Tag: आंगनबाड़ी

राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री धामी की 13 बड़ी घोषणाएं, आंगनबाड़ी, आशा और भोजन माताओं का बढ़ेगा मानदेय

राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री धामी की 13 बड़ी घोषणाएं, आंगनबाड़ी, आशा और भोजन माताओं का बढ़ेगा मानदेय

चमोली
भराड़ीसैंण में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखण्ड का संकल्प दोहराया अतिथि शिक्षकों के मानदेय में भी होगी वृद्धि, राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगी कैबिनेट समितिहिमांतर, भराड़ीसैंण (चमोली)उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) स्थित विधानसभा परिसर में आयोजित समारोह में प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़ी 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि, लखपति दीदियों को प्रोत्साहन राशि तथा राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कैबिनेट समिति का गठन प्रमुख हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और...
मोरी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

मोरी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

उत्तराखंड हलचल
 नीरज उत्तराखंडी, मोरी/उत्तरकाशीविकासखंड मोरी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में एकत्रित हुई कार्यकत्रियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई.धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां वर्षों से न्यूनतम मानदेय, अस्थायी रोजगार और बढ़ते कार्यभार जैसी समस्याओं से जूझ रही हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.ये हैं प्रमुख तीन मांगें:आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियमित कर्मचारी का दर्जा दिया जाए. मानदेय में वृद्धि कर सम्मानजनक वेतन सुनिश्चित किया जाए. सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं प्रदान की...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन मुलाकात

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन, आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन तथा उत्तराखण्ड भोजन माता कामगार यूनियन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन के प्रान्तीय अध्यक्ष शिव दुबे, महामंत्री लोकेश देवी, कोषाध्यक्ष कलावती चन्दोला, जिलाध्यक्ष सुनीता चौहान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन से चित्रकला, लक्ष्मी पन्त, रंजना गुलेरिया, मनीषा राणा तथा सुनीता रावत, उत्तराखण्ड भोजन माता कामगार यूनियन से मोनिका उपस्थित रहे।...
केंद्र ने उत्तराखंड के 5115 आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण को स्वीकृति

केंद्र ने उत्तराखंड के 5115 आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण को स्वीकृति

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : प्रदेश में 5115 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण के लिए भारत सरकार की मंजूरी मिल गई है। जिसके लिए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह राज्य के लिए बेहद खुशी का विषय है की प्रदेश के सौ प्रतिशत मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही 5115 महिलाओं को सहायिकाओं के रूप में रोजगार मिलेगा और इन मिनी केंद्रों के उच्चीकृत होने से हमारी आंगनबाड़ी बहने सशक्त बनेगी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आंगनबाड़ी बहने विभाग की ताकत हैं। आज सरकार की हर एक योजना को जन-जन तक पहुंचाने में हमारी बहनों का भी बड़ा योगदान होता है। सरकार हमारी बहनों की मजबूती के लिए लगातार कार्य कर रही है।...
उत्तराखंड: जल्द खुलेगा पिटारा, 5 हजार से ज्यादा पदों पर नौकरी का मौका

उत्तराखंड: जल्द खुलेगा पिटारा, 5 हजार से ज्यादा पदों पर नौकरी का मौका

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: आंगनबाड़ी केंद्र आने वाले दिनों में पांच हजार से अधिक महिलाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलने वाले हैं। राज्य में 5120 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में उच्चीकृत करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें प्रत्येक में एक-एक सहायिका की नियुक्ति की जाएगी। ऐसे में महिलाओं को नौकरी का मौका मिलने जा रहा है। महिला सशक्तीकरण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों का ब्योरा भी मांगा है। साथ ही इन पर नियुक्ति के संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री रेखा आर्या के अनुसार राज्य में संचालित 5120 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को आंगनबाड़ी केंद्रों के रूप में उच्चीकृत करने की केंद्र सरकार ने सहमति दे दी है। उम्मीद है कि इस माह के अंत तक केंद्...