
उत्तराखंड में आगनबाड़ी के लिए नए भवनों की मिली स्वीकृति, जानिए किस जनपद में कितने भवन हुए स्वीकृत..
देहरादून। प्रदेश के लिए बड़ी खुशखबरी की बात है कि राज्य में नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है जिसके तहत 3940 भवनों का जल्द निर्माण किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में जो नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की स्वीकृति मिली है इनके लिए धनराशि भी प्राप्त हो चुकी है जिनका जल्द निर्माण करते हुए इन्हें जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार के लिए कई सौगाते मिल रही हैं। कहा कि हमारे आंगनबाड़ी भवन जो वर्तमान में संचालित हैं लेकिन नए केंद्रों की जरूरत भी पड़ रही थी जिसके क्रम में विभाग द्वारा नए केंद्रों के निर्माण के लिए पत्राचार किया गया था। आज हमे नए कुल 3940 केंद्रों के निर्माण की स्वीकृति के साथ ही इ...









