उत्तराखंड हलचल

Whatsapp ने  बैन किए लाखों अकाउंट्स, कंपनी ने किया खुलासा

Whatsapp ने बैन किए लाखों अकाउंट्स, कंपनी ने किया खुलासा

उत्तराखंड हलचल
Whatsapp ने एक बड़ा कदम उठाया है। मेटा के स्वामित्व वाली इस कंपनी ने करीब 69 लाख अकाउंट्स को बैन कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद कंपनी की तरफ से दी गई है। दरअसल, लगातार ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए वॉट्सऐप ऐसे अकाउंट्स पर सतर्कता से नजर रखा रहा है, जो कंपनी के नियमों का पालन नहीं करते। कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि नए आईटी नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 69 लाख बैड अकाउंट्स को बैन कर दिया गया है।वॉट्सऐप ने बताया कि कंपनी ने यह कदम दिसंबर 2023 में उठाया। जानकारी के मुताबिक 1 दिसंबर 2024 से लेकर 31 दिसंबर 2023 तक लाखों अकाउंट्स को प्राइवेसी प़ॉलिसी को फॉलो न करने की वजह से बैन कर दिया गया है। इस दौरान कंपनी ने 69,34,000 अकाउंट्स को बंद किया है। कंपनी ने अपनी मंथली कम्पाइलेंस रिपोर्ट बताया कि यूजर्स रिपोर्ट से पहले 16 लाख 58 हजार अकाउंट पर बैन लगा दिया था...
बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी, येलो अलर्ट जारी

बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी, येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड हलचल
देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 2500 मीटर व इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार बताए गए थे। जबकि उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी बताई गई। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। चमोली में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में दुबके रहे। शनिवार को सुबह चटख धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। निचले क्षेत्रों में आसमान में बादल छ गए, जबकि बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती व माणा घाटियों में बर्...
पाकिस्तान में इन दिनों उत्तराखंड की चर्चा!

पाकिस्तान में इन दिनों उत्तराखंड की चर्चा!

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : खबर से पहले कोई भी पाठक खबर की हेडिंग पढ़ता है और यह तय भी करता है कि उसे खबर पढ़नी है या नहीं। सोशल मीडिया के दौर में खबरें पढ़ाने के लिए सनसनीखेज हेडिंग लगाई जाती हैं। लेकिन, हमारी हेडिंग भी सही है और खबर पूरी तरह से सही है। पाकिस्तान में इन दिनों उत्तराखंड की खूब चर्चा है। चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने एक बयान दिया था कि राज्य के मदरसों में रामायण पढ़ाई जाएगी। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि हमारा डीएनए भी इससे मेल खाता है। उनके इस बयान के बाद देशभर में खूब बवाल हो रहा है। यह बवाल अब पाकिस्तान तक पहुंच गया है। पाकिस्तान के मशहूर यूट्यूबर शोएब ने अपने चैनल रीयल इंटरटेनमेंट पर शो किया है। बकौल शोएब पाकिस्तान में उत्तराखंड के इस फैसले की खूब चर्चा हो रही है। मौलाना और मौलवी इससे गुस्से में हैं। केवल पाकिस्तान में ही नहीं, बल...
कैबिनेट बैठक में इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर, पढ़ें…

कैबिनेट बैठक में इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर, पढ़ें…

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। यह माना जा रहा था कि आज UCC पर विचार होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विचार अब 6 फरवरी की सुबह कैबिनेट की बैठक मे आएगा मामला। विशेष श्रेणी के स्कूलों मे नियुक्ति को मंजूरी रिटायर टीचरों को तत्कालीन व्यवस्था के तहत मिलेगी नियुक्ति बाकी युवाओं के लिए नियुक्ति प्रक्रिया जारी है।फ़िल्म नीति मे बड़ा फैसला अब क्षेत्रीय भाषा में निर्माण करने वाले को फ़िल्म निर्माण करने मे 2 करोड़ रूपए मिलेंगे, पहले 25 लाख मिलता था। राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय फ़िल्म OTT को भी अब मिल सकेगी आर्थिक वसब्सिडी, फ़िल्म का 30 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी। बच्चों के लिए फ़िल्म बनाई तो 10 प्रतिशत एक्स्ट्रा मिलेगा पैसा। राज्य के कलाकारों को मुख्य भूमिका मे रखा जाएगा, तो 10 लाख मिलेगा। फ़िल्म ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट मे अगर sc और st का बच्चा पढ़ाई करेगा तो उसकी 75 प्रतिशत फीस सरकार देगी। पर्वतीय इ...
बेटा ही निकला प्रॉपर्टी डीलर पिता का हत्यारा

बेटा ही निकला प्रॉपर्टी डीलर पिता का हत्यारा

उत्तराखंड हलचल
हरिद्वार: पिछले साल 27 दिसंबर को अज्ञात बदमाशों ने पनियाला रोड स्थित आवास में बनाए गए ऑफिस में गोली मारकर एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी है। बेहद सनसनीखेज इस घटना पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह व सीओ रुड़की पल्लवी त्यागी के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली एवं अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। घटना को एक चैलेंज के रूप में लेते हुए कोतवाली गंगनहर व सीआईयू रुड़की/हरिद्वार की सयुंक्त टीमें गठित की गई।घटना बेहद सनसनीखेज होने के कारण एसएसपी द्वारा मामले की स्वयं मॉनिटरिंग की गई। समय-समय पर देहात क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों को कई बार देर रात अपने आवास में बुलाकर मामले में हो रही प्रगति व सामने आ रही दिक्कत पर जानकारी की गई एवं दिक्कतों से पार पाने के लिए सुझाव देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके सफल परिणाम सामने आए। गठित की गई पु...
CM धामी ने पौड़ी में राइफलमैन जसवंत सिंह रावत की प्रतिमा का किया अनावरण

CM धामी ने पौड़ी में राइफलमैन जसवंत सिंह रावत की प्रतिमा का किया अनावरण

उत्तराखंड हलचल
पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पौड़ी दौरे पर हैं। सीएम धामी ने पौढ़ी गढ़वाल के रांसी से कंडोलिया पार्क तक रोड शो किया। इसके बाद सीएम ने राइफलमैन जसवंत सिंह रावत की प्रतिमा का अनावरण किया।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौडी गढ़वाल के रांसी में राइफलमैन जसवंत सिंह रावत की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद थे। सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने पौढ़ी गढ़वाल के रांसी से कंडोलिया पार्क तक रोड शो किया। इस दौरान रोड शो में भारी संख्या में भीड़ मौजूद थी। मुख्यमंत्री ने शो में बड़ी संख्या में आए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। राइफलमैन जसवंत सिंह रावत (19 अगस्त 1941 – 17 नवंबर 1962) भारतीय थलसेना में गढ़वाल राइफल्स में सेवारत सैनिक थे। जिन्हें 1962 के भारत-चीन युद्ध में अरुणाचल प्रदेश में नूरानांग की लड़ाई के दौरान उनके कार्यों के...
जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य महाराज की अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल में हैं भर्ती

जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य महाराज की अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल में हैं भर्ती

उत्तराखंड हलचल
तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य महाराज (74) की हाथरस में श्रीराम कथा सुनाते वक्त अचानक तबियत बिगड़ गई। महाराज को शुक्रवार सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद एयरलिफ्ट कर उन्हें देहरादून लाया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य महाराज को इलाज के लिए बल्लूपुर स्थित सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें छाती में इन्फेक्शन से तकलीफ हुई थी। चिकित्सकों के मुताबिक अभी उनका अब उनका स्वास्थ्य बेहतर बताया का रहा है। जानकारी के अनुसार सिनर्जी के एमडी कमल गर्ग ने बताया कि जगद्गुरू रात 10ः40 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहां से रात 11ः10 बजे स्पेशल एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल लाया गया था। उनकी छाती में इन्फेक्शन था अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। बता दें जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य महाराज की चार साल पहले...
IFS अधिकारी सुशांत पटनायक के खिलाफ महिला कर्मचारी से छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

IFS अधिकारी सुशांत पटनायक के खिलाफ महिला कर्मचारी से छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड हलचल
देहरादूनः अधीनस्थ महिला कर्मचारी से छेड़खानी के आरोप में वरिष्ठ IFS अधिकारी सुशांत पटनायक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जूनियर रिसर्च फेलोशिप रही इस महिला के आरोपों के बाद पटनायक को पिछले दिनों प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सदस्य सचिव के पद से हटा दिया गया था।घटना कार्यालय में हुई थी तो इसमें पहले विशाखा कमेटी के तहत जांच की गई थी।एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मुकदमा राजपुर थाने में दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप था कि पटनायक के पिता का देहांत हो गया था। इस पर वह गत 24 जनवरी को उनके कार्यालय में उन्हें ढांढस बंधाने गई थीं। आरोप है कि इस दौरान पटनायक उनसे अश्लील हरकतें करने लगे। महिला कर्मचारी उस वक्त दफ्तर से बाहर आ गई। महिला के अनुसार इसके बाद पटनायक ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर माफी मांगी। अगले 12 मिनट के भीतर उन्हें तीन मैसेज भेजे गए। जिन्हें बाद में डिलीट कर दिया गया...
दुष्यंत गौतम के बयान पर घमासान, यशपाल आर्य ने बताया विक्षिप्त

दुष्यंत गौतम के बयान पर घमासान, यशपाल आर्य ने बताया विक्षिप्त

उत्तराखंड हलचल
देहरादून:  BJP के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम द्वारा इंडिया गठबंधन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का रिएक्शन सामने आया है। यशपाल आर्य ने दुष्यंत गौतम को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया है।प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के बयान के बाद कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। वहीं यशपाल आर्य ने प्रदेश प्रभारी के बयान पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि वो मानसिक रूप से विक्षिप्त हो चुके हैं। सुचिता और मर्यादा का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा के नेता ही इस तरह की शर्मानाक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं जो की बिल्कुल भी न्यायोचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान उनकी निकृष्टता को दर्शाते हैं। बता दें गुरुवार को देहरादून में स्थित बीजेपी महानगर कार्यालय में पांचों लोकसभा सीटों के लोकसभा कार्यालयों के उद्घाटन के दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा था ...
UCC : कितना बदल जायेगा महिलाओं का जीवन, पढ़िये क्या होगा प्रभाव

UCC : कितना बदल जायेगा महिलाओं का जीवन, पढ़िये क्या होगा प्रभाव

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में सार्थक कदम बढ़ने लगे हैं। विशेषज्ञ समिति संहिता का ड्राफ्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप चुकी है। समिति के ड्राफ्ट के कानूनी रूप लेने के बाद इससे प्रदेश की आधी आबादी सीधे लाभान्वित होगी।समिति ने ड्राफ्ट में लड़कियों के विवाह की आयु बढ़ाने, बहुविवाह पर रोक लगाने, उत्तराखंड में लड़कियों के बराबर हक, सभी धर्मों की महिलाओं को गोद लेने का अधिकार व तलाक के लिए समान आधार रखने की पैरवी की है।प्रदेश में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट बनाने के लिए सरकार ने जब समिति का गठन किया था, उस समय भी यह कहा गया था कि यह समिति महिला अधिकारों को तवज्जो देगी। इसके पीछे कारण भी है। दरअसल, राज्य निर्माण में प्रदेश की आधी आबादी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।राज्य निर्माण आंदोलन में महिलाएं अग्रिम पंक्ति में खड़ी रही। पर्वतीय क्षेत्रों में...