
नैनीताल-भीमताल की झीलों पर आपदा का खतरा, क्या टूटेगा कहर?
डॉ. देवी लाल
सहायक आचार्य
रामजस महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय
26 अगस्त की सुबह नेपाल की लांगटांग घाटी के ऊपर एक ग्लेशियर टूट गया। इसमें एक हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई, और हज़ारों लोग अभी भी लापता हैं। जिन लोगों ने नैनीताल या भीमताल घूमा है, उनके मन में यह सवाल उठना लाज़िमी है कि क्या इन झीलों पर भी कभी ऐसी आफ़त आ सकती है। नैनीताल और भीमताल की झीलें नेपाल या तिब्बत की झीलों जितनी खतरनाक नहीं हैं पर इनमें कोई खतरा नहीं है, ऐसा भी नहीं कहा जा सकता। नैनी झील एक प्राकृतिक झील है, जो एक भ्रंश (फॉल्ट) में हलचल की वजह से बनी। भूवैज्ञानिक इसे “नैनीताल लेक फॉल्ट” कहते हैं। झील के दक्षिण-पूर्वी छोर पर, लेक ब्रिज के पास, एक पक्का आउटलेट है जिसमें कुछ गेट लगे हैं, जिनसे अतिरिक्त पानी बालियानाले में निकलता है। नैनीताल झील प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी सालों से यह बता रहे हैं ...
