उत्तराखंड हलचल

नशामुक्त भारत : मुख्यमंत्री ने सभी से की शपथ लेने की अपील

नशामुक्त भारत : मुख्यमंत्री ने सभी से की शपथ लेने की अपील

देहरादून
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नशा मुक्त भारत के लक्ष्यों की पूर्ति हेतु सभी प्रदेश वासियों से शपथ लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि नशा हमारे युवाओं का भविष्य बरबाद कर रहा है. समाज के साथ युवाओं के बेहतर भविष्य के लिये सभी को नशा मुक्ति की दिशा में पहल करनी होगी. ज्ञातव्य है कि “नशामुक्त भारत“ के लक्ष्य की पूर्ति हेतु गृह मंत्रालय, भारत सरकार के नियंत्रणाधीन नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो द्वारा मादक पदार्थों के विरूद्ध एंटी ड्रग ई-प्लेज अभियान शुरू किया गया है, जिसमें उत्तराखण्ड राज्य से मात्र 0.47 प्रतिशत व्यक्तियों द्वारा ही ई-शपथ ली गयी है, जो कि अत्यन्त ही न्यून है तथा इसमें सुधार किये जाने की आवश्यकता है. उक्त के दृष्टिगत मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु द्वारा समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, प्रभारी सचिव को जारी पत्र में स्पष्ट किया है कि दिनांक 26 जून को “विश्व ड्रग्स दिव...
कोटियाल गांव में सिलिंडर में गैस लीक होने से लगी आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी, हायर सेंटर रेफर

कोटियाल गांव में सिलिंडर में गैस लीक होने से लगी आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी, हायर सेंटर रेफर

उत्तरकाशी
नौगांव ब्लॉक के कोटियाल गांव में गैस सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण आग लग गई. बताया जा रहा है रात का खाना बनाने के बाद परिवार वाले शायद गैस सिलेंडर को रेग्युलेटर से बंद करना ​भूल गए, जिस वजह से पूरी रात गैस रिसती रही और सुबह जब खाना बनाने के लिए रसोई घर में घूसे तो गैस जलाते ही उसने आग पकड़ ली. जिसमें घर के अंदर एक महिला बुरी तरह से झुलस गई. उक्त महिला को गांव वालों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे देहरादून में हायर सेंटर रेफर कर दिया. कोटियाल गांव निवासी आशिता डोभाल ने बताया कि आग लगने से घर के कमरों और खिड़की दरवाजों को भी नुकसान हुआ है. गावों ने बताया कि प्रेमवती नौटियाल हमेशा की तरह शाम को खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई. हो सकता है कि उन्होंने चूल्हे का बटन पूरी तरह बंद नहीं किया हो या रेग्युलेटर से गैस लीक हो रही हो. सिलिंडर से गैस पूरी रात...
आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनेगा जागेश्वर धाम : सीएम धामी

आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनेगा जागेश्वर धाम : सीएम धामी

देहरादून, अल्‍मोड़ा
शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का संयोजन है योग- धामी देहरादून/ अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जागेश्वर धाम पहुंचकर प्रदेश में योग के ज़रिए धार्मिक पर्यटन को विकसित करते हुए  नए विजन को दर्शाया है. सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकास के नव रत्नों में शामिल किए गए तीसरे रत्न मानसखंड क्षेत्र को इस बार इस आयोजन के लिए चुना है.योग (Yoga), ध्यान (Meditation), अध्यात्म (spirituality) का केंद्र बनेगा जागेश्वर धाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विशेष पहल पर इस बार योग महोत्सव का आयोजन सुदूरवर्ती अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में किया गया. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मानस मंदिर माला मिशन के जरिए सरकार कुमाऊं के प्राचीन मंदिरों में विभिन्न सुविधाओं को विकसित कर रही है. इस योजना की शुरुआत जागेश्वर धाम से की जा रह...
मोनाल : क्या बुरांश के फूल भी खाते हैं?

मोनाल : क्या बुरांश के फूल भी खाते हैं?

उत्तरकाशी, पिथौरागढ़
मेघा प्रकाश मोर जैसा रंग-बिरंगा-अति सुन्दर और आकर्षक-मोनाल उत्तराखण्ड का राज्य पक्षी है. देहरादून में स्थित, भारतीय वन्यजीव संस्थान के शोधार्थी रमेश कृष्णामूर्ति, जिन्होनें सन 2003 में हिमाचल प्रदेश में पाए जाने वाले फीसेंट (तीतर) के ऊपर अध्ययन किया था बताते हैं कि मोनाल, एक फीसेंट है. हिमालयन मोनाल या इम्पेयन मोनाल, उत्तराखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, और सिक्किम, में पाया जाता है. भारत के अलावा मोनाल नेपाल, दक्षिण तिब्बत और भूटान में भी पाया जाता है. पर, उत्तराखंड में पाया जाने वाला मोनाल, ज्यादा सुन्दर और आकर्षक दिखता है. नर-मादा मोनाल कृष्णामूर्ति बताते है कि नर मोनाल का रंग नीला भूरा होता है. जबकि मादा मोनाल भूरे रंग की होती है. नर मोनाल के सर पर ताज जैसी कल्गी होती है और उसके पंखों में 7 रंग पाए जाते हैं. शोध से पता चलता है कि एक नर मोनाल का औसतन वजन ...
ड्रग्स माफिया को जड़ से समाप्त करने के लिए कड़े से कड़े कानून को लाने की जरूरत पड़ी तो, यह भी लाया जा सकता : सीएम धामी

ड्रग्स माफिया को जड़ से समाप्त करने के लिए कड़े से कड़े कानून को लाने की जरूरत पड़ी तो, यह भी लाया जा सकता : सीएम धामी

देहरादून
ड्रग्स माफिया पर ताबड़तोड़़ कार्यवाही के निर्देश, 2025 तक ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिकारी मात्र बैठकों तक सीमित न रहे बल्कि ऑनरशिप लें-मुख्यमंत्री देहारादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि यदि राज्य में ड्रग्स माफिया को जड़ से समाप्त करने के लिए नकल विरोधी कानून की तरह कड़े से कड़े कानून को लाने की जरूरत पड़ी तो, यह भी लाया जा सकता है. सीएम श्री धामी ने उत्तराखण्ड में नशे की सप्लाई चैन तोड़ने के लिए पुलिस विभाग को नशे का व्यापार करने वाले अपराधियों व ड्रग्स माफिया पर ताबड़तोड़़ कार्यवाही के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही सीएम ने आगामी 26 जून को वर्ल्ड एन्टी ड्रग्स डे के अवसर पर प्रदेशभर के युवाओं के एण्टी ड्रग ई प्लज के आंकड़े को 55300 से बढ़ाकर नया रिकॉड बनाने का लक्ष्य पुलिस विभाग को दिया है. उन्होंने कहा कि योग दिवस की भांति ही आगामी 26 जून को राज्यभ...
फिल्म आदिपुरुष: संतों में रोष, निर्माता-निर्देशक को बख्शा नहीं जाएगा: महंत रविंद्रपुरी  

फिल्म आदिपुरुष: संतों में रोष, निर्माता-निर्देशक को बख्शा नहीं जाएगा: महंत रविंद्रपुरी  

देहरादून
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने केंद्र सरकार से फिल्म आदिपुरुष के निर्माता-निर्देशक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की. रविवार को प्रेस को जारी बयान में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत ने कहा कि सनातन धर्म का उपहास उड़ाने वाले आदिपुरुष के निर्माता-निर्देशक को बख्शा नहीं जाएगा.उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और महावीर हनुमान जन-जन के आराध्य हैं. निर्माता-निर्देशक ने फिल्म में अशोभनीय संवादों और पात्रों के चित्रण में जिस प्रकार मर्यादा से खिलवाड़ किया है उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.फिल्म में संवादों और पात्रों के चित्रण को देखकर लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मांग करते हुए कहा कि फिल्म के प्रस...
मुख्य सचिव एसएस संधु ने महासू दरबार में टेका मथा

मुख्य सचिव एसएस संधु ने महासू दरबार में टेका मथा

उत्तरकाशी
महासू मंदिर समिति व स्थानीय लोगों ने परम्परागत वाद्ययंत्रों एवं फूल-मालाओं के साथ किया मुख्य सचिव का स्वागत, भेंट  किया स्मृति चिन्हनीरज उत्तराखंडीहनोल. रविवार को मुख्य सचिव एसएस संधु हनोल पहुंचे . उन्होंने महासू मंदिर में माथा टेका और सुख समृद्धि की कामना की. हनोल आगमन पर मंदिर समिति एवं स्थानीय लोगों ने उनका परम्परागत वाद्ययंत्रों एवं फूल मालाओं से स्वागत किया. अनुसूचित जनजाति  आयोग के पूर्व  अध्यक्ष मूरत राम शर्मा ने मुख्य  सचिव एसएस संधु को चार  महासू देवताओं के कश्मीर से जौनसार बावर आगमन की पौराणिक कथा सुनाई.  इस दौरान मंदिर समिति ने उन्हें मांग दिया  जिसमें  चार धाम यात्रा की शुरुआत हनोल  से करने, हनोल में हैली पैड,पार्किंग तथा यात्रियों के लिए धर्मशाला का निर्माण किए जाने की मांग की गई  है.मंदिर समिति के सदस्यों ने मुख्य सचिव को महासू देवता मंदिर का छाया चित्र स्मृति ...
पुरोला : फरार हुई एक नाबालिका को पुलिस ने विकासनगर से आरोपितों सहित दबोचा

पुरोला : फरार हुई एक नाबालिका को पुलिस ने विकासनगर से आरोपितों सहित दबोचा

उत्तरकाशी
तहरीर मिलने के 6 घण्टे में ही अपहृता को बरामद कर आरोपितों को किया गिरफ्तारनीरज उत्तराखंडी, पुरोलापुरोला क्षेत्र से नौगांव ननिहाल मेले में गई एक गांव की कक्षा10 वीं में अध्यनरत फरार छात्रा को पुलिस ने तत्वरित कार्यवाही कर तहरीर मिलनें के छह घंटे के अंतराल में डाकपत्थर,विकासनगर से बरामद किया. वहीं एक महिला समेत तीन आरोपितों को डाकपत्थर से गिरफ्तार कर लिया गया जहां युवती को कहीं और भेजनें की योजना बनानें की फिराक में थे.नौगांव के भाटिया गांव भाई बहनों के साथ ननिहाल मेले में अपनें नाना के घर गई थी किंतु उसी दिन सांय जब मेला समाप्त हो गया तो छात्रा अचानक कहीं गायब हो गई जिसकी घर,गांव व रिस्तेदारो एवं नौगांव, हुडोली आदि जगहों में खोजबीन की गई. 16 जून शुक्रवार को छात्रा के पिता की तहरीर के बाद पुलिस ने छात्रा का मोबाइल नंबर ट्रेस किया जिसकी लोकेशन विकासनगर की मिली.पुलिस ने च...
हल्द्वानी में सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव संस्था ने मनाया गुलमोहर दिवस

हल्द्वानी में सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव संस्था ने मनाया गुलमोहर दिवस

नैनीताल
हल्द्वानी. अपनी जननी धरती माँ के लिए समर्पित होकर इसे और अधिक स्वच्छ और हरित बनाने के संकल्प के साथ प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी 17 जून गुलमोहर दिवस के अवसर पर पचास पौधों का रोपण किया गया. पौधारोपण व महिला सशक्तिकरण के लिए जाने जानी वाली संस्था ने सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव (Self Reliance Initiative) संस्था ने  "गुलमोहर दिवस" (Gulmohar Day) पौधारोपण के साथ मनाया गया.इस पुण्य कर्म में सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव संस्था की संस्थाध्यक्ष तनुजा जोशी, मीमांसा आर्या, पंकज उप्रेती, नीरज पाण्डेय, भगवान सहाय, धीरज अग्रवाल, पुनीत साहनी, आनंद अग्रवाल,गिरीश गुप्ता, बाबू लाल गुप्ता शशी भूषण अग्रवाल आदि उपस्थित थे. सभी ने आँवला, जकरैडा, अमलतास, नीम, गुलमोहर आदि के पौधों को रोपण किया. सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव संस्था के द्वारा दिया गया संदेश पर्यावरण का संरक्षण और संवर्द्धन हम सबकी सामाजिक, नैतिक और राष्...
पुरोला : महापंचायत के लिए जाने पर अड़े लोगों के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की

पुरोला : महापंचायत के लिए जाने पर अड़े लोगों के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी जिले के पुरोला ब्लॉक में 14 से 19 जून तक धारा-144 लगाई गई है. पूरे पुरोला को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. इसके बावजूद प्रदर्शकारी महापंचायत के लिए पुरोला जाने की जिद पर अड़ गए. इस बीच उनकी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की. यमुना घाटी के नौगांव, बड़कोट और पुरोला के सभी बाजारों में व्यापारियों ने अपनी सभी दुकानें एवं प्रतिष्ठान बंद रखे हुए हैं. यमुना घाटी के इन ​तीनों बाजारों में कोई दुकान नहीं खुली है, वहीं महापंचायत के लिए हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं व व्यापारी पुरोला जाने की जिद पर अड़े हुए हैं, जिन्हें पुलिस द्वारा जाने से रोका गया है. पुलिस के साथ नोंकझोक के बाद प्रदर्शनकारी धरने पर बैठ गए, जिसके चलते लंबा जाम लग गया. 15 जून को पुरोला में प्रस्तावित महापंचायत को लेकर जिला प्रशासन ने बुधवार शाम ही क्षेत्र में धारा-144 लागू कर दी थी. जिले के बॉर्डर भी सील कर दिए गए. भारी संख्या ...