
पड़ाव आर्ट मेंटरिंग प्रोग्राम संपन्न, युवा कलाकारों की प्रदर्शनी ने बटोरी सराहना
हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनहिमालयी राज्यों के युवा कलाकारों को कला, संवाद और रचनात्मक अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करने वाला पड़ाव आर्ट मेंटरिंग प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस आवासीय फेलोशिप कार्यक्रम में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख तथा जम्मू-कश्मीर के 20 कला विद्यार्थियों और युवा कलाकारों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अनुभवी कलाकारों और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में कला की विभिन्न विधाओं का अध्ययन किया तथा रचनात्मक प्रयोगों के माध्यम से अपने कौशल को निखारा। साथ ही उन्हें आपसी संवाद, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और समकालीन कला के विविध आयामों को समझने का अवसर मिला।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर काया लर्निंग सेंटर, तिलवाड़ी, देहरादून में प्रतिभागियों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में चित्रकला, रेखांकन और अन्य कलात्मक माध्यमों से त...




