Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
नर्सिंग अधिकारी के 1564 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

नर्सिंग अधिकारी के 1564 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

देहरादून
रंग लाई स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत की पहल, चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेगा नर्सिंग स्टॉफ देहरादून. आखिरकार लम्बे इंतजार के बाद सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को बड़ी संख्या में नर्सिंग अधिकारी मिलने जा रहे हैं. प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की एक और पहल रंग लाई है. डा. रावत के अथक प्रयासों के उपरांत स्वास्थ्य विभाग में वर्षवार मैरिट के आधार पर 1564 नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति की जायेगी. उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने महिला एवं पुरूष संवर्ग के नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, शीघ्र ही अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जायेगा. अभिलेख सत्यापन के उपरांत चयनित अभ्यर्थियों को विभाग में तैनाती दी जायेगी.नर्सिंग अधिकारियों के 1564 रिक्त पदों पर नई तैनाती के उपरांत स्वास्थ्य विभाग में काफी हद तक नर्स...
श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले भगवान बद्री विशाल के कपाट, हजारों लोग बने साक्षी

श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले भगवान बद्री विशाल के कपाट, हजारों लोग बने साक्षी

चमोली
कपाट खुलने के अवसर पर तीर्थयात्रियों पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट खुलने पर समस्त श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं चमोली: भगवान श्री बद्रीनाथ मंदिर के कपाट आज गुरूवार को सुबह 7:10 बजे शुभ मुहूर्त पर ब्रहम बेला में पूरे वैदिक मंत्रोचारण एवं विधि विधान के साथ श्रद्वालुओं के लिए खुल गए है. इस मौके पर पहली पूजा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई. कपाटोद्घाटन के साक्षी बनने के लिए हजारों संख्या में श्रद्वालु धाम मौजूद थे. गुरूवार को सुबह चार बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हुई. कुबेर जी, श्री उद्वव जी एवं गाडू घडा दक्षिण द्वार से मंदिर में परिसर में लाया गया. इसके बाद मंदिर के मुख्य पुजारी रावल समेत धर्माधिकारी, हकहकूधारी एवं श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा प्रशासन एवं हजारों श्रद्वालुओं की मौजूदगी में विधि ...
विलक्षण प्रतिभा के धनी थे स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा : मुख्यमंत्री

विलक्षण प्रतिभा के धनी थे स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा : मुख्यमंत्री

अल्‍मोड़ा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयन्ती पर किया भावपूर्ण स्मरण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अल्मोड़ा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की 104वीं जयंती के अवसर पर जनसेवा आधारित बहुद्देशीय शिविर एवं कृषक महोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा को विलक्षण प्रतिभा का धनी बताया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 256.75 करोड की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया. जिसमें 217.75 करोड की योजनाओं का शिलान्यास तथा 39 करोड की योजनाओं का लोकार्पण सामिल है. उन्होंने कहा कि स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा का स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजादी के बाद देश को और विशेष रूप से अविभाजित उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने में उनका अमूल्य योगदान रहा. उन्होंने अ...
गांधी की राह पर (देहरादून : 1919-1947) पुस्तक का लोकार्पण 

गांधी की राह पर (देहरादून : 1919-1947) पुस्तक का लोकार्पण 

साहित्यिक-हलचल
श्री चंद्रशेखर तिवारीदून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र तथा समय साक्ष्य प्रकाशन की ओर से आज दून पुस्तकालय के सभागार में लेखक सुनील भट्ट की देहरादून के इतिहास पर सद्य प्रकाशित कृति गांधी की राह पर देहरादून : 1919-1947 के लोकार्पण व पुस्तक पर चर्चा का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. आयोजन के मुख्य अतिथि  सुरजीत किशोर दास, पूर्व मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड थे. मुख्य वक्ता के रूप में अनिल नौरिया, लेखक और अधिवक्ता, उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली  मौजूद थे. बिजू नेगी, गांधीवादी विचारक और लोकेश ओहरी, समाज विज्ञानी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे. इस पुस्तक की समीक्षा संजय कोठियाल, सम्पादक युगवाणी ने की. कार्यक्रम का संचालन इतिहासकार डॉ.योगेश धस्माना ने किया. उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद  दून पुस्तकालय के प्रोग्राम एसोसिएट चंद्रशेखर तिवारी ने दिया. कार्यक्रम में तन्मय ममगाईं,  प्रकाशक प्रवीन भट्ट, रानू बिष्ट,  ...
विश्व पृथ्वी दिवस पर आगाज ने रोपे मेडिसिनल प्लांट

विश्व पृथ्वी दिवस पर आगाज ने रोपे मेडिसिनल प्लांट

चमोली
विश्व पृथ्वी दिवस पर - आगाज फेडरेशन  और टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस के छात्रों ने बायोटूरिज्म पार्क पीपलकोटी में विभिन्न फल प्रजाति और मेडिसिनल प्लांट का रोपण किया!पीपलकोटी में आगाज संस्था द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों से अनेक प्रकार के फल , जड़ी बूटी  और आजीविका वर्धन में सहायता करने वाले पेड़ पौधों का एक जेनेटिक बैंक बनाया जा रहा है !वर्तमान तक इस कैम्पस में 288 प्रकार के विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष, घास प्रजातियाँ , झाड़ियाँ, रिंगाल, बांस, सजावटी पेड़ पौधों के अलावा आगर वुड, गुग्गल, मोंक फ्रूट , किवी , कई प्रकार के नट आदि के पेड़ पौधों को संरक्षित किया गया है!22 अप्रैल पृथ्वी दिवस के अवसर टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस के- सेंटर फॉर लाइवलीहुड एंड इंटरप्रेनयूरशिप चार विद्यार्थियों - जिनमे से एक विद्यार्थी - म्यांमार (बर्मा) - सु प्याई, उड़ीसा से रोहन , बंगलुरु से कार्तिक,  जमशेदपुर ...
प्रधानमंत्री मोदी के नाम से की गई बाबा केदार में पहली पूजा, सीएम धामी ने देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

प्रधानमंत्री मोदी के नाम से की गई बाबा केदार में पहली पूजा, सीएम धामी ने देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

रुद्रप्रयाग
ग्याहरवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट विधि विधान के साथ सुबह 06ः20 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिये गये हैं. श्री केदारनाथ में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई. रावल भीमाशंकर लिंग तथा पुजारी शिवलिंग एवं धर्माचार्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई. कपाट खुलते समय सेना के बैंड तथा भजन कीर्तन एवं जय श्री केदार के उदघोष से केदारनाथ धाम गुंजायमान रहा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गयी.सीएम धामी ने की बाबा केदार की पूजा अर्चना केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी को यहां पहुंचना था लेकिन मौसम खराब होने के कारण वे कपाट खुलने पर केदारनाथ धाम नहीं पहुंच पाए थे. इसके बाद जब मौसम ठीक हुआ तो सीएम केदारनाथ धाम पहुंचे. श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री...
मुख्यमंत्री  ने किया चारधाम यात्रा मार्गों पर 50 हेल्थ एटीएम का लोकापर्ण

मुख्यमंत्री  ने किया चारधाम यात्रा मार्गों पर 50 हेल्थ एटीएम का लोकापर्ण

देहरादून
चारधाम यात्रियों को सुलभ और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं उपलब्ध करवाने हेतु राज्य सरकार गंभीर- पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को सुलभ और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार व स्वास्थ्य विभाग गंभीरता से कार्य कर रहे हैं. यात्रा मार्गो व दूरदराज क्षेत्रों में लगाए जा रहे हेल्थ एटीएम यात्रियों तथा स्थानीय जनता के लिए अत्यन्त लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं.  हेल्थ एटीएम तकनीक लोगों को सुलभ और सस्ती प्राथमिक और निवारक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए चिकित्सा पेशे में सबसे महत्वपूर्ण विकासों में से एक है. यह शहरी और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा के बीच की खाई को पाटने जा रहा है और दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों के समग्र स्वास्थ्य में सुधार करेगा. मुख्यमंत्री ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में चारधाम यात्रा मार्गो पर एचपीई कम्पनी के ...
आपात स्थिति में एयर लिफ्ट किये जायेंगे यात्रीः डॉ. धन सिंह रावत

आपात स्थिति में एयर लिफ्ट किये जायेंगे यात्रीः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून
चार धाम यात्रा के दौरान आपात स्थिति में तीर्थ यात्रियों को एयर एम्बुलेंस की सहायता से एम्स ऋषिकेश के साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून व श्रीनगर में एयर लिफ्ट किया जायेगा, ताकि किसी भी गंभीर परिस्थिति में उनको बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इसके लिये सभी जनपदों के जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि विगत दिनों यमुनोत्री में हृदय गति रूकने से दो तीर्थ यात्रियों की मृत्यु हो गई थी, जिसको देखते हुये उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग व चमोली के जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तीर्थयात्रियों को तत्काल एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून व श्रीनगर पह...
हेलीकॉप्टर हादसा: केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले एक की मौत, मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त

हेलीकॉप्टर हादसा: केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले एक की मौत, मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त

रुद्रप्रयाग
आज केदारनाथ धाम से एक दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर के पंखे के चपेट में आने से अमित सैनी की मौत हो गई है. केदारनाथ के हेलीपैड पर हेली से उतरते हुए अमित सैनी हेलीकॉप्टर की चपेट में आ गए. सूत्रों ने बताया कि क्रिस्टल एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर से यह दुर्घटना हुई है. यह दुर्घटना आज दोपहर में हुई. अमित सैनी उत्तराखंड सिविल एविएशन के फाइनेंसियल कंट्रोलर हैं. सूत्रों ने बताया कि इस अवसर पर उत्तराखंड सिविल एविएशन के सीईओ भी मौजूद थे. केदारनाथ धाम की यात्रा 25 अप्रैल से शुरू हो रही है इसके लिए राज्य सरकार अपनी तैयारियों में लगी हुई है. प्रशासन रास्तों से बर्फ हटाने और यात्रा को चाक चौबंद करने में लगी हुई है.मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से यूकाडा के वित्त नियंत्रक श्री अमित सैनी की दु...
पृथ्वी पर ही जीवन है, बचा लें!

पृथ्वी पर ही जीवन है, बचा लें!

समसामयिक
पृथ्वी दिवस पर विशेषप्रो. गिरीश्वर मिश्र  अपने दौड़ भाग भरे व्यस्त दैनिक जीवन में हम सब कुछ अपने को ही ध्यान में रख कर सोचते-विचारते हैं और करते हैं. हम यह भूल जाते हैं कि यह पृथ्वी जिस पर हमारा आशियाना है मंगल, बुध की ही तरह का एक ग्रह है जो विशाल सौर मण्डल का एक सदस्य है . पृथ्वी के भौतिक घटक जैसे स्थल, वायु, जल, मृदा आदि जीव मंडल में जीवों को आश्रय देते हैं और उनके विकास और सवर्धन के लिए ज़रूरी स्रोत उपलब्ध कराते हैं. यह भी गौर तलब है कि अब तक के ज्ञान के हिसाब से धरती ही एक ऐसा ग्रह है जहां जीवन है. इस धरती पर हमारा पर्यावरण एक  परिवृत्त  की तरह है जिसमें वायु मंडल, जल मंडल, तथा स्थल मंडल के अनेक भौतिक और रासायनिक तत्व मौजूद रहते हैं. जैविक और अजैविक दोनों तरह के तत्वों से मिल कर धरती पर संचालित होने वाला पूरा जीवन-चक्र निर्मित होता है . इस जीवन-चक्र का आधार सिद्धांत विभिन्न तत्व...