उत्तराखंड हलचल

उत्तरकाशी : ‘सड़क है जिंदगी’ का लोकार्पण

उत्तरकाशी : ‘सड़क है जिंदगी’ का लोकार्पण

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी. साधना जोशी द्वारा रचित कविता संग्रह सड़क है जिंदगी का लोकार्पण समारोह का आयोजन रेडक्रॉस भवन विश्वनाथ चौक में किया गया जिसमे शिक्षा जगत के जाने माने व वर्तमान में ऋषिराम शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ एस के मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप व श्री विक्रम जोशी शिक्षा अधिकारी विकासखंड डुंडा, श्री अजय पूरी जी विश्वनाथ मंदिर के पुजारी व वर्तमान में चारधाम मंदिर समिति के अध्यक्ष विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे साथ में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभव साहित्य संगीत कला मंच की अध्यक्ष आभा बहुगुणा ने की व मंच का संचालन डॉ मीना नेगी ने किया.पुस्तक का मुख पृष्ठ मुकुल बडोनी ने अपनी चित्रकला से बनाया, भूमिका खजान सिंह चौहान द्वारा लिखी गई एवं आशिता डोभाल द्वारा उसका वाचन किया गया. इस कविता संग्रह में कुल 54 कविताएं है, जो चार भागों में लिखी गई हैं- अनुभूति के स्वर, प्रकृति के स्वर, पक्षियों ...
शीघ्र भरे जाएंगे एनएचएम के 883 रिक्त पदः डॉ. धन सिंह रावत

शीघ्र भरे जाएंगे एनएचएम के 883 रिक्त पदः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून
कहा, विशेषज्ञ चिकित्सकों का बनाया जायेगा पृथक कैडर देहरादून. सूबे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission) के अंतर्गत विभिन्न जनपदों में रिक्त 883 पदों को शीघ्र भरा जायेगा. इसके लिये विभागीय अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं. इसके अलावा राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के दृष्टिगत प्रदेशभर के विशेषज्ञ चिकित्सकों का पृथक कैडर बनाने एवं उनकी अधिवर्षता आयु 65 वर्ष करने का प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में लाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं. वर्ष 2023-24 हेतु विभाग को स्वीकृत वार्षिक बजट व्यय करने के लिये ठोस कार्ययोजना तैयार करने को भी अधिकारियों को कहा गया. सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग देहरादून के सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा...
जन आंदोलन: मुल्क अपने गिरफ्तार साथियों को छुड़ा लाया

जन आंदोलन: मुल्क अपने गिरफ्तार साथियों को छुड़ा लाया

उत्तरकाशी
तिलाड़ी कांड 30 मई पर विशेषध्यान सिंह रावत ‘ध्यानी’ तीस मई सन् 1930 को रवांई के किसानों द्वारा अपने हक हकूक के लिए टिहरी रियासत के विरुद्ध लामबद्ध होना एक अविस्मरणीय जन आन्दोलन था. ‘बोलान्दा बदरी’ जैसे भावनात्मक, अविव्यक्ति के शब्दों से अपने महाराजा को सम्बोधित करने वाली जनता का आन्दोलन के लिए उत्तेजित होना कहीं न कहीं तत्कालिक समय में टिहरी रियासत के अविवेकपूर्ण नीति का ही प्रतिफल था जिसका खामियाजा भोले-भाले ग्रामीणों को अपनी जान की कुर्बानी दे कर चुकाना पड़ा. आन्दोलन की मुख्य वजह सन् 1928 को टिहरी राज्य में हुए वनबन्दोबस्त ‘मुनारबन्दी’ थीं जिसमें जनता के हक हकूकों को नजरन्दाज ही नहीं अपितु सख्त कुठाराघात भी किया गया. चरान-चुगान, घास-पत्ती, ‘लाखड़ी-जेखड़ी’ हल-नसेड़ा सभी वन उपजें वन सीमा के अन्तर्गत आ जाने के कारण ग्रामीणों के सम्मुख पहाड़ जैसी विकराल बाधा आन पड़ी थीं. रवांई की जनता ने अपन...
रवांई में पत्रकारिता को दी नई पहचान!

रवांई में पत्रकारिता को दी नई पहचान!

उत्तरकाशी
रवांई मेल के संपादक राजेन्द्र असवाल की पुण्य तिथि पर विशेषमहावीर रवांल्टा रवांई क्षेत्र में पत्रकारिता की बात करें तो आज अनेक लोग इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. लेकिन, इस क्षेत्र से किसी भी नियमित समाचार पत्र का प्रकाशन नहीं हो सका. सिर्फ अस्सी के दशक के पूर्वाद्ध में बर्फिया लाल जुवांठा और शोभा राम नौडियाल के संपादन में पुरोला से निकले ‘वीर गढ़वाल’ की जानकारी मिलती है. 1992 में पुरोला से पहली बार "रवांई मेल" (साप्ताहिक) समाचार पत्र का प्रकाशन आरंभ हुआ और इसके संस्थापक, प्रकाशक और संपादक थे, राजेन्द्र असवाल. राजेन्द्र असवाल का जन्म नौगांव विकासखंड के बलाड़ी गांव में 1 जनवरी 1964 को हुआ था. आपके पिता का नाम नैपाल सिंह और मां का नाम चंद्रमा देवी था. तीन भाइयों में आप घर के सबसे बड़े बेटे थे. आपकी आरंभिक शिक्षा गांव में ही हुई, फिर राजकीय इंटर कालेज नौगांव से इंटर करने के बाद स्नातक देहरादून ...
शिक्षकों की पदोन्नति में सहयोग करें शिक्षक संगठन: डॉ. धन सिंह रावत

शिक्षकों की पदोन्नति में सहयोग करें शिक्षक संगठन: डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून
बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र होंगे सम्मानित, शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर हुआ मंथन देहरादून. विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की परिषदीय परीक्षा-2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 467 छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सम्मानित किया जायेगा. जिसकी तैयारी के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं. शिक्षा विभाग में लम्बे समय से पदोन्नति के रिक्त पद जल्द से जल्द भरे जा सके, इसके लिये विभिन्न शिक्षक संगठनों एवं न्यायालय में वाद से संबंधित पक्षों को आपसी सहमति बनाकर विभाग को सहयोग करने को कहा. इसके अलावा बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षाफल एवं अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये. सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली. डा. रावत ने ...
सूबे में बाल लिंगानुपात में हुआ व्यापक सुधार

सूबे में बाल लिंगानुपात में हुआ व्यापक सुधार

देहरादून
प्रति एक हजार बालकों के सापेक्ष 984 बालिकाओं ने लिया जन्म बाल लिंगानुपात में सुधार करने वाले शीर्ष राज्यों में उत्तराखंड शामिलदेहरादून. उत्तराखंड सरकार के निरंतर प्रयासों के चलते प्रदेश में बाल लिंगानुपात में व्यापक सुधार हुआ है. वर्ष 2015-16 की सर्वे रिपोर्ट में जहां सूबे में 0-05 आयु वर्ग तक के बच्चों का लिंगानुपात 888 था वहीं वर्ष 2020-21 में बल लिंगानुपात 984 दर्ज किया गया, जोकि विगत वर्षों के मुकाबले कहीं ज्यादा है. सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत इसे बड़ी उपलब्धि बताते हैं, उनका कहना है कि बाल लिंगानुपात में बढ़ोत्तरी की वजह आम लोगों तक राज्य व केन्द्र सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाना है. उन्होंने सूबे में संस्थागत प्रसव व पीसीपीएनडीटी को सख्ती से लागू करना भी इसकी वजह बताया.राज्य में बाल लिंगानुपात को लगातार बेहत्तर किया जा रहा है, इसके लिये सूब...
उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित

उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित

देहरादून
पूर्वमध्यमा में 89.58 तथा उत्तरमध्यमा में 87.38 फीसदी रहा रिजल्ट शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से जारी किया परिणाम.  सूबे में 1579 छात्र-छात्राओं ने दी संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं देहरादून. उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये गये हैं. सूबे के संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से जुड़ कर बोर्ड परीक्षओं के परिणाम जारी किये. उन्होंने बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण एवं श्रेष्ठता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी. इसके अलावा उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में असफल छात्र-छात्राओं को जीवन में कतई भी निराश न होने की बात कही और फिर से तैयारी में जुट जाने को कहा. डा. रावत ने बताया कि वर्ष 2023 में कुल 1579 छात्र-छात्राओं ने संस्कृत बोर्ड की परीक्षा दी, जिसमें से इंटरम...
कैसे बनायें अपने लिए काफल के पौधे

कैसे बनायें अपने लिए काफल के पौधे

देहरादून
जे. पी. मैठाणीकाफल के पेड़ बीज से उगाये जा सकते हैं… हाँ लेकिन कैसे… पेड़ पर पके हुए बीज एकत्र कीजिये - 2 दिन छाया में ढेर रख दीजिये - फिर इस बीज के ढेर को पानी की नीचे मसलते हुए धोकर बीज अलग निकाल  दें,  बीज के बाहर का गूदा सड चूका होगा तो बह जायेगा. अब भीतर के कठोर बीजों को 2 दिन छाया में पुराने अखबार - या पुरानी धोती के ऊपर सूखा लीजिये. अब दूसरी ओर किसी भी खाली टब - ट्रे, बीज उगाने वाली ट्रे - गत्ते की पतियों में बेहद - हलकी मिटटी - रेत, सड़ी पात्तियों की खाद का मिश्रण बनाकर - उसके ऊपर लाइन से या छिड़क कर बीज बो दें, ऊपर से कम से कम आधा इंच मोटी बारीक बालू से बीजों को ढक दीजिये,  ये बीज - 3 हफ्ते में ज़मने लगेंगे.जब पौध - पर 5-6 पत्तियां आ जाएँ या पौध तीन इंच के हो जाएँ फिर उनको थैलियों में रोप दें. थैलियों में भी - हल्की मिटटी रेत और पूरी तरह से सड़ी खाद का मिश्रण हों चाहिए. अब इ...
एक्शन में धामी सरकार : वन विभाग की 455 हेक्टेयर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाया गया

एक्शन में धामी सरकार : वन विभाग की 455 हेक्टेयर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाया गया

देहरादून
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सरकारी जमीन पर सभी अवैध अतिक्रमण शीघ्र हटाने के निर्देश दिए, शत्रु सम्पतियों पर पब्लिक प्रोजक्ट के प्रस्ताव बनाए जाएं प्रदेश की सरकारी जमीन के सभी अवैध अतिक्रमण शीघ्र हटाये जाएं. प्रदेश में अतिक्रमण वाली भूमि पर राज्य के बाहर के कितने लोगों का कब्जा है और राज्य के कितने लोगों का कब्जा है, इसका डाटा शीघ्र प्रस्तुत किया जाए. सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के शासन स्तर पर आज ही शासनादेश जारी किया जाए. उत्तराखण्ड के स्थानीय युवाओं को कौशल विकास विभाग के माध्यम से तकनीकि प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए. प्लम्बर, कारपेंटर, इलेक्ट्रिशियन एवं अन्य क्षेत्रों में राज्य के स्थानीय लोगों को बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए, इसके लिए आवश्यक धनराशि की व्यवस्था भी की जाए. इसके लिए जल्द शासनादेश निकाला जाए. सभी जिलाधिकारी अपने जनपदों की शत्रु सम्पतियों का अपनी टीम के साथ...
G-20 : उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू होंगे विदेशी मेहमान

G-20 : उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू होंगे विदेशी मेहमान

टिहरी गढ़वाल
जानकी सेतू से लेकर गंगा घाटों को दिया गया नया लुक, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने एमडीडीए द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया 24-25 मई को नरेंद्रनगर में होने जा रही दूसरी जी-20 बैठक के लिए मुनि-की-रेती और लक्ष्मण झूला क्षेत्र पूरी तरह से सज-धज कर तैयार हो चुका है। विदेशी मेहमान गंगा जी की शाम की आरती में शामिल होंगे तो कल-कल बहती गंगा के बीच उन्हें एक अलौकिक अनुभूति होगी। शनिवार को उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने मुनि की रेती और लक्ष्मण झूला क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिये। इस पूरे क्षेत्र को बड़ी खूबसूरती और कलात्मक तरीके से सजाया गया है। यूं तो माँ गंगा के पावन तट पर आम दिनों में भी अलग अनूभूति का अहसास होता है लेकिन जी-20 में प्रतिभाग करने आ रहे विदेशी मेहमानों को उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू कराने के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए ...