उत्तराखंड हलचल

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हैप्पी आवर्स मूमेंट के साथ हुआ जमकर धमाल और मौज मस्ती

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हैप्पी आवर्स मूमेंट के साथ हुआ जमकर धमाल और मौज मस्ती

उत्तराखंड हलचल
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने शनिवार को जमकर धमाल मचाया। रेडियो मिर्ची, हीरो मोटर्स, रेडमी और फिटनेस हब द्वारा प्रायोजित हैप्पी आवर्स मूमेंट में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर अवसर मिला। कार्यक्रम में लगातार एक के बाद एक स्टेज प्रदर्शनों ने युवा धड़कनों की दिलों को देर शाम तक तेज़ किए रखा। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एंड हैल्थ साइंसेज के खेल मैदान में हैप्पी आवर्स मूमेंट के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यशबीर दीवान, कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, विश्वविद्यालय समन्वयक डाॅ आर.पी.सिंह, कुलानुशासक एवम् प्रवक्ता मनोज तिवारी एवम् कार्यक्रम संयोजक डाॅ सु...
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने के अधिकारियों को दिये निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने के अधिकारियों को दिये निर्देश

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पिथौरागढ़ जिले के भ्रमण के दौरान दिए गए विजन को साकार करने के लिए शासन के उच्चाधिकारियों को निर्देश दिये है। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाए जा रहे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा सीमान्त क्षेत्रों के विकास के लिये संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये समेकित प्रयासों की भी मुख्यमंत्री ने जरूरत बतायी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का समूचे उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव रहा है। यह समय समय पर उनके उत्तराखण्ड भ्रमण के दौरान स्पष्ट नजर भी आता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार उत्तराखण्ड को वर्ष 2025 तक देश के अग्रणी रा...
सीएम धामी ने दून में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के स्थानीय कार्यालय का किया शुभारंभ

सीएम धामी ने दून में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के स्थानीय कार्यालय का किया शुभारंभ

उत्तराखंड हलचल
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने डिजिटलाईजेशन के क्षेत्र में तेजी से की है प्रगति देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को दून बिजनेस पार्क, ट्रांसपोर्ट नगर, देहरादून में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के स्थानीय कार्यालय का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि जिस उद्देश्य को लेकर इस कार्यालय का शुभारंभ किया गया है, उस उद्देश्य में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी अवश्य सफल होगी। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। यह क्षेत्र सशक्तिकरण का माध्यम बन रहा है और लोगों को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नया भारत, टेक्नोलॉजी का न सिर्फ कंज्यूमर है, बल्कि टेक्नोलॉजी के विकास में और उसके क्रियान्वयन में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। 2जी, 3जी, 4जी के समय भारत टेक्नोलॉजी के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहा, लेकिन ...
पीएम की ऐतिहासिक धार्मिक यात्राओं में शामिल हुई मानसखंड सर्किट यात्रा, सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

पीएम की ऐतिहासिक धार्मिक यात्राओं में शामिल हुई मानसखंड सर्किट यात्रा, सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

देहरादून
पीएम मोदी को मंत्रमुग्ध कर गई आदि कैलाश एवं जागेश्वर धाम यात्रा देहरादून: हाल में ही उत्तराखण्ड के एकदिवसीय कुमांऊ दौरे से लौटे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आदि कैलाश एवं जागेश्वर धाम यात्रा उनके जीवन की ऐतिहासिक यात्राओं में शामिल हो गई है। यह बात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं अपने आधिकारिक एक्स हेंडल साझा की है। पीएम मोदी ने आदि कैलाश एवं जागेश्वर धाम यात्रा से मंत्रमुग्ध होते हुए लिखा है कि “यदि कोई मुझसे पूछे – यदि आपको उत्तराखण्ड में एक जगह अवश्य देखनी चाहिए तो वह कौन सी जगह होगी, तो मैं कहूंगा कि आपको राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर अवश्य देखने चाहिए। प्राकृतिक सुंदरता और दिव्यता आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।”https://twitter.com/narendramodi/status/1713044060448112767?ref_src=twsrc%5Etfwप्रधानमंत्री मोदी अपने दूसरी पोस्ट में लिखते हैं...
इज़राइल से दूसरे विशेष विमान से वापिस लाए गए उत्तराखण्डियों को सीएम धामी के निर्देश पर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि ने किया एयरपोर्ट पर रिसीव, परिवार ने सरकार को कहा धन्यवाद

इज़राइल से दूसरे विशेष विमान से वापिस लाए गए उत्तराखण्डियों को सीएम धामी के निर्देश पर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि ने किया एयरपोर्ट पर रिसीव, परिवार ने सरकार को कहा धन्यवाद

उत्तराखंड हलचल
नई दिल्ली: आज प्रातः 6.30 बजे ऑपरेशन अजय के अन्तर्गत इज़राइल से भारत सरकार द्वारा दूसरे विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापिस लाया गया। इसमें उत्तराखंड की एक नागरिक- सोभिका परिमार- को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया। परमार देहरादून की रहने वाली है और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में उनका ससुराल है। अपने सकुशल वापिस आने के बाद वह अपने परिवार के साथ अपने ससुराल मेरठ के लिए चली गई और सरकार को धन्यवाद कहा। ...
खाही में गिरा वाहन, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

खाही में गिरा वाहन, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड हलचल
  देहरादून: उत्त्तराखंड में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चकराता क्षेत्र में मीनस के पास एक वाहन के खाई में गिरनेे से तीन लोगों की मौत हो गई। सभी लोग हिमाचल प्रदेश की ओर से विकासनगर आ रहे थे। सुबह तहसीलदार चकराता ने SDRF को सूचना दी कि मीनस के पास पाटण नामक स्थान पर एक बोलेरो कैम्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर पहुची टीम ने राहत कार्य शुरू किया। बोलेरो कैंपर (HP 63 C 5039) जिसमें 03 लोग सवार थे जो नेवल टिकरी, तहसील- चौपाल, हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की ओर आ रहे थे। विकासनगर की ओर आते समय मीनस के पास वाहन अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर नीचे ला गिरा। इसमें तीनों सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुँच बनाकर वाहन में फंसे तीनों शवों को बाहर निकाला जिसके पश्चात ...
उत्तराखंड: जीवन संघर्ष का नाम था शैलेश मटियानी

उत्तराखंड: जीवन संघर्ष का नाम था शैलेश मटियानी

उत्तराखंड हलचल
देवेन मेवाड़ी जी का संस्मरण आज 14 अक्टूबर शैलेश मटियानी जी का जन्म दिन है। कभी जब मैं भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा इंस्टिट्यूट), नई दिल्ली में शोध कार्य कर रहा था तो वे एक दिन अपना बड़ा-सा टीन का बक्सा लेकर मेरे किराए के कमरे में आकर बोले थे,”देबेन, इस बार दो-चार दिन तुम्हारे पास रुकूंगा।”(वे मुझे छोटा भाई मानते थे और देवेन नहीं देबेन कहते थे)। दिन भर शहर की खाक छानने के बाद थके-मांदे लौटते तो फर्श पर दरी में बिस्तर बिछा कर आराम से लेट जाते और दिन भर की घटनाओं के किस्से सुनाते। उनको याद करते हुए उन्हीं में से ये दो किस्से। एक दिन शाम को लौटे तो हाथ में खरौंच थी। पूछा तो कहने लगे, “मामूली चोट है। थोड़ा बंद चोट लग गई।” “क्यों क्या हुआ?” मैंने पूछा। “अरे कुछ नहीं। रिक्शा पलट गया था। लेकिन, रिक्शे वाले की कोई गलती नहीं थी। सामने से गाड़ी आ गई। अंसारी रोड वैसे ही संकरी है, ऊपर से गा...
उत्तराखंड: यहां एक साथ 150 से ज्यादा कांस्टेबल और हेडकांस्टेबल के ट्रांसफर

उत्तराखंड: यहां एक साथ 150 से ज्यादा कांस्टेबल और हेडकांस्टेबल के ट्रांसफर

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: देहरादून SSP अजय सिंह ने बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने एक साथ करीब 150 पुलिस कांस्टेबल और हेडकांस्टेबल का ट्रांसफर कर दिया। इनमें वो पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिनको एक ही थाने या कोतवाली में तीन साल से ज्यादा समय से तैनात थे। इनमें पीएसी के जवान भी शामिल हैं। साथ ही उन जवानों को भी थाने और चौकियों में तैनाती की गई है, जो लंबे वक्त से पुलिस लाइन में ही तैनाती दे रहे थे। कई पुलिस जवानों को थाना-कोतवाली और चौकियों से पुलिस लाइन में भेजा गया है।...
उत्तराखण्ड के अप्रवासियों हेतु “अप्रवासी सेल” गठित करने की घोषणा संबंधी शासनादेश जारी

उत्तराखण्ड के अप्रवासियों हेतु “अप्रवासी सेल” गठित करने की घोषणा संबंधी शासनादेश जारी

देहरादून
मुख्यमंत्री धामी की एक और घोषणा कम समय में हुई पूरी देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बीते माह लंदन में देश से बाहर रह रहे उत्तराखण्ड के अप्रवासियों हेतु “अप्रवासी सेल” गठित करने की घोषणा संबंधी शासनादेश जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री धामी द्वारा बीते 25 सितम्बर को लंदन में आयोजित रोड शो से पूर्व अप्रवासी सम्मेलन में यह घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री धामी की प्राथमिकता के अनुरूप एक माह से भी कम समय में शासनादेश जारी कर दिया गया है। उत्तराखण्ड में अप्रवासी उत्तराखण्डियों के लिए विशेष सेल में अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना सदस्य, आर मीनाक्षी सुन्दरम्, सचिव, नियोजन विभाग, शैलेश बगौली, सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग समन्वयक, विनय शंकर पाण्डेय, सचिव, औद्योगिक विकास विभाग एवं सुधीर नौटियाल, से.नि. निदेशक, उद्योग को इस अप्रवासी सेल में शामिल किया गया है। इस सेल का मुख्य ...
उत्तराखंड : UKSSSC में भी खुला नौकरियों का पिटारा, इतने पदों पर निकली भर्ती

उत्तराखंड : UKSSSC में भी खुला नौकरियों का पिटारा, इतने पदों पर निकली भर्ती

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह ‘ग’ के अन्तर्गत समाज कल्याण विभाग में सहायक समाज कल्याण अधिकारी के 16 रिक्त पदों, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के 05 रिक्त पदों, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अधीनस्थ अधिष्ठानों में मुन्सरिम और रीडर के 14 रिक्त पदों, उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) में कार्यालय सहायक-तृतीय के 10 रिक्त पदों, पॉवर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (PTCUL) में कार्यालय सहायक- तृतीय के 10 रिक्त पदों, उत्तराखण्ड सूचना आयोग में सहायक समीक्षा अधिकारी के 03 रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। इसके अलावा गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के अंतर्गत फोरमैन परिसम्पत्ति के 01 रिक्त पद, उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों के अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के 137 रिक्त पदों, युवा कल्याण ए...