
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : पहाड़ से लेकर मैदान तक सभी ने किया योग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री आदि कैलाश में पार्वती सरोवर के किनारे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री धामी के अलावा उनके मत्रीमंडल के सहयोगियों ने भी अनेक स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया. इसके साथ ही राज्य के समस्त जनपद मुख्यालयों के अलावा 300 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया कि ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री आदि कैलाश में योग कार्यक्रम के पश्चात पार्वती कुंड में देवाधिदेव महादेव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि पार्वती कुंड से आदि कैलाश के दर्शन मन-मस्तिष्क को शांति एवं असीम आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने वाले हैं. देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती का आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे, मेरी यही प्रार्थन...









