उत्तरकाशी

उत्तरकाशी CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: सपना पंवार बनीं जिला टॉपर, जवाहर नवोदय विद्यालय धुनगिरी का शानदार प्रदर्शन

उत्तरकाशी CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: सपना पंवार बनीं जिला टॉपर, जवाहर नवोदय विद्यालय धुनगिरी का शानदार प्रदर्शन

उत्तरकाशी
 हिमांतर ब्यूरो | उत्तरकाशी Central Board of Secondary Education (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में जनपद उत्तरकाशी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। Central Board of Secondary Education के परिणामों में जवाहर नवोदय विद्यालय धुनगिरी की छात्रा सपना पंवार ने कला वर्ग में 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे उत्तरकाशी जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया।इसी विद्यालय के छात्र निखिल पंवार ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि त्रि ऋषिराम शिक्षण संस्थान के छात्र रोहित घनाटा ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। त्रि ऋषिराम शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन जनपद मुख्यालय स्थित त्रि ऋषिराम शिक्षण संस्थान के अन्य विद्यार्थियों ने भी उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। सक्षम ग...
भद्रासू की बेटी महक चौहान का भारतीय सीनियर महिला रग्बी टीम में चयन, ताशकंद में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

भद्रासू की बेटी महक चौहान का भारतीय सीनियर महिला रग्बी टीम में चयन, ताशकंद में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

उत्तरकाशी
 नीरज उत्तराखंडी | मोरी, उत्तरकाशीमोरी विकासखंड के सुदूरवर्ती भद्रासू गांव की प्रतिभाशाली खिलाड़ी महक चौहान का चयन भारतीय सीनियर महिला रग्बी टीम में हुआ है। महक आगामी 16 और 17 मई को ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में आयोजित होने वाली सेंट्रल एंड साउथ एशिया सेवन-ए-साइड रग्बी चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने महक की सफलता को उत्तराखंड, विशेष रूप से उत्तरकाशी जनपद के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है। सीमित संसाधनों के बावजूद एक दूरस्थ गांव की बेटी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना क्षेत्र की बेटियों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है। महक के पिता अरवेंद्र चौहान ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही खेलों के प्रति समर्पित रही है। विद्यालयी शिक्षा के दौरान वह एथलेटिक्स प्रतिय...
उत्तरकाशी की एएनएम पूजा राणा को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

उत्तरकाशी की एएनएम पूजा राणा को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

उत्तरकाशी
 हिमांतर ब्यूरो, नौगांव (उत्तरकाशी)सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौगांव में तैनात एएनएम पूजा राणा को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर देश के सर्वोच्च नर्सिंग सम्मान National Florence Nightingale Award से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। पूजा राणा इस सम्मान को प्राप्त करने वाली उत्तराखंड की पहली और अब तक की एकमात्र एएनएम बन गई हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे उत्तरकाशी जनपद सहित राज्यभर में खुशी की लहर है। पूजा राणा ने अपने सेवाकाल के दौरान दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। COVID-19 के दौरान उन्होंने जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में गांव-गांव पहुंचकर टीकाकरण अभियान चलाया और शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल ...
पृथक रवांई जनपद की मांग को लेकर पुरोला में विशाल प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

पृथक रवांई जनपद की मांग को लेकर पुरोला में विशाल प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

उत्तरकाशी
 नीरज उत्तराखंडीरवांई क्षेत्र को पृथक जनपद का दर्जा देने की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने सोमवार को पुरोला नगर में विशाल रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य बाजार से होते हुए तहसील परिसर पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम तहसीलदार कमल सिंह राठौर के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र पृथक रवांई जनपद के गठन की घोषणा नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।खेल मैदान से शुरू हुई जनआक्रोश रैली संघर्ष समिति के संयोजक प्रकाश कुमार और अध्यक्ष बलदेव असवाल के नेतृत्व में रैली खेल मैदान से शुरू हुई। रैली कुमोला रोड, मोरी रोड, नगर क्षेत्र और मुख्य बाजार से गुजरते हुए तहसील परिसर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने “पृथक रवांई जनपद बनाओ” औ...
बड़कोट में ‘रवांई की लोक संस्कृति एवं पर्यटन’ पुस्तक का भव्य लोकार्पण, संस्कृति संरक्षण पर जोर

बड़कोट में ‘रवांई की लोक संस्कृति एवं पर्यटन’ पुस्तक का भव्य लोकार्पण, संस्कृति संरक्षण पर जोर

उत्तरकाशी
 हिमांतर ब्यूरो, बड़कोट, उत्तरकाशीनगर पालिका परिषद बड़कोट में रविवार को शिक्षक एवं साहित्यकार ध्यान सिंह रावत ‘ध्यानी’ की पुस्तक ‘रवांई की लोक संस्कृति एवं पर्यटन’ का भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के शिक्षकों, साहित्य प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों की बड़ी भागीदारी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्यकार महावीर रवांल्टा ने पुस्तक को रवांई क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत है।अजीज प्रेम फाउंडेशन के खजान चौहान ने पुस्तक की समीक्षा करते हुए इसे शोधपरक और उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि यह कृति क्षेत्र की संस्कृति, समाज और पर्यटन को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ. सुबोध बिष्ट ने...
अपर यमुना वन प्रभाग में ड्रोन से होगी निगरानी, वनाग्नि पर कड़ा एक्शन

अपर यमुना वन प्रभाग में ड्रोन से होगी निगरानी, वनाग्नि पर कड़ा एक्शन

उत्तरकाशी
 हिमांतर ब्यूरो, बड़कोटअपर यमुना वन प्रभाग के जंगलों में अब आगजनी करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। वन विभाग ने पहली बार आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ड्रोन कैमरों से निगरानी शुरू करने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य वनाग्नि की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के साथ-साथ दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है। ड्रोन से होगी 24 घंटे निगरानी मुख्य वन संरक्षक के निर्देश पर शुरू की जा रही इस योजना के तहत बड़कोट स्थित अपर यमुना वन प्रभाग की संवेदनशील रेंज—मुगरसंती, कुथनौर और रवांई—में ड्रोन कैमरे तैनात किए जाएंगे। इन क्षेत्रों में हर वर्ष फायर सीजन के दौरान सबसे अधिक आग की घटनाएं सामने आती हैं। ड्रोन के माध्यम से आग की सटीक लोकेशन तुरंत मिल सकेगी, जिससे समय रहते उस पर काबू पाया जा सकेगा।फायर सीजन में बढ़ता खतरा वन विभाग के अनुसार 15 फरवरी से 15 जून तक चलने वा...
मोरी में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 31 लोगों पर FIR दर्ज

मोरी में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 31 लोगों पर FIR दर्ज

उत्तरकाशी
 हिमांतर ब्यूरो, मोरी (उत्तरकाशी)जनपद उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम (पोस्त) की खेती का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 31 भू-स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” और नशामुक्त अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में अवैध नशे के कारोबार पर लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में 3 मई 2026 को पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट के पर्यवेक्षण में तहसीलदार मोरी और थानाध्यक्ष मोरी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मोरी के सुदूरवर्ती ग्राम पेन्सर (कनुरा तोक मार्ग) में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने लगभग 75 वर्ग मीटर क्षेत्र में उगाई जा रही अवैध अफीम/पोस्त की खेती को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके साथ ही पोस्त के पौधों औ...
यमुनाघाटी में भारी ओलावृष्टि से फसलें तबाह, खरादी–गगटाड़ी के किसानों पर टूटा संकट, मुआवजे की मांग तेज

यमुनाघाटी में भारी ओलावृष्टि से फसलें तबाह, खरादी–गगटाड़ी के किसानों पर टूटा संकट, मुआवजे की मांग तेज

उत्तरकाशी
हिमांतर ब्यूरो, नौगांव उत्तरकाशीयमुनाघाटी के खरादी और गगटाड़ी क्षेत्र में रविवार को हुई अचानक भारी ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज बारिश के साथ गिरे बड़े-बड़े ओलों ने खेतों में खड़ी फसलों को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया, जिससे किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय किसानों के अनुसार, मौसम ने अचानक करवट ली और कुछ ही मिनटों में तेज ओलावृष्टि शुरू हो गई। ओलों की मार से तैयार गेहूं, मटर, सब्जियां और बागवानी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं। कई स्थानों पर पेड़ों से फल झड़ गए, जिससे बागवानों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार उनकी आय का मुख्य आधार यही फसलें थीं, लेकिन इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। खेतों में बिछी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं और कई किसानों की महीनों की मेहनत कुछ ही देर में बर्बाद हो गई। प्...
9 साल बाद भी नहीं बनी सड़क: खनेड़ा गांव के ग्रामीणों में आक्रोश, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की चेतावनी

9 साल बाद भी नहीं बनी सड़क: खनेड़ा गांव के ग्रामीणों में आक्रोश, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की चेतावनी

उत्तरकाशी
नीरज उत्तराखंडी, बड़कोट (उत्तरकाशी)ग्राम पंचायत खनेड़ा के ग्रामीणों ने लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण कार्य को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया है। गांव में आयोजित एक बैठक में ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत स्वीकृत मोटर मार्ग का निर्माण कार्य नौ वर्ष बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। इसके चलते ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं। ग्राम प्रधान संगीता रावत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत खनेड़ा गांव के लिए मोटर मार्ग स्वीकृत हुआ था। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि सड़क बनने से गांव की कनेक्टिविटी सुधरेगी और शिक्षा, स्वास्थ्य व कृषि से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलेगी, लेकिन वर्षों बाद भी निर्माण कार्य धरातल पर नहीं उतर सका है...
नगाण गांव में श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

नगाण गांव में श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

उत्तरकाशी
 हिमांतर ब्यूरो, बड़कोट/उत्तरकाशीनगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। उन्होंने कथा स्थल पर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया और क्षेत्रवासियों के साथ आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। मुख्यमंत्री ने कथा श्रवण कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। यह धार्मिक आयोजन भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान की धर्मपत्नी स्वर्गीय उमा जी के वार्षिक श्राद्ध अवसर पर किया गया। कथा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री के आगमन पर ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नई कार्यशैली की शुरुआत हुई है, जिससे सनातन संस्कृति और धार्मिक विरासत को ...