
उत्तराखंड : पुलिस जवानों को मिलेगा सस्ता सामान, बनेगा स्मार्ट कार्ड
उत्तराखंड : पुलिस जवानों को मिलेगा सस्ता सामान, बनेगा स्मार्ट कार्डदेहरादून : आर्मी कैंटीन की तर्ज पर उत्तराखंड पुलिस भी अपने जवानों के लिए स्मार्ट कार्ड बनाने की तैयारी में है। पुलिस कैंटीन में अब जवान स्मार्ट कार्ड के जरिये खरीददारी करेंगे। स्मार्ट कार्ड पर खरीदारी कार्ड होल्डर या परिवार का सदस्य ही कर पाएगा।पहले कैंटीन में जाकर कोई भी सामान की खरीदारी कर लेता था, अब पुराने नियम को बदल दिया जाएगा। प्रदेश के हर जिले में पुलिस कैंटीन है। पुलिस, पैरामिलिट्री जवान, होमगार्ड व उनके स्वजन तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी सामान खरीदते हैं। अब तक यह व्यवस्था है कि कोई भी व्यक्ति जाकर अपने परिचित का नाम रजिस्टर में दर्ज करवाता है और सामान खरीद लेते हैं। लेकिन, नए नियमों के तहत ऐसे नहीं कर पाएंगे।केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार के निर्देश पर पूरे प्रदेश में कैंटीन से सामान खरीदने वाले पुलिस, पैरामिलिट्...









