
राजपूत करणी सेना अध्यक्ष की गोली मार हत्या, लॉरेंस गैंग ने दी थी धमकी
राजपूत करणी सेना अध्यक्ष की गोली मार हत्या, लॉरेंस गैंग ने दी थी धमकीराजस्थान : जयपुर में बदमाशों ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की गोली मारकर हत्या कर दी. बदमाशों ने सुखदेव सिंह के गनर को भी गोली मारी. हालांकि, दोनों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर सुखदेव सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए हैं. स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है.
घटना श्याम नगर की है. जानकारी के मुताबिक, सुखदेव सिंह गोगामेडी अपने आवास पर थे, तभी अज्ञात बदमाश आए गोली मार दी. बताया जा रहा है कि लॉरेस विश्नोई गैंग के गुर्गे संपत नेहरा से सुखदेव सिंह को पहले धमकी मिली थी. धमकी मिलने के बाद सुखदेव ने जयपुर पुलिस को एक लिखित शिकायत दी थी. जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने सुखदेव सिंह को दो गोलियां मारी हैं....




