Blog

उच्च शिक्षा में एडमिशन के लिए मिलेगा एक और मौका, ऑफलाइन पंजीकरण के लिए मंत्री धन सिंह ने दिए निर्देश

उच्च शिक्षा में एडमिशन के लिए मिलेगा एक और मौका, ऑफलाइन पंजीकरण के लिए मंत्री धन सिंह ने दिए निर्देश

देहरादून
देहरादून।  सूबे की विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं अन्य कारणों से उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने से वंचित रह गये छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिये एक और मौका दिया जायेगा। प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं का नजदीकी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में ऑफलाइन पंजीकरण कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। ऑफलाइन पंजीकरण छात्र-छात्राओं को अंतिम मौका देते हुये एक बार पुनः समर्थ पोर्टल खोला जायेगा।सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभिन्न कारणों से उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश से वंचित रह गये छात्र-छात्राओं को अंतिम मौका देने को कहा। उन्होंने बताया कि विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षाफल सुधार परीक्षा में उत्तीर्ण 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं, केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश स...
अंगदान : 10 हजार लोग लेंगे शपथ, आप भी बचा सकते हैं एक जिंदगी

अंगदान : 10 हजार लोग लेंगे शपथ, आप भी बचा सकते हैं एक जिंदगी

देहरादून
देहरादून : प्रदेश में आगामी 17 सितम्बर से आयोजित होने वाले आयुष्मान भव अभियान के तहत रक्तदान हेतु पंजीकरण के साथ-साथ अंगदान, नेत्रदान एवं देहदान के लिये भी जनजागरूकता अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत तीन माह के दौरान रक्तदान हेतु दो लाख लोगों का पंजीकरण कराने तथा अंगदान व देहदान हेतु 10 हजार लोगों का पंजीकरण एवं शपथ का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज, उच्च शिक्षण संस्थान, एनएसएस, स्काउट्स-गाइड, रेडक्रॉस सोसाइटी व स्वयंसेवी संस्थाएं भी अपना योगदान देगी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने आज अपने शासकीय आवास पर स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ ही विभिन्न संगठनों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आयुष्मान भव अभियान के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की। डॉ. रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री के ज...
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट : दिल्ली में कर्टेन रेंजर, ITC करेगा पांच हजार करोड़ का निवेश, इस कंपनी के साथ MOU

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट : दिल्ली में कर्टेन रेंजर, ITC करेगा पांच हजार करोड़ का निवेश, इस कंपनी के साथ MOU

देश—विदेश
नई दिल्ली: ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के करटेन रेजर के मौके पर आज आईटीसी ने 5000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव उत्तराखंड सरकार को दिया। महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड के साथ 1000 करोड़ और ई-कुबेर के साथ 1600 करोड़ रुपए के निवेश का एमओयू किया गया। पहले ही दिन इतने बड़े निवेश प्रस्ताव पर सहमति यह दिखाती है कि निवेशक उत्तराखण्ड को लेकर कितने ज़्यादा उत्सुक हैं और सरकार भी कितनी तत्पर है।महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड उत्तराखण्ड में अगले तीन महीने में 1000 करोड़ के निवेश के साथ विभिन्न स्थानों पर 45 रिजोर्ट स्थापित करने जा रहा है | इससे 1500 लोगो के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे | पूरे देश में यह महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड का किसी भी राज्य में सबसे बड़ा निवेश है।उत्तराखंड में आगामी दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर नई द...
दीपांशु के प्रयास से ठीक हुई स्ट्रीट लाइटें

दीपांशु के प्रयास से ठीक हुई स्ट्रीट लाइटें

उत्तराखंड हलचल
हल्द्वानी: वार्ड 16 में विगत दिनों से स्ट्रील लाइटें लगातार खराब चल रही थी। कई बार नगर निगम कर्मचारियों से शिकायत के बाद भी ठीक नहीं की गई। वार्ड के युवा समाजसेवी दीपाशुं शर्मा ने इस संबंध में लगातार प्रयास किए और आखिरीकार नगर निगम कर्मचारियों ने लाइटों को ठीक कर दिया। लोगों ने दीपांशु का आभार जताया।
उत्तराखंड: इस मामले में बड़ा एक्शन, शिक्षिका और दो कर्मचारी बर्खास्त! ये है मामला

उत्तराखंड: इस मामले में बड़ा एक्शन, शिक्षिका और दो कर्मचारी बर्खास्त! ये है मामला

उधमसिंह नगर
ऊधमसिंह नगर: ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा में स्कूल ड्रैस का माप लेने के बहाने करीब 100 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था। आदिवासी आवासीय स्कूल के इस मामले में कड़ी कार्रवाई की गई है। इस मामले में हॉस्टल की एक शिक्षिका सहित तीन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। इसी मामले में दो दर्जियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने अभिभावक संघ के अध्यक्ष राजबीर सिंह राणा की शिकायत के आधार पर शकील और मोहम्मद उमर के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के अनुसार नाप लेते समय लगभग 100 लड़कियों को आरोपियों ने गलत तरीके से छुआ था। एएसपी ने कहा कि यह सब स्कूल के तीन कर्मचारियों की मौजूदगी में किया गया जो मूकदर्शक बने रहे। एफआईआर में तीन कर्मचारियों अशोक आर्य, ममता खोलिया और चन्द्रशेखर पर छात्रों के बचाव में आने के बजाय उनका मजाक उड़ाने का आरोप है। इ...
सरकारी नौकरी: RBI और CIL समेत देश के विभिन्न सरकारी विभागों में 27 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, आप भी करें आवेदन

सरकारी नौकरी: RBI और CIL समेत देश के विभिन्न सरकारी विभागों में 27 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, आप भी करें आवेदन

देश—विदेश
सरकारी नौकरी : अगर आपको भी अपने सपनों की जॉब की तलाश है, तो उस सपने को पूरा करने का वक्त आ गया है। देशभर में विभिन्न राज्यों के साथ देश के बड़े संस्थानों में भर्ती निकली है। इन भर्तियों के जरिए आप जूनियर असिस्टेंट, फोरेस्ट गार्ड, रिसर्च ऑफिसर, इंजीनियर, असिस्टेंट और प्रोफेसर सहित समेत अन्य सरकारी नौकरियां हासिल कर सकते हैं। विभिन्न सरकारी विभागों में कई पदों पर भर्ती चल रही है। स्पोर्ट्स कोटा वालों के लिए भी मौका है। देशभर में 27,486 पदों पर भर्ती निकली है।  कोल इंडिया लिमिटेड में खनन, सिविल और भूविज्ञान विषयों में मैनेजमेंट ट्रेनी के 560 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 13 सितंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार GATE-2023 स्कोर के आधार पर कोल इंडिया (CIL) मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट  coalindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते ह...
उत्तराखंड: इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, अलर्ट जारी

उत्तराखंड: इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, अलर्ट जारी

देहरादून
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने एक बार भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार देहरादून समेत छह जिलों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन सभी जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।...
दुःखद खबर : मेजर, कर्नल और DSP समेत तीन अधिकारी शहीद, दो जवान लापता

दुःखद खबर : मेजर, कर्नल और DSP समेत तीन अधिकारी शहीद, दो जवान लापता

देश—विदेश
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक कर्नल, मेजर सहित तीन अफसर शहीद हो गए हैं। कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष, जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद तीनों शहीद हो गए। उन्होंने बताया कि भट की जान ज्यादा खून बहने से हुई है। मुठभेड़ में सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, बटालियन कमांडिंग मेजर आशीष धोनैक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के DSP हुमायूं भट शहीद हो गए. हमारे वीर सपूतों की शहादत से पूरा देश गमगीन है. अनंतनाग में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोली चला दी. सेना और पुलिस अब दोनों पाकिस्तानी आतंकवादियों के सफाए के लिए ऑपरेशन चला रही है, जो उनके मारे जाने तक जारी रहेगा. हालांकि मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और राजौरी में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के ब...
हिंदी दिवस पर विशेष: क्यों मनाते हैं हिंदी दिवस, जानें इतिहास

हिंदी दिवस पर विशेष: क्यों मनाते हैं हिंदी दिवस, जानें इतिहास

उत्तराखंड हलचल
हिंदी दिवस पर विशेष: क्यों मनाते हैं हिंदी दिवस, जानें इतिहासहिंदी भाषा दुनिया की प्रमुख भाषाओं में से एक है। हिंदी को भारत की पहचान के तौर पर भी देखा जा सकता है। हालांकि भारत समेत कई अन्य देशों में हिंदी भाषा बोली जाती है। विदेशों में बसे भारतीयों को हिंदी भाषा एक दूसरे से जोड़ने का काम करती है। हिंदी की भूमिका और महत्व काफी गहरा है। इस कारण साल में दो बार हिंदी दिवस मनाया जाता है। साल में दो बार मनाए जाने वाले हिंदी दिवस में पहला जनवरी महीने में मनाते हैं और दूसरा सितंबर महीने में। भारत में हिंदी दिवस के लिए एक खास दिन तय है। भारत में 22 भाषाएं और उनकी 72507 लिपी हैं। एक देश में इतनी सारी भाषाओं और विविधताओं के बीच हिंदी वह भाषा है जो हिंदुस्तान को जोड़ती है। भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। सभी राज्यों में बसे जनमानस को हिंदी के महत्व से जागरूक करने और इसके प्रचार-प्रसार ...
अपर मुख्य सचिव ने की पीएम मोदी के आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

अपर मुख्य सचिव ने की पीएम मोदी के आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

देहरादून
देहरादून: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। एसीएस राधा रतूड़ी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अक्टूबर माह में होने वाला पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम राज्य के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन तथा सेना, आईटीबीपी, बीआरओ, पुलिस , परिवहन विभाग, केन्द्रीय संचार एजेंसियों व अन्य सम्बन्धित विभागों को प्रभावी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। एसीएस ने बीआरओ (बार्डर रोड ऑगनाइजेशन) तथा लोक निर्माण विभाग को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के मार्गो की व्यवस्था को समयबद्धता से दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम में जोलिंग कोंग व आगे के उच्च दुर्गम स्थलों में सुचारू सोलर विद्युत आपूर्...