उत्तराखंड हलचल

डेंगू के खिलाफ ग्रांउड जीरो पर डटे स्वास्थ्य सचिव, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी फटकार, कर्मचारियों को नोटिस, जिलाधिकारियों को लिखा पत्र

डेंगू के खिलाफ ग्रांउड जीरो पर डटे स्वास्थ्य सचिव, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी फटकार, कर्मचारियों को नोटिस, जिलाधिकारियों को लिखा पत्र

देहरादून
देहरादून। चिकित्सा स्वास्थ्य एंव चिकित्सा शिक्षा सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने आज खुद धरातल पर उतरकर डेंगू की रोकथाम को लेकर किए जा रहे कामों को परखा। स्वास्थ्य सचिव ने देहरादून जनपद के डेंगू से प्रभावित धर्मपुर, रेसकोर्स, आफीसर्स कालोनी बी व सी ब्लॉक, अजबपुर, नेहरू कालोनी, आदि क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के घरों में जाकर उनसे बात की और हालात का जायजा लिया। सचिव स्वास्थ्य के साथ स्वास्थ्य विभाग वह नगर निगम की टीमें रही। स्वास्थ्य सचिव ने आशा कार्यकर्ताओं और नगर निगम टीम का मनोबल बढ़ाते हुए उनके साथ कदम से कदम मिलाकर डेंगूलार्वा पनपने वाले स्थानों को नष्ट किया। इसके साथ ही फॉगिंग का निरीक्षण किया तथा लार्विसाइड का छिड़काव करवाया। अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से फीड बैक लेने के साथ अपील की कि वह स्वयं आगे बढ़कर अपने घरों के साथ ही आसपास साफ सफाई रखें और पानी को किसी भी कीमत पर...
बाजपुर : दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

बाजपुर : दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

नैनीताल
बाजपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार वैन ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि वैन सवार 6 लोग घायल बताए गए हैं। जिनका CHC में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित गांव नमूना के समीप मारुति वैन और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार रिफाकत अली (25), उसके ताऊ सराफत अलि (62) और पड़ोस में रहने वाला सुमित (22) की मौत हो गई। रिफाकत अली, ताऊ और पड़ोसी सुमित के साथ बाइक से बाजपुर आ रहा था। वैन हल्द्वानी की तरफ जा रही थी। वैन में सवार गांव महेशपुरा निवासी राकेश, अनारवती, ममता, रोहित, अमन, वंदना घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक इलाज कर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली प...
मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने डेंगू की रोकथाम के लिए की समीक्षा, अधिकारियों को दिये ये निर्देश..

मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने डेंगू की रोकथाम के लिए की समीक्षा, अधिकारियों को दिये ये निर्देश..

उत्तराखंड हलचल
मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने डेंगू की रोकथाम के लिए की समीक्षा, अधिकारियों को दिये ये निर्देश.. देहरादून : शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने डेंगू रोग की रोकथाम के लिए निकाय स्तर पर की गई कार्यवाही को लेकर समीक्षा की। इस दौरान डा. अग्रवाल ने ‘नो संडे नो हॉलीडे’ को लेकर उच्चाधिकारियों से सप्ताह में तीन दिन में इसकी मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में डा. अग्रवाल ने उच्चाधिकारियों से डेंगू की रोकथाम को लेकर जानकारियां जुटाई। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों के 41 निकायों में 791 वार्ड है, जिनमें 664 वार्डों में फॉगिंग की गई है, जबकि 694 वार्डों के नालों में सफाई की गई है। उन्होंने बताया कि 768 वार्डों में जागरूकता अभियान चलाया गया है। शहरी विकास के निदेशक नितिन भदौरिया ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों के 41 निक...
सीएम धामी ने यमुना घाट निर्माण कार्य, हरिपुर एवं जमुना कृष्ण धाम का किया शिलान्यास, कहा – हरिद्वार, ऋषिकेश की भांति विश्व विख्यात होगा हरिपुर

सीएम धामी ने यमुना घाट निर्माण कार्य, हरिपुर एवं जमुना कृष्ण धाम का किया शिलान्यास, कहा – हरिद्वार, ऋषिकेश की भांति विश्व विख्यात होगा हरिपुर

उत्तराखंड हलचल
सीएम धामी ने यमुना घाट निर्माण कार्य, हरिपुर एवं जमुना कृष्ण धाम का किया शिलान्यास, कहा – हरिद्वार, ऋषिकेश की भांति विश्व विख्यात होगा हरिपुर देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कालसी, देहरादून स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए यमुना नदी के तट पर हरिपुर (कालसी) में स्नान घाट/ यमुना घाट के निर्माण कार्य एवं लोक पंचायत द्वारा प्रस्तावित जमुना कृष्ण धाम (मंदिर) का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जौनसार बावर के बॉलीबुड सिंगर अभिनव चौहान के भजन “हरिपुर में आंनद सजेगा” का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर हरिपुर क्षेत्र के नव निर्माण का कार्य एक शुभ संकेत है। यह कार्य पौराणिक मान्यताओं को पुनर्जीवित करने एवं आध्यात्मिक, सनातन संस्कृति के नए अध्याय को लिखने का ...
निवेश के लिए आवश्यकतानुसार भूमि का सही उपयोग होना जरूरी: सीएम धामी

निवेश के लिए आवश्यकतानुसार भूमि का सही उपयोग होना जरूरी: सीएम धामी

उत्तराखंड हलचल
निवेश के लिए आवश्यकतानुसार भूमि का सही उपयोग होना जरूरी: सीएम धामी देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए निवेश के लिए विभागों द्वारा जिन परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है उनकी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्दश दिये कि राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ाने के लिए विभागों में बनी पॉलिसी को और बेहतर बनाने के लिए जो भी सुझाव प्राप्त हो रहे हैं, उनको शामिल करते हुए जो भी संशोधन की आवश्यकता है, इसके लिए प्रस्ताव लाये जाएं। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय सचिव इस पर विशेष ध्यान दें कि इन्वेस्टर्स समिट शुरू होने तक विभिन्न परियोजनाओं के तहत काफी अच्छी ग्राउंडिग हो जाए। राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ाना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। सभी विभागीय सचिव इसके लिए नियमित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करें। मुख्यमंत्री...
खास खबर : अब ATM में डेबिट कॉर्ड की जरूरत नहीं, ऐसे निकाल सकेंगे रुपये

खास खबर : अब ATM में डेबिट कॉर्ड की जरूरत नहीं, ऐसे निकाल सकेंगे रुपये

उत्तराखंड हलचल
खास खबर : अब ATM में डेबिट कॉर्ड की जरूरत नहीं, ऐसे निकाल सकेंगे रुपयेभारत UPI का इस्तेमाल के मामले दुनियाभर में टॉप पर है। UPI का इस्तेमाल लोग हर छोटे से छोटे पेमेंट के लिए करते हैं। देश में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए कई बैंक भी ग्राहकों को कई तरह की सुविधा दे रही है। देश में अब UPI-ATM को भी लॉन्च किया गया है।जापान की हिताची कंपनी (HitachI Company) ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से मिलकर व्हाइट लेबल ATM (WLA) के रूप में पहला UPI-ATM लॉन्च किया गया है। इसमें ग्राहक बड़ी आसानी से यूपीआई के जरिये एटीएम से कैश निकाल सकते हैं। यह डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए किया गया है।ARM का सबसे प्रयोग 5 सितंबरको मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (Global Fintech Fest) में इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का मानना है कि इस सुविधा से ग्राहक बड़ी आसानी से अब एटीएम के जरिये कैश निकाल सक...
उत्तराखंड : CM धामी से मिले ITBP के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह, इन मुद्दों पर हुई बात

उत्तराखंड : CM धामी से मिले ITBP के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह, इन मुद्दों पर हुई बात

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड : CM धामी से मिले ITBP के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह, इन मुद्दों पर हुई बातदेहरादून : ITBP के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह ने CM पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में भेंट की। उन्होंने राज्य में अर्द्धसैन्य बलों के शहीद जवानों के आश्रितों को भी राज्य सरकार की सेवाओं में नौकरी देने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का अभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी में उत्तराखण्ड से काफी संख्या में जवान है। उन्होंने कहा कि राज्य के वाइब्रेंट विलेज के लोगों की आर्थिकी को बढ़ाने में ITBP की ओर से हर संभव सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों के लोगों की आर्थिकी बढ़े और उनके उत्पादों को अच्छी मार्केटिंग मिल सके, ITBP उन उत्पादों को खरीदेगी। महानिदेशक ITBP ने कहा कि इसके लिए ITBP को राज्य की सहकारी समितियों के माध्यम से सहयोग मिल जाए तो उत्पादों को खरीदने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि ऐ...
हरिपुर का यमुना घाट बनेगा नई पहचान, CM धामी ने किया शिलान्यास

हरिपुर का यमुना घाट बनेगा नई पहचान, CM धामी ने किया शिलान्यास

उत्तराखंड हलचल
विकासनगर: विकासनगर के हरिपुर में यमुना तट पर सीएम धामी ने नए हरिपुर घाट का शिलान्यास किया। उससे पहले उन्होंने इसके बाद वह कालसी स्थित रामलीला ग्राउंड में जनता को संबोधित करने पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने जिसकी लंबे समय से प्रतीक्षा की थी वह काम आज हो गया। मेरा सौभाग्य है की आज हरिपुर जमुना घाट का शिलान्यास हो गया है। नई संसद में गया तो देखा कि वहां अखंड भारत के नक्शे में कालसी भी है। चीनी यात्री ह्वेनसांग ने अपने यात्रा वृतांत में कालसी का जिक्र किया था। यह वह क्षेत्र है, जहां यमुना नदी में स्नान कर यात्री यमुनोत्री के लिए रवाना होते थे। दैवीय आपदा से यह क्षेत्र खो गया। सीएम ने कहा कि मुझे मां यमुना ने बुलाया। आदेश दिया बेटा कुछ कर के दिखाओ। घाट पर पूजा अर्चना के दौरान तेज धूप थी, लेकिन मैं भावुक था। उत्तरप्रदेश में यमुना किनारे कृष्ण लीला के कई स्थल है। यहां भी पौ...
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : CM धामी ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : CM धामी ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए निवेश के लिए विभागों द्वारा जिन परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है उनकी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्दश दिये कि राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ाने के लिए विभागों में बनी पॉलिसी को और बेहतर बनाने के लिए जो भी सुझाव प्राप्त हो रहे हैं, उनको शामिल करते हुए जो भी संशोधन की आवश्यकता है, इसके लिए प्रस्ताव लाये जाएं। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय सचिव इस पर विशेष ध्यान दें कि इन्वेस्टर्स समिट शुरू होने तक विभिन्न परियोजनाओं के तहत काफी अच्छी ग्राउंडिग हो जाए। राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ाना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। सभी विभागीय सचिव इसके लिए नियमित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी विभागों के लैंड बैंक की पोर्टल के माध्यम से मॉनिट...
सीएम धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की डेंगू रोगियों के उपचार व उचित देखभाल के लिए गाइडलान, डेंगू रोकथाम के लिए कई बड़े फैसलों पर मुहर

सीएम धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की डेंगू रोगियों के उपचार व उचित देखभाल के लिए गाइडलान, डेंगू रोकथाम के लिए कई बड़े फैसलों पर मुहर

देहरादून
देहरादून। राज्य में डेंगू रोग संक्रमण रोकने लिए मुख्यमंत्री पुश्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठकों के सकारात्मक परिणाम दिखने लगे हैं। इसी कड़ी में राज्य स्वास्थ्य विभाग ने आज माननीय मुख्यमंत्री पुश्कर सिंह धामी के निर्देष पर डेंगू रोगियों के बेहत्तर इलाज व देखभाल के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर राज्य सचिवालय में सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार द्वारा सभी जिलों के साथ डेंगू नियंत्रण हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। वर्चुवल बैठक में जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, निदेशक चिकित्सा षिक्षा आषुतोश सयाना सहित सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधियों ने डेंगू उन्मूलन अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में मुख्य रूप से अपर सचिव स्वास्थ्य श्रीमती अमनदीप कौर, स्वास्थ्य महानिदेषक डॉ विनीता षाह, मुख्य चिक...