
उत्तराखंड: इस जिले ने उठाया सबसे ज्यादा फायदा, अब तक नौ लाख ने कराया इलाज
देहरादून : प्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत अभी तक 9 लाख से अधिक मरीजों का मुफ्त उपचार किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की देखरेख में संचालित हो रही इस योजना की पहुंच जन जन तक हो चुकी है। निशुल्क उपचार पर सरकार का अभी तक 1700 करोड़ रूपए खर्च हो चुके हैं।
प्रदेश में आयुष्मान योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख तक के मुफ्त उपचार की सुविधा है। योजना के व्यापक प्रसार का ही प्रतिफल है कि सभी लोग बीमारी के उपचार में योजना का लाभ उठा रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि आयुष्मान योजना की शुरूआत से अभी तक 9 लाख से अधिक लोग निशुल्क उपचार सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आ रहे उपचारित लाभार्थियों व उनके तीमारदारों के फीडबैक संतोषजनक हैं।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य की इस निशुल्क सुविधा पर सरकार के 1700 करोड़ व्यय किए...









