देहरादून

त्यूणी में जौनसारी बोउरी बाल कवि सम्मेलन का आयोजन, बच्चों ने लोकभाषा संरक्षण का दिया संदेश

त्यूणी में जौनसारी बोउरी बाल कवि सम्मेलन का आयोजन, बच्चों ने लोकभाषा संरक्षण का दिया संदेश

देहरादून
 नीरज उत्तराखंडीआखर लोक बोली भाषा समिति के तत्वावधान में पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय, त्यूणी में जौनसारी बोउरी बाल कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और स्थानीय बाल प्रतिभाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जौनसारी बोली में कविता पाठ प्रस्तुत किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा, लोकसंस्कृति और पारंपरिक साहित्य से जोड़ना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। लोकभाषा संरक्षण के संदेश के साथ बच्चों ने जौनसारी बोउरी में सामाजिक जीवन, पहाड़ी संस्कृति, प्रकृति, रिश्तों और लोक परंपराओं पर आधारित कविताओं का प्रभावशाली प्रस्तुतिकरण किया। बाल प्रतिभाओं की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और स्थानीय बोली के महत्व को पुनः रेखांकित किया।सम्मेलन में मुख्य अति...
चारधाम यात्रा 2026: उत्तराखंड सरकार की ऐतिहासिक पहल, यात्रा होगी पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त

चारधाम यात्रा 2026: उत्तराखंड सरकार की ऐतिहासिक पहल, यात्रा होगी पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त

देहरादून
 हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनचारधाम यात्रा 2026 को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस बार की यात्रा को पूरी तरह सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में शहरी विकास, पर्यटन और वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए सीएम धामी ने कहा कि यात्रा मार्ग पर ड्रोन के जरिए कूड़ा और प्लास्टिक वेस्ट की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए एक अत्याधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भी स्थापित किया जाएगा।कड़े निर्देश और सख्त कार्रवाई मुख्यमंत्री ने साफ किया कि:कूड़ा फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी “मनी बैक” प्लास्टिक योजना पूरे प्रदेश में लागू होगी हर दुकान पर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट अनिवार्य होगा ...
चारधाम यात्रा 2026 का आगाज: CM पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश से बसों को दिखाई हरी झंडी

चारधाम यात्रा 2026 का आगाज: CM पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश से बसों को दिखाई हरी झंडी

देहरादून
हिमांतर ब्यूरो, ऋषिकेशमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित चारधाम यात्रा-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. इस अवसर पर उन्होंने चारधाम के लिए रवाना होने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के लिए स्थापित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का स्थलीय निरीक्षण भी किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने देशभर से आए श्रद्धालुओं का उत्तराखंड में स्वागत करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा आस्था, साधना और आत्मा को जोड़ने का माध्यम है. यह यात्रा व्यक्ति को हर कठिनाई से पार पाने की शक्ति देती है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प यात्रा को सुगम, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और दिव्य बनाना है. उन्होंने कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से यह यात्रा हर वर्ष नए कीर्तिम...
देहरादून में डेयरी सेक्टर को डिजिटल बूस्ट: ERP सिस्टम लॉन्च, ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार

देहरादून में डेयरी सेक्टर को डिजिटल बूस्ट: ERP सिस्टम लॉन्च, ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार

देहरादून
 हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनउत्तराखंड के डेयरी क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में गुरुवार को एक बड़ा कदम उठाया गया. आईआरडीटी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक में आयोजित कार्यक्रम में पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उत्तराखंड कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (यूसीडीएफ) और प्रदेश के विभिन्न दुग्ध संघों में ईआरपी (एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग) प्रणाली का शुभारंभ किया. इस अवसर पर यूसीडीएफ और टाटा कंज्यूमर्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच बद्री गाय घी और पहाड़ी घी के विपणन को लेकर एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए गए. इस समझौते से राज्य के ‘आंचल’ ब्रांड को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है. मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि ईआरपी प्रणाली लागू होने से दुग्ध उपार्जन, प्रसंस्करण, भंडारण और विपणन की पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी ब...
विस्सू मेले में झलकी जौनसार-बावर की समृद्ध परंपरा, शेडकुड़िया महाराज के दरबार में उमड़ा जनसैलाब

विस्सू मेले में झलकी जौनसार-बावर की समृद्ध परंपरा, शेडकुड़िया महाराज के दरबार में उमड़ा जनसैलाब

देहरादून
 नीरज उत्तराखंडी, त्यूणी (देहरादून)जौनसार-बावर क्षेत्र की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक विस्सू पर्व इस वर्ष भी पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया. त्यूणी क्षेत्र के राइगी स्थित चार महासू देवताओं के वजीर माने जाने वाले शूलाखंडी शेडकुड़िया महाराज के मंदिर में आयोजित विस्सू मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. मेले का मुख्य आकर्षण पारंपरिक ठोठा (ठोडा) नृत्य और निशानाबाजी रहा, जिसमें दोनों पक्षों के युवाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में वीरता और कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया. ढोल-दमाऊं की थाप पर हुए इस आयोजन ने मेले में उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. वहीं, क्षेत्र की महिलाओं—ध्यानटुड़ी और रंईणटुड़ियों—ने पारंपरिक परिधान में तांदी नृत्य प्रस्तुत कर सांस्कृतिक रंग को और भी प्रखर बना दिया. लोकगीतों और नृत्यों के माध्यम से महिलाओं न...
त्यूणी की रुचिका चौहान बनीं आयकर अधीक्षक, बावर क्षेत्र में खुशी की लहर

त्यूणी की रुचिका चौहान बनीं आयकर अधीक्षक, बावर क्षेत्र में खुशी की लहर

देहरादून
 नीरज उत्तराखंडी, त्यूणी (देहरादून)जनपद देहरादून के त्यूणी क्षेत्र के बावर की प्रतिभाशाली बेटी रुचिका चौहान ने आयकर विभाग में आयकर अधीक्षक (IT Superintendent) पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है. उनकी इस उपलब्धि से कोटी गांव सहित पूरे बावर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है.रुचिका चौहान, राजेन्द्र चौहान की पुत्री हैं. सीमित संसाधनों और पहाड़ी क्षेत्र की चुनौतियों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत, अटूट लगन और निरंतर संघर्ष के दम पर यह मुकाम हासिल किया. उनकी सफलता यह साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास सच्चे हों, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती. संघर्ष से सफलता तक का सफर ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी रुचिका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय विद्यालय से पूरी की. पढ़ाई के प्रति समर्पण और अनुशासन ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ाया. कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन...
डीएम सविन बंसल का ‘जनता दर्शन’ बना राहत का मंच, 212 से अधिक शिकायतों का त्वरित निस्तारण

डीएम सविन बंसल का ‘जनता दर्शन’ बना राहत का मंच, 212 से अधिक शिकायतों का त्वरित निस्तारण

देहरादून
नीरज उत्तराखंडीदेहरादून में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम एक बार फिर आमजन के लिए राहत का सशक्त माध्यम बनकर उभरा। कार्यक्रम में 212 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं, जिन पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।बुजुर्ग को बड़ी राहत: 31,657 रुपये का पानी बिल माफ छबीलबाग, कांवली रोड निवासी 82 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग नत्थीलाल ने भारी-भरकम पानी के बिल को लेकर गुहार लगाई। उनका पुत्र पिछले 12–13 वर्षों से लापता है और दो पोतों की जिम्मेदारी उन्हीं पर है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने जल संस्थान से रिपोर्ट तलब की। जांच के बाद 11,487 रुपये का ब्याज माफ किया गया, जबकि शेष 20,170 रुपये की राशि ‘राइफल फंड’ से जमा कराते हुए बुजुर्ग को राहत प्रदान की गई। ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘दून बुक फेस्टिवल-2026’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘दून बुक फेस्टिवल-2026’ का शुभारंभ

देहरादून
 हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून में आयोजित ‘दून बुक फेस्टिवल-2026’ का विधिवत शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रकाशकों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा गढ़वाली एवं कुमाऊंनी पुस्तकों का विमोचन भी किया. शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार और उत्तराखण्ड सरकार के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव में मुख्यमंत्री ने देशभर से आए साहित्यकारों, कलाकारों एवं साहित्य प्रेमियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन साहित्य, संस्कृति और कला का अद्भुत संगम है, जो समाज में ज्ञान और विचारों के आदान-प्रदान को नई दिशा प्रदान करेगा.मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 दिवसीय इस महोत्सव में विभिन्न सत्र, संवाद कार्यक्रम, पुस्तक परिचर्चाएं तथा ‘लेखक से मिलिए’ जैसे आयोजन किए जाएंगे, जो साहित्यिक विमर्श को समृद्ध करेंगे. उन्होंने विशेष रूप से बच्चों के लिए स्थ...
‘शैलेश मटियानी’ राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित होंगे पुरोला के शिक्षक पृथ्वी सिंह रावत

‘शैलेश मटियानी’ राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित होंगे पुरोला के शिक्षक पृथ्वी सिंह रावत

उत्तरकाशी, देहरादून
 नीरजउत्तराखंडी, देहरादून/पुरोलाउत्तराखंड सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 शिक्षकों के नाम ‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’ के लिए घोषित कर दिए हैं। यह प्रतिष्ठित सम्मान शिक्षकों के नवाचार, समर्पण और शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है। घोषित सूची में जनपद उत्तरकाशी के पुरोला ब्लॉक स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय, उदकोटी के प्रधानाध्यापक पृथ्वी सिंह रावत का नाम भी शामिल है। उन्हें विद्यालयी शिक्षा में सुधार, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों के प्रयोग तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए चयनित किया गया है।शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का सम्मान राज्य सरकार द्वारा दिया जाने वाला यह पुरस्कार प्रख्यात साहित्यकार शैलेश मटियानी की स्मृति में प्रदान किया जाता है। ...
लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

देहरादून
कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ सघन अभियान चलाने के दिए निर्देश. कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित देहरादून में हाल ही में हुई कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोबन सिंह, उप आबकारी निरीक्षक (क्षेत्र-3, मसूरी, जनपद देहरादून) और कुठालगेट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेशभर में तत्काल व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जाए और सभी अवांछित एवं हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि रोड रेज, फायरिंग और देर रात...