Tag: पशुपालन विभाग

UKSSSC ने निकाली 90 पदों पर भर्ती, 1 जून से आवेदन शुरू

UKSSSC ने निकाली 90 पदों पर भर्ती, 1 जून से आवेदन शुरू

खेती-बाड़ी, देहरादून
हिमांतर ब्यूरो | देहरादूनउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पशुपालन विभाग में सहायक कृषि अधिकारी एवं चारा सहायक के कुल 90 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती परीक्षा जुलाई 2026 में प्रस्तावित है। भर्ती के तहत सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के 7 पद, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 के 82 पद तथा चारा सहायक का 1 पद शामिल है। लंबे समय से कृषि एवं पशुपालन विभाग में रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।पदवार योग्यता और आयु सीमा सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विषय में स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएट) ...
भारतीय सेना को भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे स्थानीय किसान

भारतीय सेना को भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे स्थानीय किसान

चमोली
पहले चरण में अग्रिम चौकी माणा एवं मलारी के लिए रवाना की गई पोल्ट्री उत्पादों की खेप उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रदेश के काश्तकारों एक किसानों की आजीविक सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों में एक और उपलब्धि जुड़ गई है. भारतीय सेना अब पशुपालन विभाग के माध्यम से प्रदेश के स्थानीय किसानों से पोल्ट्री उत्पादों की खरीद करेगी. सोमवार को जनपद चमोली में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों माणा एवं मलारी के लिए आपूर्ति की पहली खेप रवाना की गई. सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी  डॉ अभिषेक त्रिपाठी ने झंडी दिखाकर आपूर्ति वाहनो को रवाना किया.पशुपालन विभाग की इस पहल के तहत उत्तराखण्ड में सेना की अग्रिम चौकियों पर स्थानीय स्तर पर उत्पादित भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है. पहले चरण में पोल्ट्री उत्पादों की आपूर्ति की जा रही है. जोशीमठ से रवाना की गई प्रथम खेप में भारतीय...