Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
भावुक होकर क्या बोले सीएम योगी, इतंजार में बिताए 500 साल

भावुक होकर क्या बोले सीएम योगी, इतंजार में बिताए 500 साल

उत्तराखंड हलचल
अयोध्या में आसमान से शंख, घंटी और मंगल ध्वनि सुनाई दे रही है…क्योंकि प्रभु श्रीराम अयोध्या आ गए हैं. अपने मंदिर में विराजमान हो गए हैं। जिस पल का बेसब्री से पिछले 500 साल से लोग इंताजर कर रहे थे, जिस सपने को बुन रहे थे, वो सपना आज साकार हुआ तो हर किसी की आंखे नम हो गईं। मंगल ध्वनि…शंख..घंटी के साथ जैसे ही राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हुई वैसे ही पूरा देश जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 500 साल बाद मन भावुक हो गया है। लोगों के आंखो से खुशी के आंसु छलक पड़े। प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रभु राम का बाल रुप देख हर कोई उनके रुप को देखकर मोहित हो गया। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पीएम मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवन, सीएम Yogi Adityanath समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों ने विधिवत पूजा कर प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा की।इस दौरान सीएम योगी ने प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सभ...
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, 500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, 500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म

देश—विदेश
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। 500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म हो गया है। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में पीएम मोदी, संघ प्रमुख भागवत और सीएम योगी यजमान बने।पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की मूर्ति का अनावरण किया। प्रधानमंत्री मोदी और मोहन भागवत ने हाथ में कुशा धारण की। गर्भ गृह में प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठे हैं।...
राम मंदिर परिसर पहुंचे PM मोदी, प्राण प्रतिष्ठा की पूजा शुरू

राम मंदिर परिसर पहुंचे PM मोदी, प्राण प्रतिष्ठा की पूजा शुरू

उत्तराखंड हलचल
रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlala Pran Pratishtha) के साथ ही अयोध्या (Ayodhya) में इतिहास रचा जाएगा। इस पल का सभी सनातनियों के साथ-साथ पूरे देश को अरसों से इंतजार था।रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में अब कुछ ही मिनट का समय बचा है। राम मंदिर परिसर में रामभक्तों का जमावड़ा लग चुका है। पीएम मोदी राम मंदिर परिसर पहुंच चुके हैं। दोपहर 12.29 बजे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले बीजेपी नेता उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा ने एक-दूसरे को गले लगाया। इस मौके पर दोनों भावुक दिखे। रामलला की मूर्ति के मूर्तिकार, अरुण योगीराज ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले कहा, “मुझे लगता है कि मैं अब पृथ्वी पर सबसे भाग्यशाली व्यक्ति हूं। मेरे पूर्वजों, परिवार के सदस्यों और भगवान राम लला का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा है। कभी-कभी मुझे ऐसा लगता है कि मैं सपनों की दुन...
Ram Mandir Prana Pratishtha : आओ अभिराम राम!

Ram Mandir Prana Pratishtha : आओ अभिराम राम!

धर्मस्थल
श्रीराम भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर विशेषप्रो. गिरीश्वर मिश्र  भगवान के अवतारों की चर्चा की पृष्ठभूमि में अधिकांश स्थानों पर धर्म की हानि का उल्लेख मिलता है और अवतार का दायित्व विशिष्ट देश काल में धर्म की संस्थापना होती है. भारतीय काल गणना के हिसाब से श्रीराम त्रेता युग में हुए थे. अवतारों की कड़ी में मत्स्य, कूर्म और वाराह आदि से आगे चलते हुए हुए पूर्ण मनुष्य के रूप में श्रीराम पहले अवतार के रूप में प्रकट होते हैं. इसीलिए उन्हें ‘नारायण’ भी कहा जाता हैं. सौंदर्य, शक्ति और शील के विग्रह स्वरूप दशरथनंदन श्रीराम लोकाभिराम हैं जिन पर हर कोई मुग्ध होता है. उनकी कथा जीवन में धर्म की केंद्रिकता और ईर्ष्या द्वेष से परे सर्वव्यापकता को सर्वोच्च मूल्य के रूप में स्थापित करती है. पुरुषोत्तम श्रीराम पूरी तरह धर्ममय हैं. राम-कथा हम सब के बीच धर्म का मार्ग प्रशस्त करती है.   पवित्रता और धर्म-पर...
उत्तराखंड: राम भक्तों ने निकाली विशाल बाइक रैली, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा बालावाला

उत्तराखंड: राम भक्तों ने निकाली विशाल बाइक रैली, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा बालावाला

उत्तराखंड हलचल
Deharadun : अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसको लेकर पूरा देश राममय है। उत्तराखंड भी भगवान राम की भक्ति में सराबोर है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हर कोई रामभक्ति में डूबा नजर आ रहा है। राजधानी देहरादून भी भगवान राम के रंग में रंगा नजर आ रहा है। शहर के मंदिरों को भव्य ढंग से सजाया गया है। भजन-कीर्तन के कार्यक्रम लगातार जारी हैं। मंदिरों के साथ ही चाहे राजभवन हो या फिर मुख्यमंत्री सब जगह माहौल भक्तिमय बना हुआ है। भक्तों का उल्लास देखते ही बन रहा है। बालावाला में देवभूमि रामलीला समिति बालावाला की ओर से अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में यात्रा और बाइक रैली निकाली गई। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता कांग्रेस प्रदेश महासचिव कवींद्र इष्टवाल ने कहा कि भगवान राम हम सभी के आराध्य हैं। मैं समस्त देश, प्रदेश और क्षेत्रवासियों को इस पावन असर पर बधाई और शुभकामनाएं देत...
अयोध्या में भी गूंजा उत्तराखंड के सर्वेश्वर बिष्ट का राम भजन

अयोध्या में भी गूंजा उत्तराखंड के सर्वेश्वर बिष्ट का राम भजन

उत्तराखंड हलचल
इन दिनों राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की धूम पूरे देश में है। पूरा देश राममय नजर आ रहा है। हर कोई अपनी तरह से भगवान राम का मंदिर बनने को लेकर खुशी जाहिर कर रहा है। ऐसे ही उत्तराखंड निवासी गायक, संगीतकार, लेखक, कवि, सर्वेश्वर बिष्ट ने भजन के जरिए भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा जाहिर की है। सर्वेश्वर बिष्ट दिल्ली के एक विद्यालय में संगीत अध्यापक के पद पर पिछले 30 सालों से दिल्ली एक स्कूल में कार्यरत हैं। वर्षों से उत्तराखंड की संस्कृति लोकगीत रीति, रिवाज परंपराओं को संजोगे रखने में गुंजन कला केंद्र के माध्यम से अपनी संस्कृति के लिए काम करते आए हैं। अपनी भाषा एवं लोक संगीत को जन-जन तक पहुंचने में इनका विशेष योगदान रहा है। दिल्ली सरकार की हिंदी अकादमी, संस्कृत अकादमी, साहित्य कला परिषद एवं संगीत नाटक अकादमी के माध्यम से लगातार अपनी संस्कृति का प्रचार करते आ रहे हैं कुछ दिन पहले कुलदीप गौनियाल ...
मसूरी: होटल में छुपे बदमाश के साथ मुठभेड़, दरोगा को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

मसूरी: होटल में छुपे बदमाश के साथ मुठभेड़, दरोगा को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

उत्तराखंड हलचल
मसूरी: मसूरी में देर रात को बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक होटल में छुपे बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इस दौरागा के पेट में गोली लगी गई। जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश के पैर में भी गोली लगी है। दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस महिला को गोली मारने के मामले में आरोपी पति ने तलाश कर रही थी। पुलिस को शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि महिला का पति मसूरी किसी होटल में ठहरा हुआ है। पुलिस ने होटल की चेकिंग करनी शुरू की तो होटल में ठहरे बदमाश ने अचानक पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान चौकी इंचार्ज मिथुन के पेट मे गोली लग गई। जवाबी हमले में एक गोली बदमाश के पैर में लगी है। चौकी इंचार्ज को तत्काल मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर मे भी गोली लगी है, उसे भी मैक्स अस्पताल के भर्ती करवाया गया है। आरोपी पानीपत हरियाणा का रहने वाला है। परिवार में जमीनी...
राम भक्ति में डूबी देवभूमि, जयकारों से गूंजी द्रोण नगरी…युग राम राज का आया है…

राम भक्ति में डूबी देवभूमि, जयकारों से गूंजी द्रोण नगरी…युग राम राज का आया है…

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड देहरादून में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव समिति, द्वारा आयोजित “राम राज्य शोभायात्रा“ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी राम भक्तों का 500 से अधिक वर्ष का इंतजार खत्म होकर भव्य राम मंदिर बनने का सपना पूरा हो रहा है। हजारों साधु संतों राम भक्तों, सनातन प्रेमियों के बलिदान के उपरांत इस पुण्य दिन के हम सब साक्षी बनेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को आयोध्या में होने वाले भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के हम सब साक्षी बनेंगे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राम मंदिर बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। आज उनके नेतृत्व में हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखंड से भगवान श्री राम का भी विशेष नाता है। देवप्रयाग में भगव...
241 विद्यार्थियों के खाते में पहुंची छात्रवृत्ति, CM ने DBT के माध्यम से जारी किए 33 लाख 51 हजार

241 विद्यार्थियों के खाते में पहुंची छात्रवृत्ति, CM ने DBT के माध्यम से जारी किए 33 लाख 51 हजार

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास से मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के प्रथम चरण में 241 विद्यार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 33 लाख 51 हजार रूपये की धनराशि प्रदान की। राज्य के विश्वविद्यालय परिसरों एवं शासकीय महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश करने वाले छात्र-छात्राओं को यह धनराशि प्रदान की गई। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश करने वाले इन छात्र-छात्राओं को 12वीं के परीक्षाफल में न्यूनतम 80 प्रतिशत प्राप्तांक और महाविद्यालय स्तर पर तैयार संकायवार मेरिट लिस्ट अनुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को क्रमशः 03 हजार, 02 हजार एवं 1500 रूपये की मासिक छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। अन्य कक्षाओं हेतु छात्रवृत्ति वितरण संबंधित संस्थान स्तर से समर्थ पोर्टल पर वेरिफिकेशन के उपरान्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न ...
उत्तराखंड : आम आदमी के हितों के बजट के लिए CM धामी का संवाद

उत्तराखंड : आम आदमी के हितों के बजट के लिए CM धामी का संवाद

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड सरकार ने बजट की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट के लिए आज मुख्यमंत्री आवास में सीएम पुष्कर सिंह धामी संवाद करेंगे। इस दौरान वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे।मुख्यमंत्री पुष्कर धामी बजट को लेकर आज संवाद करेंगे। इस संवाद में अलग-अलग सेक्टर से जुड़े लोग मौजूद रहेंगे। कृषि, उद्योग, चिकित्सा, ऊर्जा, शिक्षा, महिला सीनियर सिटीजन से संबंधित लोग संवाद के दौरान मौजूद रहेंगे। शाम तीन बजे मुख्यमंत्री आवास में संवाद किया जाएगा। लोगों की राय को लेकर वित्त मंत्री बजट तैयार करेंगे। सरकार पिछली बार की तरह ही इस बार के बजट में भी आम लोगों के सुझावों को शामिल करना चाहती है। इसके लिए आज मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी लोगों से बातचीत करेंगे। इस दौरान लोगों के हितों का बजट बनाने पर चर्चा होगी। आपको बता दें कि साल 2022 में मुख्यमंत्री पुष...