Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
CM धामी से मिले मैठाणी, 8वीं तक अवकाश घोषित करने की मांग, भेंट की फूलों की टोकरी

CM धामी से मिले मैठाणी, 8वीं तक अवकाश घोषित करने की मांग, भेंट की फूलों की टोकरी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: समाज सेवी एवं फूलदेई संरक्षण अभियान के संस्थापक शशि भूषण मैठाणी की लगातार 21 वर्षो की लम्बी मुहीम के बाद उत्तराखंड का खूबसूरत बालपर्व फूलदेई अब प्रदेश के अलावा देश विदेश तक प्रवासियों के बीच चर्चित व लोकप्रिय हो गया है। सीमांत जनपद चमोली के जिलामुख्यालय गोपेश्वर सहित वहां आसपास के दर्जनभर गांवों से फूलदेई त्यौहार को पुर्नजीवित करने का जो अभियान उन्होंने वर्ष 2004 से शुरू किया उसका असर यह हुआ, कि विगत वर्ष मुख्यमंत्री पुष्कर धामी नें इस पर्व को हर वर्ष बाल पर्व के रूप में मनाने का एलान कर दिया था।  आज उसी क्रम में फूलदेई संरक्षण मुहीम के संस्थापक शशि भूषण मैठाणी नें आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात कर उनका विशेष आभार भी व्यक्त किया। मैठाणी नें कहा कि वर्ष 2004 में उन्होने गोपेश्वर से खूबसूरत पर्व फूलदेई फूल फूल माई को पुर्नजीवित करने का जो अभियान आर...
जागेश्वर धाम में पेड़ काटे जाने का CM धामी ने लिया संज्ञान

जागेश्वर धाम में पेड़ काटे जाने का CM धामी ने लिया संज्ञान

उत्तराखंड हलचल
जागेश्वर में एक हजार पेड़ों को काटने की तैयारी की जा रही थी। जिसका स्थानीय लोग और पर्यावरण प्रेमी लगातार विरोध कर रहे थे। यहां तक की इन पेड़ों को बचाने के लिए सोशल मीडिया पर #savejageshwar की मुहिम भी चल रही है। जिसके बाद सीएम धामी ने इसका संज्ञान ले लिया।पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट जागेश्वर धाम के सौंदर्यीकरण को लेकर आरतोला से जागेश्वर धाम तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। जिसके लिए एक हजार देवदार के पेड़ों का काटा जा रहा है। जिसका ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे थे। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि इस मामले का सीएम धामी ने खुद संज्ञान लिया है और अधिकारियों को दोबारा सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।   सीएम धामी ने जागेश्वर में मास्टर प्लान के तहत सड़क चौड़ीकरण कार्य में पेड़ों के संभावित कटान के मामले में दोबारा सर्वे कराए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। बता दें कि जागेश्वर धाम में ...
BJP विधायक मार रहा श्रमिकों का हक, लगे ये गंभीर आरोप

BJP विधायक मार रहा श्रमिकों का हक, लगे ये गंभीर आरोप

उत्तराखंड हलचल
कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के राजपुर क्षेत्र विधायक खजान दास पर श्रमिकों का हक मारने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार हर कार्यक्रम को इवेंट बनाना चाहती है।महानगर कांग्रेस देहरादून के अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रविवार को एसलेहॉल चौक पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि दो वर्ष पहले राजपुर क्षेत्र के विधायक खजान दास को श्रमिकों के लिए साइकिल, सिलाई मशीन व कंबल प्राप्त हुए थे। कांग्रेस नेता जसविंदर सिंह गोगी ने आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक विधायक ने सरकार की ओर से श्रमिकों को वितरित किया गया सामान उन्हें नहीं दिया है। जिससे स्पष्ट होता है कि श्रमिकों का हक मारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार हर कार्यक्रम को इव...

योजनाओं के लाभार्थियों से सीएम ने की मुलाकात

उत्तराखंड हलचल
सीएम धामी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि हमारे लिए चार जातियां गरीब, युवा, किसान व महिला सर्वोपरि हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को डाकरा बाजार गढ़ी कैट क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से मुलाक़ात की तथा जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री आवास परिसर से होते हुए डाकरा बाजार गढ़ी कैट क्षेत्र पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन निःशुल्क खाद्यान, आयुष्मान योजना आदि विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से बातचीत की तथा उनकी कुशलक्षेम भी जानी। लोगों को किस योजना के तहत क्या-क्या लाभ मिला है, लाभार्थियों से मुख्यमंत्री ने इसकी भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री न...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन मुलाकात

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन, आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन तथा उत्तराखण्ड भोजन माता कामगार यूनियन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन के प्रान्तीय अध्यक्ष शिव दुबे, महामंत्री लोकेश देवी, कोषाध्यक्ष कलावती चन्दोला, जिलाध्यक्ष सुनीता चौहान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन से चित्रकला, लक्ष्मी पन्त, रंजना गुलेरिया, मनीषा राणा तथा सुनीता रावत, उत्तराखण्ड भोजन माता कामगार यूनियन से मोनिका उपस्थित रहे।...
मुख्यमंत्री ने पंचायती राज विभाग के 350 कार्मिकों को प्रदान किये नियुक्ति-पत्र

मुख्यमंत्री ने पंचायती राज विभाग के 350 कार्मिकों को प्रदान किये नियुक्ति-पत्र

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में पंचायती राज विभाग के 08 सहायक लेखाकारों तथा 342 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। सहायक लेखाकारों का चयन लोक सेवा आयोग तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का चयन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से किया गया है। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित कार्मिकों को शुभकामना देते हुए कहा कि नियुक्ति पाने वाले लेखाकार एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्राथमिक इकाई ही नहीं इसकी नींव के समान है। पंचायती राज व्यवस्था जितनी सशक्त होगी हमारा लोकतंत्र भी उतना ही मजबूत होगा, तभी सुराज की परिकल्पना भी साकार हो सकेगी। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की परेशानी, उसकी शिकायत को सरकार तक पहुंचाने और सरकार द्...
उत्तराखंड: 312 अभ्यर्थियों को CM धामी ने बांटे नियुक्ति-पत्र

उत्तराखंड: 312 अभ्यर्थियों को CM धामी ने बांटे नियुक्ति-पत्र

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : CM  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग के अंतर्गत लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 27 डिप्टी जेलरों तथा 285 बंदी रक्षकों को नियुक्ति -पत्र वितरित किये। इस प्रकार आज कुल 312 अभ्यर्थियों को नियुक्ति -पत्र प्रदान किए।CM धामी ने 27 डिप्टी जेलरों व 285 बंदी रक्षकों को नियुक्ति-पत्र बांटे। सीएम धामी ने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं तथा बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन आप सभी के लिए काफी ख़ुशी का दिन है, क्योंकि कड़ी मेहनत व परिश्रम के बाद आप इस मुकाम पर पहुंचे हैं। सीएम धामी ने चयनित अभ्यर्थियों से कहा कि आप पहले दिन से ही अपने लिए नियम निर्धारित कर लें कि आपको पद के अनुरूप जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन आप पूर्ण जिम्मेदारी से करेंगे। उन्होंने कहा कि नवाचार को धरातल पर उतारने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्...
हरिद्वार-लक्सर रोड पर आ धमका हाथियों का झुंड

हरिद्वार-लक्सर रोड पर आ धमका हाथियों का झुंड

उत्तराखंड हलचल
हरिद्वार-लक्सर रोड पर हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर मिस्सरपुर की शिव विहार कॉलोनी में पहुंच गया। हाथियों के झुंड को देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके चलते लोग अपने घरों में कैद हो गए।मामला रविवार सुबह करीब सात बजे का है। हाथियों के झुंड में दो मादा, एक नर हाथी और एक बच्चा हाथी कॉलोनी में पहुंचा। जिसे देख लोगों में दहशत मच गई और सभी लोग अपने घरों में दुबक गए। हाथी निर्माणाधीन भवन के किनारे से होकर गुजर गए। हाथियों का समूह बगैर किसी संपत्ति या व्यक्ति को नुकसान पहुंचाए बिना ही कॉलोनी का पूरा भ्रमण कर फिर जंगल की ओर लौट गया।...
उत्तराखंड : 2 इंस्पेक्टर, 6 दरोगा और  64 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट

उत्तराखंड : 2 इंस्पेक्टर, 6 दरोगा और 64 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट

उत्तराखंड हलचल
ऊधमसिंहनगर : लोकसभा चुनाव का  ऐलान होने से ठीक पहले पुलिसकर्मियों के ताबदलों का दौर जारी है। ऊधमसिंहनगर में जिले में 2 इंस्पेक्टर, 6 दरोगा की तबादले किए गए हैं। 21 ASI और 37 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के तबादले भी किए गए हैं। ये रही लिस्टउत्तराखंड : 2 इंस्पेक्टर, 6 दरोगा और 64 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट...
WhatsApp में चार शानदार नए अपडेट, आपका हर मैसेज होगा खास

WhatsApp में चार शानदार नए अपडेट, आपका हर मैसेज होगा खास

उत्तराखंड हलचल
व्हाट्सएप (WhatsApp) ने मैसेजिंग ऐप में चार नए टेक्स्ट फॉर्मेटिंग ऑप्शन्स को जोड़ा है। WhatsApp यूजर्स के लिए मैसेंजर ऐप ने बुलेट लिस्ट (Bulleted Lists), नंबर्ड लिस्ट (Numbered Lists), ब्लॉक कोट्स (Block Quote) और इनलाइन कोड (Inline Code) नाम के फॉर्मेटिंग ऑप्शन को जोड़ा है। आपको बता दें कि इन नई सुविधाओं से पहले व्हाट्सएप ऐप पर बोल्ड, इटैलिक, स्ट्राइकथ्रू और मोनोस्पेस फॉर्मेटिंग का ऑप्शन मौजूद है। इन नए टेक्सट फॉर्मेटिंग ऑप्शन्स को पेश करने के पीछे कंपनी का कहना है कि इससे अब कम्युनिकेशन और बेहतर ढंग से हो सकेगा। आइए आगे आपको बताते हैं कि बुलेट लिस्ट, नंबर्ड लिस्ट, ब्लॉक कोट्स और इनलाइन कोड आपके टेक्स्ट मैसेजिंग एक्सपीरियंस कैसे इम्प्रूव करेंगे। iOS, एंड्रॉइड, वेब और मैक डेस्कटॉप ऐप पर सभी WhatsApp उपयोगकर्ता इस सुविधा का उपयोग कर पाएंगे, जो उपयोगकर्ताओं को बुलेटेड सूचियों, क्रमांकित सूच...