Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
हरिद्वार लोकसभा सीट पर बाप-बेटे की दावेदारी, ये हो सकते हैं कांग्रेस के उम्मीदवार

हरिद्वार लोकसभा सीट पर बाप-बेटे की दावेदारी, ये हो सकते हैं कांग्रेस के उम्मीदवार

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: लोकसभा चुनाव-2024 का भले ही अभी ऐलान ना हुआ हो, लेकिन राजनीतिक दलों की तैयारियां जोरों पर हैं। टिकट के दावेदार भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। कांग्रेस में टिकट की दावेदारी अब परिवार तक पहुंच गई है। कांग्रेस से पूर्व CM हरीश रावत और उनके पुत्र वीरेंद्र रावत ने हरिद्वार सीट पर अपनी दावेदारी पेश की है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से मैदान में उतरने से हाथ खड़े कर दिए हैं। पांचों लोकसभा सीटों पर 35 दावेदारों के नामों पर शनिवार को दिल्ली में हुई कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में चर्चा हुई। हरिद्वार लोकसभा सीट से हरीश रावत 2009 में सांसद रह चुके हैं। इसके बाद लगातार दो बार से भाजपा इस सीट पर अजेय रही है। हरिद्वार से टिकट को लेकर ना-ना करते हुए हरीश रावत की इस सीट पर दावेदारी चौंकाने वाली है। बेटे वीरेंद्र रावत ने भी पिता के साथ इस सीट पर दावेदारी ...
उत्तराखंड : पेपर मिल के गोदाम में लगी भीषण आग

उत्तराखंड : पेपर मिल के गोदाम में लगी भीषण आग

उत्तराखंड हलचल
 रुड़की: रुड़की के नारसन क्षेत्र स्थित एक पेपर मिल फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे करीब एक करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं करीब छह घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। नारसन से झबरेड़ा रोड पर गंगोत्री पेपर मिल है। गोदाम में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही रुड़की से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि काबू पाया नहीं जा सका। इस पर जिले से करीब नौ दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई, जिसके बाद करीब छह घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।मंगलौर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। ...
उत्तराखंड: लैपर्ड की दो खालों के साथ तस्कर गिरफ्तार, इस जंगल में मारे गए गुलदार

उत्तराखंड: लैपर्ड की दो खालों के साथ तस्कर गिरफ्तार, इस जंगल में मारे गए गुलदार

उत्तराखंड हलचल
पुरोला : उत्तरकाशी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लेपर्ड की दो खालों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले में एक टीम का गठन किया गया था, जिसने पुख्ता सूचना के बाद जुड़ा खड्ड के पास से वन्य जीव तस्कर को दो खालों के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस और वन विभाग की टीम में आरोपी से पूछताछ कर रही हैं। माना जा रहा है कि बहुत जल्द इस मामले में कुछ और बड़े खुलासे भी हो सकते हैं। SOG उत्तरकाशी ने सटीक जानकारी जुटायी गयी। जिस पर पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी/ऑपरेशन प्रशान्त कुमार द्वारा एसओजी प्रभारी प्रकाश राणा, थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत एवं वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल व्यूरो दिल्ली (WCCB) की एक संयुक्त टीम गठित की गयी। टीम द्वारा कल 16 फरवरी की देर रात्रि को जाल बुनते हुये थाना पुरोला क्षेत्र से देहरादून- नौगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर जरड़ाखड्ड के पास से वरुण उर्फ लक्की नामक...
20 लाख के लिए खाकी पर दाग, मां-बेटे को बेरहमी से मार डाला

20 लाख के लिए खाकी पर दाग, मां-बेटे को बेरहमी से मार डाला

उत्तराखंड हलचल
हरिद्वार: झबरेड़ा थानाक्षेत्र में नाले से मिले किशोर के शव के मामले का खुलासा एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के साथ किया। मुख्य हत्यारोपी हेड कांस्टेबल ने पूछताछ में स्वीकार किया कि नौ फरवरी को उसने किशोर के साथ ही उसकी दृष्टिहीन मां को भी मारकर फेंक दिया। फिलहाल, मां का शव बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर मौके पर जाएगी। SSP प्रमेेंद्र डोबाल ने बताया कि 14 फरवरी को झबरेड़ा क्षेत्र में नाले से 16 वर्षीय किशोर की लाश मिली थी। शव की शिनाख्त दृष्टिहीन महिला ममता के नरेंद्र निवासी कांठ जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई थी।पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। SSP ने बताया कि हत्या के मामले में रोशनाबाद पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल छुन्ना सिंह निवासी राठा पोस्ट मसूदपुर थाना अछला जिला औरैया उत्तर प्रदेश शामिल पाया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के ब...
अब केंद्रीय विद्यालयों की फीस Google-pay, PhonePe से भी कर सकेंगे जमा

अब केंद्रीय विद्यालयों की फीस Google-pay, PhonePe से भी कर सकेंगे जमा

देश—विदेश
नई दिल्ली : केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 14 लाख से अधिक छात्रों को केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने बड़ी राहत दी है। वे अब अपनी फीस का भुगतान भारत बिल पेमेंट सिस्टम से जुड़े फोन-पे, गूगल-पे (Google-pay, PhonePe) और Amazon Pay सहित करीब चार सौ अलग-अलग प्लेटफार्मों से भी कर सकेंगे। अभी तक वह अपनी फीस को अलग- अलग बैंकों या फिर NBFC (नान बैकिंग फाइनेंस कंपनी) के जरिये ही आनलाइन जमा कर सकते थे। ऐसे में इस फैसले को छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत देने वाला अहम कदम माना जा रहा है।केंद्रीय विद्यालय संगठन ने यह कदम अभिभावकों की दिक्कतों के साथ ही रिजर्व बैंक की सलाह को ध्यान में रखते हुए उठाया है। जिसमें रिजर्व बैंक ने संस्थानों से ईज आफ डूइंग बिजनेस और डिजिटल इंडिया की पहल के जरिये सभी तरह के पेमेंट सिस्टम को आसान बनाने का सुझाव दिया था। हालांकि, इस सिस्टम को शुरू करने के पहले KVS ने...
सरकारी नौकरी : UKSSSC ने 370 पदों पर निकाली भर्ती, इस दिन से करें आवेदन

सरकारी नौकरी : UKSSSC ने 370 पदों पर निकाली भर्ती, इस दिन से करें आवेदन

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा (UKSSSC) चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’सीधी भर्ती के माध्यम से प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अनुदेशक संवर्ग के कुल 370 रिक्त पदों पर चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर 25 फरवरी से आवेदन कर सकते हैं। 16 मार्च, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे। अभ्यर्थियों के चयन हेतु आयोग द्वारा वस्तुनिष्ठ प्रकार की Offline अथवा Online Mode में प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। प्रतियोगी परीक्षा के संबंध में उल्लिखित तिथि/माह अनुमानित है। परीक्षा की तिथि की सूचना यथासमय पृथक से आयोग की वेबसाइट, दैनिक समाचार पत्रों में प्रेस विज्ञप्ति तथा अभ्यर्थियों को उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन-पत्र में दिये गये Mobile Phone Number पर S.M.S. तथा E-Mail द्व...
समग्र शिक्षा के तहत 1200 करोड़ स्वीकृत, अनाथ बच्चों को मिलेगा सहारा

समग्र शिक्षा के तहत 1200 करोड़ स्वीकृत, अनाथ बच्चों को मिलेगा सहारा

देहरादून
सूबे में अनाथ बच्चों के लिये बनेंगे छह सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास। 141 पीएम-श्री विद्यालयों को दिया जायेगा स्कूल बैंड। कक्षा 06 से 12 तक की पौने तीन लाख छात्राओं को मिलेंगे सैनेट्री पैड।देहरादून : केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिये उत्तराखंड को समग्र शिक्षा के अंतर्गत 1200 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। बोर्ड द्वारा स्वीकृत धनराशि से राज्य में अनाथ बच्चों के लिये 06 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावासों का निर्माण किया जायेगा। इसके अलावा राज्य के 141 पीएम-श्री विद्यालयों को स्कूल बैंड तथा राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा-06 से 12 तक की पौने तीन लाख छात्राओं को प्रति माह निःशुल्क सेनेट्री पैड उपलब्ध कराये जायेंगे। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य में शैक्षणिक गतिविधियों एवं आधारभूत...
उत्तराखंड: धूम सिंह नेगी बने अभिभावक संघ के अध्यक्ष

उत्तराखंड: धूम सिंह नेगी बने अभिभावक संघ के अध्यक्ष

उत्तराखंड हलचल
टिहरी: शिक्षक अभिभावक संघ ‘की नई कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष पद पर धूम सिंह नेगी और कोषाध्यक्ष पद पर जगत सिंह को सर्व समिति से निर्वाचित घोषित किया गया। बताते चले कि धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर की वर्ष 2023 -24 के लिए आज नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर के सामुदायिक भवन में पीटीए की बैठक आहूत की गई थी, जिसमें एजेंडे के प्रथम बिंदु के अनुसार नए “शिक्षक अभिभावक संघ”का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर विक्रम सिंह तथा सचिव पद (पदेन) के लिए  सुधा रानी को सर्व समिति से चुन लिया गया। नई कार्यकारिणी ने उपस्थित सभी अभिभावक एवं शिक्षकों का आभार प्रकट करते हुए छात्रों तथा विद्यालय हित में कार्य करने का वचन दिया। नई कार्यकारिणी ने शिक्षक अभिभावक निधि को सर्व सम्मति से छात्र हित में उपयोग किए जाने का प्रस्ताव भी बैठक में पारित किया। अभिभावकों ने छात्रों के कॉलेज आवागमन म...
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस लाइन को घेरा, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस लाइन को घेरा, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: प्रदर्शनकारियों ने पुलिस लाइन रेसकोर्स को घेर लिया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें लाठी डंडों से खदेड़ा। दरअसल में परेड के दौरान बलवा माक ड्रिल की गई। इस दौरान जनपद के सभी थानों, कार्यालयों, पुलिस लाइन और ट्रेनिंग के सभी फोर्स ने लिया ड्रिल में प्रतिभाग किया।ड्रिल के दौरान फायर ब्रिगेड, घुड़सवार पुलिस, आंसू गैस टीम, लाठी पार्टी व फायरिंग पार्टी ने किया अभ्यास किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस लाइन को घेरा, जहां पुलिस ने लाठीचार्ज कर बलवाइयों को खदेड़ा। माक ड्रिल एसएससपी की देखरेख में की गई।...
Online Fraud: एक QR कोड खाली कर देगा आपका खाता… ठगी का नया तरीका

Online Fraud: एक QR कोड खाली कर देगा आपका खाता… ठगी का नया तरीका

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : ऑनलाइन ठगी के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। ऑनलाइन ठगी के लिए ठग हर दिन कोई ना कोई नया तरीका खोज निकालते हैं। जब तक आप और हम पुराने तरीके से निपटने की तरकीब खोजते हैं, तब तक ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर ठग एक ठगी का एक और नया तरीका खोज निकालते हैं। ऐसा ही एक और नया तरीका इन दिनों लोगों के खातों पर बुरी नजर लगाए हुए हैं। आप अक्सर गिफ्ट के नाम पर क्यूआर कोड को स्कैन कर देते हैं, लेकिन साइबर ठगों ने इसको भी अब ठगी का जरिया बना लिया है। अगर आपको भी किसी क्यूआर कोड को स्कैन कर गिफ्ट का ऑफर मिलता है, तो स्कैन करने से पहले यह पूरी तरह से कन्फर्म कर लें कि जिस QR कोड को आप स्कैन कर रहे हैं, वो सेफ हैं। जल्दबाजी और लालच के चक्कर में आपका खाता भी खाली हो सकता है। यदि आपके पास अनजान व्यक्ति ने कोई उपहार पार्सल के माध्यम से भेजा है और उस पर QR कोड बना है तो जरा सावधान हो जाइए। कहीं ऐसा न...