Tag: बकरा

हनोल: बकरा चढ़ाने की परंपरा खत्म; जटा नारियल होगा अर्पित

हनोल: बकरा चढ़ाने की परंपरा खत्म; जटा नारियल होगा अर्पित

देहरादून
  2010 में पशुबलि बंद, अब हनोल महासू देवता मंदिर में घांडुवा चढ़ाने की परंपरा भी समाप्तनीरज उत्तराखंडी, त्यूणीप्रसिद्ध श्री महासू देवता मंदिर, हनोल में धार्मिक परंपरा को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। देवता की आज्ञा के अनुसार अब मनौती पूरी होने पर मंदिर में घांडुवा (बकरा) चढ़ाने की परंपरा समाप्त कर दी गई है। मंदिर में पशुबलि की प्रथा वर्ष 2010 में ही पूरी तरह बंद हो चुकी है। अब घांडुवा चढ़ाने के स्थान पर श्रद्धालु पूजा-अर्चना के दौरान जटा नारियल अर्पित कर सकेंगे। इसके साथ ही श्रद्धालु घांडुवे के निर्धारित मूल्य के बराबर अथवा अपनी श्रद्धानुसार चढ़ावे की राशि मंदिर समिति कार्यालय में जमा करा सकेंगे। समिति की ओर से जमा राशि की रसीद भी दी जाएगी। मंदिर समिति और क्षेत्रीय धार्मिक प्रतिनिधियों के अनुसार यह निर्णय देवता की आज्ञा के आधार पर लिया गया है।छह खतों और तीन पट...