उत्तराखंड हलचल

नंदा गौरा योजना एवं मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के ऑनलाइन पोर्टल का किया शुभांरभ

नंदा गौरा योजना एवं मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के ऑनलाइन पोर्टल का किया शुभांरभ

उत्तराखंड हलचल
सीएम धामी ने 167 आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त होने पर बांटें नियुक्ति पत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश की 167 आंगनवाड़ी एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त होने पर नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने नन्दा गौरा योजना एवं मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दुर्गा अष्टमी के दिन 167 आंगनबाड़ी और मिनी आंगनवाड़ी माताओं-बहनों को सुपरवाईजर के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों की समाज में अहम भूमिका है। बच्चों के पालन पोषण में आंगनवाड़ी की अहम भूमिका है। आंगनवाड़ी कार्यकर्त...
37वां राष्ट्रीय खेल : राज्य में खेल संस्कृति का हो रहा निरंतर विकास: सीएम पुष्कर सिंह धामी

37वां राष्ट्रीय खेल : राज्य में खेल संस्कृति का हो रहा निरंतर विकास: सीएम पुष्कर सिंह धामी

देहरादून
37वें राष्ट्रीय खेल में राज्य की ओर से प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के दल को सीएम धामी ने फ्लैग ऑफ कर किया रवाना, कहा – खिलाड़ी अपनी कुशल खेल प्रतिभा के बल पर देवभूमि का नाम करेंगे रोशन हर कदम पर खिलाडियों के साथ खड़ी है राज्य सरकार: मुख्यमंत्री धामी।देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में आगामी 37वें राष्ट्रीय खेल, गोवा में उत्तराखण्ड राज्य से प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 37वें राष्ट्रीय खेल में राज्य की ओर से प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को खेल किट/ ट्रैक सूट वितरण कर शुभकामनाएं प्रेषित की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अपने मनोबल एवं लगन से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे। राष्ट्रीय खे...
अपने ही पूर्व विधायक पर भड़के BJP नेता और कार्यकर्ता, आगे-आगे देखो होता है क्या?

अपने ही पूर्व विधायक पर भड़के BJP नेता और कार्यकर्ता, आगे-आगे देखो होता है क्या?

उत्तराखंड हलचल
हल्द्वानी: अगले साल होले वाले लोकसभा चुनाव से पहले नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में BJP में घमासान मचा हुआ है। आलम यह है कि केंद्रीय राज्य मंत्री को भी कोई पूछ नहीं रहा है। उनको सार्वजनिक रूप से पूर्व विधायक को हिदायद देनी पड़ रही है। इतना ही नहीं, ऊधमसिंह नगर जिले के पूर्व विधायक ने हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में अतिक्रमण किया, जिसका भाजपा नेताओं ने खुला विरोध किया है। इससे पहले ऊधमसिंह नगर जिले के ही एक और विधायक केंद्रीय राज्य मंत्री पर निशाना साध चुके हैं। हालांकि, इस मामला कुछ अलग है। ददरअल, किच्छा के पूर्व BJP विधायक राजेश शुक्ला ने हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में पोस्ट और बैनर लगा दिए, जिसके बाद अब वो अपनी ही पार्टी के नेताओं से नाराजगी झेलनी पड़ रही हैं। पार्टी के तमाम नेता खुलकर उनकी मुखालफत कर रहे हैं। पूरा मामला किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के जन्मदिन को लेकर है। जन्मदिन की ...
UKPSC ने कंबाइंड JE भर्ती को लेकर दिया बड़ा अपडेट, अब इनको भी मिलेगा मौका

UKPSC ने कंबाइंड JE भर्ती को लेकर दिया बड़ा अपडेट, अब इनको भी मिलेगा मौका

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) संयुक्त जेई परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। यह अपडेट उन अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका है, जो ओवर एज हो गए हैं। हालांकि, उसके लिए एक शर्त भी है। इस संशोधन का लाभ आपको तभी मिला पाएगा, जब आपने पूर्व में निकली भर्ती के लिए आवेदन किया होगा। उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा- 2023 के ऑनलाइन आवेदन में न्यूनतम एवं अधिकतम आयु सीमा के संबंध में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त पृच्छाओं के क्रम में निम्नवत स्पष्ट किया जाता है। 1. ऐसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा पूर्व में उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा -2021 के सापेक्ष आवेदन किया गया था एवं जो प्रश्नगत नवीन विज्ञापन की आयु सीमा निर्धारण तिथि 01 जुलाई 2023 को अधिवयस्क (Over age) हो रहे हैं, को ऑनलाइन आवेदन के प्रारम्भ में पूछे गये निम्नलिखित प्रश्न के प्रत्युत्तर में हाँ क...
उत्तरकाशी में हादसा, दो लोगों की मौत

उत्तरकाशी में हादसा, दो लोगों की मौत

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात को हादसा हो गया। इस हादसे में स्कूटी सवार दो लोग खाई में गिर गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पोखू देवता के पास एक स्कूटी वाहन दुर्घटना ग्रस्त हुआ हैं उक्त वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे। दोनों  की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई।पुलिस सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों शवों को जिला अस्पताल लाया गया। मृतक का विवरण- 1- विवेक पुत्र श्री जयप्रकाश, उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी- ग्राम बड़ेथी, उत्तरकाशी। 2- दूसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो पा रही है। पहचान की कार्यवाही की जा रहीं हैं। ...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नवरंग डांडिया का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित; गुजराती, बंगाली व पहाड़ी संस्कृति से मां दुर्गा का हुआ गुणगान

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नवरंग डांडिया का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित; गुजराती, बंगाली व पहाड़ी संस्कृति से मां दुर्गा का हुआ गुणगान

उत्तराखंड हलचल
गरबा, डांडिया व पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं व फेकल्टी सदस्य बंगाली, गुजराती व पहाड़ी व्यंजन भी रहे कार्यक्रम के साथ आकर्षण का केन्द्रदेहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में शनिवार को नवरंग डांडिया-2023 की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने नवरात्र की पावन बेला पर माता रानी के विभिन्न स्वरूपों का गुणगान किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं व फैकल्टी सदस्यों ने गरबा व डांडिया नृत्य का जमकर लुत्फ उठाया। तेज रोशनी से नहाए जगमग पांडाल में एक और गरबा तो दूसरी ओर पंजाबी, गुजराती बंगाली सहित पहाड़ी पकवान दर्शकों के लिए आकर्षण का विशेष केन्द्र रहे। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी प्रदेशवासियों व देशवासियों को शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। शनिवार शाम को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडि...
उत्तरकाशी: नदी में उतारी JCB मशीनें, आखिर प्रशासन की नाक के नीचे कहां हो रहा खनन?

उत्तरकाशी: नदी में उतारी JCB मशीनें, आखिर प्रशासन की नाक के नीचे कहां हो रहा खनन?

उत्तराखंड हलचल
नौगांव/बड़कोट : खनन के लिए कई तरह के नियम बनाए गए हैं, जिन नियमों का पालन करना सभी स्टोन क्रशर संचालकों के लिए जरूरी है। लेकिन, बड़कोट से लेकर नौगांव तक इन दिनों दिन-दहाड़े यमुना नदी को JCB मशीनों से छलनी किया जा रहा है। बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रशासन की नाक के नीचे दिन-दहाड़े कैसे JCB मशीनों से खनन किया जा रहा है। सवाल यह है कि खनन करने वालों को ना कोई देखने वाला है और ना ही रोकने वाला। इससे प्रशासन के उन दावों पर सवाल खड़े होते हैं, जिसमें खनन को रोकने के दावे किए जाते हैं। ...
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने शहीद पुलिस जवानों को दी श्रद्धांजलि, पुलिस लाईन में की चार बड़ी घोषणाएं

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने शहीद पुलिस जवानों को दी श्रद्धांजलि, पुलिस लाईन में की चार बड़ी घोषणाएं

उत्तराखंड हलचल
सेवा के दौरान पुलिस कर्मियों की अकाल मृत्यु होने पर आश्रित परिवार को तत्काल 01 लाख रूपये आर्थिक सहयोग दिये जाने के लिए पुलिस शहीद कल्याण कोष के लिए 02 करोड़ रूपये की धनराशि दी जायेगी। अराजपत्रित पुलिस कर्मचारियों का निःशुल्क वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण कराया जायेगा। अगले तीन वर्षों में पुलिस कर्मियों के आवास हेतु 100 करोड़ रूपये की धनराशि का प्राविधान किया जायेगा। पुलिस विभाग में मृतक आश्रितों की भर्ती संबंधी अड़चनों को दूर किया जायेगा।देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाईन, देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उत्तराखण्ड के शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चार घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि सेवा के दौरान पुलिस कर्मियों की अ...
मुख्यमंत्री धामी ने उद्योगों को प्राप्त अनुदान धनराशि का किया डिजिटल स्थानान्तरण, 90 करोड़ रूपये लाभार्थियों के खातों में स्थानान्तरित

मुख्यमंत्री धामी ने उद्योगों को प्राप्त अनुदान धनराशि का किया डिजिटल स्थानान्तरण, 90 करोड़ रूपये लाभार्थियों के खातों में स्थानान्तरित

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने औद्योगिक विकास योजना के अन्तर्गत स्थापित उद्योगों को भारत सरकार से प्राप्त अनुदान धनराशि का डिजिटल स्थानान्तरण किया। मुख्यमंत्री ने 40 औद्योगिक ईकाइयों को स्वीकृत 90 करोड़ रूपये की धनराशि लाभार्थियों के खातों में स्थानान्तरित की। भारत सरकार की औद्योगिक विकास योजना 2017 के अन्तर्गत हिमालयी राज्यों उत्तराखण्ड एवं हिमाचल प्रदेश में औद्योगिकरण को प्रोत्साहित किये जाने के लिए स्थापित होने वाली विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र की इकाईयों को संयंत्र और मशीनरी में किये गये निवेश पर 30 प्रतिशत की दर से अधिकतम 05 करोड़ रूपये तक की सब्सिडी दी जाती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में उद्योगों के विकास के लिए औद्योगिक विकास योजना के माध्यम से राज्य को सहयोग प्रदान करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का आभार ...
सीएम पुष्कर सिंह धामी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल को यूट्यूब द्वारा प्रदान किया गया सिल्वर बटन

सीएम पुष्कर सिंह धामी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल को यूट्यूब द्वारा प्रदान किया गया सिल्वर बटन

उत्तराखंड हलचल
जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु सोशल मीडिया बेहतर प्लेटफार्म: मुख्यमंत्री विभाग पारंपरिक प्रचार के तरीक़ों के साथ ही सोशल मीडिया का भी उपयोग करें : मुख्यमंत्रीदेहरादून: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल को सिल्वर बटन प्रदान किया गया है। सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री श्री धामी को यूट्यूब से प्राप्त उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल का प्रमाणपत्र भेंट किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्म सूचनाओं के आदान- प्रदान के साथ ही प्रचार- प्रसार का सबसे बेहतर माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर नागरिक तक योजनाओं को पहुँचाया जाए इसके लिए उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार- प्रसार हेतु सोशल मीडिया का बेहत...