उत्तराखंड हलचल

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए बेंगलुरु में आयोजित भव्य रोड शो में 4600 करोड़ के एमओयू

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए बेंगलुरु में आयोजित भव्य रोड शो में 4600 करोड़ के एमओयू

उत्तराखंड हलचल
अब तक सभी रोड़ शो के दौरान कुल 69300 करोड़ के हुए एमओयू देहरादून। शनिवार को उत्तराखंड सरकार तथा राज्य में निवेश हेतु उत्साहित विभिन्न क्षेत्रों की 18 कंपनियों के मध्य बेंगलुरु रोड शो में कुल 4600 करोड़ के MoU किए गए जिनमे भारत सेमीकंडक्टर सोसायटी (सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकोसिस्टम के लिए एमएसएमई इकाइयों का क्लस्टर), हेज प्रिसिजन प्रोडक्ट्स लिमिटेड (ऑटो कंपोनेंट प्लांट), रेडवुड ग्रुप (पर्यटन रिज़ॉर्ट) , केईसी एग्रीटेक (वैकल्पिक ऊर्जा),हिमालयन बास्केट (एफपी विनिर्माण), सिलेज एग्रो (पशु पोषण, चारा, भ्रूण स्थानांतरण और क्लस्टर आधारित डेयरी फार्मिंग), इंस्पायर (कौशल, महिला उद्यमिता), जीरोहार्म (मेडिकल कैनबिस), निशांत अरोमास (आवश्यक तेल), कुमाऊं हिमालयन बेवरेजेज लिमिटेड (पेय पदार्थ विनिर्माण संयंत्र), न्यूट्रियार्क प्राइवेट लिमिटेड (न्यूट्रास्यूटिकल्स, डीई पेड्रो शुगर इंडस्ट्रीज (अस्पताल), स्काईला...
मुख्यमंत्री धामी ने जमरानी बांध परियोजना समेत विभिन्न मामलों पर उत्तराखंड की जनता की ओर से पीएम मोदी का जताया आभार

मुख्यमंत्री धामी ने जमरानी बांध परियोजना समेत विभिन्न मामलों पर उत्तराखंड की जनता की ओर से पीएम मोदी का जताया आभार

देहरादून
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट की आर्थिक मामलों की कमेटी ने अपनी मंजूरी दे दी। है। इस महत्वपूर्ण योजना को मंजूरी प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बांध परियोजना के निर्माण से हल्द्वानी व आसपास के क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई की समस्या का हल होगा तथा विद्युत उत्पादन भी होगा। उत्तराखण्ड के जनपद नैनीताल में काठगोदाम से 10 कि०मी० अपस्ट्रीम में गौला नदी पर जमरानी बांध (150.60 मी0 ऊंचाई) का निर्माण प्रस्तावित है। परियोजना से लगभग 1,50,000 हेक्टेयर कृषि योग्य क्षेत्र सिंचाई सुविधा से लाभान्वित होगा, साथ ही हल्द्वानी शहर को वार्षिक 42 एमसीएम पेयजल उपलब्ध कराए जाने तथा 63 मिल...
‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य स्तरीय ‘अमृत कलश यात्रा’ में प्रतिभाग किया

‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य स्तरीय ‘अमृत कलश यात्रा’ में प्रतिभाग किया

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हिमालयन संस्कृति केन्द्र, निम्बूवाला, गढ़ी कैंट में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य स्तरीय ‘अमृत कलश यात्रा’ में प्रतिभाग किया। मेरी माटी मेरा देश अभियान के अन्तर्गत दिल्ली में देश भर से लाये गये अमृत कलशों का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। अमर शहीदों की वीरता की अटूट विरासत कों समेटकर भविष्य की प्रेरणादायी नींव रखने के उद्देश्य से कर्तव्य पथ पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमें “मेरी माटी, मेरा देश“ अभियान के तहत उन वीरों की वंदना करने का अवसर प्राप्त हुआ है, जिन्होंने देश की माटी की खातिर अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस महाभियान में सबने अपनी भागीदारी निभाई है। जिसका परिणाम है कि “अमृत कलश यात्...
खुल सकती है 195 युवाओं की किस्मत, पुलिस भर्ती से जुड़ी खबर

खुल सकती है 195 युवाओं की किस्मत, पुलिस भर्ती से जुड़ी खबर

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर बड़ी खबर है। भर्ती के बाद चयनित युवा इन दोनों प्रशिक्षण ले रहे हैं। लेकिन, इस बीच करीब 195 युवाओं के लिए बड़ा मौका बाहर खड़ा नजर आ रहा है। दरअसल, पुलिस में कांस्टेबल के 1521 पदों पर भर्ती की गई थी। चयनित 1521 अभ्यर्थियों में 195 ने ज्वाइन ही नहीं किया। चुने गए 1521 में से 195 अभ्यर्थियों ने ज्वाॅइन ही नहीं किया। इस वजह से ये पद खाली रह गए। BJP नेता रवींद्र जुगरान ने पुलिस मुख्यालय में आईजी कार्मिक विम्मी सचदेवा से मुलाकात कर मांग की है कि एकल संवर्ग के नए नियम के तहत इन खाली पदों के लिए वेटिंग लिस्ट जारी की जाए। जुगरान ने ने कहा कि सरकार ने 10 अक्तूबर को एकल संवर्ग के पदों पर परिणाम के साथ वेटिंग लिस्ट जारी करने की नियमावली जारी की है। इसके तहत खाली रहने वाले पदों को वेटिंग लिस्ट से भरे जाने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने मांग की कि पुलिस कांस्ट...
बड़कोट महाविद्यालय को नैक मूल्यांकन में मिले 2.0 अंक, हासिल किया “C” ग्रेड, 0.01 अंक से चुका “B” ग्रेड 

बड़कोट महाविद्यालय को नैक मूल्यांकन में मिले 2.0 अंक, हासिल किया “C” ग्रेड, 0.01 अंक से चुका “B” ग्रेड 

उत्तरकाशी
बड़कोट: राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट ने नैक मूल्यांकन में 2.0 अंक हासिल कर “सी” ग्रेड प्राप्त किया 0.01 अंक से महाविद्यालय “बी” ग्रेड से वंचित रह गया महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार इतने कम संसाधनों में नैक उत्तीर्ण करना महाविद्यालय के लिए हर्ष का विषय है। नैक नोडल डॉ. अंजु भट्ट ने कहा कि महाविद्यालय में महाविद्यालय में प्रयोगशाला, लाइब्रेरी, बहुउद्देशीय हाल, पर्याप्त टीचिंग स्टाफ, पूर्व छात्र परिषद का पंजीकृत न होना, खेल मैदान का न होना, महाविद्यालय गेट का ना होना, चार दिवारी का ना होने के कारण इतने कम अंक से “बी” ग्रेड पाने से वंचित रह गया। वहीं, महाविद्यालय प्रशासन एवं समस्त छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय नैक मूल्यांकन में उत्तीर्ण होने पर खुशी जताई कहा कि महाविद्यालय के लिए यह 30 वर्षों के बाद अति हर्ष का विषय है कि महाविद्यालय नैक मूल्यांकन उत्तीर्ण की श्रेणी में आया है...
बड़ा फैसला : मानकों पर फिट नहीं बैठा तो ढहा दिया जाएगा भवन!

बड़ा फैसला : मानकों पर फिट नहीं बैठा तो ढहा दिया जाएगा भवन!

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: आपदा उत्तराखंड के लिए आम बात है। हर साल किसी न किसी तरह से आपदा लोगों को तक्लीफें देकर चली जाती है। जोशीमठ का हाल देश-दुनिया ने देखा। वहां, लोग आज भी खौफ में जी रहे हैं। इसी आपदा से सबक लेते हुए सरकार ने अब एक बड़ा प्लान तैयार किया है। अगर आपका भवन मानकों पर फिट नहीं बैठा तो उसे ढहा दिया जाएगा।सरकार ने सभी जिलों में ऐसी बिल्डिंग्स को मार्क करने का फैसला किया है, जो जोखिम संभावित हैं, जिनसे भविष्य में किसी भी तरह का खतरा हो सकता है। ऐसे असुरक्षित भवन अगर रेट्रोफिटिंग के माध्यम से सुरक्षित नहीं होंगे, तो उन्हें ढहा दिया जाएगा।असुरक्षित भवनों की चिन्हित करने और रेट्रोफिटिंग की कार्रवाई के लिए शासन ने सभी जिलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ और तकनीकी समिति का गठन कर दिया है। इस संबंध में आवास विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।इसके तहत तीखी ढलानों पर बसे जोशीमठ के...
PRT का संशोधित रिजल्ट जारी, यहां देखें परिणाम

PRT का संशोधित रिजल्ट जारी, यहां देखें परिणाम

उत्तराखंड हलचल
केंद्रीय विद्यालय ने पीआरटी भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। केंद्रीय विद्यालय ने रिवाइज्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/announcement पर जारी किया गया है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, चाहें तो कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी परिणाम की जांच कर सकते हैं।KVS की ओर से अगले राउंड यानी कि साक्षात्कार के लिए जारी हुई उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट सूची में उम्मीदवार मेरिट सूची PDF में रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम, लिंग, श्रेणी, उप श्रेणी, साक्षात्कार का शहर, तिथि, सहित अन्य डिटेल्स में शामिल हैं। निर्धारित तिथि के भीतर कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए पहुंचना होगा। इस दौरान, उन्हें सभी शैक्षणिक दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे। KVS ने 19 अक्टूबर को परिणाम अपलोड किया था, जिसमें कु...
चंद्रग्रहण: आज चार बजे बंद हो जाएंगे चारों धामों के कपाट, कल होगी पूजा

चंद्रग्रहण: आज चार बजे बंद हो जाएंगे चारों धामों के कपाट, कल होगी पूजा

उत्तराखंड हलचल
धर्म : चंद्रग्रहण के चलते बदरीनाथ, केदारनाथ गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में मंदिर के कपाट शाम चार बजे बंद कर दिए जाएंगे। इस दौरान बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सभी अधीनस्थ मंदिर बंद रहेंगे। ग्रहण आज रात को एक बजकर चार मिनट से लगेगा। इसे नौ घंटे पहले सूतककाल लगने के कारण मंदिरों को बंद किया जाएगा। 29 अक्तूबर रविवार को सुबह शुद्धिकरण करने के बाद मंदिर ब्रह्ममुहुर्त में खुलेंगे और महाभिषेक, रूद्राभिषेक सहित सभी  पूजाएं संपन्न होंगी। 11 बजे राजभोग लगने के बाद मंदिर की सफाई होगी। दो बजे तक मंदिर बंद रहेगा। उसके बाद दोपहर दो बजे दोबारा मंदिर को खोला जाएगा और सांयकालीन आरती होगी। चार बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। वहीं, गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर के कपाट भी बंद किए जाएंगे, जो कि अगले दिन रविवार को खोले जाएंगे। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने बताया कि शनिवार शाम चार...
वाल्मीकि जयंती : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

वाल्मीकि जयंती : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक सद्भाव और समानता का संदेश दिया। महर्षि वाल्मीकि जमीन की सतह से धर्म की पराकाष्ठा प्राप्त करने वाले एक ममर्ज्ञ महात्मा थे जिन्होंने आदिकाव्य रामायण जैसी कालजयी रचना कर समाज को सत्य, कर्त्तव्यनिष्ठा एवं सन्मार्ग पर चलने का मार्ग दिखाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा दी गई सामाजिक समरसता, सद्भाव तथा मानवता जैसे नैतिक मूल्यों की आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिकता है। उनके विचार एवं आदर्श हमें समतामूलक समाज की स्थापना की प्रेरणा देते रहेंगे। हम सभी को महर्षि वाल्मीकि के महान दृष्टिकोण एवं उनके द्वारा दी गई शिक्षा को अपने व्यवहार में अपनाने का संकल्प लेना होगा। यही उनके प्रति हमारा सम्मा...
सीएम धामी के निर्देश पर स्थानांतरण नीति को लेकर एसीएस ने विभिन्न कर्मचारी/ शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों संग की बैठक कर माँगे सुझाव

सीएम धामी के निर्देश पर स्थानांतरण नीति को लेकर एसीएस ने विभिन्न कर्मचारी/ शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों संग की बैठक कर माँगे सुझाव

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्थानांतरण नीति को लेकर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी/ शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान कार्मिक, न्याय, वित्त विभाग के अधिकारियों समेत सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने नई स्थानांतरण नीति पर विचार विमर्श किया। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि कार्मिको के हितों को ध्यान रखने के साथ ही प्रदेश की जनता को बेहतर सुविधा मिले, इसी ध्येय के साथ नई स्थानांतरण नीति को लेकर सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। अपर मुख्य सचिव ने कार्मिक विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में कई ऐसे स्थान हैं जो 15-20 साल पूर्व तक अति दुर्गम/ दुर्गम की श्रेणी में थे एवं वर्तमान में सड़क एवं अन्य सुविधाओं की वजह से सुगम क्षेत्र में आ गये हैं ऐसे क्षेत्रों का पुनरीक्षण किया जाए। बैठक के दौरान ज...