देहरादून

पैराग्लाइडिंग : आसमान की ऊंचाई नापने को तैयार हैं उत्तराखण्ड के युवा

पैराग्लाइडिंग : आसमान की ऊंचाई नापने को तैयार हैं उत्तराखण्ड के युवा

देहरादून
पर्यटन विभाग दे रहा नि:शुल्क पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण देहरादून. उत्तराखण्ड का पर्यटन अब तक मुख्य तौर पर धार्मिक और सामान्य पर्यटन तक सीमित था, लेकिन अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार इसमें साहसिक पर्यटन के जरिए नए आयाम जोड़ रही है. मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप इसके लिए पर्यटन विभाग 700 से अधिक युवाओं को पैराग्लाइडिंग का निशुल्क कोर्स करवा रहा है. उत्तराखण्ड में नैनीताल जिले के भीमताल और देहरादून में मालदेवता जैसे कुछ स्थानों पर पैराग्लाइडिंग पर्यटन बढ़ रहा है. नई संभावनाओं को देखते हुए पर्यटन विभाग ना सिर्फ इसके लिए नए स्पॉट तलाश रहा है, बल्कि स्थानीय युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण भी दे रहा है. इस तरह साहसिक पयर्टन में अपने कौशल के जरिए युवा ना सिर्फ अपना रोजगार , स्वरोजगार कमा सकेंगे, बल्कि उत्तराखण्ड में पर्यटन को भी बढ़ावा दे सकेंगे.साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही धामी सर...
उत्तराखंड में सरकारी सिस्टम पर सोशल मीडिया साइट्स चलाने पर रोक

उत्तराखंड में सरकारी सिस्टम पर सोशल मीडिया साइट्स चलाने पर रोक

देहरादून
हिमांतर ब्यूरोसाइबर हमले के बाद उत्तराखंड के सचिवालय समेत सभी सरकारी दफ्तरों में कंप्यूटर पर सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है.  इसके अलावा जो कार्यालय अभी तक सुरक्षित स्वान नेटवर्क से नहीं जुड़े हैं, उन्हें तेजी से जोड़ा जा रहा है.साइबर हमले के बाद विशेषज्ञों की सलाह पर सभी जानकारियां साझा की जा रही हैं. जबकि साइबर सुरक्षा के हिसाब से फिट पाने के बाद सिक्योर नेटवर्क पर 58 वेबसाइट व मोबाइल एप चल रहे हैं. दस कोविड-19, कुंभ जैसी वेबसाइटें अब नहीं चलाई जाएंगी, क्योंकि उनकी जरूरत नहीं है.सभी विभागों को सिक्योरिटी ऑडिट का सर्टिफिकेट मुहैया कराने को कहा गया है. बिना सिक्योरिटी ऑडिट किए कोई भी नई या पुरानी वेबसाइट संचालित नहीं होगी. करीब 1,400 मशीनों में से विंडो 2012 पर चल रहीं 200 मशीनों को हटा दिया गया है. अब विशेषज्ञों की टीम आईटीडीए के पूरे सिस्...
निराश्रित बच्चों के आत्मनिर्भर भविष्य की नींव रख रहा महिला कल्याण विभाग

निराश्रित बच्चों के आत्मनिर्भर भविष्य की नींव रख रहा महिला कल्याण विभाग

देहरादून
देहरादून. महिला कल्याण विभाग द्वारा 08 अगस्त, 2024 को संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में आयोजित एक विशिष्ट कार्यक्रम में निराश्रित और दिव्यांग बच्चों के हौसलों को नए पंख लगते हुए देखा गया. इस कार्यक्रम में ऐसे बच्चों ने हिस्सा लिया, जिन्हें परिवार ने दिव्यांगता या विपरीत परिस्थितियों के कारण परित्याग कर दिया था. मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाली माननीय कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या (महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग) ने बच्चों के साथ संवाद किया और उनकी संघर्षपूर्ण यात्रा से प्रेरणा प्राप्त की. कार्यक्रम का उद्देश्य उन बच्चों का सम्मान करना था जो राजकीय या स्वैच्छिक संस्थाओं के माध्यम से पुनर्वासित हुए और आज आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहे हैं. महिला कल्याण विभाग के निदेशक प्रशांत आर्य ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले अधिकांश बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं या ...
रिवर राफ्टिंग: गंगा की लहरों पर पर्यटकों को सैर कराएंगी बेटियां

रिवर राफ्टिंग: गंगा की लहरों पर पर्यटकों को सैर कराएंगी बेटियां

देहरादून
राफ्टिंग कराने के लिए तैयार हैं बेटियां, 14 महिलाओं ने इसी साल हासिल किया व्वाइट वॉटर रिवर राफ्टिंग गाईड सर्टिफिकेट देहरादून. उत्तराखण्ड की बेटियां जल्द ही ऋषिकेश में गंगा नदी पर पर्यटकों को राफ्टिंग कराती नजर आएंगी. इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से 14 महिलाओं को व्वाइट वॉटर रिवर रॉफ्टिंग गाइड का प्रशिक्षण दिया गया है, जो अब पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद बतौर प्रोफेशनल राफ्टिंग गाईड अपना करियर शुरू करने को तैयार हैं. ऋषिकेश हाल के समय में राफ्टिंग के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है. यहां हर साल पांच लाख से अधिक पयर्टक राफ़्टिंग के लिए आ रहे हैं. इस तरह राफ्टिंग गतिविधि, कारोबार के साथ ही रोजगार का भी जरिया बन रही है. लेकिन अब तक राफ्टिंग गाइड का काम पूरी तरह पुरुष ही कर रहे थे.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पहली बार उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने महिलाओं को रिवर राफ्टिंग गा...
उत्तराखंड में अपनी तरह का पहला केस, एम्स ऋषिकेश में सफल ऑपरेशन से लौटा मासूम का जीवन

उत्तराखंड में अपनी तरह का पहला केस, एम्स ऋषिकेश में सफल ऑपरेशन से लौटा मासूम का जीवन

देहरादून
हिमांतर ब्यूरोअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences) यानी एम्स (AIIMS)  ऋषिकेश के चिकित्सकों ने दिल की बीमारी से ग्रसित उत्तर प्रदेश की एक सात वर्षीय बच्ची का सफल ऑपरेशन कर नया जीवन दिया है. यूपी के भंगरोला नवाबगंज, जिला बरेली निवासी सात वर्षीय बालिका को पिछले एक साल से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. साथ ही वह जन्म के समय से ही शरीर के नीले रंग की बीमारी से ग्रसित थी. परिवार वाले बच्ची को लेकर यूपी के कई अस्पतालों में गए, लेकिन सभी ने हाथ खड़े कर दिए. अंतिम उम्मीद लिए परिजन बच्ची को लेकर एम्स पंहुचे. जहां कई जांचों में बच्ची हृदय की बड़ी धमनियों के स्थानांतरण से ग्रसित पाई गई. यह एक जन्मजात हृदय रोग है. सीटीवीएस विभाग के पीडियाट्रिक कार्डियक सर्जन डाॅ. अनीश गुप्ता के मुताबिक यह बीमारी जानलेवा है और अधिकांश मामलों में इस बीमारी से ग्रसित 90 प्रतिशत श...
अब भारत से होंगे कैलाश पर्वत के पवित्र दर्शन…

अब भारत से होंगे कैलाश पर्वत के पवित्र दर्शन…

देहरादून
नवरात्रि के पहले दिन यात्रियों के 5 सदस्यीय दल ने पिथौरागढ़ की 18 हजार फीट ऊंची लिपुलेख पहाड़ियों से किए दर्शन देहरादून. भारत की भूमि से ही पवित्र कैलाश पर्वत के दर्शन करने का शिव भक्तों का सपना आज पूरा हो गया है. नवरात्रि के पहले दिन यात्रियों के पांच सदस्यीय दल ने पिथौरागढ़ जिले में स्थित ओल्ड लिपुलेख से माउण्ट कैलाश के दर्शन किए. कैलाश पर्वत के दिव्य दर्शन से श्रृद्धालु भाव विभोर हो उठे. केन्द्र सरकार से हरी झण्डी मिलने के बाद श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखण्ड सरकार ने यात्रा के सफल संचालन के लिए कमर कस ली थी. कुमाऊं मण्डल विकास निगम ने इसके लिए बाकायदा एक टूर पैकेज घोषित किया है.भारत की भूमि से ही शिव भक्तों को कैलाश पर्वत के दर्शन् होना बहुत ही सुखद है. मैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार प्रकट करता हूं. हमारी सरकार सीमान्त गांवों में पर्यटन को बढ़ावा ...
शहीदों के बलिदान एवं परिश्रम से ही हमें प्राप्त हुआ उत्तराखंड : मुख्यमंत्री

शहीदों के बलिदान एवं परिश्रम से ही हमें प्राप्त हुआ उत्तराखंड : मुख्यमंत्री

देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर, (उ.प्र.) में राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को दी श्रद्धांजलि  देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर, (उ.प्र.) में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए शहीद स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रामपुर तिराहा गोलीकांड में शहीद हुए प्रत्येक राज्य आंदोलनकारी की याद में शहीद स्थल रामपुर में उनकी प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल के लिये भूमि दान करने वाले दिवंगत महावीर शर्मा की प्रतिमा का भी शिलान्यास किया. सीएम धामी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीदों के बलिदान एवं परिश्रम से हमें उत्तराखंड राज्य प्राप्त हुआ है. पृथक ...
राज्य में 143 ​शिक्षक मिले बीमार, होंगे Compulsory Retirement

राज्य में 143 ​शिक्षक मिले बीमार, होंगे Compulsory Retirement

देहरादून
बीमारू अध्यापकों में 11 प्रवक्ता, एक लिपिक और तीन प्रधानाचार्य शामिल... देहरादून. राज्य में बीमार और असमर्थ शिक्षकों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति Compulsory Retirement की प्रक्रिया शुरू हो गई है. शिक्षा विभाग के अनुसार प्रदेश में 143 शिक्षक बीमार मिले हैं. शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान के मुताबिक, शारीरिक और मानसिक अस्वस्थ इन शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति की दिए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.देहरादून जिले इनमें सबसे ज्यादा 100 शिक्षक बीमर मिले हैं. गढ़वाल मंडल के शिक्षकों की तीन अक्तूबर को स्क्रीनिंग होगी. इसके बाद शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी. बीमार शिक्षकों को अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त करने के पूर्व में कई बार आदेश हो चुके हैं.शिक्षा मंत्री और शासन के आदेश के बाद भी जिलों से विभाग को इस तरह के शिक्षकों की रिपोर्ट नहीं मिल रही थी. शिक्षा महानिदेशक के अनुसार प्रद...
प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ में छाया उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ में छाया उत्तराखंड

देहरादून
नवरात्रि के शुभारंभ पर 3 अक्टूबर को 10 साल पूरे कर रहा प्रधानमंत्री का "मन की बात" कार्यक्रम देहरादून. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है. प्रधानमंत्री के "मन की बात" कार्यक्रम में उत्तराखंड छाया रहा है. शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ पर आगामी तीन अक्टूबर को "मन की बात कार्यक्रम" दस वर्ष पूर्ण कर लेगा. इन दस वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने कई बार उत्तराखंड का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अपने कार्यों से पूरे देश और समाज के सामने आदर्श मिसाल पेश की है. कई कार्यो को प्रेरणाजनक बताते हुए उन्होंने पूरे देश का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया.हर गांव में शुरू हो धन्यवाद प्रकृति अभियान मन की बात के 114वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनपद उत्तरकाशी के सीमांत गांव झाला का जिक्र किया. इस गांव के ग्रामी...
कितना प्रभावकारी होगा उत्तराखंड में प्रस्तावित भू-कानून?

कितना प्रभावकारी होगा उत्तराखंड में प्रस्तावित भू-कानून?

देहरादून
हिमांतर ब्यूरोइन दिनों उत्तराखंड में भू-कानून एवं मूल निवास के मुद्दे को लेकर जनता आंदोलित है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुताबिक सरकार अगले बजट सत्र में उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप एक वृहद भू-कानून लाने जा रही है. मुख्यमंत्री धामी ने एलान किया है कि वृहद भू-कानून के तहत 250 वर्ग मीटर आवासीय और 12.50 एकड़ अन्य भूमि के नियम तोड़ने वालों की भूमि जांच के बाद सरकार कब्जे में ले लेगी. इस मुद्दे पर पहला सवाल ये उठता है कि आखिर उत्तराखंड में बाहरी व्यक्ति कितनी जमीन खरीद सकता है. इसका जवाब है कि फिलहाल उत्तराखंड राज्य उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम के तहत राज्य से बाहर का व्यक्ति बिना अनुमति के उत्तराखंड में 250 वर्गमीटर जमीन खरीद सकता है. लेकिन राज्य का स्थायी निवासी के लिए जमीन खरीदने की कोई सीमा नहीं है.यहां ध्यान देने योग्य बात है कि वर्तमान...