों, रणसिंघों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ देवताओं का अभिनंदन किया तथा उनकी जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।इस पावन अवसर पर ध्याटुडियों ने शिरगुल और पीर देवता को श्रद्धा स्वरूप चांदी के छत्र, शंख और छड़ी भेंट की। इन भेंटों को देव परंपरा में ...