
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित, हाईस्कूल रिजल्ट में 06.87 व इंटरमीडिएट में 05.60 फीसदी की हुई वृद्धि
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित, हाईस्कूल रिजल्ट में 06.87 व इंटरमीडिएट में 05.60 फीसदी की हुई वृद्धि
देहरादून: राज्य में पहली बार आयोजित उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षाफल सुधार परीक्षा-2023 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। परीक्षाफल सुधार परीक्षा के उपरांत हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में 06.87 प्रतिशत व इंटरमीडिएट में 05.60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस प्रकार वर्ष 2023 का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 85.17 से बढ़कर 92.04 हो गया है जबकि इंटरमीडिया का परीक्षा परिणाम 80.98 से बढ़कर 86.57 हो गया है।
सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज विद्यालयी शिक्षा निदेशालय में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षाफल सुधार परीक्षा-2023 का परीक्षा परिणाम जारी किया। उन्होंने बताया कि राज्य में पहली बार विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा परीक्षाफल सुधार परी...









