Tag: उत्तरकाशी

जनजाति महिला कल्याण एवं बालोत्थान समिति ने मनाया अपना 33 वां स्थापना दिवस

जनजाति महिला कल्याण एवं बालोत्थान समिति ने मनाया अपना 33 वां स्थापना दिवस

उत्तरकाशी
हिमांतर ब्यूरो, बड़कोट उत्तरकाशीजनजाति महिला कल्याण एवं बालोत्थान समिति ने अपना 33वां स्थापना दिवस शरुखेत, बड़कोट स्थित कार्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन कर मनाया. संस्था पिछले 33 वर्षों क्षेत्र में गरीब, असहाय, पीड़ित महिलाओं, बच्चों के विकास व सक्षम जीवन हेतु विभिन्न कार्य करती आ रही है. जिसमें प्रौढ़ शिक्षा, विभिन्न रोजगार परक प्रशिक्षण, निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण, सिलाई बुनाई, ब्यूटी पार्लर, फल प्रशिक्षण, कुटीर उद्योग आदि अनेक प्रशिक्षणों से लोग लाभान्वित हो रहे हैं. संस्था ने क्षेत्र में लगभग 500 महिलाएं प्रौढ़ शिक्षा में और लगभग 800 से अधिक युवाओं को निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण देने के साथ ही 1600 से अधिक महिलाओं को विभिन्न रोजगार परक प्रशिक्षण दिए हैं. संगोष्ठी को संबोधित करते हुए संस्था की संस्थापक अध्यक्ष गलेशियर लेडी शांति ठाकुर ने मानवीय गतिविधियों के कारण पिघलते ग्लेशियरो...
जिला खनिज फाउंडेशन न्यास से शिक्षा व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ करने की मुहिम जारी

जिला खनिज फाउंडेशन न्यास से शिक्षा व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ करने की मुहिम जारी

उत्तरकाशी
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में आज फिर से रू. दो करोड़ अस्सी लाख की धनराशि देने का निर्णयनीरज उत्तराखंडी, उत्तरकाशीजिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक में जिले में शिक्षा व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ करने के लिए आज फिर से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. जिले में प्राथमिक विद्यालयों के 12 कलस्टरों का प्रथम चरण हेतु चिन्हीकरण करते हुए खनिज न्यास की मद से इन विद्यालयों हेतु बसों की व्यवस्था के लिए कुल रू. दो करोड़ चालीस लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का निश्चय किया गया है. इसके साथ ही न्यास से उप जिला चिकित्सालय पुरोला में आईसीयू हेतु आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था के लिए भी रू. चालीस लाख की धनराशि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है. जिला मुख्यालय पर आज संपन्न जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक की अध्यक्षता करते ...
देहरादून से उत्तरकाशी और गौचर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ

देहरादून से उत्तरकाशी और गौचर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ

उत्तराखंड हलचल
सीएम ने किया राज्य की तीन हवाई सेवाओं का वर्चुअल उदघाटन देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को उत्तराखण्ड हवाई सम्पर्क योजना के तहत सहस्त्रधारा (देहरादून) से जोशियाड़ा (उत्तरकाशी) और सहस्त्रधारा (देहरादून) से गौचर (चमोली) के लिए हेलीकॉप्टर सेवा एवं दिल्ली से पिथौरागढ़ विमान सेवा का सीएम आवास से वर्चुअल शुभारंभ किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि हवाई सेवाएं, राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होने जा रही हैं, इसलिए सरकार उड़ान योजना के तहत 18 स्थानों पर हेलीपोर्टस का निर्माण कर रही है. इन सेवाओं को प्रारंभ करने में सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू जी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि ये तीनों परियोजनाएं हमारे राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होने जा रही हैं, इन सेवाओं के प्रारंभ होने से र...
यमुनोत्री एवं गंगोत्री मंदिर समिति ने जनपद आगमन पर सीएम धामी का भव्य स्वागत

यमुनोत्री एवं गंगोत्री मंदिर समिति ने जनपद आगमन पर सीएम धामी का भव्य स्वागत

उत्तराखंड हलचल
मंदिर समिति ने धामों के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की व्यापक सराहना कीहिमांतर ब्यूरो, उत्तरकाशीयमुनोत्री एवं गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद आगमन पर भव्य स्वागत करते हुए धामों के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की  व्यापक सराहना की. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों धामों के विस्तार और सुरक्षा से संबंधित योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारना सरकार की प्राथमिकता हैं. उन्होंने कहा कि गत मानसून काल में हुए नुकसान से सुरक्षा के लिए आपदा मद से जल्द धनराशि स्वीकृत की जाएगी.सीएम धामी आज उत्तरकाशी के एक दिवसीय भ्रमण पर आए थे. इस मौके पर यमुनोत्री व गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों व तीर्थ पुरोहितों के प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अंगवस्त्र, गंगाजली...
देवलसारी गांव में शुरू हुआ रूद्रा एग्रो का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

देवलसारी गांव में शुरू हुआ रूद्रा एग्रो का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

उत्तरकाशी
हिमांतर ब्यूरो, नौगांव ,उत्तरकाशीसीमांत जनपद उत्तरकाशी के नौगांव विकासखंड के देवलसारी गांव में रूद्रा एग्रो स्वायत सहकारिता व उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (Uttarakhand State Council for Science And Technology) देहरादून के सहयोग से चार दिवसीय कृषि/बागवानी उत्पादों के प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ.कार्यक्रम में देवलसारी गांव की महिलाएं व विभिन्न सहायता समूह की महिलाओं ने उड़द की बड़ी, नाल बड़ी, पेठा बड़ी, आंवला अचार बनाने के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ​लिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री अमिता परमार, पूजा परमार राणा (ANM) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव, कपिल चौहान ब्लाक कृषि अधिकारी, राजवीर सिंह सहायक कृषि अधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. तत्पश्चात आयोजकों द्वारा...
पैराग्लाइडिंग : आसमान की ऊंचाई नापने को तैयार हैं उत्तराखण्ड के युवा

पैराग्लाइडिंग : आसमान की ऊंचाई नापने को तैयार हैं उत्तराखण्ड के युवा

देहरादून
पर्यटन विभाग दे रहा नि:शुल्क पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण देहरादून. उत्तराखण्ड का पर्यटन अब तक मुख्य तौर पर धार्मिक और सामान्य पर्यटन तक सीमित था, लेकिन अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार इसमें साहसिक पर्यटन के जरिए नए आयाम जोड़ रही है. मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप इसके लिए पर्यटन विभाग 700 से अधिक युवाओं को पैराग्लाइडिंग का निशुल्क कोर्स करवा रहा है. उत्तराखण्ड में नैनीताल जिले के भीमताल और देहरादून में मालदेवता जैसे कुछ स्थानों पर पैराग्लाइडिंग पर्यटन बढ़ रहा है. नई संभावनाओं को देखते हुए पर्यटन विभाग ना सिर्फ इसके लिए नए स्पॉट तलाश रहा है, बल्कि स्थानीय युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण भी दे रहा है. इस तरह साहसिक पयर्टन में अपने कौशल के जरिए युवा ना सिर्फ अपना रोजगार , स्वरोजगार कमा सकेंगे, बल्कि उत्तराखण्ड में पर्यटन को भी बढ़ावा दे सकेंगे.साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही धामी सर...
तबादला : उत्तरकाशी जिले के सभी उपजिलाधिकारी इधर-उधर

तबादला : उत्तरकाशी जिले के सभी उपजिलाधिकारी इधर-उधर

उत्तरकाशी
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के द्वारा कार्यहित में जिले के सभी उप जिलाधिकारियों तथा तीन तहसीलदारों के स्थानांतरण के आदेश जारी  नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी. जिलाधिकारी द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार उपजिलाधिकारी भटवाड़ी बृजेश कुमार तिवारी को उपजिलाधिकारी बड़कोट, उपजिलाधिकारी डुंडा नवाजिश खलीक को उपजिलाधिकारी पुरोला, उपजिलाधिकारी बड़कोट मुकेश  चंद रमोला को उपजिलाधिकारी भटवाड़ी और उपजिलाधिकारी पुरोला देवानंद को उपजिलाधिकारी डुंडा के पद पर नई तैनाती दी गई है.जिलाधिकारी द्वारा जारी एक अन्य आदेश के अनुसार रीनू सैनी को तहसीलदार डुंडा से बड़कोट,  महेंद्र सिंह बिष्ट को तहसीलदार चिन्यालीसौड़ से डुंडा और धनीराम  डंगवाल को तहसीलदार बड़कोट से चिन्यालीसौड़ के पद पर नई तैनाती की गई है.जिलाधिकारी के द्वारा स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल ही नई तैनाती स्थान पर योगदान देने के निर्देश द...
अमर शहीद श्रीदेव सुमन के 80वे बलिदान दिवस पर स्मृति सभा व भजन संध्या का आयोजन

अमर शहीद श्रीदेव सुमन के 80वे बलिदान दिवस पर स्मृति सभा व भजन संध्या का आयोजन

दिल्ली-एनसीआर
टिहरी-उत्तरकाशी जन विकास परिषद द्वारा किया गया आयोजनसी एम पपनैंनई दिल्ली. अमर शहीद श्रीदेव सुमन के 80वे बलिदान दिवस पर टिहरी-उत्तरकाशी जन विकास परिषद द्वारा गढ़वाल भवन में 25 जुलाई को स्मृति सभा व भजन संध्या का आयोजन किया गया. आयोजित आयोजन के इस अवसर पर विगत दिनों कश्मीर में हुई अनेकों आतंकवादी घटनाओं में शहीद हुए भारतीय वीर जवानों को भी खचाखच भरे सभागार में श्रद्धांजलि अर्पित की गई. आयोजित स्मृति व श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित उत्तराखंड के प्रबुद्ध प्रवासी समाज सेवियों, राजनीतिज्ञों, विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाओं से जुड़े संस्कृति कर्मियों, फिल्मकारों, साहित्यकारो व मीडिया कर्मियों में प्रमुख रूप से उपस्थित रमेश घिल्डियाल, राठी राम डबराल, टी एस भंडारी, आजाद सिंह नेगी, बृज मोहन उप्रेती, दुर्गा सिंह भंडारी, कुसुम बिष्ट, विकास चमोली, जीत सिंह भंडारी, चंद्र मोहन पपनैं, मनमोहन शाह, महा...
उत्तरकाशी : बरसाली गांव में आराध्या नागराज देवता के झामण की प्राण प्रतिष्ठा

उत्तरकाशी : बरसाली गांव में आराध्या नागराज देवता के झामण की प्राण प्रतिष्ठा

उत्तरकाशी
सीमांत जनपद उत्तरकाशी के बरसाली गांव के आराध्या कुलदेवता श्री इष्टदेव नागराज जी का नवनिर्मित शीश मुकुट (झामण) की आज से बरसाली नाकुरी गांव में प्राण प्रतिष्ठा शुरू हो हो गई है. प्राण प्रतिष्ठा यह पांच दिवसीय यज्ञ/पूजा पाठ श्रावण मास श्रीनागराज मंदिर नाकुरी में हो रहा है. आज सुबह नागराजा की यात्रा भटवाड़ी के लिए दोनों ग्राम सभाओं के समस्त लोगों एवं इष्टदेव नागराज के ढोल बाजों के साथ प्रस्थान किया, वंही भटवाड़ी में श्री इष्टदेव नागराज का भव्य स्वागत किया गया. देवता द्वारा झामण निर्माण करने वाले कारीगरों को आशीर्वाद दिया गया उसके बाद यात्रा गंगोरी में अस्सी गंगा और मां गंगा जी के संगम पर पवित्र स्नान कर नवनिर्मित शीश मुकुट (झामण) की पूजा अर्चना हवन यज्ञ किया गया. उसके बाद नागराज देव डोली पर नवनिर्मित शीश मुकुट (झामण) पहनाया गया. संगम में स्नान करते के पश्चात देवडोली वापस गांव पहुंची, जहां ग्...
बड़कोट पेयजल संकट : विशाल प्रदर्शन के साथ महंत की भूख हड़ताल शुरू

बड़कोट पेयजल संकट : विशाल प्रदर्शन के साथ महंत की भूख हड़ताल शुरू

उत्तरकाशी
सुनील थपलियाल, उत्तरकाशीउत्तरकाशी जनपद के नगर पालिका  क्षेत्र बड़कोट में पेयजल संकट गहराया हुआ है  पानी के लिए एक महिने से चल रहा क्रमिक धरना शनिवार से अनिश्चितकालीन धरने में तब्दील हो गया, जबकि हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष  सन्त केशवगिरी महाराज जी ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। नगरवासियों ने चंद्रेश्वर महादेव मंदिर से तहसील तक ढोल नगाड़ों के साथ जमकर नारेबाजी करते हुए हाथों में तख्ती के साथ प्रदर्शन किया और  सरकार से पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति की मांग की।इधर तहसील परिसर में चार सूत्रीय मांगो के निस्तारण के लिए क्रमिक धरना अब अनिश्चितकालीन धरने  में तब्दील करते हुए भुख हड़ताल को नगर के सभी वार्ड वासी भारी संख्या में समर्थन देने पहुँचे।नगरवासियों का कहना है कि  जब तक पेयजल पम्पिंग योजना की स्वीकृति नहीं मिल जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि छोटी योजना से ...