Tag: गंगोत्री धाम

चारधाम यात्रा का विधिवत आगाज़, खुले यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के कपाट

चारधाम यात्रा का विधिवत आगाज़, खुले यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी
  कपाटोद्घाटन के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की पहली पूजा अर्चनाहिमांतर ब्यूरो, उत्तरकाशी/बड़कोटअक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम एवं यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके साथ ही ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया। शुभ मुहूर्त के अनुसार गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर, जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट 12 बजकर 35 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए। परंपराओं के साथ निकली डोली यात्रा मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशीमठ) से अपने भाई शनिदेव की अगुवाई में यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। खरसाली में ग्रामीणों और लोक देवताओं की डोलियों ने भावुक माहौल में मां यमुना को विदाई दी। यमुनोत्री धाम पहुंचने पर हवन-पू...
चारधाम यात्रा-2026 : मुखवा से गंगोत्री धाम रवाना हुई मां गंगा की डोली, कल खुलेंगे कपाट

चारधाम यात्रा-2026 : मुखवा से गंगोत्री धाम रवाना हुई मां गंगा की डोली, कल खुलेंगे कपाट

उत्तरकाशी
 हिमांतर ब्यूरो, गंगोत्री धाम / मुखवा गांवचारधाम यात्रा की पावन परंपरा के तहत मां गंगा की उत्सव डोली शनिवार को उनके शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा गांव से गंगोत्री धाम के लिए विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रवाना हो गई। डोली यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। मुखवा गांव में डोली प्रस्थान के अवसर पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों, धार्मिक अनुष्ठानों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु, तीर्थ पुरोहित और प्रशासनिक अधिकारी इस पावन यात्रा के साक्षी बने। मां गंगा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने भावभीनी विदाई दी।गंगोत्री धाम के कपाट आज (रविवार) निर्धारित शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे। कपाट खुलने के साथ ही देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हो जाए...
चारधाम यात्रा 2026: यमुनोत्री पैदल मार्ग का निरीक्षण, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

चारधाम यात्रा 2026: यमुनोत्री पैदल मार्ग का निरीक्षण, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

उत्तरकाशी
 हिमांतर ब्यूरो, बड़कोट/यमुनोत्री/ उत्तरकाशीआगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने से पूर्व जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है. यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहा है. जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक लगभग 6 किलोमीटर लंबे पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, रेन शेल्टर और रेलिंग जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया. सीडीओ ने साफ-सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सुलभ इंटरनेशनल और जिला पंचायत को यात्रा मार्ग एवं शौचालयों में...
भैयादूज के दिन दोपहर 12.05 मिनट पर बद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

भैयादूज के दिन दोपहर 12.05 मिनट पर बद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी
शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट चारधामों में प्रसिद्ध प्रथम यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज के पर्व पर दोपहर 12.05 मिनट पर बंद होंगे. यमुनोत्री धाम में भी कपाट बंद होने की तैयारियां शुरू हो गई हैं. कल 03 नवम्बर को यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव मूर्ति खरसाली गांव के लिए रवाना होगी. जहां स्थित मां यमुना मंदिर में शीतकाल के दौरान श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन व पूजा अर्चना कर सकेंगे. दोनों धामों के साथ शीतकालीन पड़ावों को फूलों से सजाया संवारा गया है. वहीं आज 02 नवम्बर को अन्नकूट पर्व गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए दोपहर 12.14 मिनट पर बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन पड़ाव मुखबा स्थित गंगा मंदिर में होंगे.गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के मौके पर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे. हर-हर गंगे.. जय मां गंगे के ...
गंगोत्री धाम में बहा यात्री, तलाश में जुटी SDRF

गंगोत्री धाम में बहा यात्री, तलाश में जुटी SDRF

उत्तरकाशी
गंगोत्री धाम में मां गंगा में नहाते वक्तमध्य प्रदेश का एक तीर्थयात्री नदी में बह गया। SDRF की टीम यात्री की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक कुछ सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार, यात्री राम शंकर(37) पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी बीना जंक्शन जिला सागर मध्य प्रदेश का रहने वाला है। राम शंकर ने पांच साल  पहले संन्यास ले लिया था। स्नान घाट पर मौजूद यात्रियों ने बताया गया कि वह स्नान कर रहे थे, तभी नदी की तेज में ओझल हो गए। लोगों ने इसकी सूचना SDRF को दी। मौके पर पहुंची टीम ने सर्च अभियान शुरू किया। यात्री की तलाश जारी है। ...
संजीवनी बूटी खोज : पतंजलि आयुर्वेद NIM एवं IMF के संयुक्त ट्रैकिंग दल को मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग ऑफ

संजीवनी बूटी खोज : पतंजलि आयुर्वेद NIM एवं IMF के संयुक्त ट्रैकिंग दल को मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग ऑफ

उत्तरकाशी
गंगोत्री धाम : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगा की निर्मलता, अविरलता और स्वच्छता को लेकर दिलाई शपथनीरज उत्तराखंडी, उत्तरकाशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम, उत्तरकाशी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए रक्तवन ग्लेशियर एवं अन्य तीन पर्वत चोटियों पर आरोहण हेतु जा रहे पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurved), निम (Nehru Institute Of Mountaineering (NIM), Uttarkashi) एवं आई.एम.एफ. (IMF) के संयुक्त अभियान दल का फ्लैग ऑफ किया.  इस अवसर पर उन्होंने गंगोत्री धाम में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की एवं मां गंगा का आशीर्वाद लिया. मुख्यमंत्री ने करीब 1 किलोमीटर रक्तवन ग्लेशियर जा रहे दल के साथ ट्रैकिंग भी की. उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में मां गंगा की निर्मलता,अविरलता और स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाई.मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा की पतंजलि आयुर्वेद,...