Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
बाल कलाकार सृजन पाण्डेय बेंगलुरू में ‘नाट्य प्रज्ञा सम्मान’ से सम्मानित

बाल कलाकार सृजन पाण्डेय बेंगलुरू में ‘नाट्य प्रज्ञा सम्मान’ से सम्मानित

दिल्ली-एनसीआर
संस्कृति मंत्रालय-भारत सरकार व 'वर्ल्ड फोरम फॉर आर्ट एंड कल्चर' द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नृत्य, गीत, संगीत व नाटक, भारतीय शास्त्रीय कला रूपों की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 'झंकृति' का आयोजन इस वर्ष अगस्त-दिसम्बर 2023 तक किया गया। 'झंकृति' दुनिया भर के युवा कलाकारों, वरिष्ठ कलाकारों और सांस्कृतिक उत्साही लोगों के लिए अपनी प्रतिभा, परंपराओं और कलात्मक अभिव्यक्तियों को प्रदर्शित करने का एक अनूठा मंच है। इसका उद्देश्य नई प्रतिभाओं और उभरते कलाकारों को प्रोत्साहित करना और उनकी सराहना करना तथा पेशेवर विकास और भारतीय कला के उस्तादों के साथ बातचीत के अवसर प्रदान करना है। इस वर्ष 'झंकृति' ने कला के चार क्षेत्रों को मंच प्रदान किया है जिसमें गायन (शास्त्रीय/अर्ध-शास्त्रीय गायन), वादन (वाद्य/वाद्य), नृत्य (शास्त्रीय नृत्य रूप), और नाट्य (थिएटर) हैं।इस वर्ष झंकृति2023 प्रतियोगिता म...
उत्तराखंड से बड़ी खबर: बड़े स्तर पर IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, इस जिले का DM भी बदला

उत्तराखंड से बड़ी खबर: बड़े स्तर पर IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, इस जिले का DM भी बदला

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: शासन ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों को इधर-उधर कर दिया है। देर रात को जारी आदेशानुसार कई IAS और PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कुछ जिलों के DM भी बदले गए हैं।
उत्तराखंड : राज्यसभा की सीट के लिए 27 फरवरी को होगी वोटिंग, अनिल बलूनी कार्यकाल पूरा

उत्तराखंड : राज्यसभा की सीट के लिए 27 फरवरी को होगी वोटिंग, अनिल बलूनी कार्यकाल पूरा

उत्तराखंड हलचल
निर्वाचन आयोग ने 15 राज्‍यों की 56 राज्‍यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है। अधिसूचना 8 फरवरी को जारी होगी। नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है और मतदान 27 फरवरी को होगा और उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश से दस, महराष्‍ट्र और बिहार से छह-छह सीट, पश्चिम बंगाल और मध्‍य प्रदेश से पांच-पांच सीट, गुजरात और कर्नाटक से चार-चार सीट, आन्‍ध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्‍थान और ओडिसा से तीन-तीन सीट के लिए और उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश की एक-एक सीट के लिए वोट डाले जाएंगे। केन्‍द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव, भूपेन्‍द्र यादव, पुरुषोत्तम रूपाला, मनसुख मांडविया, धर्मेंद्र प्रधान, नारायण राणे, राजीव चन्‍द्रशेखर, एल. मुरूगन, वी. मुरलीधरन और भाजपा अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी और अन्‍य सांसदों का इस वर्ष अप्रैल में कार...
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार से अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन का किया फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार से अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन का किया फ्लैग ऑफ

उत्तराखंड हलचल
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरिद्वार से अयोध्या के मध्य आस्था स्पेशल ट्रेन के संचालन की शुभकामनाएं देते हुए ट्रेन के संचालन पर प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून सहित गढ़वाल व कुमाउं क्षेत्र के रामभक्तों को सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए हम सभी ने कितना संघर्ष किया, अब हमें उस संघर्ष का प्रतिफल प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार में मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर के लिए चलाए गए आंदोलन में अर्पण भी था, तर्पण भी था, संघर्ष भी था, संकल्प भी था। उन्होंने कहा कि जिनके त्याग, बलिदान और संघर्ष से वर्षों पुराना ये स्वप्न साकार हुआ, जिनकी तप...
यहां नाले में मिला खून से लथपथ शव

यहां नाले में मिला खून से लथपथ शव

उत्तराखंड हलचल
हरिद्वार से बड़ी खबर है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव में मोहम्मद पुर जट्ट के एक नाले में खून से लथपथ शव पड़ा मिला। शव मिलने के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पाकर एसएसपी हरिद्वार, एसपी देहात रूड़की अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस कप्तान परमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि आज सुबह पुलिस को गांव के नाले में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद तत्काल पुलिस फोर्स मोके पर पहुंची। इसके साथ ही फॉरेन्सिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है। SSP परमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि व्यक्ति की व्यक्ति की उम्र 54 वर्षीय प्रतीत हो रही है। प्रथमदृष्टया मौत का कारण धारदार हथियार से हत्या करना माना जा रहा है। जिसके बाद व्यक्ति के शव को नाले में फेंक दिया गया। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।...
उत्तराखंड: पुलिस के जवान ने बढ़ाया मान, मिला ‘राष्ट्रपति जीवन रक्षा सम्मान’

उत्तराखंड: पुलिस के जवान ने बढ़ाया मान, मिला ‘राष्ट्रपति जीवन रक्षा सम्मान’

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने बढ़ाया प्रदेश का मान। ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस दिखाने और अपनी जान पर खेलकर 25 जिंदगियां बचाने के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर में तैनात आरक्षी चालक नरेश जोशी को जीवन रक्षा पदक श्रंखला पुरस्कार-2023 के अन्तर्गत जीवन रक्षा पदक प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है। श्री अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने इस उपलब्धी के लिए नरेश जोशी को बधाई दी है। 30 अगस्त, 2022 की सुबह पांच बजे जनपद ऊधमसिंहनगर के आजाद नगर, ट्रांजिट कैम्प में कबाड़ के गोदाम में सिलेंडर से विषैली गैस अमोनिया के रिसाव होने व गैस से कई लोगों के बेहोश होने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने देखा कि कबाड़ के गोदाम में एक गैस सलेण्डर से विषैली गैस अमोनिया का रिसाव हो रहा था, जिससे आस-पास के कई लोगों की आँखों में जलन और सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी। लोगों को विषैल...
उत्तराखंड : करवट बदलेगा मौसम, पहाड़ों में हो सकती है बारिश और बर्फबारी

उत्तराखंड : करवट बदलेगा मौसम, पहाड़ों में हो सकती है बारिश और बर्फबारी

उत्तराखंड हलचल
देहरादूनः  मौसम करवट बदने वाला है। प्रदेशभर में 31 जनवरी और एक फरवरी को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि देहरादून समेत पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। 31 जनवरी को प्रदेश भर में गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश होने के आसार हैं।जबकि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। ऐसा ही हाल फरवरी के शुरुआत में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, पश्चिमी विक्षोभ के बढ़ने से बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे तापमान पर भी असर पड़ेगा। हालांकि आने वाले दिनों में सामान्य तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की जाएगी। ...
उत्तराखंड : राधा रतूड़ी होंगी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव

उत्तराखंड : राधा रतूड़ी होंगी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: आखिरकार प्रदेश को पहली महिला मुख्य सचिव मिल गई। 1988 बैच की आइएएस अधिकारी और अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी राज्य की नई मुख्य सचिव होंगी। मुख्य सचिव डा.एसएस संधु का स्थान लेंगी. मुख्य सचिव संधु का कार्यकाल बुधवार 31 जनवरी को समाप्त हो रहा है. राधा रतूड़ी राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव होंगी.उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव कौन होगा, इस पर बना सस्पेंस खत्म हो चुका है. प्रदेश की नई मुख्य सचिव राधा रतूड़ी होंगी. बता दें कि 31 जनवरी को प्रदेश के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी देख रहे सुखबीर सिंह संधू का सेवा विस्तार खत्म हो रहा है. इससे पहले प्रदेश को पहली महिला मुख्य सचिव मिली है. राधा रतूड़ी की गिनती ईमानदार अफसरों में होती है. वह 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. बता दें उत्तराखंड में नए मुख्य सचिव को लेकर स्थिति साफ नहीं थी. 31 जुलाई 2023 को रिटायर हो रहे एसएस संधू को केंद्र ने 6 महीने का सेव...
उत्तराखंड : बाघ बने जान के दुश्मन, हैरान करने वाले आंकड़े

उत्तराखंड : बाघ बने जान के दुश्मन, हैरान करने वाले आंकड़े

उत्तराखंड हलचल
प्रदेश में बाघ के हमले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते कुछ सालों में बाघ के हमले में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ रही है। मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने में वन विभाग नाकाम नजर आ रहा है। जंगलात के द्वारा इन्हें रोकने के लिए किए जाने वाले सारे दावे फेल हो रहे हैं।बाघ के हमले में मारे जाने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसी महीने बाघ के हमले में तीन लोगों ने अपनी जान गंवाई है। बता दें कि प्रदेश में बीते तीन सालों में बाघ के हमलों में 35 लोग की मौत और 27 घायल हुए हैं। प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव कार्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक साल 2021 में बाघ के हमले में दो लोगों की मौत हुई थी जबकि आठ घायल हुए थे। साल 2022 में बाघ के हमले में 16 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। जबकि दस लोग घायल हुए। साल 2023 में सबसे ज्यादा लोगों ने बा...
ब्रेकिंग : सरकार को 2 फरवरी को मिलेगा UCC ड्राफ्ट, लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा उत्तराखंड

ब्रेकिंग : सरकार को 2 फरवरी को मिलेगा UCC ड्राफ्ट, लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा उत्तराखंड

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तरारखंड से बड़ी खबर है। जिस बात का सभी को इंतजार था, वो अब खत्म होने वाला है। यूनिफॉर्म कॉमन सिविल कोड (UCC) राज्य में जल्द लागू होने वाला है। सरकार पहले इस बात के संकेत दे चुकी है। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि यूसीसी के लिए गठित समिति 2 फरवरी को अपना UCC ड्राफ्ट सरकार को सौंपेगी।इससे एक बात तो साफ हो गई है कि सरकार UCC को पांच फरवरी से होने वाले विधानसभा सत्र में ही सदन में पेश करेगी और लागू भी कर देगी। इस तरह से उत्तराखंड UCC लागू करने वाला पहला राज्य बन जाएगा। UCC भाजपा का 2024 चुनाव में राम मंदिर निर्माण के अलावा दूसरा बड़ा मुद्दा होगा। यह सरकार के दावों को पूरा करने की एक उपल्धि भी है। इससे जनता में सीधा संदेश जाएगा कि भाजपा सरकार ने जो कहा था, वह कर दिखाया है। संकल्प से सिद्धी तक भाजपा का नारा भी है। प्रधानमंत्री नर...