उत्तराखंड हलचल

हार्ट अटैक से पति की मौत, शव देखकर नवविवाहिता ने सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान

हार्ट अटैक से पति की मौत, शव देखकर नवविवाहिता ने सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान

उत्तराखंड हलचल
गाजियाबाद : पति का शव देख पत्नी यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और खुद भी सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। महिला के पति अभिषेक की सोमवार को चिड़ियाघर में हालत बिगड़ गई थी। इसके बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। डाक्टरों का कहना है कि अभिषेक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। स्वजन ने बताया कि दोनों के अटूट प्रेम को देखते हुए तीन माह पहले ही दोनों परिवारों की सहमति से उनका विवाह कराया गया था। इसके बाद से दोनों बेहद खुश थे, लेकिन तीन महीने बाद ही यह खुशियां मातम में बदल गईं।मूलरूप से हरिद्वार के इकबालपुर निवासी 25 वर्षीय अभिषेक अहिलवाली वैशाली सेक्टर तीन के एलकान अपार्टमेंट में पत्नी अंजलि, पिता जसपाल, मां मधु और बहन गुड़िया के साथ रहते थे। अभिषेक एक एनजीओ में काम करते थे। अभिषेक के फुफेरे भाई संजीव ने बताया कि सोमवार को अभिषेक पत्नी अंजलि और बहन गुड़िया के साथ दिल्ली स्थित चिड़ियाघर गए ...
ये रही BJP के लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट

ये रही BJP के लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : BJP प्रदेश चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। इस दौरान लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की गई।प्रत्येक लोकसभा सीट के लिए न्यूनतम पांच और अधिकतम नौ नामों के पैनल को अंतिम रूप दे दिया है। इस तरह राज्य की पांचों सीटों पर कुल 55 नामों लिस्ट तैयार हो गई है। इस लिस्ट को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है। जिसमें पूर्व सीएम से लेकर कैबिनेट मंत्री तक के नाम शामिल हैं। गढ़वाल लोकसभा की बात करें तो इस सीट से मौजूदा सांसद तीरथ सिंह रावत के अलावा अनिल बलूनी प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। इसके साथ ही पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, दीप्ति रावत, आशा नौटियाल, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, अजेंद्र अजय क...
बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड हलचल
विकासनगर में त्यूणी- अटाल मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो बच्चों और दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को देहरादून स्थित हायर सेंटर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, हादसा तब हुआ जब परिवार त्यूणी के सैंज गांव से चालदा महासू महाराज के दर्शन के लिए जा आ रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला। टीम का कहना है कि मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी जनकारी जुटाई जा रही है। घायल का विवरण:- 1. श्री जीत बहादुर उम्र 35 वर्ष पुत्र सुख बहादुर निवासी :- त्यूणी देहरादूनमृतको का विवरण 1.श्री सूरज उम्र 25 वर्ष सुख बहादुर निवासी :- त्यूणी देहरादून 2. श्री संजू उम्र 25 वर्ष पुत्र सुख बहादुर निवासी :- त्यूणी देहरादून 3. शीतल  24 वर्ष पत्नी सूरज न...
कार में मिले 30 लाख, पांच लोग गिरफ्तार

कार में मिले 30 लाख, पांच लोग गिरफ्तार

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : लोकसभा चुनाव को देखते हुए शहर में पुलिस चेकिंग अभियान चलाए हुए है। इसी क्रम में देहरादून पुलिस को आज गोपनीय रूप से सूचना प्राप्त मिली थी कि दिल्ली नम्बर के एक वाहन में पांच लोगों द्वारा भारी मात्रा में नगदी लाई जा रही है। सूचना का संज्ञान लेते हुए दून पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया।चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने आनन्दम स्वीट शाॅप के पास एक वाहन को चेकिंग के लिए रोका। वाहन में पांच लोग सवार थे। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस ने दो अलग-अलग बैगों में से कुल 30 लाख रुपए की नगदी बरामद की। पूछताछ में वाहन सवार व्यक्ति कोई सन्तोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने बरामद कैश को मौके पर सीज कर इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट को घटना की सूचना दी। सूचित किया गया। इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट ने मौके पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस ने वाहन सवार सभी लोगों को हिरासत में ले लिया है। वाह...
PCS मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां देखें पूरी लिस्ट

PCS मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां देखें पूरी लिस्ट

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने PCS  मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। आयोग ने परिणाम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इन सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार में सफलता के बाद अधिकारियों की तैनाती डिप्टी कलक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, वित्त अधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सहायक निदेशक, उद्योग / प्रबन्धक, खण्ड विकास अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, उप संम्भागीय विपणन अधिकारी, सहायक निबन्धक, कारागार अधीक्षक, सहायक आयुक्त राज्य कर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, कार्य अधिकारी जिला पंचायत, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, राज्य कर अधिकारी जैसे पदों पर की जाएगी।...
CBI का बड़ा एक्शन, 10 हजार की घूस ले रहा था CGST अधीक्षक, गिरफ्तार

CBI का बड़ा एक्शन, 10 हजार की घूस ले रहा था CGST अधीक्षक, गिरफ्तार

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: CBI ने CGST के अधीक्षक को 10 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता मुकेश कुमार निवासी रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर ने CBI के SP से शिकायत की थी कि उनकी पत्नी सिग्नेचर इंटरनेशनल कारपोरेशन नाम फर्म का संचालन कर रहीं हैं, वह प्लास्टिक सामान का व्यापार करते हैं।कुछ कारणों के चलते इनकी फर्म की जीएसटी नंबर को निलंबित कर दिया गया, जिसके कारण उनका व्यवसाय रुक गया है। इस समस्या को लेकर वह 21 फरवरी को अधीक्षक केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के अधीक्षक योगेश अग्रवाल से मिले और समस्या बताई। शिकायतकर्ता ने बताया ने अधीक्षक ने समस्या का समाधान के लिए 15 हजार रुपये की मांग की और कुछ कुछ दस्तावेज भी मांगे। धमकी दी कि यदि रिश्वत नहीं दी तो वह जीएसटी नंबर हमेशा के लिए बंद कर देगा जिससे उनका व्यवसाय चौपट हो जाएगा। शिकायत पर एसपी CBI देहरादून सेक्टर एसके राठी ने एक टीम गठित कर तत्...
हल्दी खाएं, निरोगी रहें…जानें 10 फायदे

हल्दी खाएं, निरोगी रहें…जानें 10 फायदे

उत्तराखंड हलचल
एक चम्मच हल्दी, कई बीमारियों का इलाज.हल्दी, हम सभी इस मसाले को अपने नवजात शिशु के दिनों से ही पेस्ट के मुख्य घटक के रूप में जानते हैं जिसे आमतौर पर स्नान से पहले बच्चे की त्वचा पर लगाया जाता है। छोटी उम्र में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए दूध एक आदर्श साथी बन जाता है। किशोरावस्था के दौरान, यह मामूली जलन, चोट और खरोंच के लिए और मुँहासे जैसी त्वचा की समस्याओं को रोकने के लिए एक प्रभावी एंटीसेप्टिक है। हल्दी के फायदे यहीं खत्म नहीं होते बल्कि हर घर की रसोई में आम घरों में जगह बनाकर जारी रहते हैं। चाहे वह दैनिक सब्जियों या करी में शामिल हो या हल्दी की छड़ी का भारतीय पारंपरिक अचार हो, यह सुनहरा मसाला अपनी सोने जैसी विशेषताओं के साथ अपना नाम साबित करता है।  हल्दी का उपयोग केवल रसोई या औषधीय प्रयोजनों तक ही सीमित नहीं है। भारत में, हल्दी के बिना एक भी शादी पूरी नहीं हो सकती,...
धामी सरकार ने पेश किया 89230.07 हजार करोड़ का बजट, एक नजर में पढ़ें पूरा बजट

धामी सरकार ने पेश किया 89230.07 हजार करोड़ का बजट, एक नजर में पढ़ें पूरा बजट

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : धामी सकरकार ने 89230.07 हजार करोड़ का बजट पेश कर दिया है. लोकसभा  चुनाव  पहले यह बजट युवाओं पर केंदत्रित नजर आ रहा है. धामी सरकार ने 89230.07 हजार करोड़ का बजट पेश किया। राजस्व के लिए लेखे का व्यय 55815.77 करोड़ और पूंजीगत लेखे का व्यय 33414.30 करोड़ रहा। राजस्व घाटा अभी अनुमानित नहीं है।बजट में युवाओं कल लिए क्या?डिग्री कॉलेज सरकारी में शैक्षिक गुणवत्ता को 10 करोड़। एनईपी के तहत चल रही अनुसन्धान योजना को 2 करोड़। आरटीई के तहत 94 हजार से ज्यादा बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही। खटीमा में निशुल्क कोचिंग सेंटर। सरकारी विद्यालयों में आईसीटी लैब विज्ञान के केंद्र चंपावत को तीन करोड़। उदीयमान खिलाड़ी को छात्रवृत्ति के तहत 10 करोड़। राष्ट्रीय खेलों के लिए 250 करोड़। राज्य व राष्ट्रीय युवा महोत्सव को 10 करोड़। प्रशिक्षण शिविर को 5 करोड़। खेलो इंडिया के लिए दो करो...
देवभूमि में बिकेगी नई “मेट्रो शराब”, ऐसे कैसे होगी नशा मुक्त?

देवभूमि में बिकेगी नई “मेट्रो शराब”, ऐसे कैसे होगी नशा मुक्त?

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: देवभूमि को अब तक जड़ी-बूटी प्रदेश और आयुष प्रदेश बनाने के दावे किए जाते रहे हैं। देवभूमि को सरकार ने 2025 तक नशा मुक्त और ड्रग्स फ्री बनाने का लक्ष्य रखा है। लेकिन, इससे उलट यह प्रदेश शराब प्रदेश बनाने की ओर जरूर बढ़ रहा है। राज्य में अंग्रेजी और देशी शराब तो बिकती ही है। साथ दूसरे प्रदेशों से भी शराब की तस्करी होती रहती है। इतना ही नहीं कच्छी शराब बनाने का अवैध धंधा भी जारी है। प्रदेश में जहरीली शराब से मौत के मामले सामने आते रहे हैं। इसके अलावा अलग-अलग तरह के ड्रग्स तस्करी भी किसी से छुपी नहीं है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या सरकार को मेट्रो शराब बनाना जरूरी था? क्या ऐसा करके सरकार देवभूमि को नशे के गर्त में धकेलने का काम नहीं कर रही है?प्रदेश में अब नई आबकारी नीति के तहत नई मेट्रो शराब बिकेगी। इस नई शराब को विदेशी मदिरा की दुकानों के माध्यम से बेचा जाएगा। इस शराब को उत...
सड़क के लिए देवदार के 1000 पेड़ों को काटने की तैयारी!

सड़क के लिए देवदार के 1000 पेड़ों को काटने की तैयारी!

उत्तराखंड हलचल
जागेश्वर:मास्टर प्लान के तहत हो रहे सड़क चौड़ीकरण के लिए करीब एक हजार देवदार के पेड़ों को काटने की तैयारी की जा रही है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने चौड़ीकरण की जद में आ रहे पेड़ों का चिह्नीकरण करना शुरू कर दिया है। हालांकि स्थानीय लोग इसके विरोध में उतर आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह देवदार के पेड़ों की पूजा करते हैं।जागेश्वर धाम देवदार के जंगल के बीच स्थित है। इसे दारूक वन के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार यही दारुक वन भगवान शिव का निवास स्थान है। जागेश्वर धाम के विकास के लिए मास्टर प्लान को धरातल पर उतारा जा रहा है। मास्टर प्लान के तहत आरतोला से जागेश्वर तक तीन किमी सड़क का चौड़ीकरण होना है। टू-लेन सड़क बनाने के लिए इसकी जद में आ रहे एक हजार से अधिक देवदार के पेड़ों का कटान होना है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने सोमवार को बैठक में कहा कि यहां स्थित देव...