उत्तराखंड हलचल

UKPSC ने 1188 पदों पर निकाली भर्ती, इस दौरान से करें आवेदन

UKPSC ने 1188 पदों पर निकाली भर्ती, इस दौरान से करें आवेदन

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : उत्तराखंड में बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है कि धामी सरकार एक के बाद एक भर्ती की विज्ञप्तियां जारी कर रही है आज 12 अक्टूबर को लोक सेवा आयोग द्वारा 1097 पदों पर सीधी भर्ती जारी की गई है।  विज्ञप्ति की जानकारी के अनुसार ऑनलाइन विज्ञापन एवं आवेदन जारी किए जाने की तारीख 14 अक्टूबर है जबकि ऑनलाइन आवेदन किए जाने की अंतिम तारीख 3 नवंबर रखी गई है।   विज्ञापन संख्या: A – 3 / DR (VO)/S-1/2023 के माध्यम से पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुचिकित्साधिकारी ग्रेड-2 के कुल 91 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु विज्ञापन की शर्तानुसार पात्र अभ्यर्थियों से आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in पर दिनांक 12 अक्टूबर, 2023 से ऑनलाईन आवेदन-पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं।ऑनलाईन आवेदन-पत्र भरने तथा आवेदन शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि 02 नवम्बर, 2023 (गुरूवार) है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन-पत्र ...
पीएम मोदी ने थपथपाई सीएम धामी की पीठ

पीएम मोदी ने थपथपाई सीएम धामी की पीठ

उत्तराखंड हलचल
पिथौरागढ़ में आयोजित प्रधानमंत्री की जनसभा में आज भारी जनसैलाब उमड़ा। उन्हें सुनने के लिए दूर-दराज से बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा सब पहुँचे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब अपना संबोधन समाप्त किया तो वे भी देवभूमि की जनता के इस प्रेम से अभिभूत नजर आए। ऐसे में पीएम मोदी के मुँह से एकाएक निकला “वाह धामी जी वाह।” इस दौरान पीएम धामी ने मंच पर ही उनकी पीठ थपथपाई। इसके बाद जब पीएम मोदी हेलिपैड से लौटने लगे तो यहां भी उन्होंने सीएम धामी का हाथ पकड़कर उनकी तारीफ करते हुए पीठ थपथपाई।...
पीएम ने उत्तराखण्ड को दी 04 हजार 200 करोड़ की सौगात

पीएम ने उत्तराखण्ड को दी 04 हजार 200 करोड़ की सौगात

उत्तराखंड हलचल
पिथौरागढ़: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखण्ड को लगभग 04 हजार 200 करोड़ रूपये की सौगात दी। पिथौरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने राज्य की 23 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। राज्य की जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया उनमें 21 हजार 398 पॉलीहाउस निर्माण, उच्च घनत्व वाले सघन सेब बागानों की योजना, राष्ट्रीय राजमार्गों पर 02 लेन एवं ढलान उपचार के 05 कार्य, राज्य में 32 पुलों का निर्माण, एसडीआरएफ के तहत अग्नि सुरक्षा बुनियादी ढांचे और बचाव उपकरणों को मजबूत करना, देहरादून में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का अपग्रेडेशन, बलियानाला, जनपद नैनीताल में भूस्खलन की रोकथाम हेतु उपचार, 20 मॉडल डिग्री कॉलेजों में हॉस्टल और कंप्यूटर लैब का निर्माण, सोमेश्वर, अल्मोडा में 100 बिस्तरों वाला उप जिला अस्पताल, चंपावत में 50 बिस्तरों वाले अस्पताल ब्लॉक का निर्माण, रूद्रपुर में...
जागेश्वर धाम में पीएम मोदी ने पूजा अर्चना कर की देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना

जागेश्वर धाम में पीएम मोदी ने पूजा अर्चना कर की देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना

उत्तराखंड हलचल
अल्मोड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तराखंड के पांचवें धाम के रूप में प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की तथा देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11:40 बजे शौकियाथल पहुंचे। इसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से जागेश्वर धाम पहुंचे। 124 मंदिरों के समूह जागेश्वर धाम में उन्होंने सर्वप्रथम जागेश्वर गर्भगृह में करीब 7 मिनट तक पूजा कर बाबा जागेश्वर के दर्शन किए। इसके पश्चात पुष्टिमता, महामृत्युंजय तथा केदारनाथ में पूजा अर्चना की। इसके पश्चात मंदिर परिसर की परिक्रमा करते हुए अर्धनारेश्वर वृक्ष का अवलोकन किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तांबे से बना वाद्य यंत्र तुरही, ताम्र जागेश्वर तथा डमरू उपहार स्वरूप भेंट किया। फ्लीट मार्ग में प्रधानमंत्री ने स्थानीय लोगों का कार से उतरकर अभिवाद...
गुंजी गांव में दूर-दराज से पहुंचे लोग पीएम मोदी को अपने बीच पाकर दिखे उत्साहित

गुंजी गांव में दूर-दराज से पहुंचे लोग पीएम मोदी को अपने बीच पाकर दिखे उत्साहित

उत्तराखंड हलचल
पिथौरागढ़: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुंजी गांव में स्थानीय लोगों से मिलकर उनसे बातचीत की। गुंजी गांव में दूर-दराज से पहुंचे लोग प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित दिखे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने च्यूबाला पहनी रंगस्या (महिलाओं) से आशीर्वाद भी लिया। गुंजी में सेना के जवानों के साथ बातचीत कर प्रधानमंत्री ने उनका हौसला बढ़ाया। प्रधानमंत्री ने रं समाज कल्याण समिति के लोगों से भी भेंटवार्ता की। रं समाज कल्याण समिति के लोग पारम्परिक वेशभूषा में थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर स्वयं नगाड़ा भी बजाया। प्रधानमंत्री ने भारत-तिब्बत व्यापार के प्रमुख केन्द्र गुंजी गांव में स्थानीय कला और उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने आदि कैलाश, पार्वती सरोवर, कुटी गांव, रांगकॉग गांव, नाबी, गुंजी, ओम पर्वत की फोटो गैलरी का भी अवलोकन किया। गुंजी में मुख्यमंत्री पु...
आदि कैलाश की यात्रा करने वाले पहले प्रधानमंत्री बने मोदी, सीएम धामी व स्थानीय लोगों ने किया जोरदार स्वागत, पीएम के भ्रमण से आदि कैलाश क्षेत्र में अध्यात्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

आदि कैलाश की यात्रा करने वाले पहले प्रधानमंत्री बने मोदी, सीएम धामी व स्थानीय लोगों ने किया जोरदार स्वागत, पीएम के भ्रमण से आदि कैलाश क्षेत्र में अध्यात्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

पिथौरागढ़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए आदि कैलाश के विराट दर्शन। आदि कैलाश यात्रा से प्रधानमंत्री मोदी ने दिया भक्ति और शक्ति का संदेश।पिथौरागढ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अक्टूबर को भारत की आध्यात्मिक भूमि आदि कैलाश पहुंचे। यहां शिव मंदिर में पूजा करते हुए प्रधानमंत्री ने आदि कैलाश के विराट दर्शन किए और देश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। शिव धाम आदि कैलाश आगमन पर प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत 12 अक्टूबर, 2023 को सुबह 8.45 बजे हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ जनपद में ज्योलिंगकांग हेलीपैड पर उतरे। यहां से दाहिनी ओर करीब डेढ़ किमी की दूरी कार से तय करते हुए हिमालय की चोटी पर स्थित पार्वती सरोवर और शिव मंदिर पहुॅचे। करीब 25 मिनट तक शिव की पूजा और ध्यान किया। ...
सेना के जवानों से मिले PM मोदी, महिलाओं ने सर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

सेना के जवानों से मिले PM मोदी, महिलाओं ने सर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

उत्तराखंड हलचल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर है। पीएम मोदी सुबह-सुबह पिथौरागढ़ पहुंचे। पीएम मोदी ने पार्वती कुंड में पूजा अर्चना की। पीएम मोदी का ये दौरा काफी खास है। पिथौरागढ़ से ही प्रधानमंत्री उत्तराखंड को अरबों रुपये की सौगात देंगे। कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना के जवानों  से मुलाकात की। पीएम मोदी ने गुंजी गांव में लोगों से मिलने के बाद भारतीय सेना, आईटीबीपी और बीआरओ कर्मियों से बातचीत की। इस मुलाकात की तस्वीर खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साझा की। इससे पहले PM मोदी ने भारतीय सीमा से सटे गुंजी गांव में लोगों से मुलाकात की। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर महिलाओं से पीएम मोदी ने बातचीत की। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला ने पीएम मोदी के सिर पर हाथ फेरते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।...
उत्तराखंड : PM मोदी ने बजाया नगाड़ा

उत्तराखंड : PM मोदी ने बजाया नगाड़ा

उत्तराखंड हलचल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुंजी गांव में उत्तराखंड के पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्र पर हाथ आजमाया। पीएम मोदी स्थानीय कलाकारों, भारतीय सेना, आईटीबीपी और बीआरओ कर्मियों के साथ भी बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदि कैलाश के दर्शन के बाद ज्योलिंगकांग से गुंजी पहुंच गए हैं। यहां पर रं समाज के लोग ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत कर रहे हैं।...
पद्मश्री बसंती बिष्ट बोलीं, मिल गया भुगतान

पद्मश्री बसंती बिष्ट बोलीं, मिल गया भुगतान

उत्तराखंड हलचल
Dehradun : वरिष्ठ पत्रकार गुणनंद जखमोला ने पद्मश्री बसंती बिष्ट को भगुतान खा गया संस्कृति विभाग हेडिंग से एक खबर प्रकाशित की थी। उस पर लोगों ने सरकार की नीतियों और संस्कृति विभाग के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रियाएं दी थी। अब यह जानकारी आई है कि संस्कृति विभाग की ओर से बसंती बिष्ट का भुगतान कर दिया है। फेसबुक पर लिखी वरिष्ठ पत्रकार गुणानंद जमखोला की पोस्ट के अनुसार पद्मश्री बसंती बिष्ट ने उनको फोन कर इस बात की जानकारी दी है कि उनका भुगतान कर दिया गया है।...
PM मोदी ने व्यू प्वाइंट से किए आदि कैलाश के दर्शन, पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना

PM मोदी ने व्यू प्वाइंट से किए आदि कैलाश के दर्शन, पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना

उत्तराखंड हलचल
पिथौरागढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के दौरे पर है। PM मोदी अपने दौरे के तहत पिथौरागढ़ पहुंचे। जहां से वो आदि कैलाश व्यू प्वाइंट पहुंचे और आदि कैलाश के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने पार्वती कुंड के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। PM मोदी का यह दौरा उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण है ही। साथ इस दौरे से चीन को सीधा मैसेज भी दिया जा रहा है। जिस तरह से लगातार चीन इस क्षेत्र में घुपैठ के प्रयास करते रहता है। आदि कैलाश को लेकर भी अड़चनें लगाता है। PM मोदी के इस दौरे से चीन को यह संदेश देने का प्रयास है कि आदि कैलाश भारत की सनतान परंपरा का अहम हिस्सा है और भारत उसको लेकर बेहद गंभीर है।   इसके साथ ही PM के दौरे से क्षेत्र का विकास भी होगा, जिसके दोहरे लाभ होंगे। पहला यह है कि सेना को सीमा तक पहुंचने में आसानी रहेगी। दूसरा यह कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। कैलाश व्यू प्लाइंट आने वालों की संख्या...