Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
श्रीअन्न को अपने भोजन का हिस्सा बनाया जाना नितान्त आवश्यक : मैती 

श्रीअन्न को अपने भोजन का हिस्सा बनाया जाना नितान्त आवश्यक : मैती 

देहरादून
श्रीअन्न “एक मूल्यवर्धित पौष्टिक आहार अथवा भ्रांति आहार” संगोष्ठी का आयोजन देहरादून. राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड तथा जिला परियोजना समग्र शिक्षा देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में 4 सितंबर 2023 को राजकीय इंटर कॉलेज खुडबुडा देहरादून में श्री अन्न-"एक मूल्यवर्धित पौष्टिक आहार अथवा भ्रांति आहार" (Millets  A Super Food or A Diet Fad) विषय पर विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदीप कुमार रावत मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून, बी0एस0 गडिया प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज खुडबुडा एवं प्रसिद्ध पर्यावरणविद कल्याण सिंह "मैती" मुख्य अतिथि द्वारा संयुक्त रूप से मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया. विकासखंड रायपुर विज्ञान समन्वयक एवं प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज खुडबुडा  दलजीत सिंह के मार्ग- निर्देशन में आदित्य, निशांत, रोहित, प्रियांशु तथा कृ...
अब टिहरी के लाल राजेश भंडारी संभालेंगे भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख का पद

अब टिहरी के लाल राजेश भंडारी संभालेंगे भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख का पद

देश—विदेश
राजेश भंडारी टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पड़िया के रहने वाले हैं. उनकी इस उपलब्धि से उत्तराखंड में खुशी की लहर है. वह भारतीय वायुसेना के इतने उच्च पद पर पहुंचने वाले वह टिहरी के दूसरे अधिकारी हैं.एयर वाईस मार्शल (Air Vice Marshal) राजेश भंडारी (Rajesh Bhandari) को वायुसेना (Air force) में उप प्रमुख बनाया गया है. राजेश भंडारी एयर चीफ मार्शल के पीएसओ (Principal Staff Officer) होंगे. वह 15 दिसम्बर 1990 में भारतीय वायुसेना में कमीशंड आफिसर हुए थे. उसके बाद 1 फरवरी 2022 को एयर कमोडोर के पद पर पदोन्नत हुए थे. एयर वाईस मार्शल राजेश भंडारी को इंडियन एयर फोर्स के तीसरे सर्वोच्च पद पर पदोन्नति मिली है. राजेश भंडारी टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पड़िया के रहने वाले हैं. उनकी इस उपलब्धि से उत्तराखंड में खुशी की लहर है. वह भारतीय वायुसेना के इतने उच्च पद पर पहुंचने ...
उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का लोगो और वेबसाइट लॉन्च

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का लोगो और वेबसाइट लॉन्च

Uncategorized
देहरादून में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन दिसम्बर में किया जा रहा है. सरकार की ओर से इसको लेकर तैयारी जोर शोर से की जा रही है. इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लोगो और वेबसाईट को लॉन्च किया. देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समिट के लोगो और वेबसाईट को लॉन्च करते हुए कहा कि इस बार इन्वेस्टर्स समिट में 2 लाख 50 हजार करोड़ रूपए के निवेश का लक्ष्य रखा गया है. राज्य सरकार ने निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतियों में सुधार भी किये हैं और नई नीतियों को भी लागू किया है. विभिन्न क्षेत्रों के लिये 27 नीतियां प्रख्यापित की गई हैं. राज्य में 6 हजार एकड़ का लैंड बैंक भी तैयार किया गया है. गौरतलब है कि उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेर्स्टस समिट देहरादून में दिसम्बर माह में होने जा रहा है. राज्य सरकार ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं. ...
उत्तराखंड के भूपेंद्र कैंथोला 4 सितंबर को संभालेंगे RNI के प्रेस रजिस्ट्रार का पद

उत्तराखंड के भूपेंद्र कैंथोला 4 सितंबर को संभालेंगे RNI के प्रेस रजिस्ट्रार का पद

देश—विदेश
पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी हैं भूपेंद्र कैंथोला केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने प्रधान महानिदेशक के पद पर पदोन्नति के बाद अब भूपेंद्र कैंथोला को आर एनआई (Registrar of Newspapers of India), नई दिल्ली का प्रेस रजिस्ट्रार बनाया है. इससे पहले धीरेंद्र ओझा इस पद थे. सरकार ने उन्हें केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC) का महानिदेशक बनाया है. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भूपेंद्र कैंथोला को आरएनआई (भारत के समाचार पत्रों के पंजीयक का कार्यालय), नई दिल्ली का प्रेस रजिस्ट्रार बनाया है. वह 4 सितम्बर 2023 को अपना कार्यभार संभालेंगे. वे भारतीय सूचना सेवा के 1989 बैच के अधिकारी हैं. 17 अगस्त को उन्हें पदोन्नत कर महानिदेशक से प्रधान महानिदेशक बनाया गया था और 30 अगस्त को उन्हें आरएनआई का कार्यभार संभालने का आदेश प्राप्त हुआ. उनकी गिनती एक तेजतर्रार अधिकारी के तौर पर होती है. भूपेंद्र कैथोला इससे ...
विजिलेंस: पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत तक पहुंची जांच, कई ठिकानों पर छापेमारी

विजिलेंस: पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत तक पहुंची जांच, कई ठिकानों पर छापेमारी

देहरादून
कॉर्बेट पार्क के पाखरु रेंज में निर्माण कार्य को लेकर घोटाले मामले से जुड़े मामले में विजिलेंस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया जिसमे देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र स्थित दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस हॉस्पिटल और रायवाला थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप में सर्चिंग की गई. जिस समय छापे मारे जा रहे थे उस समय कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत भी कॉलेज में रहे. सूत्रों की माने तो टीम ने हरक सिंह रावत से भी घंटो की पूछताछ की. इस मामले में विजिलेंस निदेशक वीर मुरुगेशन ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना थी कि सरकारी फंड से प्राइवेट प्रॉपर्टी को खरीदा गया था जिसके बाद टीम को सर्चिंग के लिए लगाया गया है. हल्द्वानी सेक्टर की टीम दोनों ठिकानों में पहुंची थी और सर्च ऑपरेशन चला कर साक्ष्य जुटाए गए. उन्होंने बताया कि सरकारी पैसे से लिए ग...
चंद्रयान-3 को सफल बनाने में उत्तराखंड के कई वैज्ञानिकों ने दिया अहम योगदान

चंद्रयान-3 को सफल बनाने में उत्तराखंड के कई वैज्ञानिकों ने दिया अहम योगदान

देश—विदेश
चंद्रयान-3 के लांचिंग से लेकर चांद तक पहुंचाने की सफल लैंडिंग में देश के विभिन्न हिस्सों के वैज्ञानिकों का अहम योगदान रहा. इन वैज्ञानिकों की टीम में उत्तराखंड के भी कई वैज्ञानिक शामिल थे. डॉ कुलदीप सिंह नेगी ने रुड़की आईआईटी से इंजीनियरिंग और पीएचडी की डिग्री हासिल कर, उनका चयन इसरो में प्रोजेक्ट ऑफिसर के रूप में हुआ था और आज वे इसरो का अहम हिस्सा हैं. डॉ कुलदीप सिंह नेगी चंद्रयान मिशन के प्रोजेक्ट ऑफिसर के रूप में अहम् भूमिका में थे तथा इस अभियान का सबसे महत्वपूर्ण भाग लैंडर की स्पीड से संबंधित था और इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया. डॉ कुलदीप सिंह नेगी इस पूरे प्रोजेक्ट में मुख्य भूमिका में थे. डॉ कुलदीप नेगी ग्राम बुरगांव देवराज खाल, जिला पौड़ी गढ़वाल के रहने है इस समय उनका परिवार मेरठ में रहता है. डॉ कुलदीप सिंह नेगी के पिता शिशुपाल सिंह नेगी, मेरठ यूनिवर्सिटी से सेवानिवृत्त हुए और वह मेरठ...
आउट सोर्स होगी मेडिकल कॉलेजों की सफाई व्यवस्थाः डॉ. धन सिंह रावत

आउट सोर्स होगी मेडिकल कॉलेजों की सफाई व्यवस्थाः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून
उच्च शिक्षा की भांति मेडिकल शिक्षा में भी लागू होगी ई-ग्रंथालय सुविधा देहरादून. सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों से सम्बद्ध चिकित्सालयों में सफाई व्यवस्था को आउट सोर्स के माध्यम से मजबूत किया जायेगा. इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है. इसके साथ ही विभिन्न वार्डों में चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की तैनाती एनएमसी मानकों के अनुसार की जायेगी. मेडिकल कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन माध्यम से पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिये शीघ्र ही ई-ग्रंथालय की सुविधा प्रारंभ की जायेगी. सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के सभाकक्ष में सभी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ समीक्षा बैठक की. जिसमें मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध चिकित्सालयों में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिये आउट सोर्स सेवा...
स्थानीय उत्पादों से जिलों को स्वालंबी बनाने पर हो कार्य : सोम प्रकाश

स्थानीय उत्पादों से जिलों को स्वालंबी बनाने पर हो कार्य : सोम प्रकाश

देहरादून
देहरादून. केन्द्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग, भारत सरकार आई.ए.एस ( से.नि) श्री सोम प्रकाश ने सोमवार को सभागार आई.टी.डी.ए आईटी पार्क, देहरादून में डी.पी.आई.आई.टी ( डिपार्टमेंट ऑफ प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड )/ उद्योग एवं आंतरिक व्‍यापार संवर्धन विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य में संचालित विभिन्न योजना की समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया. केन्द्रीय राज्यमंत्री आई.ए.एस. ( से. नि) श्री सोम प्रकाश ने कहा कि राज्य के अंतर्गत अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए. उत्पादों को स्वयं सहायता समूह, विभिन्न एनजीओ, ट्रेनिंग सेंटर एवं स्टार्टअप के माध्यम से अधिक बढ़ावा मिल सके. इन उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु मार्केटिंग, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, डिजाइन और कॉमन फैसिलिटी सेंटर का भी विशेष ध्यान रखा जाए. केन्द्रीय राज्यमंत्री आई.ए.एस ( से. नि) श्री सोम प्रकाश ने कहा कि स्थानीय उत्पा...
पिथौरागढ़ : चार युद्ध लड़ने वाले 82 वर्षीय मेजर त्रिलोक सिंह सौन

पिथौरागढ़ : चार युद्ध लड़ने वाले 82 वर्षीय मेजर त्रिलोक सिंह सौन

पिथौरागढ़
प्रकाश चन्द्र पुनेठा, सिलपाटा, पिथौरागढ़ पिथौरागढ़ से पूर्व में लगभग 35 किलोमीटर दूर नेपाल सीमा व काली नदी के निकट क्वीतड़ गाँव के तोक चैड़ा में 1 जनवरी, 1944 के दिन एक किसान करम सिंह सौन व उनकी पत्नी ग्वाली देवी के परिवार में एक शिशु का जन्म हुआ। उसका नामकरण बड़ी धूमधाम से मनाया गया और नाम रखा गया त्रिलोक सिंह सौन। करम सिंह 120 नाली  भूमी के स्वामी होने के साथ एक संपन्न तथा समृद्ध किसान थे। करम सिंह अपने परिश्रम के बलबूते, अपने खेतों में पसीना बहाकर, खेतों में अनाज उगाकर तथा गाय-भैंस पालकर अपने परिवार का भरण-पोषण बहुत अच्छी तरह करते थे। उनके घर में अनाज व दूध-दही-घी की कमी नहीं थी। अगर कमी थी तो आधुनिक सुख-सुविधाओं की। उस समय हमारा देश ब्रिटिश शासन के पराधीन था। हमारे पर्वतीय क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ तथा आवागमन की सुविधाओं का बहुत अधिक अभाव था। पिथौरागढ़ जिला अल्मोड़ा का एक परगना था, पिथौरा...
रक्षाबंधन: इस बार भाईयों की कलाई सजेंगी भोजपत्र से बनी खास राखियां

रक्षाबंधन: इस बार भाईयों की कलाई सजेंगी भोजपत्र से बनी खास राखियां

चमोली
चमोली. जनपद चमोली में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने इस बार हिमालय के दुर्लभ भोज वृक्ष की छाल से बने भोजपत्र से आकर्षक राखियां तैयार की है. समूह की महिलाओं के द्वारा 24 अगस्त से सभी ब्लाकों में स्टॉल लगाकर भोजपत्र से निर्मित इन खास राखियों का विपणन किया जाएगा. भोजपत्र के पौराणिक एवं धार्मिक महत्व को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में एनआरएलएम समूह की महिलाओं को दुर्लभ भोजपत्र पर कैलीग्राफी का प्रशिक्षण दिया गया था.प्रशिक्षण लेकर महिलाओं ने भोजपत्र पर बद्रीनाथ की आरती, बद्री विशाल के श्लोक, भोजपत्र की माला और कई तरह के चित्र एवं लिखित सोविनियर तैयार किए गए और इन कलाकृतियों को हिलान्स आउटलेट्स और विभिन्न चैनलों के माध्यम से विपणन कर महिलाएं अच्छी आजीविका अर्जित कर रही है. इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा समूह की महिलाओं को रक्षाबंधन ...