नैनीताल

बरकरार रह सकती है अमेन्द्र बिष्ट की सदस्यता, हाईकोर्ट ने दिए उप चुनाव परिणाम बंद लिफाफे में सौंपने के आदेश

बरकरार रह सकती है अमेन्द्र बिष्ट की सदस्यता, हाईकोर्ट ने दिए उप चुनाव परिणाम बंद लिफाफे में सौंपने के आदेश

नैनीताल
नैनीताल: टिहरी जनपद के बिस्टोंसी जिला पंचायत सीट पर हो रहे उप चुनाव के नतीजे उत्तराखंड हाईकोर्ट के फैसले पर निर्भर करेंगे। हाईकोर्ट ने निवर्तमान सदस्य अमेन्द्र बिष्ट द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुये निर्वाचन अधिकारी को उप चुनाव के नतीजे सीलबंद लिफाफे में अदालत को सौंपने के निर्देश दिये हैं। हाईकोर्ट के इस फैसले से जहां सरकार को झटका लगा है। वहीं, निवर्तमान सदस्य अमेन्द्र बिष्ट की सदस्यता बरकरार रहने की सम्भावना बढ़ गई है। टिहरी जनपद की बिस्टोंसी जिला पंचायत सीट पर निवर्तमान सदस्य अमेन्द्र बिष्ट ने अपनी सदस्यता निरस्त किये जाने के जिला न्यायालय के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुये न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा ने बिस्टोंसी जिला पंचायत सीट पर हो रहे उप चुनाव के परिणाम को सार्वजनिक करने के बजाय निर्वाचन अधिकारी को चुनाव परिणाम सीलबंद लिफाफे में अदालत ...
भीमताल किताब कौथिग: 5, 6 और 7 अक्टूबर को जुटेंगे देशभर से कई साहित्यकार

भीमताल किताब कौथिग: 5, 6 और 7 अक्टूबर को जुटेंगे देशभर से कई साहित्यकार

नैनीताल
समाज में "पढ़ने लिखने की संस्कृति" को बढ़ावा देने और महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को प्रचारित - प्रसारित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "किताब कौतिक" अभियान के तहत टनकपुर, बैजनाथ, चम्पावत, पिथौरागढ़ और द्वाराहाट के बाद नैनीताल जिले में पहली बार झीलनगरी भीमताल में 5, 6 और 7 अक्टूबर 2023 को 3 दिवसीय किताब कौतिक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रसिद्ध लेखक और विचारक प्रो. पुष्पेश पंत सहित देशभर से कई साहित्यकार, रंगकर्मी और मीडियाकर्मी भीमताल पहुंचेंगे। यह अभियान टीम कुमाउनी आर्काइव्स, क्रिएटिव उत्तराखंड आयोजित कर रही है। इस आयोजन के दौरान 60 प्रकाशकों की लगभग 60,000 पुस्तकें, साहित्यिक परिचर्चा, पुस्तक विमोचन, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, विज्ञान कोना, दूरबीनों से तारा अवलोकन, नेचर वॉक, पक्षी अवलोकन, स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल व प्रसिद्ध लेखकों से सीधी बातचीत होगी। स्कूली ...
उत्तराखंड : PM मोदी को पसंद आई ‘घोड़ा लाइब्रेरी’, जानें क्यों है ख़ास…

उत्तराखंड : PM मोदी को पसंद आई ‘घोड़ा लाइब्रेरी’, जानें क्यों है ख़ास…

नैनीताल
नैनीताल  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM MOdi) अपनी मन की बात (Mann ki baat) में देशभर के उन लोगों को सराहते हैं, जो समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं। कुछ ऐसा काम, जो लोगों को प्रेरित करता है। कुछ ऐसा करने की ललक जगाता है, जो समाज में परिवर्तन लाने के लिए एक मिसाल बने। ऐसा कुछ कर दिखाया नैनीताल की घोड़ा लाइब्रेरी (horse library) ने। यह घोड़ा (Ghoda library) लाइब्रेरी देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र को भी यह भा गई और उन्होंने मन की बात में इसका सराहना की। ये लाइब्रेरी (Ghoda library) नैनीताल जिले के कुछ युवाओं ने बच्चों के लिए शुरू की। इसके जरिए उन बच्चों तक किताबें पहुंचाई, जो पढ़ना चाहते हैं, लेकिन उनको स्कूल की किताबों के अलावा दूसरी कोई किताबें पढ़ने को नहीं मिल पाती हैं। यह लाइब्रेरी गर्मियों की छुट्टियों में शुरू हुई, जब बच्चे विद्यालयों से दूर रहे, लेकिन घोड़ा...

बड़ी कार्रवाई: तीन बड़े अधिकारी जबरन रिटायर

नैनीताल
नैनीताल: नैनीताल हाईकोर्ट में बड़ी कार्रवाई की है हाईकोर्ट में उच्च न्यायाधीश सेवा के तीन अधिकारियों को जबरन रिटायर कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विपिन सांघी की संस्तुति के बाद राज्यपाल की मंजूरी मिलते ही तीनों अधिकारियों को जबरन रिटायर करने का आदेश जारी कर दिया गया है। हाईकोर्ट की ओर जारी नोटिफिकेशन में श्रम न्यायालय हरिद्वार के पीठासीन अधिकारी राजेंद्र जोशी, श्रम न्यायालय काशीपुर के पीठासीन अधिकारी शमशेर अली तथा देहरादून के चतुर्थ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष चंद्र का नाम शामिल है। उत्तराखंड न्यायिक सेवा नियमावली 2004 (संशोधित 2016) के नियम 25 (क) में निर्धारित व्यवस्था के अनुसार राज्यपाल ने लोकहित में आदेश दिया है कि तीनों न्यायिक अधिकारी आदेश जारी होने के बाद से सेवानिवृत्त हो जाएंगे। राज्यपाल की मंजूरी के बाद सचिव शैलेश बगौली के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी कर दिया गया। न...
सड़क पर पलटी स्कूल बस, मची चीख-पुकार, बड़ा हादसा टला

सड़क पर पलटी स्कूल बस, मची चीख-पुकार, बड़ा हादसा टला

नैनीताल
  हल्द्वानी: हल्द्वानी डीपीएस स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में बच्चों को चोटे आई हैं। गनीमत रही कोई गंभीर घायल नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया। बस पटने की घटना होने तक बस में कुछ बच्चे और स्कूल स्टाफ सवार हुआ था। बच्चों की संख्या ज्यादा होती, तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस लालकुआं से बच्चों को लेकर सुबह सात बजे हल्द्वानी की ओर आ रही थी। इस दौरान बस जैसे ही डिपो संख्या चार के सामने पहुंची। तभी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। उस समय बस में चार बच्चे, स्कूल स्टाफ, आया और ड्राइवर सवार थे। मौके पर पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, स्थानीय लोगों और 112 पुलिस ने शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला। तथा बच्चों को सुरक्षित घर ले जाया गया है। इस दौरान कई लोगों ने बस चालक प...
नैनीताल: नहीं रहे प्रख्यात फोटोग्रफर अमित शाह

नैनीताल: नहीं रहे प्रख्यात फोटोग्रफर अमित शाह

नैनीताल
नैनीताल: पर्वतारोही और प्रख्यात फोटोग्राफर अमित शाह का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि देर रात उनकी तबीयत अखनक बिगड़ गई थी। उनको इलाज के लिए अस्पताल लेजाया गया, जहां उनका निधन हो गया। साह प्रख्यात फोटोग्राफर के साथ ही पर्वतारोही और ट्रैवलर भी थे। उन्होंने एस्ट्रो ट्रेल को नई पहचान दी थी। अमित साह जाने माने यू ट्यूबर भी थे। उनकी एक ही पोस्ट पर चार मिलियन तक व्यूज आते थे। फेसबुक, इंस्टाग्राम उनके हजारों फॉलोवर्स थे। अमित साह की फोटोग्राफी के लिए केवल राज्य और देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी उकनी फोटोग्रफी की पहचान थी। राज्य के तमाम विभागों के कैलेंडर में भी उनके चित्रों का प्रकाशन हुआ है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2019 में उनके द्वारा 2017 में खींची गई फोटो को इंटरनेशनल माउंटेन डे के अवसर पर बनाये गए स्पेशल पोस्टर में भी जगह दी गई थी।...
हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा, आबकारी आयुक्त और सचिव एक ही व्यक्ति कैसे?

हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा, आबकारी आयुक्त और सचिव एक ही व्यक्ति कैसे?

नैनीताल
नैनीताल: नैनीताल हाईकोर्ट ने सरकार पर सवाल उठाते हुए एक कड़ा सवाल पूछा है। होर्टकोर्ट में जस्टिस रविन्द्र मैठाणी की कोर्ट ने सरकार से सवाल पूछा है कि कैसे एक ही व्यक्ति को दो-दो चार्ज दिए गए हैं? कोर्ट ने यह पूछा कि कहीं उनको पूरे विभाग का सर्वेसर्वा तो नहीं बना दिया है? सरकार से मंगलवार तक जवाब दाखिल करने का कहा है। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि जब यूपी आबकारी एक्ट के प्रावधानों में साफ लिखा गया है कि आयुक्त के आदेश का सरकार रिव्यू कर सकती है तो कमिश्नर और सचिव एक ही व्यक्ति को कैसे बनाया हुआ है। ऐसे में गलती की संभावनाएं ज्यादा हो सकती हैं। आबकारी एक्ट में इन दोनों अधिकारियों को ज्यूडिशियल पावर होती है। होईकोर्ट ने यह टिप्पणी देहरादून अवनीश क्षेत्री की दुकान शिफ्टिंग की याचिका पर सुनवाई के दौरान कही। इस मामले में कमिश्नर ने क्षेत्री के खिलाफ आदेश पारित किया है। कोर्ट को बताया गया क...
हल्द्वानीः क्या ड्रग्स फ्री होगी देवभूमि? यहां पकड़ी गई 15 लाख की स्मैक!

हल्द्वानीः क्या ड्रग्स फ्री होगी देवभूमि? यहां पकड़ी गई 15 लाख की स्मैक!

नैनीताल
हल्द्वानीः ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन नशे की तस्करी अब तक कम होने का नाम नहीं ले रही है. पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। तस्कर पकड़े भी जा रहे हैं, लेकिन अब तक पुलिस असली सरगना से सप्लाई के नेटवर्क को तोड़पाने में नाकाम साबित हुई है. नैनीताल जिले के काठगोदाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने ऊधसिंह नगर के किच्छा के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से स्मैक और तमंचा बरामद हुआ है. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. बरामद स्मैक की कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई है. वहीं, पुलिस आरोपियों के खिलाफ NDPS और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. नैनीताल SSP पंकज भट्ट ने बताया कि काठगोदाम पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम रोड पर बिना हेलमेट बाइक सवार दो युवकों को रोकने की कोशिश की, लेकिन युवक पुलिस को देख भ...
बॉक्सिंग : खेल के प्रति जुनून ने दिलाई सफलता, मिल रही बधाइयां

बॉक्सिंग : खेल के प्रति जुनून ने दिलाई सफलता, मिल रही बधाइयां

नैनीताल
हल्द्वानी : हम जब भी किसी चीज को समर्पित भाव और कड़ी मेहनत से करते हैं तो उसमें सफलता अवश्य मिलती है। कहते हैं की खेल के लिए जुनूनी होना जरूरी है। ऐसे ही एक जुनूनी हैं कुमाऊं मंडल विकास निगम में कार्यरत प्रकाश शर्मा। प्रकाश के पास सरकारी नौकरी ही है। बावजूद, उन्होंने बॉक्सिंग के प्रति अपने जुनून को नहीं छोड़ा और अपने निगम से अवैतनिक अवकाश लेकर प्रशिक्षण के लिए पटियाला चले गए। शीशमहल निवासी प्रकाश शर्मा एशिया के सबसे बड़े स्पोर्ट्स इंस्टिट्यूट, स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स, पटियाला से बॉक्सिंग खेल में कोचिंग का डिप्लोमा सफलतापूर्वक पास कर लिया है। प्रकाश शर्मा से पहले विभिन्न विद्यालय में खेल प्रशिक्षण के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पीएस बॉक्सिंग अकादमी के जरिए राज्य और देश के लिए बेहतरीन खिलाड़ी भी तैयार किए। प्रकाश ने...
बाजपुर : दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

बाजपुर : दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

नैनीताल
बाजपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार वैन ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि वैन सवार 6 लोग घायल बताए गए हैं। जिनका CHC में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित गांव नमूना के समीप मारुति वैन और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार रिफाकत अली (25), उसके ताऊ सराफत अलि (62) और पड़ोस में रहने वाला सुमित (22) की मौत हो गई। रिफाकत अली, ताऊ और पड़ोसी सुमित के साथ बाइक से बाजपुर आ रहा था। वैन हल्द्वानी की तरफ जा रही थी। वैन में सवार गांव महेशपुरा निवासी राकेश, अनारवती, ममता, रोहित, अमन, वंदना घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक इलाज कर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली प...