Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
जन समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान : मुख्यमंत्री

जन समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान : मुख्यमंत्री

देहरादून
योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर दिया जाए ध्यान- मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की होगी तीन माह में समीक्षा. विधायकगणों द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र की जो समस्याएं रखी जा रही हैं, उनका अधिकारी शीघ्रता से समाधान करें. अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि सामान्य प्रक्रिया के तहत चलने वाले कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो, उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में क्षेत्रों की छोटी समस्याएं न आयें, इनका निदान जिलाधिकारी जनपद स्तर पर यथाशीघ्र करें. विधायकगणों द्वारा अपनी विधानसभा क्षेत्रों के जो कार्य प्राथमिकता पर रखे गये हैं, उनमें अनावश्यक विलंब न हो. यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में टिहरी लोकसभा क्षेत्र की विधानसभाओं के गतिमान कार्यों एवं विकासपरक योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने क...
पूरे प्रदेश में नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाए जाएंगे चैत्र नवरात्र

पूरे प्रदेश में नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाए जाएंगे चैत्र नवरात्र

देहरादून
नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र के दौरान प्रत्येक जिले में देवी उपासना के कार्यक्रम आयोजित होंगे. संस्कृति विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को एक-एक लाख रुपये अवमुक्त किए.Himantar Webdesk, Dehradun22 मार्च से प्रारंभ हो रहे चैत्र नवरात्र को इस बार राज्य भर में नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाया जाएगा. इस दौरान प्रत्येक जिले में देवी उपासना के कार्यक्रम आयोजित होंगे. इस हेतु संस्कृति विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को एक-एक लाख रुपये अवमुक्त कर दिए हैं.संस्कृति विभाग के सचिव हरिचन्द्र सेमवाल ने बताया कि चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा की जाएगी. वैदिक तथा पुराणों में चैत्र नवरात्रि को विशेष महत्व दिया गया है. इसे आत्मशुद्धि तथा मुक्ति का आधार माना गया है. चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का पूजन करने से नकरात्मक ऊर्जा खत्म होती है और चारों ओर ए...
अन्तरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीअन्न, सिक्का एवं टिकट जारी कर किया उद्घाटन

अन्तरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीअन्न, सिक्का एवं टिकट जारी कर किया उद्घाटन

देश—विदेश
अन्तरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के अर्न्तगत श्रीअन्न के विधिवत शुभारम्भ कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री सहित कई अन्य देशों के कृषि मंत्री भी रहे उपस्थित Himantar Webdeskप्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को नई दिल्ली कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित अर्न्तराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के अर्न्तगत श्रीअन्न के विधिवत शुभारम्भ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में दो दिवसीय ग्लोबल मिलेट्स सम्मेलन श्री अन्न का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीअन्न पर किताब का विमोचन सहित सिक्का एवं पोस्ट टिकट भी जारी किया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने जनसभा को भी संबोधित किया. दो दिन के इस सम्मेलन में उत्पादकों, उपभोक्ताओं और अन्य हितधारकों के बीच मोटे अनाज के प्रचार...
फूलों का उत्सव: सांझा चूल्हा और ग्वाल पुजै 

फूलों का उत्सव: सांझा चूल्हा और ग्वाल पुजै 

लोक पर्व-त्योहार
मंजू दिल से… भाग-28मंजू कालाफूल से मासूम बच्चे, ताजे फूलों सी उनकी मुस्कराहट, पहाड़ी  झरने सी उनकी चाल,  दूर  पहाड़ी में बजती मंदिर की घंटियां मासूम नन्हें—नन्हें हाथों में सजी खूबसूरत रिंगाल की छोटी-छोटी टोकरियां और प्यारे से उत्तराखंड का प्यारा सा उत्सव “फूलदेई” जी हां, दुनिया में शायद उत्तराखंड के पहाड़ों में ही ऐसा उत्सव मनाया जाता है, जो रंग—बिरंगे फूलों और प्यारे से मासूम बच्चों के साथ मनाया जाता है. रिंगाल की खुबसूरत टोकररियों में पुलम, खुबानी बुरंस, फ्योंली,आडू़,और न जाने कितने रंग—बिरंगे फूल लेकर आते हैं ये मासूम बच्चे. और हर घर की देहरी पर ये खूबसूरत फूल बिखेरते हैं. मुँह अंधेरे में जागकर जंगलों से लाल सुर्ख बुराँश के फूल चून—चून कर लाते हैं औऱ फिर खेतों की मुंडेर से सूरज की किरणों की तरह मुस्कराती सरसों—सी पीली फ्योंली को अपनी टोकिरयों में सजा कर निकल जाती है स्कूलि...
प्रकृति व संस्कृति के समन्वित उल्लास का पर्व है फूल संगरांद

प्रकृति व संस्कृति के समन्वित उल्लास का पर्व है फूल संगरांद

लोक पर्व-त्योहार
बीना बेंजवाल, साहित्यकार चैत्र संक्रांति का पर्व प्रकृति व संस्कृति के समन्वित उल्लास से मन को अनुप्राणित कर देता है. बचपन की दहलीज से उठते हुए मांगलिक स्वर बुरांशों से लकदक जंगलों से होते हुए जब उत्तुंग हिमशिखरों को छूने लगते हैं तो मन को आवेष्टित किए हुए क्षुद्रताओं एवं संकीर्णताओं के कलुष वलय छंटने लगते हैं. ये लोकपर्व एक वृक्ष दृष्टि के साथ न केवल अपनी जड़ों से जोड़ता है वरन् लोकमंगल की ऊर्ध्वमुखी सोच से भी समृद्ध करता है. अपनी फुलकण्डियाँ लिए घर के बाहर खड़े नन्हें फुलारियों का संबोधन भीतर की तमाम जड़ता को तोड़ हर देहली-द्वार पर फूलों के साथ आत्मीय रिश्तों की भी एक रंगोली सजाने लगता है. सांस्कृतिक संपदा एवं प्राकृतिक सौंदर्य की धनी उत्तराखण्ड की यह धरती चैत्र संक्रांति पर फूल संगरांद या फूलदेई का अपना लोकपर्व कुछ इसी अंदाज में मनाती है. वैसे तो इस राज्य के हर पर्व, त्योहार एवं उत्सव की अप...
पिथौरागढ़ हवाई अडडे को वायु सेना द्वारा विकसित किया जायेगा

पिथौरागढ़ हवाई अडडे को वायु सेना द्वारा विकसित किया जायेगा

देश—विदेश
केंद्रीय रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में ‘देश की उत्तरी सीमाओं अवस्थापना विकास के संबंध में बैठक, सीएम धामी ने किया प्रतिभागHimantar Web Desk, New Delhi   केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में “देश की उत्तरी सीमाओं अवस्थापना विकास” के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक मैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया. बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ हवाई अडडे को वायु सेना द्वारा विकसित किया जायेगा.  पिथौरागढ़ हवाई अड्डे का संचालन के फलस्वरूप देश के विभिन्न राज्यों से पर्यटक आसानी से पिथौरागढ़ पहुच सकते है जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधान सृजित होने के साथ ही एयर कनेक्टिविटी आसान होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के सीमांत जनपदों में अवस्थापना विकास यथा रोड़, रेल,दूरसंचार, वायुसेवा के कार्य तेजी किये जा रहे है.  लंबित कार्यो को शीर्ष प...
ड्रग फ्री देवभूमि के लिए दिलवाया संकल्प!

ड्रग फ्री देवभूमि के लिए दिलवाया संकल्प!

अल्‍मोड़ा
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार में नशा मुक्त उत्तराखंड कार्यक्रम का आयोजन हिमांतर ब्यूरो, मानिला (अल्मोड़ा)   एंटी ड्रग सेल, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार, मानिला, अल्मोड़ा उत्तराखण्ड के अंतर्गत नशा मुक्त उत्तराखण्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के संरक्षक व प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार द्वारा की गई. उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अपने जीवनानुभवों के आधार पर नशे से उत्पन्न समस्याओं व छात्र जीवन पर उसके दुष्प्रभाव विषय पर विस्तार से अपनी बात रखी.कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार, मानिला अल्मोड़ा और राजकीय इंटर कॉलेज झीपा के छात्रों द्वारा संयुक्त रूप से नशे के जीवन पर दुष्प्रभाव विषय पर नाटक का मंचन किया गया. इस नाटक का लेखन व निर्देशन राजकीय स्नातकोत्तर महावि...
“सुषमा स्वराज अवार्ड”कार्यक्रम में 26 महिलाएं सम्मानित

“सुषमा स्वराज अवार्ड”कार्यक्रम में 26 महिलाएं सम्मानित

देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा महानगर महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभागहिमांतर ब्यूरो, देहरादूनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के रिस्पना पुल स्थित होटल में भाजपा महानगर महिला मोर्चा देहरादून द्वारा आयोजित “सुषमा स्वराज अवार्ड”कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 26 महिलाओं को सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज को याद करते हुए कहा कि सुषमा स्वराज जी ने बहुत ही कम उम्र में बड़ा मुकाम हासिल किया . उन्होंने कहा कि सुषमा जी भारतीय मूल्यों और शालीनता की प्रतिमूर्ति रही है जिन्हें राजनीति में अजातशत्रु वाली महिला नेत्री भी कहा जाता था. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सुषमा जी ने देश में ही नहीं विदेश में भी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए बेबाक़...
विश्व पुस्तक मेला: आंखों देखी, हकीकत और अफसाना… 

विश्व पुस्तक मेला: आंखों देखी, हकीकत और अफसाना… 

दिल्ली-एनसीआर
ललित फुलारा इस बार विश्व पुस्तक मेले में सबसे अधिक धार्मिक साहित्य बिका है, चाहे कोई प्रकाशक कुछ भी दावा कर ले. हिन्दी का बड़े से बड़ा प्रकाशक, उतनी भीड़ नहीं जुटा पाया, जितना बिना प्रचार के गीता प्रेस गोरखपुर की स्टॉल पर जुटी रही. नई हिन्दी के नाम पर 'हिंद युग्म' ने सेलिब्रिटी लेखकों को बुलाकर युवाओं को लुभाने की अच्छी कोशिश की, पर यह बात सही है कि इस प्रकाशक के पास नॉन-सीरियस  पाठकों की ही भीड़ रही, चाहे भौकाल कुछ भी हो. प्रबुद्ध लेखकों के कदम उधर एक बार भी नहीं पड़े. हिन्दी के नाम पर अभिनेता मानव कौल को घंटों बैठाकर युवाओं के बीच कुछ प्रतियां तो बेची जा सकती हैं, पर हिन्दी के परिपक्व पाठकों के बीच वो विश्वसनीयता हासिल नहीं की जा सकती जो राजकमल, वाणी, पेंगुइन, प्रभात, यश, सेतु एवं कुछ अन्य प्रकाशकों के पास है. बुक फेयर में कुछ ऐसे लेखकों के पास कॉलेज के विद्यार्थियों की भीड़ रही, जिन्...
चारधाम यात्रा: तैयारियों को लेकर अपर मुख्य सचिव की तीर्थपुरोहित समाज व टूर ऑपरेटर्स के साथ बैठक

चारधाम यात्रा: तैयारियों को लेकर अपर मुख्य सचिव की तीर्थपुरोहित समाज व टूर ऑपरेटर्स के साथ बैठक

देहरादून
उत्तराखण्ड में आगामी माह से शुरू होने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा से जुड़े होटल व्यवसायियों, तीर्थपुरोहित समाज व टूर ऑपरेटर्स के साथ बैठक आयोजित की गई. अपर मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले वर्ष चारधाम यात्रा में जितनी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे थे, इस बार उससे अधिक आने की संभावना है, लिहाज़ा सरकार हर स्तर पर तैयारियों की समीक्षा कर रही है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में कपाट खुलने से पहले बिजली- पानी की व्यवस्था को सुचारू कर दिया जाए. अपर मुख्य सचिव ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को और भी सुलभ बनाए जाने के निर्देश दिए. अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने चारधाम यात्रा से जुड़े सभी प्रतिनिधियों स...