Blog

पीपलकोटी, चमोली में पहली बार इंग माखिर अदरक के परीक्षण शुरू

पीपलकोटी, चमोली में पहली बार इंग माखिर अदरक के परीक्षण शुरू

चमोली
अदरक की ये बेहद प्रभावी, गुणकारी और आयुर्वेद में बहु उपयोगी प्रजाति है, जो देश के अन्य हिस्सों में नहीं पायी जाती!जे पी मैठाणी सभी फोटो - जयदीप किशोर इंग माखिर अदरक के विशिष्ट गुणों और भविष्य की मांग को देखते हुए - सामाजिक संस्था - आगाज फैडरेशन के वैज्ञानिकों द्वारा इसका पहला परीक्षण पहली बार बायो टूरिज्म पार्क पीपलकोटी की नर्सरी में किया जा रहा है. संस्था के समन्वयक जयदीप किशोर ने बताया कि, अभी पहले परीक्षण के रूप में फ़ार्म फूटहोल्ड कंपनी - दीमापुर नागालैंड से अग्रणी किसान श्री रुवेल द्वारा उनको इंग माखिर अदरक के राइजोम भेजे गए हैं  और भविष्य में इस अदरक के परिणामों को देखते हुए चमोली में शीघ्र ही अदरक की इस प्रजाति की खेती शुरू की जायेगी. उन्होंने बताया कि संस्था के पदाधिकारियों द्वारा-  दुनिया की सबसे बेस्ट हल्दी - लैकडाँग हल्दी के अलावा काली हल्दी के राइजोम भी मेघालय की जैंति...
उत्तराखंड पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, वनवासी श्रीराम मंदिर और गढ़वासिनी देवी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल

उत्तराखंड पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, वनवासी श्रीराम मंदिर और गढ़वासिनी देवी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल

पौड़ी गढ़वाल
ऋषिकेश. तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यमकेश्वर स्थित ग्राम तल्ला बनास में आयोजित धार्मिक आयोजन में भाग लिया. उन्होंने वनवासी श्रीराम मंदिर और मां गढ़वासिनी देवी मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में सहभागिता की और स्थानीय जनता से संवाद किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण समाज के आध्यात्मिक विकास के लिए आवश्यक है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले देहरादून पहुंचे, जहां से वे हेलीकॉप्टर के माध्यम से यमकेश्वर के तल्ला बनास गांव पहुंचे. यहां ग्रामीणों और भक्तों ने उनका जोरदार स्वागत किया. योगी आदित्यनाथ ने मां गढ़वासिनी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की आध्यात्मिक परं...
केदारकांठा ट्रेक : चांद के किस्से-कहानियों का सफ़र जारी है   

केदारकांठा ट्रेक : चांद के किस्से-कहानियों का सफ़र जारी है  

पर्यटन
जे पी मैठाणी उत्तराखंड में अनेक ऐसे अनाम ट्रेकिंग रूट हैं जिनके बारे में शेष दुनिया को बहुत अधिक जानकारी नहीं है. ऐसे ही एक ट्रेकिंग रूट का नाम है- केदारकांठा ट्रेक जो देहरादून से सुदूर उत्तरकाशी के गोविन्द पशुविहार के आंगन में स्थित है. देहरादून से मसूरी-कैम्पटी फाल, यमुना पुल, नैनबाग, पुरोला, मोरी, नैटवाड़ से आगे शानदार सेब के बगीचों के बीच से लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद उत्तरकाशी के अंतिम गांव सांकरी फिर सांकरी गांव से ही केदारकांठा का ट्रेक शुरू होता है. गोविन्द पशु विहार का बफर जोन भी यहीं से शुरू हो जाता है. दिन भर की थकान भरी यात्रा के बाद अगर आप हिमालय के एक गांव सांकरी के आस पास शाम की सैर करने को निकलें और संध्या के अंधेरे के साथ आसमान को देखें तो काले आसमान पर चमकते तारे और उन सबके बीच सुदूर बेहद  चमकीला - शाम का सबसे अधिक चमकता शुक्र दिखेगा और आप सिर्फ मंत्रमुग्ध...
राजभवन में 7 से 9 मार्च को आयोजित होगा वसंतोत्सव

राजभवन में 7 से 9 मार्च को आयोजित होगा वसंतोत्सव

देहरादून
हिमांतर ब्यूरो, देहरादून राजभवन देहरादून में हर वर्ष आयोजित होने वाला वसंतोत्सव इस वर्ष दिनांक 7 से 9 मार्च को आयोजित किया जाएगा. आज राजभवन में राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया. राज्यपाल ने कहा कि इस आयोजन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और इसके प्रचार-प्रसार को व्यापक किया जाए, ताकि प्रदेश के पुष्प उत्पादकों और महिला स्वयं सहायता समूहों को इससे अधिक लाभ मिल सके. उन्होंने वसंतोत्सव के माध्यम से फूल उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही उत्तराखण्ड के सगंध पौधों के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया. राज्यपाल ने निर्देश दिए कि पुष्प प्रदर्शनी को व्यावसायिक गतिविधियों से जोड़ने हेतु यहां के पुष्पों की न केवल प्रदेश में, बल्कि देशभर में मार्केटिंग की संभावनाओं को तलाशा जाए.उन्होंने कहा कि इस आयोजन में आईएचएम और जीएमवीएन (GMVN...
चमोली के गैरसैंण में नई तकनीक से बनाए गए टनल और शैड में मशरूम उत्पादन के किसानों ने सीखे तौर तरीके

चमोली के गैरसैंण में नई तकनीक से बनाए गए टनल और शैड में मशरूम उत्पादन के किसानों ने सीखे तौर तरीके

चमोली
जनपद में आदिबदरी, मालसी और खेती गांव बन रहे मशरूम उत्पादन के मॉडल विलेज किसानों की आय दोगुनी करने में जिला प्रशासन की पहल हो रही सार्थकजे पी मैठाणीसीमान्त जनपद चमोली में उद्यानिकी, मशरूम उत्पादन, फल संरक्षण, सब्जी पौध उत्पादन और स्टोन फ्रूट की खेती के प्रयास रंग लाने लगे हैं. इस कड़ी में जनपद चमोली के गैरसैंण ब्लॉक के गांव- आदिबद्री, खेती, मालसी और थापली गांव मशरूम उत्पादन के लिए मॉडल विलेज बन गए है. इन मॉडल विलेज के किसानों से राज्य के अन्य जनपदों के किसान भी प्रेरित हो रहे हैं. सोमवार को नैनीताल, अल्मोड़ा और पौड़ी जिले के 25 किसानों ने चमोली के गैरसैंण ब्लाक में मशरूम उत्पादक गांवों का एक्सपोजर विजिट कर प्रशिक्षण लिया. इस दौरान किसानों ने यहां पर मशरूप उत्पादन के लिए नई तकनीक से बनाए गए टनल और शैड में मशरूम उत्पादन के तौर तरीके सीखें तथा मशरूम उत्पादन की जानकारी ली. मास्टर ट्र...
रवांई समाज के लिए एकजुटता का प्रतीक: हरिद्वार में तीसरा रवांल्टा सम्मेलन सम्पन्न

रवांई समाज के लिए एकजुटता का प्रतीक: हरिद्वार में तीसरा रवांल्टा सम्मेलन सम्पन्न

हरिद्वार
हरिद्वार में तीसरे रवांल्टा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें रवांई क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी सुरजीत पंवार और कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ नागरिकों ने संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य रंवाई समाज के लोगों को एक मंच पर लाना और पारंपरिक व सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करना था।सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता का संगम कार्यक्रम में उपस्थित लोग एक-दूसरे से मिले, पुरानी यादें ताज़ा कीं और समाज के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोकगीत, नृत्य और पारंपरिक परिधान आकर्षण का केंद्र रहे।रवांई समाज की एकता को बल सम्मेलन में वक्ताओं ने रवांई क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास पर चर्चा की। समाज के वरिष्ठजनों ने युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़े...
केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री

केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री

देहरादून
चालू वित्तीय वर्ष में केंद्रीय करों से उत्तराखंड को मिलेगी 444 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सालाना 12 लाख रुपए तक की आय को कर मुक्त करते हुए देश के मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकासोन्मुखी और जनकल्याणकारी बजट प्रस्तुत किया गया है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शानदार और संतुलित बजट के लिए बधाई देते हुए कहा कि केंद्रीय बजट से, उत्तराखंड को कई योजनाओं से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ होगा. शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस वर्ष के संशोधित  अनुमान में केन्द्रीय करों में राज्य का हिस्सा लगभग 14387 रुपए करोड होगा. इससे मौजूदा वित...
पहाड़ों के सतत विकास, नेचर टूरिज्म और स्वरोजगार के लिए उत्तराखंड के पहाड़ों की जमीन बचानी होगी

पहाड़ों के सतत विकास, नेचर टूरिज्म और स्वरोजगार के लिए उत्तराखंड के पहाड़ों की जमीन बचानी होगी

चमोली
पहाड़ों के सतत विकास और स्वरोजगार के लिए उत्तराखंड के पहाड़ों की जमीन बचानी होगी ये बात प्रकृति पर्यटन एवं नेचर जागरूकता कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में अतर सिंह तोमर पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड ने कही. श्री तोमर ने पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग और जनदेश संस्था द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही उन्होंने ग्रामीणों का आह्वाहन करते हुए कहा कि, हम सबको   पहाड़ों की जमीन को बचाने के साथ- साथ उस भूमि पर प्रकृति के सतत संरक्षण और वैज्ञानिक दोहन  के रूप में  नियोजन को प्रबंधित करना होगा. पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह तोमर ने कहा कि प्रकृति को बचाने के लिए युवाओं की मुख्य भूमिका हो सकती है उन्होंने कहा कि पहाड़ों में लोग अपनी भूमि को नहीं बेचना चाहिए आज आवश्यकता है कि जमीन को बचाया जाए बाहर के लोगों की गिद्ध दृष्टि पहाड़ों की भूमि पर लगी है....
पर्यटन आधारित कार्यक्रमों के नियोजन करने की तकनीक और उसके प्रचार-प्रसार  के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : पंकज कुमार

पर्यटन आधारित कार्यक्रमों के नियोजन करने की तकनीक और उसके प्रचार-प्रसार के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : पंकज कुमार

पर्यटन, चमोली
तृतीय दिवसनंदा देवी बायोस्फियर रिज़र्व के निदेशक पंकज कुमार ( आई ऍफ़ एस )  ने नेचर टूरिज्म प्रशिक्षण के तृतीय दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित होकर नेचर  गाइड और प्रशिक्षणार्थियों को  संबोधित करते हुए कहा कि, हम सभी को अपने क्षेत्र के पर्यटन आधारित कार्यक्रमों के नियोजन करने की तकनीक और उसके प्रचार प्रसार  के लिए सामूहिक प्रयास करने चाहिए .  साथ नेचर टूरिज्म को बढाने के लिए समुचित संसाधन उपलब्ध कराने के बारे में विस्तार से जानकारी दी. निदेशक पंकज कुमार ने कहा कि हमें गंभीरता से अपने क्षेत्र के विषयों को जानना आवश्यक है उन्होंने कहा कि प्रकृति पर्यटन आधारित टूरिज्म की उर्गम घाटी में काफी संभावना है और मैंने आज प्रतिभागियों के द्वारा ट्रैकिंग रूटो के बारे में विस्तार पूर्वक दी गयी जानकारी  और मानचित्र बनाने का जो प्रयास और अभ्यास किया है उससे मुझे बहुत खुशी हुई. उन्होंने पंच केदार और पंच बद्...
उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल : खेलों से बढ़ती है देश की साख – पीएम नरेंद्र मोदी  

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल : खेलों से बढ़ती है देश की साख – पीएम नरेंद्र मोदी  

देहरादून
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक संबोधन और अधिकारिक उद्घोषणा के साथ ही उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग शुभारंभ देहरादून में राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आज युवा ऊर्जा से और भी दिव्य हो उठा है, बाबा केदार, बद्ररीनाथ जी, मां गंगा के शुभाशीष के साथ आज यहां नेशनल गेम्स शुरू हो रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि ये वर्ष उत्तराखंड के निर्माण का 25वां वर्ष भी है, इस खास अवसर पर इस युवा राज्य में देश के अलग- अलग हिस्सों से आए, हजारों युवा अपना सामर्थ्य दिखाने वाले हैं. इससे यहां एक भारत, श्रेष्ठ भारत की सुंदर तस्वीर नजर आ रही है. प्रधानमंत्री ने शानदार आयोजन के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी टीम को बधाई दी.भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्...