देहरादून

अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सीएम ने बांटे उपहार तो खिल उठे बच्चों के चेहरे

अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सीएम ने बांटे उपहार तो खिल उठे बच्चों के चेहरे

देहरादून
देहरादून। अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित बनियावाला नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास में बच्चों के साथ जन्मदिन का केक काटा और इस दौरान उन्होंने करीब एक घंटे का समय उनके साथ बिताया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को उपहार भी बांटे। बच्चों ने भी दीप प्रज्वलन, गायत्री मंत्र और गणेश वंदना का उच्चारण करते हुए मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना न रहा। मुख्यमंत्री ने बच्चों को मन से पढ़ाई करने और जीवन में नेक इंसान बनने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री में इस अवसर पर अन्न दान भी किया और बच्चों के साथ बैठ कर भोजन भी किया तथा अपने हाथ से बच्चों को भोजन कराया। इस अवसर पर शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी, अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा डॉ मुकुल कुमार सती आदि उपस्थित रहे। ...
सीएम धामी ने एक साल पहले अपने जन्मदिन पर राज्य की जनता से किए वादे निभाए

सीएम धामी ने एक साल पहले अपने जन्मदिन पर राज्य की जनता से किए वादे निभाए

देहरादून
सीएम धामी ने एक साल पहले अपने जन्मदिन पर राज्य की जनता से किए वादे निभाएइस एक साल में उत्तराखंड को एक नई ऊंचाई पर ले गए धामी नकल माफियाओं को भेजा सलाखों के पीछे, भूमाफिया, लव जिहाद, लैंड जिहाद पर चला चाबूक जबरन अवैध धर्मांतरण विरोधी बनाया कानून, कॉमन सिविल कोड पर खींची एक लंबी लकीर, देश की टॉप लीडरशिप में बनाई जगहदेहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक साल पहले अपने जन्मदिन पर उत्तराखंड की जनता से जो वादे किए थे, उन्होंने इस एक साल में उनसे अधिक काम कर विकल्प रहित संकल्प की एक लंबी लकीर खींचने का काम किया है। इस एक साल में सीएम धामी ने नकल माफिया की कमर तोड़ने का काम किया। बड़े बड़े भूमाफिया को जेल भेजा। लव जेहाद, लैंड जेहाद पर कड़ा चाबूक चलाया। जबरन अवैध धर्मांतरण विरोधी कानून बनाया। कॉमन सिविल कोड पर एक लंबी लकीर खींच कर पूरे देश में उत्तराखंड की मजबूती का अहसास कराया। उत्...
पांच माह में 40 लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किये चारधाम के दर्शन, एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा श्रद्धालुओं का आंकड़ा: अजेंद्र अजय

पांच माह में 40 लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किये चारधाम के दर्शन, एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा श्रद्धालुओं का आंकड़ा: अजेंद्र अजय

देहरादून
देहरादून: उत्तराखंड की चार धाम यात्रा को शुरू हुए लगभग 5 माह बीत गए हैं, इन पांच माह में 40 लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। बद्री केदार समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने जानकारी देते हुए बताया कि, चार धाम यात्रा अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में चार धामों के कपाट खुल चुके थे और अभी तक 40 लाख श्रद्धालुओ ने चार धाम यात्रा की है।https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2023/09/VID-20230915-WA0023.mp4 उन्होंने बताया कि, गत वर्षो से यदि तुलना करें तो इस बार मानसून सत्र में भी तीर्थ यात्री व श्रद्धालु अधिक रहे हैं और जैसे अब मानसून का सत्र कमजोर होता हुआ नजर आ रहा है, उससे चार धाम में तीर्थ यात्राओं की संख्या बढ़ने लगी है। प्रदेश सरकार के स्तर से और बद्री केदार समिति के स्तर से जो भी तीर्थ यात्री धामों में पहुंचे हैं, उनकी यात्रा सुगम और सरल हो सके इसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहे...
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं

देहरादून
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसी भी देश की भाषा ही उसकी संस्कृति एवं परम्पराओं से जोड़ने में मददगार होती है। हिन्दी मात्र भाषा ही नही है बल्कि हमारी सभ्यता व संस्कृति की भी पहचान है। हिन्दी देश की एकता एवं अखंडता का भी आधार है। हिंदी एक उदार, ग्रहणशील और सहिष्णु भाषा तो है ही, ये भारत की राष्ट्रीय चेतना की संवाहिका भी है। यह हमारी परंपराओं और हमारी विरासत का बोध कराने वाला एक सतत अनुष्ठान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी वैचारिक निष्ठा हिन्दी के प्रति रही है। आज आधिकारिक मंचों से लेकर शिक्षा तक में हिंदी को अभूतपूर्व स्थान दिया जा रहा है। हिंदी के गौरव को बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। हिंदी के विकास के लिए जब हम सभी मिलकर कार्य करेंगे, तभी हिन्दी को अपेक्षित सम्मान प्राप...
महाराज ने बस संचालन के लिए हिमाचल के परिवहन मंत्री से किया अनुरोध, पत्र भेजकर रखी मुद्दे की बात

महाराज ने बस संचालन के लिए हिमाचल के परिवहन मंत्री से किया अनुरोध, पत्र भेजकर रखी मुद्दे की बात

देहरादून
देहरादून। हनोल स्थित महासू मंदिर में देव दर्शनों के लिए जागरा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व पर उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों सहित के सीमावर्ती राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए राज्य सरकार आयोजन के बेहतर प्रबंधन में लगी है। हम सभी को सदभाव के साथ जांगड़े को सम्पन्न करवाने में अपना सहयोग देना चाहिए।उक्त बात प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने हनोल स्थित महासू मंदिर एवं दसऊ स्थित चालदा महाराज मंदिर परिसर में जागरा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व की तैयारियां को लेकर कही। उन्होंने कहा कि जौनसार बाबर के प्रमुख तीर्थ स्थल हनोल मंदिर में पूजा दर्शन के लिए हर वर्ष जांगड़े में हिमाचल से हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसलिए उन्होंने हिमाचल से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हिमाचल के उपम...
सरकारी नौकरियों के आंकड़े पर भाजपा का बड़ा बयान, इस साल रिकॉर्ड 24 हजार नौकरियां देने के आंकड़े की ओर धामी सरकार

सरकारी नौकरियों के आंकड़े पर भाजपा का बड़ा बयान, इस साल रिकॉर्ड 24 हजार नौकरियां देने के आंकड़े की ओर धामी सरकार

देहरादून
देहरादून। भाजपा ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान को लेकर पत्रकार वार्ता श्रृंखला की शुरुआत और वक्ताओं की सूची भी जारी की है । इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि धामी सरकार अब तक दी गई 12 हजार नौकरियां के साथ कुल मिलाकर 24 हजार सरकारी नौकरियां इस वर्ष में युवाओं को देने जा रहे हैं, जो अपने आप में अब तक की सरकारों में सर्वाधिक है।जोशी ने कहा कि हम सबके लिए बेहद प्रसन्नता का विषय है कि 17 सितंबर को देश और दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन है । पार्टी उनके जन्मदिन को विभिन्न सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा पखवाड़े के रूप में 2 अक्तूबर तक व्यापक रूप में मनाने जा रही है । चूंकि इसी दिन विश्वकर्मा दिवस भी है, लिहाजा’सेवा पखवाड़े’ की शुरुआत इस दिन हस्तकला से जुड़े व्यक्तियों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों एव्ं प्रधानमंत्री नरेंद्...
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य: सीएम धामी

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य: सीएम धामी

देहरादून
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के करटेन रेजर के मौके पर आज आईटीसी ने 5000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव उत्तराखंड सरकार को दिया। महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड के साथ 1000 करोड़ और ई-कुबेर के साथ 1600 करोड़ रुपए के निवेश का एमओयू किया गया। पहले ही दिन इतने बड़े निवेश प्रस्ताव पर सहमति यह दिखाती है कि निवेशक उत्तराखण्ड को लेकर कितने ज़्यादा उत्सुक हैं और सरकार भी कितनी तत्पर है। महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड उत्तराखण्ड में अगले तीन महीने में 1000 करोड़ के निवेश के साथ विभिन्न स्थानों पर 45 रिजोर्ट स्थापित करने जा रहा है | इससे 1500 लोगो के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे | पूरे देश में यह महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड का किसी भी राज्य में सबसे बड़ा निवेश है। उत्तराखंड में आगामी दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर नई दिल्ली स्थिति हो...
उच्च शिक्षा में एडमिशन के लिए मिलेगा एक और मौका, ऑफलाइन पंजीकरण के लिए मंत्री धन सिंह ने दिए निर्देश

उच्च शिक्षा में एडमिशन के लिए मिलेगा एक और मौका, ऑफलाइन पंजीकरण के लिए मंत्री धन सिंह ने दिए निर्देश

देहरादून
देहरादून।  सूबे की विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं अन्य कारणों से उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने से वंचित रह गये छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिये एक और मौका दिया जायेगा। प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं का नजदीकी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में ऑफलाइन पंजीकरण कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। ऑफलाइन पंजीकरण छात्र-छात्राओं को अंतिम मौका देते हुये एक बार पुनः समर्थ पोर्टल खोला जायेगा।सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभिन्न कारणों से उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश से वंचित रह गये छात्र-छात्राओं को अंतिम मौका देने को कहा। उन्होंने बताया कि विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षाफल सुधार परीक्षा में उत्तीर्ण 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं, केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश स...
अंगदान : 10 हजार लोग लेंगे शपथ, आप भी बचा सकते हैं एक जिंदगी

अंगदान : 10 हजार लोग लेंगे शपथ, आप भी बचा सकते हैं एक जिंदगी

देहरादून
देहरादून : प्रदेश में आगामी 17 सितम्बर से आयोजित होने वाले आयुष्मान भव अभियान के तहत रक्तदान हेतु पंजीकरण के साथ-साथ अंगदान, नेत्रदान एवं देहदान के लिये भी जनजागरूकता अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत तीन माह के दौरान रक्तदान हेतु दो लाख लोगों का पंजीकरण कराने तथा अंगदान व देहदान हेतु 10 हजार लोगों का पंजीकरण एवं शपथ का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज, उच्च शिक्षण संस्थान, एनएसएस, स्काउट्स-गाइड, रेडक्रॉस सोसाइटी व स्वयंसेवी संस्थाएं भी अपना योगदान देगी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने आज अपने शासकीय आवास पर स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ ही विभिन्न संगठनों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आयुष्मान भव अभियान के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की। डॉ. रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री के ज...
उत्तराखंड: इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, अलर्ट जारी

उत्तराखंड: इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, अलर्ट जारी

देहरादून
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने एक बार भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार देहरादून समेत छह जिलों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन सभी जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।...