Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
अब केंद्रीय विद्यालयों की फीस Google-pay, PhonePe से भी कर सकेंगे जमा

अब केंद्रीय विद्यालयों की फीस Google-pay, PhonePe से भी कर सकेंगे जमा

देश—विदेश
नई दिल्ली : केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 14 लाख से अधिक छात्रों को केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने बड़ी राहत दी है। वे अब अपनी फीस का भुगतान भारत बिल पेमेंट सिस्टम से जुड़े फोन-पे, गूगल-पे (Google-pay, PhonePe) और Amazon Pay सहित करीब चार सौ अलग-अलग प्लेटफार्मों से भी कर सकेंगे। अभी तक वह अपनी फीस को अलग- अलग बैंकों या फिर NBFC (नान बैकिंग फाइनेंस कंपनी) के जरिये ही आनलाइन जमा कर सकते थे। ऐसे में इस फैसले को छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत देने वाला अहम कदम माना जा रहा है।केंद्रीय विद्यालय संगठन ने यह कदम अभिभावकों की दिक्कतों के साथ ही रिजर्व बैंक की सलाह को ध्यान में रखते हुए उठाया है। जिसमें रिजर्व बैंक ने संस्थानों से ईज आफ डूइंग बिजनेस और डिजिटल इंडिया की पहल के जरिये सभी तरह के पेमेंट सिस्टम को आसान बनाने का सुझाव दिया था। हालांकि, इस सिस्टम को शुरू करने के पहले KVS ने...
सरकारी नौकरी : UKSSSC ने 370 पदों पर निकाली भर्ती, इस दिन से करें आवेदन

सरकारी नौकरी : UKSSSC ने 370 पदों पर निकाली भर्ती, इस दिन से करें आवेदन

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा (UKSSSC) चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’सीधी भर्ती के माध्यम से प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अनुदेशक संवर्ग के कुल 370 रिक्त पदों पर चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर 25 फरवरी से आवेदन कर सकते हैं। 16 मार्च, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे। अभ्यर्थियों के चयन हेतु आयोग द्वारा वस्तुनिष्ठ प्रकार की Offline अथवा Online Mode में प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। प्रतियोगी परीक्षा के संबंध में उल्लिखित तिथि/माह अनुमानित है। परीक्षा की तिथि की सूचना यथासमय पृथक से आयोग की वेबसाइट, दैनिक समाचार पत्रों में प्रेस विज्ञप्ति तथा अभ्यर्थियों को उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन-पत्र में दिये गये Mobile Phone Number पर S.M.S. तथा E-Mail द्व...
समग्र शिक्षा के तहत 1200 करोड़ स्वीकृत, अनाथ बच्चों को मिलेगा सहारा

समग्र शिक्षा के तहत 1200 करोड़ स्वीकृत, अनाथ बच्चों को मिलेगा सहारा

देहरादून
सूबे में अनाथ बच्चों के लिये बनेंगे छह सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास। 141 पीएम-श्री विद्यालयों को दिया जायेगा स्कूल बैंड। कक्षा 06 से 12 तक की पौने तीन लाख छात्राओं को मिलेंगे सैनेट्री पैड।देहरादून : केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिये उत्तराखंड को समग्र शिक्षा के अंतर्गत 1200 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। बोर्ड द्वारा स्वीकृत धनराशि से राज्य में अनाथ बच्चों के लिये 06 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावासों का निर्माण किया जायेगा। इसके अलावा राज्य के 141 पीएम-श्री विद्यालयों को स्कूल बैंड तथा राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा-06 से 12 तक की पौने तीन लाख छात्राओं को प्रति माह निःशुल्क सेनेट्री पैड उपलब्ध कराये जायेंगे। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य में शैक्षणिक गतिविधियों एवं आधारभूत...
उत्तराखंड: धूम सिंह नेगी बने अभिभावक संघ के अध्यक्ष

उत्तराखंड: धूम सिंह नेगी बने अभिभावक संघ के अध्यक्ष

उत्तराखंड हलचल
टिहरी: शिक्षक अभिभावक संघ ‘की नई कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष पद पर धूम सिंह नेगी और कोषाध्यक्ष पद पर जगत सिंह को सर्व समिति से निर्वाचित घोषित किया गया। बताते चले कि धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर की वर्ष 2023 -24 के लिए आज नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर के सामुदायिक भवन में पीटीए की बैठक आहूत की गई थी, जिसमें एजेंडे के प्रथम बिंदु के अनुसार नए “शिक्षक अभिभावक संघ”का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर विक्रम सिंह तथा सचिव पद (पदेन) के लिए  सुधा रानी को सर्व समिति से चुन लिया गया। नई कार्यकारिणी ने उपस्थित सभी अभिभावक एवं शिक्षकों का आभार प्रकट करते हुए छात्रों तथा विद्यालय हित में कार्य करने का वचन दिया। नई कार्यकारिणी ने शिक्षक अभिभावक निधि को सर्व सम्मति से छात्र हित में उपयोग किए जाने का प्रस्ताव भी बैठक में पारित किया। अभिभावकों ने छात्रों के कॉलेज आवागमन म...
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस लाइन को घेरा, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस लाइन को घेरा, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: प्रदर्शनकारियों ने पुलिस लाइन रेसकोर्स को घेर लिया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें लाठी डंडों से खदेड़ा। दरअसल में परेड के दौरान बलवा माक ड्रिल की गई। इस दौरान जनपद के सभी थानों, कार्यालयों, पुलिस लाइन और ट्रेनिंग के सभी फोर्स ने लिया ड्रिल में प्रतिभाग किया।ड्रिल के दौरान फायर ब्रिगेड, घुड़सवार पुलिस, आंसू गैस टीम, लाठी पार्टी व फायरिंग पार्टी ने किया अभ्यास किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस लाइन को घेरा, जहां पुलिस ने लाठीचार्ज कर बलवाइयों को खदेड़ा। माक ड्रिल एसएससपी की देखरेख में की गई।...
Online Fraud: एक QR कोड खाली कर देगा आपका खाता… ठगी का नया तरीका

Online Fraud: एक QR कोड खाली कर देगा आपका खाता… ठगी का नया तरीका

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : ऑनलाइन ठगी के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। ऑनलाइन ठगी के लिए ठग हर दिन कोई ना कोई नया तरीका खोज निकालते हैं। जब तक आप और हम पुराने तरीके से निपटने की तरकीब खोजते हैं, तब तक ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर ठग एक ठगी का एक और नया तरीका खोज निकालते हैं। ऐसा ही एक और नया तरीका इन दिनों लोगों के खातों पर बुरी नजर लगाए हुए हैं। आप अक्सर गिफ्ट के नाम पर क्यूआर कोड को स्कैन कर देते हैं, लेकिन साइबर ठगों ने इसको भी अब ठगी का जरिया बना लिया है। अगर आपको भी किसी क्यूआर कोड को स्कैन कर गिफ्ट का ऑफर मिलता है, तो स्कैन करने से पहले यह पूरी तरह से कन्फर्म कर लें कि जिस QR कोड को आप स्कैन कर रहे हैं, वो सेफ हैं। जल्दबाजी और लालच के चक्कर में आपका खाता भी खाली हो सकता है। यदि आपके पास अनजान व्यक्ति ने कोई उपहार पार्सल के माध्यम से भेजा है और उस पर QR कोड बना है तो जरा सावधान हो जाइए। कहीं ऐसा न...
क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे जिला पंचायत अध्यक्ष, नागराज मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे

क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे जिला पंचायत अध्यक्ष, नागराज मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे

उत्तराखंड हलचल
उत्तरकाशी : जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण इन दिनों क्षेत्र भ्रमण पर हैं। वो गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। जिन समस्याओं का समाधान उनके स्तर पर हो रहा है। उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी कर रही है। साथ ही उन समस्याओं के समाधान का भरोसा भी दे रहे हैं, जो उनके स्तर की नहीं है। उनका कहना है कि सरकार से समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा। यमुनोत्री विधानसभा में क्षेत्र भ्रमण और जनता मिलन के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण भंडारस्यूं पट्टी के कल्याणी गांव में पहुंचे। जहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। लोगों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ मुख्य मांग जखारी कल्याणी के नागराजा तोक में नागराजा देवता मन्दिर निर्माण में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। साथ ही नगर पालिका क्षेत्र नागणी (चिन्यालीसौड़) में नव निर्मित नागराज भगवान मंद...
नंदा-गौरा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, गौचर में किया रोड शो

नंदा-गौरा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, गौचर में किया रोड शो

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बृहस्पतिवार को गौचर में आयोजित नंदा गौरा महोत्सव में प्रतिभाग करने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री यहां जोरदार रोड शो किया। साथ ही यहां विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री दोपहर हेलिकॉप्टर से गौचर पहुंचे। इसके बाद कार से बीआरओ गेस्ट हाउस में पहुंचे। यहां से मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल तक रोड शो किया। सीएम धामी नंदा-गौरा महोत्सव, बेटी ब्वारी आवा उत्तराखंड तैं अगनि बढ़ावा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंचे हैं। अपराह्न दो बजकर 20 मिनट पर मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से देहरादून के लिए रवाना होंगे। बता दें, कुछ पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में भी मातृशक्ति महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने से पहले शहर में रोड शो निकाला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रोड शो में शामिल हुए और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर झूमे। विभिन्न स्कूलों की छात...
उत्तराखंड : शिक्षा विभाग के कई अधिकारियों के ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट

उत्तराखंड : शिक्षा विभाग के कई अधिकारियों के ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं। एक उप शिक्षा निदेशक के साथ ही विभिन्न जिलों के खंड शिक्षा अधिकारियों को बदला गया है। आप अपने खंड शिक्षा अधिकारियों के नाम नीचे दी गई लिस्ट में देख सकते हैं।  
उत्तराखंड : PCB की बड़ी कार्रवाई, सील किए मसूरी के 9 होटल, बिजली भी काटी

उत्तराखंड : PCB की बड़ी कार्रवाई, सील किए मसूरी के 9 होटल, बिजली भी काटी

उत्तराखंड हलचल
मसूरी: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PCB) के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस, प्रशासन के सहयोग से शहर के नौ होटल सील कर दिए। इस दौरान कुछ होटल संचालकों ने पीसीबी पर बिना नोटिस के होटल सील करने का आरोप लगाया। लेकिन, अधिकारियों ने कहा कि नोटिस देने के बावजूद होटलों ने अनुमति नहीं ली थी।उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी के नेतृत्व में मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस, पालिका प्रशासन, उर्जा निगम, जल संस्थान के अधिकारियों की टीम ने शहर के नौ होटलों को सील कर दिया। चतुर्वेदी ने बताया कि एनजीटी कोर्ट में कार्तिक शर्मा बनाम स्टेट ऑफ उत्तराखंड राज्य केस चल रहा है। जिसमें कहा गया था कि मसूरी में बिना परमिशन के होटल संचालित हो रहे है। इसके बाद मसूरी में 282 होटलों का सर्वे किया गया जिसमें नौ होटल ऐसे पाए गए जो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से बिना अनुमति चल रहे थे। बोर...