Blog

डॉ. मनीषा ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में राज्य में हासिल किया प्रथम स्थान

डॉ. मनीषा ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में राज्य में हासिल किया प्रथम स्थान

उत्तराखंड हलचल
नीरज उत्तराखंडी, पुरोलाभारतीय कम्पनी सचिव संस्थान द्वारा आयोजित अखिल भारतीय करेंट अफेयर्स एवं क्विज प्रतियोगिता में पुरोला की डॉ. मनीषा पोखरियाल ने उत्तराखंड टॉप किया है.भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न कॉलेजों के छात्र, छात्राएं प्रतिभाग करते है. इस वर्ष की प्रतियोगिता में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा विज्ञान में स्नातक डॉ. मनीषा पोखरियाल ने उत्तराखंड टॉप किया है. कम्पनी द्वारा डॉ. मनीषा पोखरियाल को प्रमाणपत्र के साथ ही पांच हजार रूपए का चेक प्रदान किया गया है.बताते चलें कि डाक्टर मनीषा पोखरियाल पत्रकारिता में लम्बी पारी खेल चुके वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन पोखरियाल की सुपुत्री है....
कला में तीन महत्वपूर्ण तत्व: ‘क्यों’, ‘क्या’, और ‘कैसे’

कला में तीन महत्वपूर्ण तत्व: ‘क्यों’, ‘क्या’, और ‘कैसे’

कला-रंगमंच
जगमोहन बंगाणी (चित्रकार/ बैफ के संस्थापक)कला केवल एक माध्यम नहीं, बल्कि एक आत्मिक यात्रा है जो कलाकार की भावनाओं, विचारों और अनुभवों को व्यक्त करने का सशक्त साधन बनती है. यह यात्रा तीन मूलभूत प्रश्नों से होकर गुजरती है: 'क्यों', 'क्या', और 'कैसे'. ये प्रश्न कलाकार को उसकी कला के उद्देश्य, प्रक्रिया और अभिव्यक्ति के गहरे अर्थों की खोज करने के लिए प्रेरित करते हैं. आइए, इन तीनों तत्वों का विस्तार से विश्लेषण करें.'क्यों' - कला करने का उद्देश्य कला के पीछे छिपे उद्देश्य को समझने के लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि हर कलाकार की प्रेरणा अलग होती है. 'क्यों' का प्रश्न कला की गहरी और व्यक्तिगत कारणों को उजागर करता है. यह केवल एक व्यावसायिक गतिविधि नहीं होती, बल्कि एक मानसिक, भावनात्मक और बौद्धिक प्रक्रिया भी होती है.कुछ कलाकार अपनी भावनाओं और आंतरिक संघर्षों को व्यक्त करने के लिए क...
भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्यायें दूर करने के लिए होगा टीम का गठन : डीजी असम राइफल्स

भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्यायें दूर करने के लिए होगा टीम का गठन : डीजी असम राइफल्स

देहरादून
योगम्बर सिंह बिष्ट, देहरादूनअसम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा (Lieutenant General Vikas Lakhera) ने असम राइफल्स (Assam Rifles) के भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों के साथ एक समागम में देहरादून में हिस्सा लिया. इस अवसर पर उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के बारे में जाना और उन समस्याओं का समाधान कैसे किया जाये उस बारे में विचार विमर्श किया. लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि डारेक्टर जनरल या लेफ्टिनेंट जनरल एक स्थाई चीज है जो किसी व्यक्ति विशेष से जुड़ी नहीं होती है डारेक्टर जनरल का मतलब जिम्मेवारी है, उनके प्रति जिनके कारण आप इस पद तक पहुंचे. उन्होंने कहा कि हमारे पहाड़ के दूर दराज के इलाकों में कई सैनिक और वीर नारियां रहती है जिनको इंटाइटिलमेंट के बारे में नहीं पता है. हमारे यहां किसी का डाक्यूमेंटेशन अगर सही नहीं होता है तो उसके परिवार को आगे चल...
निर्धन, असहाय, बालिकाएं ही हमारे वास्तविक जीवन की ‘नंदा सुनंदा’ देवीः सविन बंसल

निर्धन, असहाय, बालिकाएं ही हमारे वास्तविक जीवन की ‘नंदा सुनंदा’ देवीः सविन बंसल

देहरादून
जिलाधिकारी ने सात बेटियों का सपना साकार कर, सीडीओ संग किया जनपद में प्रोजेक्ट ‘नंदा सुनंदा’ का विधिवत शुभारंभहिमांतर ब्यूरो, देहरादूनजिलाधिकारी सविन बंसल ने गरीब अनाथ, असहाय बालिकाओं स्नातक, स्नात्तकोत्तर एवं कौशल शिक्षा की जिम्मेदारी उठाते बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने बालिकाओं की शैक्षणिक भविष्य संवारने के लिए जनपद में प्रोजेक्ट ‘नंदा-सुनंदा’ शुरू किया है, जिसमें बालिकाओं के चयन के लिए बहु विषयक (multidisciplinary) समिति बनाई है, जिससे चयन निष्पक्ष, पारदर्शी एवं वास्तविक हो. जनपद में प्रोजेक्ट ‘नंदा-सुनंदा’ का आज जिलाधिकारी सविन बंसल एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने 7 बालिकाओं को संयुक्त रूप से रु. 244731 का चैक वितरण कर योजना का विधिवत शुभारंभ किया. अनाथ रोशनीं, असहाय एवं गरीब बेटियों रोनक, शशांक, मीना, आकांश, मानसी साहू एवं...
38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य समापन : उत्तराखंड की देवभूमि के साथ खेलभूमि के तौर पर भी बनी पहचान – अमित शाह

38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य समापन : उत्तराखंड की देवभूमि के साथ खेलभूमि के तौर पर भी बनी पहचान – अमित शाह

नैनीताल
राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन से उत्तराखंड में नई संभावनाओं और उम्मीदों की शुरुआत: सीएम धामी हल्द्वानी. 38वें राष्ट्रीय खेल का समापन समारोह केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में अन्तरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गोलापार, हल्द्वानी में आयोजित किया गया. भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने इसके समापन की घोषणा की. इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले सर्विसेज, महाराष्ट्र और हरियाणा को सम्मानित किया.उत्तराखंड के हर जिले में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड के चारों धामों के देवी देवताओं को प्रणाम करते हुए कहा कि सीएम धामी ने उत्तराखंड के हर जिले में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो गया है. उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने देवभूमि को राष्ट्रीय खेलों के नक्शे पर 25वें स्थान से 7वें स्थान प...
प्रेम, मनोभाव और विद्रोह की सशक्त अभिव्यक्ति है – ‘बाकी हूँ अभी’  

प्रेम, मनोभाव और विद्रोह की सशक्त अभिव्यक्ति है – ‘बाकी हूँ अभी’  

पुस्तक-समीक्षा
नीलम पांडेय ‘नील’, देहरादून डॉ. ईशान पुरोहित का काव्य संग्रह एक सौ ग्यारह (111) कविताओं और ग़ज़लों का दावतनामा है. डॉ. ईशान पुरोहित का काव्य संग्रह 'बाकी हूँ अभी' प्रेम, मनोभाव और विद्रोह की एक सशक्त अभिव्यक्ति है. इस संग्रह की कविताएँ प्रेम के विविध आयामों को समेटे हुए हैं- कभी आत्ममंथन, कभी समर्पण, तो कभी मनुहार और शिकायतों के रूप में. यह प्रेम केवल रोमांटिक भावनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन के अनुभवों, मानवीय संवेदनाओं और अस्तित्व के संघर्षों से भी जुड़ा हुआ है. मैंने यह संग्रह पूरा नहीं पढ़ा था, क्योंकि मैं जब भी कोई पुस्तक पढ़ती हूँ, तो उसे जल्दबाज़ी में ख़त्म करने के बजाय धीरे-धीरे, जब समय मिले और मूड हो, तभी पढ़ पाती हूँ. इस संग्रह की हर कविता को पढ़ने के बाद यह अपने आप में एक अलग और अनूठी कृति लगी. कुछ गीत-से, कुछ ग़ज़ल-से और कुछ कविताएँ—हर रचना अपनी अलग पहचान बनाती है. डॉ. प...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ

चम्‍पावत
चकरपुर स्टेडियम में बॉक्सिंग छात्रावास बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेल में वन चेतना केन्द्र, स्पोर्ट्स स्टेडियम, चकरपुर, खटीमा में मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चकरपुर स्टेडियम में बॉक्सिंग छात्रावास बनाने की घोषणा की.38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत मलखंब प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने देश के कोने-कोने से पधारे सभी प्रतिभागियों एवं खेल प्रेमियों का स्वागत करते हुए कहा कि चकरपुर के इस नवनिर्मित स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आयोजित इस मलखंभ प्रतियोगिता में सभी के बीच उपस्थित होकर उन्हें हर्ष की अनुभूति हो रही है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर खेलभूमि के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से इस बार के राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन हमारे प्रदेश में हो रहा है.इस आयोजन से न ...
प्रयागराज महाकुंभ : संतो के समागम में मुख्यमंत्री धामी का हुआ सम्मान

प्रयागराज महाकुंभ : संतो के समागम में मुख्यमंत्री धामी का हुआ सम्मान

देश—विदेश
समान नागरिक संहिता लागू करने पर संत समाज ने प्रयागराज महाकुंभ में मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन प्रयागराज. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आचार्य शिविर, सेक्टर-09, गंगेश्वर मार्ग, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित 'समानता के साथ समरसता' कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. इस अवसर पर सभी संतो ने उत्तराखंड राज्य में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता लागू करने पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया. संतो द्वारा पुष्पमाला के साथ मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी संतो को धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि त्रिवेणी की पवित्र भूमि और महाकुंभ के शुभ अवसर पर पूज्य संतों का आशीर्वाद मिलना सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की कल्पना में पूज्य संतों का आशीर्वाद सबसे जरूरी है. उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता लागू करना, विकसित भारत की ओर कद...
ड्रोन दीदी : वंचित वर्ग की बेटियां ड्रोन पायलट बन भर रही हैं ऊंची उड़ान

ड्रोन दीदी : वंचित वर्ग की बेटियां ड्रोन पायलट बन भर रही हैं ऊंची उड़ान

देहरादून
आईटीडीए कैल्क करवा रहा है 52 युवतियों को ड्रोन सर्विस टैक्नीशियन का कोर्स देहरादून. पिथौरागढ़ की तनुजा वर्मा, गैरसैंण की रौशनी और उत्तरकाशी की जशोदा. ग्रामीण पृष्ठभूमि और सामाजिक तौर पर कमजोर तबके से आने वाली इन तीनों युवतियों ने आज से कुछ समय पहले तक लैपटॉप तक नहीं चलाया था, लेकिन आज वो ड्रोन दीदी बनकर, ड्रोन असेम्बलिंग, रिपेयरिंग से लेकर फ्लाइंग तक का काम आसानी से कर रही हैं. ये संभव हो पाया है, उत्तराखंड सरकार के उपक्रम आईटीडीए कैल्क के ड्रोन सर्विस टैक्नीशियन (Drone Service Technician) कोर्स, ड्रोन दीदी से.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार ग्रामीण और आर्थिक सामाजिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि वाले युवाओं में तकनीकी कौशल बढ़ाने पर जोर रहे हैं. इसी क्रम में आईटीडीए कैल्क, भारत सरकार की वित्तीय सहातया और उत्तराखंड युवा कल्याण विभाग के सहयोग से, अनुसूचित जाति की युवतियों के लिए ड्रोन सर...
उत्तराखंड को समृद्ध बनाने का मार्ग है चारधाम यात्रा : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड को समृद्ध बनाने का मार्ग है चारधाम यात्रा : मुख्यमंत्री

देहरादून
चारों धामों के पुरोहितों ने शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा दिए जाने पर मंत्र उच्चारण के साथ मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत एवं चारों धामों के पुरोहितों ने भेंट की. इस अवसर पर चार धामों से आए तीर्थ पुरोहितों ने शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा दिए जाने पर मंत्र उच्चारण के साथ मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया. मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा को और बेहतर बनाए जाने हेतु  सभी तीर्थ पुरोहितों के सुझाव भी लिए. सभी तीर्थ पुरोहितों का अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार तीर्थ पुरोहितों की सहयोगी बनकर चार धामों की यात्रा को और अधिक सफल और बेहतर बनाने पर कार्य कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा चार धामों के कपाट खुलने से पहले ही राज्य सरकार सभी तैयारियां पूर्ण करेगी. उन्होंने कहा राज्य ...