नैनीताल

9 से 11 फरवरी तक हल्द्वानी में होगा किताबों का कौतिक

9 से 11 फरवरी तक हल्द्वानी में होगा किताबों का कौतिक

नैनीताल
उत्तराखंड के छोटे कस्बों और शहरों से शुरू होकर "किताब कौतिक अभियान" देशभर में चर्चित हो गया है. "क्रिएटिव उत्तराखंड- कुमाउनी आर्काइव" टीम द्वारा कुमाऊँ के लगभग सभी जिलों चम्पावत के टनकपुर, चम्पावत, बागेश्वर के बैजनाथ, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा के द्वाराहाट, नैनीताल के भीमताल और ऊधमसिंहनगर के नानकमत्ता में किताब कौतिक के सफल आयोजन के बाद अब हल्द्वानी में पहली बार "किताब कौतिक" होने जा रहा है. जो आगामी 9 फरवरी से 11 फरवरी 2024 तक तीन दिन के लिए एच. एन. इंटर कॉलेज (रामपुर रोड) में "हल्द्वानी किताब कौतिक" के नाम से हो रहा है. किताब कौतिक आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. बहादुर सिंह बिष्ट (जो पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक उत्तराखंड रहे हैं) ने रामपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक साल में टनकपुर, बैजनाथ, चंपावत, पिथौरागढ़, द्वाराहाट, भीमताल और नानक...
क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट पर नैनीताल आने वालों के लिए जरूरी खबर…

क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट पर नैनीताल आने वालों के लिए जरूरी खबर…

नैनीताल
नैनीताल : अगर आप भी क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट पर नैनीताल आ रहे हैं तोयने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। कहीं ऐसा ना हो कि आपको वापस लौटाना पड़े। क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट के मौके पर शहर में विशेष यातायात प्लान लागू रहेगा। भीतर के पार्किंग स्थल फुल होने के बाद पार्किंग वाले होटलों में एडवांस बुकिंग कराने वाले पर्यटक वाहनों को ही शहर में प्रवेश दिया जाएगा। हल्द्वानी समेत सरोवर नगरी नैनीताल में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है।बाहर से आने वाले पर्यटकों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए पार्किंग आदि की व्यवस्था दुरूस्त की जा रही है। नैनीताल पुलिस केवल उन्हीं लोगों को अपने वाहन ले जाने की अनुमति देगी, जिन्होंने वहां रुकने लिए होटल की बुकिंग कराई होगी। वहीं बाइकर्स पर भी यही नियम लागू रहेगा। इसके अलावा थर्टी फर्स्ट के दिन नैनीताल में 70 फीसदी पार्किंग फुल हो जाने के बाद गाड़ियों को रूसी ब...
लायन्स क्लब हल्द्वानी ने धूमधाम से मानया अपना रजत जयंती वर्ष

लायन्स क्लब हल्द्वानी ने धूमधाम से मानया अपना रजत जयंती वर्ष

नैनीताल
लायन्स क्लब (Lions Clubs) हल्द्वानी ने क्लब के 25 वर्ष (Silver jubilee) पूर्ण होने पर ‘उमंग’ के साथ उत्सव मनाया. इसका गठन 1998 में हुआ था. इन वर्षों में क्लब ने सदैव समाज हित के कार्य जैसे- पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल उत्थान एवं जनजारूकता जैसे कार्यक्रमों को आयोजित कर समाज में एक विशेष स्थान व सम्मान पाया है.कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ संस्था के विशिष्ठ अतिथियों एवं संस्था की प्रथम अध्यक्ष श्रीमती इन्दू अग्रवाल एवं वर्तमान अध्यक्ष श्रीमती रीता अग्रवाल द्वारा किया गया. कार्यक्रम का श्रीगणेश संस्था की सदस्य मेघा अग्रवाल द्वारा गणेश वंदना के साथ किया गया. संस्था के अध्यक्ष द्वारा संस्था के 25 वर्ष पूर्ण होने पर संस्था की गतिविधि रिपोर्ट पुस्तत की गई. तत्पश्चात संस्था के सदस्यों द्वारा विभिन्न कार्योक्रमों का आयोजन किया गया. जिसमें, सदस्य रूपम अग्रवाल द्वार...
हाई कोर्ट ने सरकार से मांगी सांसदों-विधायकों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की लिस्ट, जानें क्यों?

हाई कोर्ट ने सरकार से मांगी सांसदों-विधायकों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की लिस्ट, जानें क्यों?

नैनीताल
नैनीताल: सांसदों-विधायकों के खिलाफ कई मुकदमें दर्ज होते हैं। इन मुकदमों पर या तो कार्रवाई आगे नहीं बढ़ती है या फिर सरकार मुकदमों को वापस ले लेती है। लेकिन, आम आदमी पर कानून थोप दिए जाते हैं। लोगों को कानूनों के नाम पर कई बार परेशान करने के मामले भी सामने आते रहते हैं। हाई कोर्ट ने सरकार से सांसदों और विधायकों पर दर्ज आपराधिक मुकदमों की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिशा-निर्देशों पर स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई की। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा की खंडपीठ ने मामले में सुनवाई की और सरकार से पूछा कि प्रदेश में सांसदों और विधायकों पर कितने आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं व कितने विचाराधीन हैं? कोर्ट ने यह जानकारी दो सप्ताह में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त 2021 में सभी राज्यों के उच्च न्यायालयों को निर्देश दिए थे...
दु:खद खबर : आतंकियों से लोहा लेते हुए देवभूमि का लाल शहीद

दु:खद खबर : आतंकियों से लोहा लेते हुए देवभूमि का लाल शहीद

नैनीताल
आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान देश के दुश्मनों से लोहा लेते हुए नैनीताल का जवान शहीद आतंकियों के साथ जम्मू-कश्मीर के राजौरी में चल रही थी मुठभेड़नैनीताल: देवभूमि के लिए दुखद खबर है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान देश के दुश्मनों से लोहा लेते हुए नैनीताल का जवान शहीद हो गया। परिजनों को सूचना मिलने के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र में शोक की लहर है। आतंकियों के साथ जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में उत्तराखंड में नैनीताल के नैनीताल के खैरना निवासी संजय ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किये हैं। संजय कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में दुश्मनों का सामना करते हुए शहीद हुए हैं। संजय की शहादत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। संजय की शहादत की खबर सुनकर आसपास के गांव के लोग उनके घर में जुटना शुरू हो गए...

नैनीताल : गहरी खाई में गिरा वाहन, 7 लोगों की मौत की खबर!

नैनीताल
नैनीताल :  ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों के मरने की आशंका है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि, वाहन में कितने लोग सवार है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। नैनीताल जिले में ओखलाकांडा ब्लॉक के डाल कन्या और छीखान के समीप जीप खाई में गिरी। जीप में कितने लोग सवार थे अभी पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों के अनुसार कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। खबर लिखे जाने तक जिला प्रशासन घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाया है। ग्रामीणों ने तहसीलदार को सूचित किया कि सवेरे 8 बजे नवीन भदर ने सूचना दी कि पतलोट से लगभग 2-3 किलोमीटर दूर मीहार मोटर मार्ग पर डालकन्या निवासी राजू पनेरू की पिकअप रोड से नीचे गिर गयी है। ...
दर्दनाक हादसा : टेंट हाउस में जिंदा जले तीन लोग

दर्दनाक हादसा : टेंट हाउस में जिंदा जले तीन लोग

नैनीताल
हल्द्वानी: कालाढूंगी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में दीपावली के रात दर्दनाक हादसा हो गया। टेंट में आग लगने से दर्दनाक हादसा हुआ है। टेंट हाउस के गोदाम में सो रहे तीन कर्मचारियों की जलकर मौके पर मौत हुई है। टेंट हाउस का सारा सामान जलकर खाक हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ियों ने आग पर मुश्किल से काबू पाया। एसपी सिटी हरबंस सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि घटना रात करीब 12:00 बजे के आसपास की है। जहां कालाढूंगी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई, जहां टेंट हाउस के गोदाम में तीन कर्मचारी सो रहे थे, आग लगने के बाद कर्मचारी उसमें से भाग नहीं पाए, जहां मौके पर ही तीन कर्मचारियों की मौत हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। ...
हाईकोर्ट ने पूछा, स्मार्ट सिटी पर कितना बजट हुआ खर्च?

हाईकोर्ट ने पूछा, स्मार्ट सिटी पर कितना बजट हुआ खर्च?

नैनीताल
नैनीताल: देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त कदम उठाया है। मास्टर प्लान और बिना पर्यटन विकास बोर्ड के गठन के हो रहे अवैध निर्माण कार्यों के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार व केंद्र सरकार से पूछा है कि दून घाटी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अभी तक कितना बजट खर्च हुआ? दून घाटी के मास्टर प्लान के तहत विकास करने के लिए क्या प्लान बनाए गए हैं? कोर्ट ने इस मामले में भारत सरकार व राज्य सरकार को विस्तृत शपथपत्र पेश करने के निर्देश दिए हैं।अगली सुनवाई के लिए आठ दिसंबर की डेट नियत है। कोर्ट ने सचिव पर्यटन से भी कोर्ट में पेश होने को कहा है। सुनवाई पर राज्य सरकार की तरफ से कहा गया कि कोर्ट के आदेश पर राज्य सरकार ने चार अक्टूबर को पर्यटन विकास बोर्ड के गठन का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है, जिसमें केंद्र की संस्तुति आनी है। कार्यवाहक मुख्य न्...
खाई में गिरी स्कूल टीचर, बच्चों और स्टाफ से भरी बस, 7 की मौत, 25 घायल!

खाई में गिरी स्कूल टीचर, बच्चों और स्टाफ से भरी बस, 7 की मौत, 25 घायल!

नैनीताल
नैनीताल: रविवार की रात को नैनीताल के पास हरियाणा के एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों, बच्चों और अन्य लोगों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 25 लोग घायल हो गए थे, जिनको रेस्क्यू कर पुलिस, SDRF और स्थानीय लोगों ने खाई से सड़क पर पहुंचाया। घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, बस में 32-33 लोग सवार थे। इसमें से 25 लोगों को निकाल कर उपचार को अस्पताल भिजवाया गया है। सूचना मिलने के बाद SSP प्रहलाद नारायण मीणा समेत पूरी टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है। सात वर्षीय मनमीत पुत्र रमन नयन, संगीता, पुष्पा, ज्योति के रूप में तीन शवों की पहचान हुई है। तीन शवों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। न्यू मानव इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर, ग्राम पातन हिसार हरियाणा की बस तीन बच्चों व स्कूल के स्टाफ को लेकर शनिवार को नैनीताल घूमने आई थी। रविव...
उत्तराखंड: खाई में गिरी बस, 33 लोग थे सवार, एक की मौत!

उत्तराखंड: खाई में गिरी बस, 33 लोग थे सवार, एक की मौत!

नैनीताल
नैनीताल : नैनीताल से बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार नैनीताल के पास हरियाणा के पर्यटकों से भरी बस खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलतेे ही SDRF की टीम मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य चला रही है। बस में 33 यात्री सवार थे। खबर लिखे जाने तक 19 घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान जारी है। रविवार को आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल ने SDRF को सूचना दी कि कालाढूंगी रोड पर नालनी में एक बस, जिसमें 33 लोग सवार होने की संभावना है, खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें पोस्ट रुद्रपुर, नैनीताल व खैरना से रेस्क्यू हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त बस में 33 लोग सवार थे, जो हिसार, हरियाणा से नैनीताल घूमने के लिए आये थे। ...