नैनीताल

हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा, आबकारी आयुक्त और सचिव एक ही व्यक्ति कैसे?

हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा, आबकारी आयुक्त और सचिव एक ही व्यक्ति कैसे?

नैनीताल
नैनीताल: नैनीताल हाईकोर्ट ने सरकार पर सवाल उठाते हुए एक कड़ा सवाल पूछा है। होर्टकोर्ट में जस्टिस रविन्द्र मैठाणी की कोर्ट ने सरकार से सवाल पूछा है कि कैसे एक ही व्यक्ति को दो-दो चार्ज दिए गए हैं? कोर्ट ने यह पूछा कि कहीं उनको पूरे विभाग का सर्वेसर्वा तो नहीं बना दिया है? सरकार से मंगलवार तक जवाब दाखिल करने का कहा है। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि जब यूपी आबकारी एक्ट के प्रावधानों में साफ लिखा गया है कि आयुक्त के आदेश का सरकार रिव्यू कर सकती है तो कमिश्नर और सचिव एक ही व्यक्ति को कैसे बनाया हुआ है। ऐसे में गलती की संभावनाएं ज्यादा हो सकती हैं। आबकारी एक्ट में इन दोनों अधिकारियों को ज्यूडिशियल पावर होती है। होईकोर्ट ने यह टिप्पणी देहरादून अवनीश क्षेत्री की दुकान शिफ्टिंग की याचिका पर सुनवाई के दौरान कही। इस मामले में कमिश्नर ने क्षेत्री के खिलाफ आदेश पारित किया है। कोर्ट को बताया गया क...
हल्द्वानीः क्या ड्रग्स फ्री होगी देवभूमि? यहां पकड़ी गई 15 लाख की स्मैक!

हल्द्वानीः क्या ड्रग्स फ्री होगी देवभूमि? यहां पकड़ी गई 15 लाख की स्मैक!

नैनीताल
हल्द्वानीः ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन नशे की तस्करी अब तक कम होने का नाम नहीं ले रही है. पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। तस्कर पकड़े भी जा रहे हैं, लेकिन अब तक पुलिस असली सरगना से सप्लाई के नेटवर्क को तोड़पाने में नाकाम साबित हुई है. नैनीताल जिले के काठगोदाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने ऊधसिंह नगर के किच्छा के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से स्मैक और तमंचा बरामद हुआ है. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. बरामद स्मैक की कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई है. वहीं, पुलिस आरोपियों के खिलाफ NDPS और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. नैनीताल SSP पंकज भट्ट ने बताया कि काठगोदाम पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम रोड पर बिना हेलमेट बाइक सवार दो युवकों को रोकने की कोशिश की, लेकिन युवक पुलिस को देख भ...
बॉक्सिंग : खेल के प्रति जुनून ने दिलाई सफलता, मिल रही बधाइयां

बॉक्सिंग : खेल के प्रति जुनून ने दिलाई सफलता, मिल रही बधाइयां

नैनीताल
हल्द्वानी : हम जब भी किसी चीज को समर्पित भाव और कड़ी मेहनत से करते हैं तो उसमें सफलता अवश्य मिलती है। कहते हैं की खेल के लिए जुनूनी होना जरूरी है। ऐसे ही एक जुनूनी हैं कुमाऊं मंडल विकास निगम में कार्यरत प्रकाश शर्मा। प्रकाश के पास सरकारी नौकरी ही है। बावजूद, उन्होंने बॉक्सिंग के प्रति अपने जुनून को नहीं छोड़ा और अपने निगम से अवैतनिक अवकाश लेकर प्रशिक्षण के लिए पटियाला चले गए। शीशमहल निवासी प्रकाश शर्मा एशिया के सबसे बड़े स्पोर्ट्स इंस्टिट्यूट, स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स, पटियाला से बॉक्सिंग खेल में कोचिंग का डिप्लोमा सफलतापूर्वक पास कर लिया है। प्रकाश शर्मा से पहले विभिन्न विद्यालय में खेल प्रशिक्षण के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पीएस बॉक्सिंग अकादमी के जरिए राज्य और देश के लिए बेहतरीन खिलाड़ी भी तैयार किए। प्रकाश ने...
बाजपुर : दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

बाजपुर : दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

नैनीताल
बाजपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार वैन ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि वैन सवार 6 लोग घायल बताए गए हैं। जिनका CHC में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित गांव नमूना के समीप मारुति वैन और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार रिफाकत अली (25), उसके ताऊ सराफत अलि (62) और पड़ोस में रहने वाला सुमित (22) की मौत हो गई। रिफाकत अली, ताऊ और पड़ोसी सुमित के साथ बाइक से बाजपुर आ रहा था। वैन हल्द्वानी की तरफ जा रही थी। वैन में सवार गांव महेशपुरा निवासी राकेश, अनारवती, ममता, रोहित, अमन, वंदना घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक इलाज कर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली प...
उत्तराखंड ब्रेकिंग : हरक सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, हाईकोर्ट ने दिए CBI जांच के आदेश

उत्तराखंड ब्रेकिंग : हरक सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, हाईकोर्ट ने दिए CBI जांच के आदेश

नैनीताल
नैनीताल : नैनीताल हाईकोर्ट ने कॉर्बेट पार्क में अवैध पेड़ कटान और निर्माण मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए। इस मामले में पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत समेत कुछ IFS व अन्य अधिकारियों की मुश्किलें बढ़नी तय हैं। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायाधीश आलोक वर्मा की खंडपीठ ने यह फैसला दिया। इस बहुचर्चित मामले में याचिकाकर्ता अनु पंत ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर सीबीआई जांच की मांग की थी। अभी इस मामले की विजिलेंस जांच कर रही है। इस मामले में पूर्व आईएफएस किशन चंद जेल जा चुके हैं। हाल ही में विजिलेंस ने पूर्व मंत्री हरक के प्रतिष्ठान से दो जेनरेटर बरामद किये थे।...
उत्तराखंड ब्रेकिंग : सरकारी बाबू घूस लेते हुए गिरफ्तार, क्या अधिकारी भी पकड़ा गया?

उत्तराखंड ब्रेकिंग : सरकारी बाबू घूस लेते हुए गिरफ्तार, क्या अधिकारी भी पकड़ा गया?

नैनीताल
  हल्द्वानी : उत्तराखंड में विजिलेंस लगातार घूसखोर अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार कर रही है। विजिलेंस लगातार ऐसे मामलों पर नजर रखे हुए हैं और सूचना मिलते ही एक्शन भी ले रही है। ऐसा ही एक और मामला नैनीताल में सामने आया है। विजिलेंस टीम ने नैनीताल में की बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य कर विभाग GST में कार्यरत बाबू को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। SP विजिलेंस प्रहलाद मीणा के दिशा निर्देश पर जीएसटी कार्यालय में तैनात बाबू को रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने आज गिरफ्तार किया है। बताया गया है की GST रजिस्ट्रेशन के नाम पर बाबू ने 3000 की रिश्वत मांगी थी। सूत्रों की मानें तो एक राज्य कर अधिकारी के गिरफ्तार होने की भी जानकारी भी है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की टीम अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।...
हल्द्वानी में सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव संस्था ने मनाया गुलमोहर दिवस

हल्द्वानी में सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव संस्था ने मनाया गुलमोहर दिवस

नैनीताल
हल्द्वानी. अपनी जननी धरती माँ के लिए समर्पित होकर इसे और अधिक स्वच्छ और हरित बनाने के संकल्प के साथ प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी 17 जून गुलमोहर दिवस के अवसर पर पचास पौधों का रोपण किया गया. पौधारोपण व महिला सशक्तिकरण के लिए जाने जानी वाली संस्था ने सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव (Self Reliance Initiative) संस्था ने  "गुलमोहर दिवस" (Gulmohar Day) पौधारोपण के साथ मनाया गया.इस पुण्य कर्म में सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव संस्था की संस्थाध्यक्ष तनुजा जोशी, मीमांसा आर्या, पंकज उप्रेती, नीरज पाण्डेय, भगवान सहाय, धीरज अग्रवाल, पुनीत साहनी, आनंद अग्रवाल,गिरीश गुप्ता, बाबू लाल गुप्ता शशी भूषण अग्रवाल आदि उपस्थित थे. सभी ने आँवला, जकरैडा, अमलतास, नीम, गुलमोहर आदि के पौधों को रोपण किया. सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव संस्था के द्वारा दिया गया संदेश पर्यावरण का संरक्षण और संवर्द्धन हम सबकी सामाजिक, नैतिक और राष्...
बाय-बाय! नैनीताल मालरोड से पैडल रिक्शा…

बाय-बाय! नैनीताल मालरोड से पैडल रिक्शा…

नैनीताल
भुवन चंद्र पंत लगभग दो वर्ष पूर्व नैनीताल नगर में ई-रिक्शा की जब शुरूआत हुई तो स्थानीय लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला, वहीं अब माननीय उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जब नैनीताल की मालरोड से पैडल रिक्शा सदा के लिए विदा लेंगें तो पैडल रिक्शा से जुड़ी खट्टी-मीठी यादें उन लोगों से ताउम्र जुड़ी रहेंगी, जो इसके साक्षी रहे हैं.सन् सत्तर के दशक में तल्लीताल से मल्लीताल के बीच एक तरफ का रिक्शा किराया मात्र 60 पैसे हुआ करता था, यदि रिक्शे में एक सवारी हो तो अन्य सवारी आधा यानी 30 पैसे भुगतान कर रिक्शा शेयर कर लिया करता. ये बात दीगर है कि कभी कभी लोभवश रिक्शा पूलर दो के बजाय तीन सवारी बैठाकर एक सवारी का किराया अलग से वसूल ले, लेकिन कानूनन यह मान्य नहीं है.सन् 1846 में अंग्रेजों द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सामान ढोने हेतु कुली व्यवस्था व माल रोड पर तल्लीताल से ...
उत्तराखंड रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, कई लोग घायल!

उत्तराखंड रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, कई लोग घायल!

नैनीताल
हल्द्वानी से रामनगर की ओर जा रही थी रोडवेज बस उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बुरी खबर मिली है बताया जा रहा है कि हल्द्वानी से रामनगर जा रही यात्रियों से भरी बस हल्द्वानी बाईपास पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें बस चालक की मौत हो गई है तथा कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रोडवेज बस हल्द्वानी से रामनगर की ओर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में नया पुल के पास बस की रामनगर की ओर से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पुल किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए 15-20 फिट नीचे गिरकर पलट गई। बताया जा रहा है कि यह बस हल्द्वानी डिपो की है। अभी तक जो जानकारी मिली है उसमें बताया जा रहा है कि बस में 17 लोग सवार थे। जिसमें से बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 16 लोग घायल हो गए है। घायलों में तीन हालत गंभीर बत...
डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने संभाला कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का दायित्व

डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने संभाला कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का दायित्व

नैनीताल
डॉ. मनमोहन सिंह चौहान भारत की चार प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अकादमी के फैलो भी है. डॉ. चौहान को राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एडीआरआई) करनाल में कृष्णास्वामी किलारा अय्या स्मृति व्याख्यान पुरस्कार से सम्मानित किया गया. डॉ. मनमोहन सिंह चौहान के नेतृत्व में एनडीआरआई के वैज्ञानिकों के प्रयासों से भारत में गिर गाय की पहली क्लोन बछिया 16 मार्च 2023 को पैदा हुई जिसका नाम ‘गंगा’ रखा गया. कुलपति डॉ. चौहान द्वारा पंतनगर विश्वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत छः माह में विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण कार्यों को संपादित किया जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के गत 2 वर्षों से लम्बित एक्रीडेशन का कार्य, गत पांच वर्षों से संकाय सदस्यों की प्रोन्नति लम्बित थी, को पूर्ण कराकर कुल 109 संकाय सदस्यों की प्रोन्नति की गयी. 6 से 7 वर्षों से शोध एवं प्रसार सलाहकार समितियों की बैठक नहीं हुई थी ज...