Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
नैनीताल: लड़की की खोज में जंगल छानते रहे वन विभाग, पुलिस और 200 से ज्यादा लोग, वो होटल के कमरे में मिली…

नैनीताल: लड़की की खोज में जंगल छानते रहे वन विभाग, पुलिस और 200 से ज्यादा लोग, वो होटल के कमरे में मिली…

उत्तराखंड हलचल
नैनीताल : नैनीताल में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने सामने आया है। एक लड़की घर से अचानक गायब हो गई थी। उसके कपड़े और मोबाइल का का कवर पास ही खेत में  मिला। यह आशंका का जताई गई कि लड़की को या तो गुलदार उठा ले गया या फिर कोई दूसरा जंगली जानवर। इसी चिंता में वन विभाग से लेकर पुलिस और आसपास के करीब 200 लोग लड़की को जंगल में ढूंढते रहे। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। मामले में जब पुलिस और वन विभाग को कुछ संदेह हुआ तो लड़के मोबाइल की लोकेशन निकाली गई, जो नैनीताल के एक होटल में मिली। यह जानकार सब हैरान रह गए। नैनीताल से करीब 21 किलोमीटर दूर तल्ला बगड़ में एक लड़की के संदिग्ध परिस्थिति में गायब होने के बाद क्षेत्र में घंटों तक तेंदुए की दहशत का माहौल बना रहा। लड़की को बाघ या तेंदुए के उठाकर ले जाने की सूचना के बाद नैनीताल से लेकर देहरादून तक अधिकारियों से लेकर प्रभारी मंत्री तक हरकत में आ गए। चौबीस...
लोकसभा-2024: उत्तराखंड की तीन सीटों पर नामों का ऐलान, दो पर फंसा पेंच

लोकसभा-2024: उत्तराखंड की तीन सीटों पर नामों का ऐलान, दो पर फंसा पेंच

उत्तराखंड हलचल
नई दिल्ली: BJP ने लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद कर दिया है। पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं। बाकी सीटों पर मंथन चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। अमित शाह गांधीनगर से चुनावी मैदान में होंगे। 34 केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों के नाम भी इस सूची में हैं। इसके अलावा दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी को भी लोकसभा का टिकट दिया गया है। BJP की पहली सूची में खास 195 नामों का एलान 34 केंद्रीय व राज्य मंत्रियों का नाम सूची में 28 महिलाओं को मौका 47 युवा उम्मीदवार, जिनकी उम्र 50 साल से कम है 27 नाम अनुसूचित जाति से 18 प्रत्याशी अनुसूचित वर्ग से 57 नाम अन्य पिछड़ वर्ग इन सीटों पर नामों का ऐलान उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल क...
उत्तराखंड : तीन दिवसीय वसंतोत्सव का आगाज, फूलों से सजा राजभवन

उत्तराखंड : तीन दिवसीय वसंतोत्सव का आगाज, फूलों से सजा राजभवन

उत्तराखंड हलचल
राजभवन में शुक्रवार से तीन दिवसीय वसंतोत्सव का आगाज हो गया है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने वसंतोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि मैं लोगों का प्रकृति के प्रति प्रेम देखकर उत्साहित हूं।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि मैं सभी लोगों से वसंतोत्सव में आने और राज्य भर के उत्पादों को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न प्रकार के स्टालों का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करता हूं। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड का सबसे बड़ा त्योहार है। मैं लोगों का प्रकृति के प्रति प्रेम देखकर उत्साहित हूं। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि यहां के फूल पूरी दुनिया से अलग हैं। मैं सभी को यहां आने के लिए आमंत्रित करता हूं। आप सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में यहां आकर पुष्प-प्रदर्शनी, प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लें।#WATCH | Dehradun: A...
उत्तराखंड : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को सेवा विस्तार, आदेश जारी

उत्तराखंड : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को सेवा विस्तार, आदेश जारी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को सेवा विस्तार मिल गया  है। यह पहले तय मन जा रहा था। उनका कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। उनका कार्यकाल 31 मार्च को खत्म हो रहा था।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। उनके कार्यकाल को एक अप्रैल से 30 सितंबर 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। बता दें कि वरिष्ठ IAS राधा रतूड़ी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव हैं।राधा रतूड़ी के पति अनिल कुमार रतूड़ी पुलिस महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ये दंपत्ति उत्तराखंड के पहले ऐसे नौकरशाह दंपत्ति हैं जिन्हें पुलिस और प्रशासन के सबसे बड़े ओहदे की कमान संभालने का मौका मिला है।...
उत्तराखंड : 5 घंटे में तय की आठ किलोमीटर पैदल दूरी, फिर भी नहीं बच पाई महिला की जान

उत्तराखंड : 5 घंटे में तय की आठ किलोमीटर पैदल दूरी, फिर भी नहीं बच पाई महिला की जान

उत्तराखंड हलचल
अल्मोड़ा :  मौलेखाल गांव तक सड़क न होने के कारण और स्वास्थ्य सुविधाओं के ना होने के कारण एक महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक घर पर गिर जाने के कारण बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। गांव तक सड़क ना होने के कारण महिला को चारपाई के सहारे रोड तक ले जाया गया। लेकिन समय पर इलाज ना मिलने के कारण महिला की मौत हो गई। बता दें कि बीते दिनों पिथौरागढ़ से भी ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई थी जहां इलाज ना मिलने के कारण लक्षिमा देवी की मौत हो गई थी।गांव से सड़क की दूरी आठ किलो मीटर है। आठ किमी महिला को चारपाई की सहायता से लाने में लोगों को पांच घंटे लग गए। सड़क तक लाने में ही देरी हो गई। इसके बाद जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा न मिलने से हायर सेंटर दिल्ली के लिए कर दिया गया। हायर सेंटर ले जाते वक्त महिला की मौत हो गई। प्रदेश में कई बार ऐसी खबरे सामने आती ...
उत्तराखंड : बेरोजगार संघ का CM आवास कूच, सरकार पर बरसे युवा

उत्तराखंड : बेरोजगार संघ का CM आवास कूच, सरकार पर बरसे युवा

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : बेरोजगार संघ अपनी मांगो को लेकर पिछले लम्बे समय से धरने पर है। आज बेरोजगार संघ के साथ उत्तराखंड छात्र संघ और कोविड कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर CM आवास कूच किया। CM आवास पहुंचने से पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया।बेरोजगार संघ के साथ ही उत्तराखंड छात्र संघ और कोविड कर्मचारियों ने भी प्रदर्शन किया। इस दौरान इन लोगों ने सरकार पर युवाओं की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में हजारों पद कहली हैं, लेकिन सरकार भर्ती करने को तैयार नहीं है। बेरोजगार युवाओं ने कहा कि प्रदेश में भर्ती सिर्फ विज्ञापन तक ही सीमित है। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार  के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया लेकिन प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। पुलिस ने युवाओं को सुभाष रोड तिराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। बॉबी पवार का कहना ह...
जिला कार्यकारिणी बैठक में पहुंचे गोदियाल और इष्टवाल, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

जिला कार्यकारिणी बैठक में पहुंचे गोदियाल और इष्टवाल, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

उत्तराखंड हलचल
पौड़ी: पौड़ी जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक खिर्सू में संपन्न हुई। बैठक में कांग्रेस के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस वर्किंग कमीटी के सदस्य गणेश गोदियाल कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए तैयार रहने के गुर सिखाए। गोदियाल ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की किसी भी राजनीतिक दल की रीढ़ होते हैं। कहा कि हमें भाजपा की गलत नीतियों के बारे में जनता को बताना है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव कवींद्र इष्टवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता पर जनविरोधी नीतियां थोपी जाती हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश में लोग जंगली जानवरों का शिकार हो रहे हैं। लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। अंजली हत्याकांड में आज तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल...
लोकसभा चुनाव के बीच होंगे नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के चुनाव!

लोकसभा चुनाव के बीच होंगे नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के चुनाव!

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड में नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। चुनाव 2023 के दिसंबर या फिर 2024 के जनवरी-फरवरी के बीच कराए जाने की अटकलें लगाई जा रही थी। लेकिन, सरकार ने चुनावी तैयारियां पूरी नहीं होने का हवाला दिया और चुनाव टाल दिए। फिलहाल निकायों में प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। इन दिनों लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। उत्तराखंड में लोकसभा का चुनाव पहले चरण में होना तय माना जा रहा है। ऐसे में सरकार के सामने अब निकाय चुनाव कराने की भी चुनौती खड़ी हो गई है। निकाय चुनाव नहीं कराने के मामला हाईकोर्ट में पहुचा था। हाईकोर्ट के सरकार को नगर निकाय चुनाव दो कराने का आदेश दिया है। अब यह साफ है कि सरकार को लोकसभा चुनाव के बीच ही नगर निकायों के भी चुनाव कराने होंगे।  सरकार ने नगर निकायों में ओबीसी आरक्षण की व्यवस्था को तय नहीं होने के कारण ही चुनाव नहीं करा...
उत्तराखंड : केंद्र की सौगात, टनकपुर-देहरादून के बीच नई ट्रेन को मंजूरी

उत्तराखंड : केंद्र की सौगात, टनकपुर-देहरादून के बीच नई ट्रेन को मंजूरी

उत्तराखंड हलचल
चंपावत : केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। टनकपुर-देहरादून के बीच नई ट्रेन के संचालन को रेल मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने नई ट्रेन के संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पीएम मोदी और रेल मंत्री का आभार जताया है।CM धामी ने कहा कि पूर्व में उनके द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से टनकपुर-देहरादून के बीच रेल सेवा के संचालन का अनुरोध किया गया था। जिसके बाद रेल मंत्रालय ने पूर्व में किए अनुरोध को स्वीकार करते हुए टनकपुर-देहरादून के बीच साप्ताहिक रुप से नई रेल सेवा को मंजूरी दे दी है। सीएम धामी ने कहा कि इस नई ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी।“विकास की तेज रफ्तार, डबल इंजन सरकार” पूर्व में किए अनुरोध को स्वीकार करते हुए केन्द्र सरकार द्वारा टनकपुर-देहरादून के मध्य साप्ताहिक रुप से नई रेल सेवा को मंजूरी देने पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्...
घर से गायब हुई लड़की, जंगल में मिले कपड़े…?

घर से गायब हुई लड़की, जंगल में मिले कपड़े…?

उत्तराखंड हलचल
नैनीताल के तल्ला बगड़ के तोला गांव में एक लड़की अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। जब युवती को ढूंढने के लिए ग्रामीण गए तो उसके कपड़े जंगल में मिले। इसके साथ ही उसका फोन कवर खेत के पास पड़ा हुआ मिला। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।नैनीताल जिले के तल्ला बगड़ के तोला गांव में शुक्रवार की एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। गांव वालों का कहना है कि युवती को तेंदुआ उठा ले गया। लेकिन रातभर ढूंढने के बाद भी युवती का पता नहीं चल पाया है। जबकि युवती के कपड़े और मोबाइल कबर मिलने का दावा किया गया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सुमन मेहरा (22) पुत्री गोधन सिंह मेहरा अपने घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता किसी काम से गांव से बाहर सौड़ गए हुए थे। शाम को जब वो साढ़े पांच बजे घर वापस लौटे तो उन्हें सुमन घर में नहीं दिखाई दी। आवाज लगाने पर भी वो नहीं आई। खेत में बंधा...