Tag: चारधाम यात्रा

2014 के बाद सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, चारधाम यात्रा में 3 लाख श्रद्धालु

2014 के बाद सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, चारधाम यात्रा में 3 लाख श्रद्धालु

देहरादून
 हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का एक नया दौर शुरू हुआ है. देहरादून के सेलाकुई स्थित आद्यशक्ति श्री माता वैष्णो देवी धाम सेवा समिति द्वारा आयोजित मां भगवती जागरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण केवल एक धार्मिक परियोजना नहीं, बल्कि देश की आस्था, संस्कृति और स्वाभिमान की पुनर्स्थापना का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दृढ़ संकल्प के साथ इस कार्य को आगे बढ़ाया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा. उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर, महाकाल लोक, केदारनाथ पुनर्निर्माण और बद्रीनाथ मास्टर प्लान जैसे ...
चारधाम यात्रा का विधिवत आगाज़, खुले यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के कपाट

चारधाम यात्रा का विधिवत आगाज़, खुले यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी
  कपाटोद्घाटन के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की पहली पूजा अर्चनाहिमांतर ब्यूरो, उत्तरकाशी/बड़कोटअक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम एवं यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके साथ ही ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया। शुभ मुहूर्त के अनुसार गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर, जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट 12 बजकर 35 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए। परंपराओं के साथ निकली डोली यात्रा मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशीमठ) से अपने भाई शनिदेव की अगुवाई में यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। खरसाली में ग्रामीणों और लोक देवताओं की डोलियों ने भावुक माहौल में मां यमुना को विदाई दी। यमुनोत्री धाम पहुंचने पर हवन-पू...
चारधाम यात्रा 2026: उत्तराखंड सरकार की ऐतिहासिक पहल, यात्रा होगी पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त

चारधाम यात्रा 2026: उत्तराखंड सरकार की ऐतिहासिक पहल, यात्रा होगी पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त

देहरादून
 हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनचारधाम यात्रा 2026 को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस बार की यात्रा को पूरी तरह सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में शहरी विकास, पर्यटन और वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए सीएम धामी ने कहा कि यात्रा मार्ग पर ड्रोन के जरिए कूड़ा और प्लास्टिक वेस्ट की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए एक अत्याधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भी स्थापित किया जाएगा।कड़े निर्देश और सख्त कार्रवाई मुख्यमंत्री ने साफ किया कि:कूड़ा फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी “मनी बैक” प्लास्टिक योजना पूरे प्रदेश में लागू होगी हर दुकान पर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट अनिवार्य होगा ...
चारधाम यात्रा 2026 का आगाज: CM पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश से बसों को दिखाई हरी झंडी

चारधाम यात्रा 2026 का आगाज: CM पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश से बसों को दिखाई हरी झंडी

देहरादून
हिमांतर ब्यूरो, ऋषिकेशमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित चारधाम यात्रा-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. इस अवसर पर उन्होंने चारधाम के लिए रवाना होने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के लिए स्थापित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का स्थलीय निरीक्षण भी किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने देशभर से आए श्रद्धालुओं का उत्तराखंड में स्वागत करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा आस्था, साधना और आत्मा को जोड़ने का माध्यम है. यह यात्रा व्यक्ति को हर कठिनाई से पार पाने की शक्ति देती है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प यात्रा को सुगम, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और दिव्य बनाना है. उन्होंने कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से यह यात्रा हर वर्ष नए कीर्तिम...
चारधाम यात्रा से पहले चरमराईं स्वास्थ्य सेवाएं: टेक्नीशियन न होने से ठप एक्सरे और जांचें

चारधाम यात्रा से पहले चरमराईं स्वास्थ्य सेवाएं: टेक्नीशियन न होने से ठप एक्सरे और जांचें

उत्तरकाशी
 नीरज उत्तराखंडी, नौगांव (उत्तरकाशी)चारधाम यात्रा शुरू होने से ठीक पहले उत्तरकाशी जनपद के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर संकट से गुजर रही हैं. आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत एक्सरे और लैब टेक्नीशियनों का वार्षिक अनुबंध समाप्त होने के कारण पिछले करीब एक माह से कई अस्पतालों में एक्सरे और पैथोलॉजी जांचें ठप पड़ी हैं. सबसे ज्यादा असर यमुनोत्री धाम के प्रमुख यात्रा पड़ाव नौगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में देखने को मिल रहा है. यहां टेक्नीशियन के अभाव में एक्सरे मशीन बंद है, जबकि पैथोलॉजी जांचें भी नियमित रूप से नहीं हो पा रही हैं. इससे स्थानीय मरीजों के साथ-साथ चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी परेशानी बढ़ने की आशंका है. जानकारी के अनुसार, नौगांव, बड़कोट, डुंडा, चिन्यालीसौड़ और भटवाड़ी ब्लॉकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मार्च ...
चारधाम यात्रा-2026: उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह तैयार, सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम

चारधाम यात्रा-2026: उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह तैयार, सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम

उत्तरकाशी
 नीरज उत्तराखंडी, उत्तरकाशीचारधाम यात्रा-2026 के शुभारंभ से पहले उत्तरकाशी पुलिस ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। आगामी 19 अप्रैल को श्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा प्रारंभ होगी। इसे देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष यात्रा की थीम ‘सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान’ रखी गई है। इसी के अनुरूप सभी पुलिसकर्मियों को यात्रियों की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ कर उनके-उनके तैनाती स्थलों पर भेजा जा चुका है। क्षेत्र का प्रभावी विभाजन यात्रा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री क्षेत्र को मिलाकर पूरे इलाके को 2 सुपरजोन, 12 जोन और 30 सेक्टरो...
चारधाम यात्रा 2026: यमुनोत्री पैदल मार्ग का निरीक्षण, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

चारधाम यात्रा 2026: यमुनोत्री पैदल मार्ग का निरीक्षण, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

उत्तरकाशी
 हिमांतर ब्यूरो, बड़कोट/यमुनोत्री/ उत्तरकाशीआगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने से पूर्व जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है. यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहा है. जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक लगभग 6 किलोमीटर लंबे पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, रेन शेल्टर और रेलिंग जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया. सीडीओ ने साफ-सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सुलभ इंटरनेशनल और जिला पंचायत को यात्रा मार्ग एवं शौचालयों में...
दूरस्थ क्षेत्रों के लिए बड़ी राहत: ‘संकल्प संवाद’ पोर्टल से अब घर बैठे समाधान

दूरस्थ क्षेत्रों के लिए बड़ी राहत: ‘संकल्प संवाद’ पोर्टल से अब घर बैठे समाधान

उत्तरकाशी
 हिमांतर ब्यूरो, उत्तरकाशीजनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा. जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा ‘दक्ष उत्तरकाशी मॉडल’ के तहत शुरू किया गया ‘संकल्प संवाद’ पोर्टल (www.sankalpsanwad.com) अब आमजन के लिए राहत भरी पहल बनकर सामने आया है. इस पोर्टल का विधिवत संचालन 9 अप्रैल से शुरू होगा.इस अभिनव व्यवस्था के तहत नागरिक अब घर बैठे ही प्रशासन से सीधे जुड़ सकेंगे और अपनी समस्याएं, सुझाव एवं शिकायतें दर्ज करा सकेंगे. अब तक दूरस्थ इलाकों के लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में समय और धन दोनों खर्च करना पड़ता था, लेकिन इस पोर्टल के माध्यम से यह प्रक्रिया आसान और सुलभ हो जाएगी.प्रशासन द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार—प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक जिलाधिकारी (DM) स्वयं संवाद करेंगे....
उत्तराखंड की पारंपरिक धरोहर और जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय राजधानी में मिला नया मंच

उत्तराखंड की पारंपरिक धरोहर और जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय राजधानी में मिला नया मंच

दिल्ली-एनसीआर
  मुख्यमंत्री ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ आउटलेट का उद्घाटन नई दिल्ली. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास परिसर में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के आउटलेट का उद्घाटन किया. यह आउटलेट उत्तराखण्ड की पारंपरिक धरोहर और जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय राजधानी में संगठित रूप में प्रस्तुत करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा. इसके माध्यम से न केवल राज्य की समृद्ध लोकसंस्कृति को देश के सामने लाया जाएगा, बल्कि स्थानीय उत्पादों को नए बाजार भी प्राप्त होंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल राज्य सरकार की उस दूरदृष्टि का परिणाम है, जिसका उद्देश्य पर्वतीय अंचलों में उत्पादित प्राकृतिक और हस्तनिर्मित वस्तुओं को वैश्विक पहचान दिलाना है. यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा और साथ ही स्थानीय कारीगरों व शिल्पकारों को नए अवसर प्रदान करेगा. चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्...
गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में मात्र 27 दिन में 5 लाख से अधिक तीर्थ यात्री कर चुके दर्शन

गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में मात्र 27 दिन में 5 लाख से अधिक तीर्थ यात्री कर चुके दर्शन

उत्तरकाशी
नीरज उत्तराखंडीगंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में इस वर्ष यात्रा प्रारंभ होने के महज 27 दिनों में 5 लाख 18 हज़ार 504 श्रद्धालु दर्शन कर चुके है. यमुनोत्री धाम में वर्तमान तक 1 लाख 38 हज़ार 645 पुरूष एवं 1लाख 18 हजार 526 महिला व 8 हजार 331 बच्चे सहित कुल 2 लाख 65 हजार 502 तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके है. गंगोत्री धाम में अब तक 1 लाख 35 हज़ार 995 पुरूष एवं 1 लाख 10 हजार 531 महिला व 6 हजार 476 बच्चे सहित कुल 2 लाख 53 हजार 02 तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके है.जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि चारधाम यात्रा 2025 सुरक्षित,सुगम एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है. चारधाम यात्रा पर जिला प्रशासन की सतत निगरानी है और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए यात्रा से जुड़ी पूरी टीम तत्परता एवं सजगता के साथ कार्य कर रही है.लाधिकारी ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा एवं आपातकाली...