उत्तराखंड हलचल

उत्तराखंड: BJP किसका काटेगी टिकट, कौन होंगे नए चेहरे? इनके नामों  की चर्चा!

उत्तराखंड: BJP किसका काटेगी टिकट, कौन होंगे नए चेहरे? इनके नामों की चर्चा!

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। तैयारियों के बीच प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा होने लगी है। BJP ने इसको लेकर बैठकों का दौर भी शुरू कर दिया है। कल दिल्ली में BJP की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई, जिसमें देशभर समेत उत्तराखंड की पांच सीटों पर नामों को लेकर भी चर्चा की गई। माना जा रहा है कि इस बार भाजपा पांच में से कुछ सांसदों के टिकट काट सकती है। जबकि, कुछ नए चेहरों को मैदान में उतार सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में करीब चार घंटे तक चर्चा हुई। उत्तराखंड की बात करें तो पांचों सीटों को लेकर 55 नामों को पैनल भेजा गया था, जिसमें कई नए नाम भी शामिल हैं। इन्हीं में से BJP को पांच नामों पर मुहर लगानी है। माना जा रहा है कि नाम लगभग तय हो चुके हैं, बस ऐलान बाकी रह गया है। हालांकि, नामों को पता तभी चलेग...
इसे कहते हैं गुड पुलिसिंग, एक ही दिन के दो अनुभव…

इसे कहते हैं गुड पुलिसिंग, एक ही दिन के दो अनुभव…

उत्तराखंड हलचल
 मेरी बात जब भी आप सरकारी दफ्तर में जाते हैं…अक्सर वहां दो तरह के लोग होते हैं। पहला वो जो आपको काम करने के कई तरीके बता देंगे, लेकिन खुद काम नहीं करेंगे। दूसरे वो लोग होते हैं, जो सबसे पहले यह तय करते हैं कि काम करना है। उनकी सोच काम करने की होती है। जब भी हम काम करते हैं, उसका परिणाम जरूर कुछ ना कुछ आता है। इसलिए जब भी ऐसा हो, तय कीजिए कि आप कुछ करेंगे…भटकाएंगे नहीं। कल मेरे साथ कुछ ऐसा ही हुआ। मैं डीडी न्यूज (दूरदर्शन समाचार) की अपनी ड्यूटी पर था। किसी नंबर से फोन आया। दूसरी तरफ मेरी पत्नी थीं। उन्होंने सबसे पहले कहा कि फोन खो गया। बहरहाल मैंने एक बजे का बुलेटिन निपटाया और फोन खोजने निकल गया। सबसे पहले बाइपास चौकी में गया। क्योंकि वह रस्ते में ही पड़ती है। वहां मुझे ऊपर बताया गया पहला वाला तरीका बताया गया कि अप्लीकेशन दे दो दिखावा देंगे। जबकि, जो फोन खोया था, वो लगातार चालू था। वहा...
ये हैं देश के 100 सबसे ताकतवर लोग, इस नंबर पर है CM धामी का नाम

ये हैं देश के 100 सबसे ताकतवर लोग, इस नंबर पर है CM धामी का नाम

उत्तराखंड हलचल
इंडियन एक्सप्रेस ने देश के टाॅप 100 पावरफुल लोगों की लिस्ट जारी की है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अतिम शाह, सीएम योगी और चीफ जस्टिस भी शामिल हैं। इस लिस्ट में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल है। धामी पिछले बार इस लिस्ट में 93वें नंबर थे। लेकिन, इस बाद उन्होंने लंबी छलांग लगाई और 63वें स्थान पर पहुंच गए।  लिस्ट में राजनीति, बिजनेस से लेकर फिल्मी जगत के लोगों के नाम शामिल हैं। यहां हम आपको 10 टॉप लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं। ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा पहलवान विनेश फोगाट को भी इस लिस्ट में जगह मिली है। लोकसभा चुनाव से पहले इंडियन एक्सप्रेस की ‘मोस्ट पावरफुल इंडियन’-IE 100 2024 की लिस्ट में पीएम मोदी पहले और गृहमंत्री अमित शाह दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। ऐसा लगातार 7वें साल हो रहा है कि पीएम मोदी और ...

बड़ी खबर: कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 6 विधायकों की सदस्यता रद्द

उत्तराखंड हलचल
हिमाचल: राज्यसभा चुनाव में क्रांस वोटिंग करने वाले 6 विधायकों के खिलाफ कांग्रेस की सख्ती देखने को मिली है। सभी 6 विधायकों की सदस्यता को रद्द कर दिया गया है। हालांकि, विधायकों ने दावा किया है कि वो इस मामले को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। इस फैसले सरकार के बहुमत का आंकड़ा भी बदल गया है। कांग्रेस के छह बागी विधायकों के भविष्य पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने फैसला सुना दिया है। कांग्रेस विधायक और संसदीय कार्य मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने दलबदल विरोधी कानून के तहत छह विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए याचिका दायर की थी।स्पीकर ने कल दोनों पक्षों को सुना था। आज स्पीकर ने फैसला सुनाया है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि दलबदल विरोधी कानून के तहत छह विधायकों के खिलाफ मुझे याचिका मिली थी। 6 विधायक जिन्होंने चुनाव कांग्रेस से लड़ा और दलबदल विरोधी क...
विधनसभा में उठा गर्भवती महिला की मौत का मुद्दा, डॉक्टर पर होगी कार्रवाई

विधनसभा में उठा गर्भवती महिला की मौत का मुद्दा, डॉक्टर पर होगी कार्रवाई

उत्तराखंड हलचल
सदन के चौथे दिन की कार्यवाही जारी है। प्रशनकाल में विधायक अपने प्रश्न पूछ रहे हैं। इसी दौरान सदन में पीएनएचएस में हुई एक गर्भवती महिला की मौत का मुद्दा उठा। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने जवाब दिया की ड्यूटी में तैनात डॉक्टर के अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई होगी।सदन में प्रतापनगर के कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह नेगी प्रतापनगर पीएमएचएस का मुद्दा उठाया। विधायक ने कहा की पीएनएचएस में एक गर्भवती महिला का मौत हुई लेकिन उस दिन हॉस्पिटल में कोई डॉक्टर नहीं था। जबकि हॉस्पिटल में डाक्टर के नौ पद सृजित हैं। कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह नेगी प्रतापनगर के सवाल का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने जवाब दिया कि वर्तमान में तीन डॉक्टर वहां पर तैनात हैं। रोटेशन के आधार पर स्त्री रोग विशेषज्ञ भी तैनात है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा टिहरी जनपद में 27 डॉक्टर्स के पद रिक्त हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रतापनगर ...
स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी से संबद्ध होगा हल्द्वानी का अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम

स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी से संबद्ध होगा हल्द्वानी का अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट समेत अन्य खेलों को सरकार प्रोत्साहित करेगी। राज्य में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है। इस विश्वविद्यालय से यह स्टेडियम भी संबद्ध किया जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान सदन को यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि प्रदेश को इस वर्ष 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिली है। इसके तहत हल्द्वानी के इस स्टेडियम में भी विभिन्न स्पर्धाएं होनी हैं। इस सबको देखते हुए खेल विभाग ने स्टेडियम को संचालन के लिए पीपीपी मोड में नहीं देने का निर्णय लिया है। खेल मंत्री ने बताया कि यह स्टेडियम 2022 में खेल विभाग को हस्तांतरित हुआ। उन्होंने वहां हुई खेल स्पर्धाओं का ब्योरा भी दिया। उन्होंने विधायक सुमित हृदयेश के प्रश्न के उत्तर में ये बातें कहीं। इससे पहले विधायक ...
इस लैब ने बनाई COVID की फेक रिपोर्ट, डकारे 84 लाख!

इस लैब ने बनाई COVID की फेक रिपोर्ट, डकारे 84 लाख!

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: हरिद्वार में 2021 में हुए कुंभ मेले के दौरान COVID की रैपिड और RTPCR जांच रिपोर्ट में बड़े पैमाने पर हुए फर्जीवाड़े में दून की एक लैब का भी नाम जुड़ गया  इस ने फर्जी रिपोर्ट इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की वेबसाइट पर अपलोड की और स्वास्थ्य विभाग से 84 लाख रुपये से अधिक का भुगतान ले लिया। प्रवर्तन निदेशालय चंडीगढ़ की ओर से मनी लांड्रिंग मामले में की जा रही जांच में दून की लैब का कारनामा सामने आया। जिसकी रिपोर्ट मिलने पर दून पुलिस ने गड़बड़ी को सही पाते हुए पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है।हरिद्वार में भी प्रवर्तन निदेशालय की रिपोर्ट पर ज्वालापुर कोतवाली में रानीपुर मोड़ स्थित नौवस पैथोलॉजी लैब की पार्टनर और उत्तरांचल टेस्ट ट्यूब बेबी की ऑनर डॉ. संध्या शर्मा और अज्ञात लैब संचालक सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी...
उच्च शिक्षा में युवाओं के सपनों को पंख लगाएंगी ये सात योजनाएं

उच्च शिक्षा में युवाओं के सपनों को पंख लगाएंगी ये सात योजनाएं

उत्तराखंड हलचल
सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट में किया 7.64 करोड़ का प्रावधान. युवाओं को शोध, छात्रवृत्ति व निःशुल्क कोचिंग का मिलेगा अवसर.देहरादून :  शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिये सरकार ने बजट में कई प्रावधान किये गये हैं। इसके अलावा सरकार युवा सपनों को ऊंची उड़ान देने के लिये सात नई योजना शुरू करेगी। जिसके लिये बजट में 7.64 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इन नई योजना के तहत खटीमा में निःशुल्क कोचिंग सेंटर की स्थापना से लेकर विद्यार्थी शैक्षिक भारत दर्शन योजना और शेवनिंग छात्रवृत्ति जैसी योजना शामिल है। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार व्यापक स्तर पर लगातार काम कर रही है। जिसकी झलक बजट में स्पष्ट दिखाई दे रही है। विद्यालयी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के साथ ही सरकार सात नई योजनाओं से युवा सपनों को आकार देगी। जिसके लिये बजट में 7.64 करोड़ की धनराशि का प्रावधान ...
आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में खुलासा, बढ़ गई लोगों की प्रतिव्यक्ति आय

आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में खुलासा, बढ़ गई लोगों की प्रतिव्यक्ति आय

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : विधानसभा बजट सत्र में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2023-24 पेश की गई। जिसमें सामने आया है कि प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में इजाफा हुआ है। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2023-24 के मुताबिक उत्तराखंड में प्रति व्यक्ति आय में 12.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश की अर्थवयस्था ने छलांग लगाई है।विधानसभा बजट सत्र में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2023-24 पेश की गई। जिसके मुताबिक प्रदेश की अर्थव्यस्था ने छलांग लगाई है। रिपोर्ट के मुताबिक विकास दर बढ़कर 7.58 प्रतिशत पहुंच गई है। जो कि साल 2022-23 में 7.03 फीसदी थी। साल 2023-24 में अर्थव्यवस्था का आकार बढ़कर 346.20 हजार करोड़ हो गया है। जबकि 022-23 में इसका आकार 303.78 हजार करोड़ था। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में 12.64 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय बढ़कर दो लाख 60 हजार 201 रुपए पहुंच गई ...
SC से मिले नोटिस के बाद पतंजलि फूड्स के शेयर गिरे

SC से मिले नोटिस के बाद पतंजलि फूड्स के शेयर गिरे

उत्तराखंड हलचल
28 फरवरी को 4 फीसदी से ज्यादा गिरकर 1,555 रुपये के भाव पर आ गए। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्णन को सुप्रीम कोर्ट की ओर से नोटिस जारी होने के बाद आया है।सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्णन को नोटिस जारी किया और पूछा कि उसके आदेशों का उल्लंघन करने के खिलाफ अवमानना कार्यवाही क्यों नहीं शुरु की जानी चाहिए। इसके साथ ही उसने पतंजलि आयुर्वेद को अगले आदेश तक विभिन्न बीमारियों को ठीक करने का दावा करने वाले उत्पादों के विज्ञापन और प्रचार करने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने दिल से जुड़े रोग और अस्थमा जैसी बीमारियां ठीक करने का दावा करने वाली उत्पादों के प्रचार पर भी रोक लगाई। यह फैसला इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से पेश किए सबूतों के बाद आया, जिसमें द हिंदू अखबार में पतंजलि का विज्ञापन और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिए गए बयान शामिल थे। इसमें कंपनी के योग...