
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने ली नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में नियोजन विभाग की समीक्षा ली। इस दौरान सीएम ने नियोजन विभाग के तहत कार्यरत विभागों एवं प्रकोष्ठों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।सीएम ने विकास से जुड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा मॉनिटरिंग और राज्य में बेहतर नियोजन प्रणाली, प्रभावी नीति निर्धारण एवं नवाचारों को प्रोत्साहन देने के लिए गठित स्टेट इंस्टीट्यूट इम्पावरिंग एंड ट्रांसफार्मिंग उत्तराखण्ड को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
सीएम धामी ने कहा कि नियोजन विभाग द्वारा सरकार की सभी योजनाओ की समीक्षा की जाए। इसके साथ ही सीएम ने राज्य के संसाधनों के कुशल और प्रभावी उपयोग के साथ विभागों के बीच आपसी समन्वय, भागीदारी तथा नेटवर्किंग व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
सीएम ने सशक्त उत्तराखंड के अन्तर्गत राज्य की अर्थव्यवस्था को पांच वर्षों में दुगुना करने क...









