Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
उत्तरकाशी: मोरी की बेटी महक ने बिखेरी प्रतिभा की ‘महक’

उत्तरकाशी: मोरी की बेटी महक ने बिखेरी प्रतिभा की ‘महक’

उत्तरकाशी
नीरत उत्तराखंडी, पुरोलासीमांत जनपद उत्तरकाशी के विकासखंड मोरी के भद्रासू गांव की रहने वाली महक चौहान ने अपनी खेल प्रतिभा की महक से घर गांव क्षेत्र ही नहीं, पूरा देश को महका दिया है। महक चौहान का चयन महिला रग्बी टीम में होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है. एशिया रग्बी अंडर-18 चैंपियनशिप में भद्रासू गडूगाड़ मोरी की रहने वाली महक चौहान का भारतीय रग्बी टीम में चयन हुआ है, यह चैंपियनशिप मलेशिया के जोहल में 28 और 29 सितंबर 2024 को होने जा रही है. इस खेल में देश के 12 बालिकाओं का चयन हुआ है जिसमें से एक उत्तराखंड की महक चौहान भी शामिल है. उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं कोच आयुष सैनी ने बताया की महक चौहान पहले भी इंडिया कैंप कर आ चुकी है, उस समय महक को सफलता नहीं मिली थी. दूसरी बार इंडिया कैंप में महक चौहान को सफलता हासिल हुई महक ने रो—रो कर रुड़की में रग्बी खेल शुरू किया था. मह...
उत्तरकाशी : वाईब्रेंट विलेज के गांवों के दो दिनों के भ्रमण पर हर्षिल पहुंचे राज्यपाल  

उत्तरकाशी : वाईब्रेंट विलेज के गांवों के दो दिनों के भ्रमण पर हर्षिल पहुंचे राज्यपाल  

उत्तरकाशी
नीरज उत्तराखंडी, हर्षिल (उत्तरकाशी) जिले के सीमांत क्षेत्र के वाईब्रेंट गांवों की जीवंतता को कायम रखने के लिए इन गांवों में पर्यटन विकास, बागवानी के विस्तार तथा आजीविका संवर्द्धन ने नए और बेहतर अवसर सृजित करने पर जोर देते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने कहा है कि इन गांवों की तकदीर और तस्वीर बदलने की सरकार की कोशिशों में सभी विभागों और संगठनों का प्रतिबद्धता से एकजुट प्रयास करने होंगे। राज्यपाल ने कहा कि सीमांत गांव जादुंग को देश के पहले गांव के रूप में प्रतिष्ठित करने के लिए सरकार के प्रयास फलीभूत होने जा रहे हैं और यह पहल इस सीमावर्ती क्षेत्र में बदलाव की नई बयार लाएगी।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) जिले के सीमांत क्षेत्र के वाईब्रेंट विलेज के गांवों के दो दिनों के भ्रमण पर हैं। हर्षिल हैलीपैड पर पहुंचने के बाद राज्यपाल बगोरी होते हुए धराली गां...
चारधाम यात्रा : श्री केदारनाथ धाम यात्रा ने फिर पकड़ी रफ्तार

चारधाम यात्रा : श्री केदारनाथ धाम यात्रा ने फिर पकड़ी रफ्तार

रुद्रप्रयाग
केदार घाटी में मौसम साफ होने के बाद श्री केदारनाथ धाम यात्रा ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है. जहां पिछले दिनों बरसात कम होने के बाद चार से पांच हजार यात्री ही बाबा केदार के दर्शनों को पहुंच रहे थे अब पिछले दो दिनों से लगातार 11 हजार से अधिक यात्री प्रतिदिन दर्शनों को पहुंच रहे हैं. मंगलवार शाम को दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 11 लाख 83 हजार 370 पहुंच गई है. मानसून सीजन समाप्ति की ओर है, पिछले एक सप्ताह से मौसम साफ होने के साथ ही श्री केदारनाथ धाम यात्रा ने भी तेज गति पकड़ ली है. बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में बाबा केदारनाथ के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है. पिछले वर्ष करीब 19 लाख लोगों अकेले बाबा केदार के दर्शन किए थे जबकि चारधाम यात्रा करने वालों की कुल संख्या 56 लाख के करीब थी. इस वर्ष 31 जुलाई को केदार घाटी में हुई अतिवृष्टि के कारण कई स्थानों प...
सीएम धामी की अधिकारियों को हिदायत सभी सड़कें 15 अक्टूबर तक हों गड्ढ़ा मुक्त

सीएम धामी की अधिकारियों को हिदायत सभी सड़कें 15 अक्टूबर तक हों गड्ढ़ा मुक्त

देहरादून
सचिव, विभागाध्यक्ष एवं सभी जिलाधिकारी पुनर्निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करें सभी सड़कें 15 अक्टूबर तक गड्ढ़ा मुक्त की जाएं. राज्य में अतिवृष्टि से प्रभावित सभी क्षेत्रों में स्थिति सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किये जाएं. सचिव, विभागाध्यक्ष एवं सभी जिलाधिकारी पुनर्निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करें. जो कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं, उनका भौतिक सत्यापन किया जाए. जो सड़कें अभी बंद हैं, उन्हें यथाशीघ्र सुचारू किया जाए. आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर सड़कों के स्थाई ट्रीटमेंट की व्यवस्था की जाए. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ये निर्देश मंगलवार को आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में सभी स्थितियां सामान्य बनाई जाएं. यह सुनिश्चित किया जाए कि जन स...
उत्तराखंड लोक मंच ने जसपाल राणा और ललित मोहन नेगी को सम्मानित किया

उत्तराखंड लोक मंच ने जसपाल राणा और ललित मोहन नेगी को सम्मानित किया

दिल्ली-एनसीआर
अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज और कोच जसपाल राणा और बहादुरी के लिए 5 राष्ट्रपति स्वर्ण पदक विजेता ललित मोहन नेगी हुए सम्मानितसुनील नेगी, वरिष्ठ पत्रकारनई दिल्ली. उत्तराखंड लोक मंच ने कल शाम अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एथलीट जसपाल राणा और दिल्ली पुलिस विशेष सेल के बहादुर पुलिस अधिकारी ललित मोहन नेगी को निशानेबाजी खेल में अपने करियर के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान और दुर्दांत अपराधियों और आतंकवादियों से हमारे कमजोर समाज की रक्षा करने के लिए आंध्र भवन लोधी कॉलोनी में एक शानदार समारोह में सम्मानित किया. ऐसे भव्य कार्यक्रम के आयोजन का पूरा श्रेय सामाजिक कार्यकर्ता और नेता बृजमोहन उप्रेती को जाता है.जसपाल राणा वैश्विक स्तर के एक उत्कृष्ट निशानेबाज हैं, जिन्होंने एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में 6 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक, विश्व कप में 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक और विश्व प...
तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट ने करोड़ों श्रृद्धालुओं की आस्था को पहुंचाई ठेस

तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट ने करोड़ों श्रृद्धालुओं की आस्था को पहुंचाई ठेस

अध्यात्म, धर्मस्थल
 डॉ. हरीश चन्द्र अन्डोलाभारत में चमत्करिक और रहस्यमयी मंदिर हैं। मंदिर के रहस्यों का अभी तक वैज्ञानिक भी नहीं पता लगा पाए हैं। इन रहस्यमयी मंदिरों में से एक दक्षिण भारत में स्थित भगवान तिरुपति बालाजी का मंदिर भी है। भगवान तिरुपति बालाजी का चमत्कारिक और रहस्यमयी मंदिर भारत समेत पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। भगवान विष्णु को समर्पित यह मंदिर भारतीय वास्तु कला और शिल्प कला का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह खूबसूरत मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमला पर्वत पर स्थित है और यह भारत के मुख्य तीर्थ स्थलों में से एक है। भगवान तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलने वाला लड्डू इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी की जांच रिपोर्ट सामने आई है। इसमें मछली के तेल और जानवरों की चर्बी मिलाने के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब विवाद खड़ा हो गया है। ...
उत्तराखंड रंगमंच: लोग भाषण सुनने नहीं, कुछ नया देखने आते हैं!

उत्तराखंड रंगमंच: लोग भाषण सुनने नहीं, कुछ नया देखने आते हैं!

उत्तराखंड हलचल
'उत्तराखंड रंगमंच एवं फिल्म दिशा और दशा' विषय पर प्रभावशाली परिचर्चा संपन्नसी एम पपनैं, वरिष्ठ पत्रकार नई दिल्ली. पर्वतीय लोक कला मंच तथा जोधा फिल्मस द्वारा 21 सितंबर को 'उत्तराखंड रंगमंच एवं फिल्म दिशा और दशा' विषय पर एक खुली परिचर्चा चाणक्यपुरी स्थित इंटरनेशनल यूथ हास्टल कांफ्रेंस हाल में आयोजित की गई. आयोजित प्रभावशाली परिचर्चा की अध्यक्षता संगीत नाटक अकादमी सम्मान प्राप्त दीवान सिंह बजेली द्वारा मुख्य अतिथि भारतीय उद्योग जगत से जुड़े नरेंद्र सिंह लडवाल की प्रभावी उपस्थिति तथा रेलवे मंत्रालय के उपक्रम डेडीकेटेड बीवी फ्रेट कारीडोर कारपोरेशन आफ इंडिया प्रबंध निदेशक आईआरएएस हीरा बल्लभ जोशी, साहित्यकार डॉ.हरि सुमन बिष्ट, पूर्व राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पी सी नैलवाल, समाजसेवी रमेश कांडपाल तथा आंचलिक फिल्म निर्माता व उद्योग जगत से जुड़े संजय जोशी मंचासीनों के सानिध्य में की गई. प...
सीएम धामी ने किया पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी की पुस्तक ‘खाकी में स्थितप्रज्ञ’ का विमोचन

सीएम धामी ने किया पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी की पुस्तक ‘खाकी में स्थितप्रज्ञ’ का विमोचन

देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे चौक, देहरादून स्थित आई.आर.डी.टी सभागार में उत्तराखण्ड के पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री अनिल रतूड़ी द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘खाकी में स्थितप्रज्ञ’’ का विमोचन किया. अनिल रतूड़ी ने यह पुस्तक एक आईपीएस अधिकारी के रूप में अपने संस्मरण एवं अनुभव के आधार पर लिखी है. सीएम धामी ने कहा कि अनिल रतूड़ी द्वारा इस पुस्तक के माध्यम से एक पुलिस अधिकारी के रूप में अपने सेवाकाल के संस्मरणो, अनुभवों और चुनौतियों को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया है. उन्होंने कहा कि सफलता और असफलता दोनों में एक समान रहना स्थितप्रज्ञ है. यह पुस्तक सेवा में आ रहे लोगों को निर्णय लेने में मदद करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हमें एहसास होता है कि धरा पर कोई हमारा साथ देने वाला नहीं, तब हम धरातल से ऊपर उठकर सीधे प्रभु से संबंध वाली स्थिति में आते हैं, यह भी स्थितप्रज्ञ है. ऐसा प्रभु की कृपा से ...
भव्य रूप से संपन्न हुआ 40 वाँ ऐतिहासिक खतलिंग हिमालय जागरण महोत्सव

भव्य रूप से संपन्न हुआ 40 वाँ ऐतिहासिक खतलिंग हिमालय जागरण महोत्सव

टिहरी गढ़वाल
हिमांतर ब्यूरो, टिहरी गढ़वालउत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले की भिलंगना घाटी में पहाड़ के गांधी हिमालय गौरव इंद्रमणि बडोनी जी द्वारा प्रवर्तित ऐतिहासिक खतलिंग महायात्रा की समाप्ति पर  आयोजित किया गया. 14 सितम्बर से 18 सितम्बर 2024 को भगवती जगदंबा और सोमेश्वर देवता की डोलियों के साथ खतलिंग महादेव दर्शन यात्रा समिति के नेतृत्व में भिलंग के गांवों और गंगी गांव के श्रद्धालुओं सहित देशभर से पहुंचे डेढ़ सौ से अधिक श्रद्धालु खतलिंग महायात्रा में सम्मिलित हुए. यात्रा की पूर्णता के उपरांत 19 सितम्बर 2024को श्री नवजीवन आश्रम इंटर कॉलेज घुत्तू में पर्वतीय लोकविकास समिति और भिलंगना क्षेत्र विकास समिति द्वारा स्थानीय समितियों के सहयोग से 40 वां खतलिंग हिमालय जागरण महोत्सव आयोजित किया गया. समारोह का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार और इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई. श्री नवजीवन आश्र...
प्रो. हरेन्द्र असवाल की दो पुस्तकें ‘खेड़ाखाल’ और ‘हाशिए के लोग’ का लोकापर्ण

प्रो. हरेन्द्र असवाल की दो पुस्तकें ‘खेड़ाखाल’ और ‘हाशिए के लोग’ का लोकापर्ण

दिल्ली-एनसीआर
हिमांतर ब्यूरो,  नई दिल्लीप्रोफ़ेसर हरेन्द्र सिंह असवाल की दो पुस्तकों का आज दिल्ली में लोकार्पण किया गया. एक पुस्तक ”खेड़ाखाल” कविता संग्रह हैं और दूसरी “हाशिए के लोग" में, हिन्दू समाज के उन कलाकारों का स्मरण किया गया जिन्होंने हिन्दू संस्कृति को हज़ारों वर्षों तक अनपढ़ होते हुए भी निरन्तर ज़िन्दा रखा. लेकिन बदले में वर्ण व्यवस्था ने उन्हें हमेशा हाशिए पर रखा. आज प्रोफ़ेसर हरेन्द्र सिंह असवाल की दो पुस्तकों, “खेडा़खाल“ और “हाशिए के लोग“ का लोकार्पण ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज के सभागार में किया गया. पुस्तक लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफ़ेसर बलराम पाणी अधिष्ठाता महाविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय और प्रोफ़ेसर अनिल राय अधिष्ठाता अन्तर्राष्ट्रीय संबंध, समाज विज्ञान एवं मानविकी, हिन्दी विभाग दिल्ली विश्वविद्यालय एवं कॉलेज के प्राचार्य प्रोफ़ेसर नरेन्द्र सिंह के द्वारा किया गया. ”खेड़ाखाल” हरेन्द्...